मथुरा

असनानी पियर्सन स्कूल में टीचर्स द्वारा आयोजित  'फैमिली डे आउट' कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ∣   मस्ती और मनोरंजन से भरपूर इस कार्यक्रम में कई  परिवारों ने  हिस्सा लिया ∣ स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हर उम्र के सदस्य के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स और प्रतियोगिताएँ राखी गई थी ∣   वहाँ मौजूद सभी फैमिलीज़ ने कार्यक्रम को खूब एन्जॉय किया  ∣ कार्यक्रम में आए बच्चो को टीचर्स ने किताबी खेलों से हटकर , अनेक रचनात्मक खेलो को खिलवाया  ∣  जिसे बच्चों ने काफी पसंद किया  ∣  वहीं दूसरी और श्री आशीष चौबे और श्रीमती सपना चौबे की फैमिली  विजेता फैमिली रही∣ उन्हें कान्हा फन सिटी ट्रिप पर जाने का मौका मिला  ∣  कार्यक्रम में  सांस संबंंधी जाँच के लिए निशुल्क शिविर भी लगाया गया  I  इस चेक अप कैंप को फार्मा कंपनी सिपला की ओर से और कन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री सीआईआई के सहयोग से आयोजित किआ गया था  ∣   असनानी पियर्सन स्कूल की प्राचार्या, डॉ भावना गुप्ता ने इस मौके पर कहा की,  हमेशा से  हमारा यह प्रयास रहा है  की बच्चो के बीच हम हमेशा कुछ नए और अनोखे कार्यक्रम करे  ∣  आज कल हम सभी एक व्यस्त जीवन जीते है  ∣ अपने परिवार के साथ चाह कर भी वक्त नहीं बिता पाते है ∣   इसलिए फैमिली डे आउट कार्यक्रम की थीम तैयार की गई थी  ∣  ताकि सभी परिवार एक साथ जमा हो ,एक साथ मिलकर अच्छा वक्त बिता सके और सभी का मनोरंजन भी हो सके  ∣  कई बार ऐसे कार्यक्रमों में बच्चो की छिपी हुए प्रतिभा का पता चलता है  ∣   पियर्सन स्कूल दुनिया की अग्रणी  लर्निंग कंपनी, पियर्सन का ही हिस्सा है, जिसमे देश के 18 शहरो में से पुरे 21000 छात्र है ∣ देश में सबसे अधिक तरक्की करने वाले स्कूलों में पियर्सन स्कूल का नाम भी शामिल है  ∣  पियर्सन स्कूल हमेशा ही प्रयास करता है बच्चो को अंतराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान की जा सके, और बच्चों का शैक्षिक विकास भी ठीक से हो ∣   पियर्सन स्कूल स्टूडेंट्स को सबसे उत्तम  इंफ्रास्ट्रक्चरल फैसिलिटी देता है और साथ ही स्टूडेंट्स को सुअवसर प्रदान करता है ताकि वे शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जैसे विषयों में खुद को निखार सके ∣  

Read More

सेवा में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय मथुरा महोदय, निवेदन है कि मथुरा जनपद के बरसाना की ऐतिहासिक पहाड़ियों पर अवैध खनन का काम जारी है। खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी बरसाना क्षेत्र में अवैध खनन का काम बन्द नही हो पा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कुछ समय के लिए खनन का काम बन्द हो गया था लेकिन कुछ समय से यह काम फिर से शुरू हो गया है। इससे ब्रज की ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। महोदय से निवेदन है कि ऐसे लोगों पर जांच कराके कठोर कार्रवाई की जाए। भवदीय मनोज चौधरी, सुनील शर्मा, श्रवण कुमार, पवन गौतम, रहीश कुरैशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज, अनेक सिंह, पवन शर्मा, विजयकांत शर्मा और दीपक शास्त्री

