मथुरा

मथुरा। रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़ा 26 मई से 09 जून तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एके मित्तल ने मथुरा जंक्शन एवं आगरा कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष रेलवे बोर्ड ने मथुरां जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर नवनिर्मित द्वितीय एवं उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर मघ्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल एवं आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार सहित मुख्यालय से पधारे अधिकारी एवं आगरा मंडल के अधिकारीगण उनके साथ रहे। इसके पश्चात् उन्होंने मथुरा जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया एवं प्रेस से वार्ता की। इसके तुरन्त बाद सभी अधिकारी उधान आभा तूफान एक्सप्रेस से आगरा के लिए रवाना हुए। उसी दौरान महाप्रबंधक महेश मंगल ने तूफान एक्सप्रेस के शयनयान एवं वातानुकूलित कोचों में यात्रियों से बातचीत की एवं उनसे सुझाव मांगें। आगरा कैंट स्टेशन पर अध्यक्ष एके मित्तल ने प्लेटफार्म संख्या 1, 4 एवं 5 के साथ यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसमें पार्सल, क्लाॅक रूम, यात्री प्रतीक्षालय, पर्यटक सुविधा केन्द्र, रिटायरिंग के साथ कसम फूड प्लाजा आदि का जायजा लिया। एके मित्तल ने निरीक्षण के दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर बैटरी आॅपरेटेड कार एवं विकलांगों हेतु व्हील चेयर का भी उद्घाटन किया। अध्यक्ष एके मित्तल ने यात्री सुविधाओं पर संतोष जताया एवं इन्हें और बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ उत्तर मघ्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल, आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार के साथ मुख्यालय से पधारे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजयी राम एवं अन्य वरीय अधिकारी तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक शीलेन्द्र प्रताप सिंह सहित मंडल के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गाॅव लाड़पुर के पास नहर से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव लाड़पुर के पास नहर में ग्रामीणों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ देखा। शव को नहर में पड़ा देख गाॅव में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जें में कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना क्षेत्र वृन्दावन की रिपोर्ट चैकी जैत क्षेत्र के गाॅव संकना में एक बन्द मकान में एक शव पड़ा हुआ बरामद किया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की सूचना पर आये परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की हैं। वहीं पुलिस मामलें को आत्महत्या मानकर ल रही हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र गाॅव सकना में एक बन्द पड़ मकान में लोगों ने एक रक्त रंजित शव देखा तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कमरें से बाहर निकाला और मृतक का शिनाख्त हेमराज निवासी सकना के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए और हेमराज की हत्या की बात कहीं है। वहीं पुलिस को मौके से एक तंमचा कारतूस के खाली खोखा भी बरामद हुए हैं। इससे पुलिस का अनुमान है कि युवक ने गोली मार कर आत्म हत्या की हैं। वहीं परिजन अज्ञातों द्वारा हत्या की बात कह रहें हैं।

Read More

मथुरा। आधार कार्ड के न पाने के कारण लोगो की परेशानी दिनो दिन बढऩे लगी है। केन्द्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से सभी गैस उपभोक्ताओ को आधार कार्ड से जोडऩे पर ही उन्हे सब्सिडी देने के निर्णय ने लोगो को आधार कार्ड बनवाने को विवश तो कर दिया लेकिन भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए कोई ठोस व जबावदेह व्यवस्था नही की गयी। नतीजन लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर भटक रहे है। जैसे जैसे 31 मार्च की तारीख निकट आती रही वैसे वैसे लोगो की परेशानी दिनो दिन बढ़ती ही रही है। लेकिन 31 मार्च के बाद भी गैस सब्सिडी बिना आधार कार्ड लिंक कराये ही चालू रही। कुछ समय पूर्व तक जिला अस्पताल में आधार कार्ड बनानें के लिए कर्मचारी आये भी थे लेकिन लोगो की भारी भीड़ के कारण कर्मचारियो ने आना ही बंद कर दिया। फिलहाल हर कोई एक दूसरे से आधार कार्ड बनवाने की जगह की जानकारी करता दिखायी दे रहा है लेकिन किसी के पास कोई संतोष जनक जबाव नही है। लोगो ने जिलाधिकारी से आधार कार्ड बनाये जाने हेतु ठोस व प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की है।

