वृन्दावन। केशव धाम चैकी क्षेत्र अन्र्तगत पापड़ी चैराहा पर इलाका पुलिस की चैथ वसूली के चलते सब्जी वाले, ढकेल वाले, व खोखे वालों ने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इससे जहां पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जगह न होने की वजह से चैतन्य बिहार की तरफ जाने वाले मार्ग पर आये दिन वाहन फसते रहते है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का ध्यान सब्जी वालों, ढकेल वालों, खमचे वालों से चैथ वसूली की तरफ रहता है। यहीं नही इस क्षेत्र में शाम के समय अराजक तत्वों का भी जमावड़ा शुरू हो जाता है। खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर इन असामाजिक तत्वों को जाम से जाम लड़ाते खुलेआम देखा जा सकता है। यही नहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को यहां खुलेआम शराब पीते व चिलम खींचते देखा जा सकता है। इस मार्ग से गुजरने वाली महिला व युवतियों के साथ छेड़खानी व छींटाकसी करना आम बात हो गई है। इलाका पुलिस का ध्यान इस तरफ नहीं है। इससे क्षेत्रिय लोगों में भय बना हुआ है और वे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
Read More