Read More

  सेवा में माननीय रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली परम आदरणीय महोदय, ब्रज बचाओ समिति रेल मंत्रालय से मांग करती है कि मथुरा-वृन्दावन के बीच दशकों से चल रही हेरिटेज रेल सेवा को नए कलेवर में यात्रियों की सुविधा के लिए तुरंत चालू किया जाए। लम्बे समय से इस रूट पर चलने वाली रेल और बस सेवा भी बंद पड़ी है। इसे पुनः चालू किया जाए तथा इसके चक्कर बढ़ाए जाएं। रेलवे इसे घाटे का सौदा बताकर बंद करना चाहती है जो ब्रजवासियों और यहां आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ उपेक्षित व्यवहार है। नार्दन ईस्टर्न रेलवे काफी समय से इस सुविधा को बंद करने की फिराक में है जबकि आम जनता इस रेल बस सेवा को बेहद जरूरी और किफायती मानती है। मथुरा जंक्शन स्टेशन से वृन्दावन तीर्थ यात्रा करने आने वाले साधारण लोगों के लिए यह रेल बस सेवा बेहद जरूरी है। समिति सदस्यों का मानना है कि वृन्दावन स्टेशन से इस रेल बस को आगे छटीकरा क्रॉसिंग तक विस्तार दिया जाए और अलवर रेलवे लाइन से इसे जोड़ा जाए। इससे वाहनों से उत्सर्जित प्रदूषण पर प्रभावी रोक लगेगी और ब्रज मंडल आ रहे यात्रियों को काफी सुविधा भी होगी। इस रेल बस से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। इस रूट पर रेलवे का सबसे छोटा रेल मार्ग है जो महज 15 किलोमीटर का आना-जाना करती है। इस रेल बस को इतना बेहतर बनाया जाना चाहिए जिसमें देशी-विदेशी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को मथुरा-वृन्दावन के साथ-साथ ब्रज के प्रमुख तीर्थस्थलों की जानकारी उपलब्ध हो तथा इसे एक ‘हैरिटेज ट्रेन’ के रूप में जाना जा सके। पर्यटकों को प्रभावित करने के लिए इसमें सभी सुविधाओं के साथ इसे सुसज्जित किया जाए जिससे इसका अधिक से अधिक उपयोग विदेशी पर्यटक कर सकें। श्री कृष्ण जन्म स्थान पर बने हाल्ट स्टेशन की दुर्दशा को ठीक किया जाए तथा इसे पुनः चालू किया जाए जिससे श्री कृष्ण जन्म स्थान के दर्शन के लिए भी तीर्थयात्री इस स्टेशन का उपयोग कर सकें। वर्षों पहले इस रूट पर एक सवारी गाड़ी को चलाया जाता था। अब इसके संचालन को बंद कर दिए जाने से मथुरा से वृन्दावन तक के स्टेशन बेकार पड़े हैं तथा इनकी बेशकीमती जमीनों पर कब्जे भी हो रहे हैं। एक लम्बे समय से यह यात्री सुविधा बंद है, जिसका चलन अधिक मास में लगने वाले मेले से पूर्व शुरू हो जाना चाहिए। वृंदावन जाने को रेल बस कब से चलेगी...? श्रीकृष्ण स्थली पर आवागमन करने वाले हर किसी श्रद्धालु के मन में यह सवाल चल रहा है। मथुरा-वंदावन रूट पर चलने वाली रेल बस पिछले तीन माह से बंद क्यों पड़ी है। इससे न सिर्फ आम आदमी परेशान है बल्कि इससे दूर से आने वाले श्रद्धालु भी प्रभावित है। रेल प्रशासन भी इस गंभीर समस्या के निवारण को उचित कदम नहीं उठा रहा है। आभारी ब्रज वासी मनोज चौधरी, सुनील शर्मा, पवन गौतम, श्रवण कुमार, रहीश कुरेशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज व अनेक सिंह  8 जून 2015