Read More

मथुरा। बीते दिन सीवर के मैनहोल का निर्माण कार्य को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पहले इस कार्य को रुकवा भी दिया था। डैंपीयर नगर से नया नगला में प्रवेश करते ही तिराहे पर जल निगम की ड्रेनेज एवं सीवरेज इकाई मेनहोल बना रही है। इसमें सीवर का तीन ओर का गंदा पानी गुजरेगा। इस सवा तीन मीटर गहरे मेनहोल से पेयजल पाइप लाइन निकल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में लीक करने पर सीवर का पानी लोगों के घरों में पहुंचेगा और उन्हें पता भी नहीं चलेगा। स्थानीय लोगों ने सभासद संगीता खन्ना के नेतृत्व में निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बीते दिन निगम के अवर अभियंता मौके पर थे तो शुक्रवार को सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार अपने तर्को के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण शुरू करा दिया। जानकारी पर जनता पहुंच गयी और कार्य रुकवा दिया। बहस के बीच सहायक अभियंता ने तर्क दिया कि एक मीटर मेनहोल बन जाने के बाद पेयजल पाइप लाइन शिफ्ट की जाएगी। अभी पाइप लाइन शिफ्ट करेंगे तो पानी गढ्डे में भरेगा और लोगों के मकानों की नींव कमजोर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने याद दिलाया कि जल निगम के आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसका ट्रेक रिकार्ड अच्छा नहीं है। शिवताल के पास तत्कालीन जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी के निर्देश और सिटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के बावजूद जल निगम ने अभी तक अंडर पास नहीं बनाया है। उसने जितनी भी सीवर लाइन डाली हैं, कहीं भी पेचवर्क नहीं कराया है, लिहाजा उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। स्थानीय जनता ने फिलहाल कार्य तो रुकवा दिया, लेकिन अब वह जिलाधिकारी से शिकायत करेगी और मेनहोल बनाने से पहले पेयजल लाइन दूसरी जगह कराने की मांग करेगी। सभासद संगीता खन्ना का कहना है कि पेयजल लाइन को बंद करके अभी भी यह कार्य किया जा सकता है, लेकिन जल निगम ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नयी कवायद करने से कतरा रहा है।

Read More

मथुरा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं स्वास्थ विभाग की उदासीनता के चलते शहर में भीषण गंदगी का घोर आलम है। शहर के बाजार एवं गलियों में जगह जगह कचड़ो के ढेर लगे रहते है। सडक़ो पर सफाई कर्मी नियमित सफाई नही कर रहे है। बाल्मीकि बस्ती एवं अल्पसंख्यक लोगो के निवास करने वाले क्षेत्रो में गंदगी का बोल वाला है। भरतपुर गेट स्थित, मनोहरपुरा व मस्जिद वाली गली में वेहद गंदगी बिखड़ी पड़ी है। नालियां साफ न होने की वजह से नालियों की कीचड़ व गंदगी युक्त पानी सडक़ पर बेहताशा फैल रहा है। कच्ची सडक़ स्थित डा0 बाबूलाल के मकान के पास सीवर उफन रही है। यही स्थिति लाल दरवाजा क्षेत्र में भी बनी हुई है। सप्त ऋषिनगर व राजा बलि के टीले के पास प्रताप मार्ग व हनुमान जी के मंदिर के पास सीवर उफान ले रही है। गंदगी से लोगो का बुरा हाल है। चैक बाजार की झझरी साफ न होने की वजह से चैक बाजार से लेकर डोरी बाजार में भी नाली का पानी ओवर फ्लो होने की वजह से हमेशा सडक़ो पर बहता रहता है। स्वामी घाट स्थित चूड़ी वाली गली के पास कूड़े का ढेर आधी सडक़ पर फैला पड़ा है। द्वारिकाधीश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओ को गंदगी में से हो कर गुजरना उनकी मजबूरी हो गया। इसके कारण लोगो की धार्मिक आस्था को चोट पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने की नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा व स्थास्थकर्मी धज्जियां उड़ा रहे है। गंदगी के चलते बाहर के आने वाले तीर्थ यात्री पर्यटक पालिका को कौसते रहते है। शहर के सभ्रान्त नागरिको का कहना है कि नगर पालिका परिषद जन समस्याओ की ओर ध्यान नही दे रही। शहर के अधिकांश बुद्धिजीवी व नागरिको का मानना है कि पालिका परिषद की नजर मथुरा नगर निगम बन जाने पर जनता राहत महसूस करेगी।

Read More



Mediabharti