मथुरा। थाना वृन्दावन के गाॅव सुनरख में स्थानीय पुलिस की मिली भगत से हो रखा है बालू का अवैध खनन को लेकर वृन्दावन में पहलें कई बार गैंगवार हो चुकी है जिसमें कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा था इसके बाद भी जिला प्रशासन इस खान कारोबार पर अंकुश लगाने में कोई रूचि नहीं ले रहा हैं। इसके पीछें खनन माफियाओं द्वारा प्रतिमाह मोटी धनराशि भी पहुंचाये जाने की चर्चा आम हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव सुनरख व आसपास के क्षेत्र में बालू खनन का कार्य बड़ें पैमाने पर हो रहा हैं। इस खनन में गाॅव व आसपास के करीब एक दर्जन लोग संलिप्त है और यह लोगों मोटी कमाई के चक्कर में गुटों में भी बट चुके हैं। जिसें फल स्वरूप गाॅव में कई बार गैगवार भी हो चुकी हैं। गैगवार में कई हत्याए भी हुई है लेकिन जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस इस अवैध कारोबार में बन्द कराने में अभी तक असफल साबित हुई हैं। इस अवैध कारोवार के पीछें अधिकारियों को प्रतिमाह मोटी धनराशि व स्थानीय पुलिस की अवैध वसूली बताया जा रहा हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते अगर इस अवैध कारोबार पर अकुश नहीं लगाया गया तो इस कारोबार से जुटे दो गुटों में जबरदस्त गैगवार हो सकती है।
Read More