Read More

सेवा में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय मथुरा महोदय, निवेदन है कि मथुरा जनपद के बरसाना की ऐतिहासिक पहाड़ियों पर अवैध खनन का काम जारी है। खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी बरसाना क्षेत्र में अवैध खनन का काम बन्द नही हो पा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कुछ समय के लिए खनन का काम बन्द हो गया था लेकिन कुछ समय से यह काम फिर से शुरू हो गया है। इससे ब्रज की ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। महोदय से निवेदन है कि ऐसे लोगों पर जांच कराके कठोर कार्रवाई की जाए। भवदीय मनोज चौधरी, सुनील शर्मा, श्रवण कुमार, पवन गौतम, रहीश कुरैशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज, अनेक सिंह, पवन शर्मा, विजयकांत शर्मा और दीपक शास्त्री

Read More

सेवा में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय मथुरा महोदय, निवेदन है कि मथुरा जनपद के बरसाना की ऐतिहासिक पहाड़ियों पर अवैध खनन का काम जारी है। खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी बरसाना क्षेत्र में अवैध खनन का काम बन्द नही हो पा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कुछ समय के लिए खनन का काम बन्द हो गया था लेकिन कुछ समय से यह काम फिर से शुरू हो गया है। इससे ब्रज की ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। महोदय से निवेदन है कि ऐसे लोगों पर जांच कराके कठोर कार्रवाई की जाए। भवदीय मनोज चौधरी, सुनील शर्मा, श्रवण कुमार, पवन गौतम, रहीश कुरैशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज, अनेक सिंह, पवन शर्मा, विजयकांत शर्मा और दीपक शास्त्री

Read More

मथुरा। पैन्थर मार्शल आर्ट एकेडमी से सम्बद्ध ब्लैक स्टोन गल्र्स इन्टर कालेज द्वारा मार्शल आर्ट स्टंट कुश्ती, एथलेटिस, डान्स, आदि का प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 जून को चलाया जा रहा हैं। वरिष्ठ कोच तकनीकि विशेषज्ञ अरूण कुमार आर्य, सन्जू यादव पहलवान, कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि उक्त समर कैम्प में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तथा सांय 5ः30 से 6ः30 तक प्रतियोगियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कैम्प में योगा प्राणायाम ज्ञान इत्यादि निःशुल्क हैं। पदाधिकारियों ने युवा पीढ़ी व अभिभावकों से आग्रह किया है कि उक्त समर कैम्प से लाभ उठाये। ब्लैक स्टोन गल्र्स इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मी सिंह ने बताया कि कालेज द्वारा 18 जून को प्रातः 8 बजे से निःशुल्क कराटें की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें चयन समिति द्वारा अग्रिम राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन कर प्रशिक्षित किया जायेगा।

Read More

मथुरा। स्टेट बैैक आॅफ बीकानेर एण्ड जयपुर स्टाफ एसोसियेशन द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न माॅगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताल रखी गई। जिससें बैक कारोवार में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने प्रबन्धतंत्र से मांग की कि कर्मचारियों को सभी माॅगों पर तुरन्त कार्यवाही की जाये अन्यथा एसोसिएशन 24 जून को सभी बैंक कर्मचारियों के साथ आन्दोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में यूपीबीयू के जिलाध्यक्ष कामरेड केके पांडेय, जिला मंत्री वामनजी चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री जगमोहन शर्मा, एसवीवीजेके रामेश्वर दयाल शर्मा, गोपाल सिंह, आरपी वाष्र्णेय, मोहन सिंह, पूरन सिंह, शीला, शकुन्तला, हेमन्त, मनोज आदि थे। संचालन भूरी सिंह ने किया।

Read More

तीन सीओ व कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल मथुरा। जनपद के एसएसपी डा0 राजेश कुमार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जनपद के तीन क्षेत्राधिकारी व एक कोतवाल तथा कई थाना व चैकरी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया हैं। वहीं यादव समाज की बगीची पर अवैध कब्जे के प्रकरण में शहर कोतवाल को भी एसएसपी ने हटाते हुए उन्हें अपराध शाखा में तैनात किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी मथुरा डा0 राजेन्द्र कुमार ने क्षेत्राधिकारी सदर में संजय कुमार, राजेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया है वहीं इनके अलावा शहर कोतवाल कुवर सिंह यादव को अपराध शाखा तथा थाना प्रभारी हाईवें अरविन्द कुमार को पीआरओं, तथा हाईवें पर सुबोध कुमार को तैनात किया हैं। इसके अलावा कई चैकी प्रभारियों के भी कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया हैं।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के टैटीगाँव में कराहारी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने एक किसान से लाखों रूपयें की नगदी को लूट कर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   मिली जानकारी के अनुसार थाना सुरीर क्षेत्र के कराहरी निवासी किसान दिनेश कुमार बैक में पैसा जमा करने के लिए टेटीगाॅव आ रहा था कि टेटीगाॅव करहारी रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसें रोक लिया और असलाह के वल पर उसके पास रखें 1.80 लाख रूपयें से भरी नगदी के वैग को लूट कर ले गये। घटना से हतप्रभ किसान ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण  कर बदमाशों की तलाश की लेकिन पुलिस भागे बदमाशों को पकड़ने में असफल रही। घटना की रिपोर्ट पीडि़त के भाई महेश कुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।

Read More

वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी- निजामद्ीन खान मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण गंगा घाट पर पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसके अन्र्तगत कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना किनारे के घाटों पर सफाई अभियान चलाकर उनकी सफाई की गई और हजारों वृक्षों का रोपण कर प्रकृति में हरियाली लाने का संदेश दिया।  इस अवसर पर इंजीनियर निजामुद्ीन प्रोजेक्ट अधिकारी सीवेज जल निगम व इंजीनियर राजेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि वृक्षों को भूमि के आभूषण के रूप में पूजा जाता है इसलिए इनको बचाना हमारा कर्तव्य है। यही कारण है कि आज इस पर्व से पूर्व मिशन के कार्यकर्ताओं ने यहां पर वृक्षारोपण कर लोगों को यही संदेश देने का कार्य किया है। पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि अदृश्य शक्ति की प्रेरणा से टैक्निकल विचार पद्धति का जन्म हुआ, इससे जल और हरियाली का अभाव समाप्त हो जाएगा और चारों ओर हरियाली और जल ही जल दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि एक दिन विश्व में इस पद्वति का प्रयोग किया जाएगा और वो जगह जो बेकार हो चुकी है नदियों के किनारों पर कूडा कचरा डालकर जो अतिक्रमण हो चुका है वहां मच्छरों का प्रकोप व बीमारियों का घर बन गया है वहां से गुजरने वाले ही मुंह पर रूमाल रखकर निकलते हैं तो वहां की क्या हालात होगी। कुपोषण का जन्म ही इन्हीं हालातों से होता है। इसी टैक्निकल विचार पद्धति से हम लोग प्रदूषण, बीमारियों, गंदगी से लड सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 ने करीब 10-12 किलोमीटर के बीच में इसी पद्वति द्वारा जल और हरियाली द्वारा एक सुंदर पार्क व एक नई परिक्रमा मार्ग का उदय हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना संरक्षण व सानिध्य इस कार्य के लिए प्रदान करें जिससे जन जीवन को बहुत लाभ होगा। शुद्ध जलवायु और वातावरण मिलेगा क्योंकि यह मिशन 31 दिसम्बर तक ही सक्रिय रहेगा इसके बाद शासन प्रशासन और समाज को सत्यापित किये गए कार्य को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बीम अतहर हुसैन, महंत दामोदर दास, महंत बीना शर्मा, मनीषा ठाकुर, सभासद धर्मेश चैधरी, पन्नू जैन, भोला पंडित, मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, पारूल शर्मा, राजेश तिवारी, नीलम गोस्वामी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, बलराम, आशीष हनुमान वाले, सचिन मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, सारांश, नितिन शर्मा, लोकेश यादव आदि उपस्थित थे।

Read More