मथुरा

गायों के गोबर को प्रयोग हेतु मण्डलायुक्त की अनूठी पहल खरीफ फसल में खाद, बीज की उपलब्धता की तैयारी अभी से कराने के निर्देश सूखा पड़ने की संभावना के दृष्टिगत अभी से कार्य योजना बनायें-मण्डलायुक्त  मण्डलायुक्त प्रदीप भट्नागर ने जनपद मथुरा में अधिक गऊशाला क्षेत्र को आॅर्गेनिक कृषि क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि गऊशालाओं से निकलने वाली गोबर को वर्मी कम्पोस्ट तथा बिना रासायनिक खाद के रूप में प्रयोग कर कार्बनिक खेती में प्रयोग किया जायें। जिससे गऊशालाओं से निकलने वाले गोबर को खेती में खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सिक्किम ऐसा राज्य है जिसे पूर्ण रूप से आर्गेनिक कृषि राज्य घोषित किया जा चुका है। जहाॅ पर बिना रासायनिक उवर्रकों के खेती की जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा से कहा कि इसके लिए क्षेत्रीय किसान तथा गऊशालाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर लें, और इससे होने वाले फायदों से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि ़क्षेत्र में रासायनिक खाद की दुकानों को अन्य ब्लाकों में शिफ्ट करा दिया जाये ।  50 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा करते हुये मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओें को निर्देश दिये कि प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान देकर समय से इन परियोजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पैकफेड कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्यो में शिथिलता के लिए अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये अबिलम्ब सुधार लाने के निर्देश दिये। माॅडल स्कूलों का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है। उन्होंने कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक करते हुये आबकारी, परिवहन, मनोरंजनकर, विद्युत देयों में लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये।  मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक लेते हुए  मण्डलायुक्त प्रदीप भट्गागर ने कहा  जिसमें किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुये सूखा पड़ने की सम्भावना के दृष्टिगत सिंचाई विभाग के अधि0अभि0 को निर्देश दिये कि रबी फसल में किसानों को पानी की समस्या हुयी थी, लेकिन खरीफ फसल के लिए अभी से कड़ी मेहनत करें और मण्डल के सभी जनपदों में जाकर जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण की योजना अभी से तैयार करें, जिससे किसानें को खरीफ फसल के लिए पानी की समस्या उत्पन्न न हो।  मण्डलायुक्त ने खरीफ फसल हेतु खाद, बीज की उपलब्धता के लिए संयुक्त निदेशक कृषि से कहा कि पिछले वर्ष की तरह जो खाद की परेशानी हुयी थी, अब ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अभी से योजना तैयार करें , उन्होंने सतर्क किया कि यदि सरकारी महकमों की ओर से किसानों को परेशानी हुयी तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसके दृष्टिगत फसल बीमा का कवरेज बढ़वायें, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।  राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। संस्थागत प्रसव तथा नियमित टीकाकरण की स्थिति में और सुधार लाने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये।  बैठक में जिलाधिकारी आगरा पंकज कुमार, मथुरा राजेश कुमार, फिरोजाबाद विजय किरन आनन्द, मैनपुरी सी.पी.सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल, अपर आयुक्त प्रशासन आरआर सिंह,नगर आयुक्त इन्द्रविक्रम सिंह, संभागीय खाद्य नियंत्रक  सीपीसिंह मण्डल के जनपदों के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा समस्त मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।          

Read More

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में करोड़ो की सट्टेबाजी होने की बात सामने आई है। दिल्ली-एनसीआर सहित आठ शहरों में रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। मथुरा जैसी धार्मिक नगरी में भी इस व्यवसाय ने पैर पसार लिए हैं। अनुमान के मुताबिक हर मैच में करीब 500-600 करोड़ का सट्टा लगता है। सट्टेबाजों के तार सरहद पार पाकिस्तान और दुबई से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद समेत आठ शहरों में छापेमारी की। छापेमारी में करीब 250 मोबाइल फोन जब्त किए गए। दिल्ली के करोलबाग, गुड़गांव और शास्त्री नगर के इलाकों में छापेमारी की कार्रवाई गई। मथुरा सर्किल सिटी में भी सटोरिए आईपीएल की आड़ में बड़ा खेल खेल रहे हैं। इसके चलते कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन का ध्यान अभी इस ओर नहीं दिख रहा है। शहर के कई इलाकों से बहुत से लोगों के आत्महत्या करने की भी खबरें आती रही हैं। पिछले दिनों शहर के गोविंद नगर में एक चांदी व्यवसायी द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे सट्टेबाजी को ही कारण माना जा रहा है। कृष्णा नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के पीछे भी यही आशंका जताई जा रही है। सदर, गोविंद नगर और कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां ज्यादा चल रही हैं। युवा वर्ग की इन गतिविधियों में सबसे ज्यादा भागेदारी देखी जा सकती है। हाल ही में मेंगलूर पुलिस ने भी सट्टेबाजों के एक रैकेट को पकड़ कर आईपीएल में सट्टेबाजी होने का दावा किया था। पुलिस ने चार लोगों के पास से लाखों रुपए जब्त किए थे।

Read More

सौंख : शनिवार को कस्बा में तनावपूर्ण शांति रही। बाजार भी खुला पर मुस्लिम परिवार अभी तक घरों को नहीं लौटे हैं। कस्बा में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीण अंचल के लोग अभी तक कस्बा में आने के लिए सहज नहीं हो पाए हैं।

Read More

  सौंख : शनिवार को कस्बा में तनावपूर्ण शांति रही। बाजार भी खुला पर मुस्लिम परिवार अभी तक घरों को नहीं लौटे हैं। कस्बा में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीण अंचल के लोग अभी तक कस्बा में आने के लिए सहज नहीं हो पाए हैं। इस दौरान अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कभी कहीं पर मींटिग और बैठक तो कभी कहीं पर पंचायत की चर्चाओं ने पुलिस को चैन नहीं लेने दिया। दिनभर अफवाहों के चलते पुलिस अफरातफरी में लगी रही। बैठकों की टोह लेने के लिए चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव कई विद्यालयों और धर्मशालाओं का दिनभर निरीक्षण करते रहे।  दिनभर युवती की बरामदी की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि परेशान पुलिस झूठी अफवाहों का खंडन करने में लगी रही। कस्बा की सीमाओं पर, बस स्टैण्ड चौराहे, कुम्हेर तिराहे, गोवर्धन चौराहे आदि पर पुलिस बल मौजूद रहा और संदिग्ध लोगों की तलाशी लेता रहा।    

सौंख में अचानक वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर अग्रवाल के निवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, साथ है चैयरमैन शिवशंकर वर्मा व अन्य सौंख। मुस्लिम युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने के मामले में रविवार को कस्बा में तनावपूर्ण शांति बरकरार रही। हालांकि दिन भर हिन्दूवादी संगठनों की बैठक ने पुलिस को जमकर मशक्कत करायी। दिन भर पुलिस इधर से उधर दौडती रही।  दोपहर को अचानक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के कस्बा आगमन की खबर सुनकर पुलिस सक्रिय हो गयी। बाद में पता चला कि श्रीकांत शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर अग्रवाल के यहां उनकी बीमार धर्मपत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल को देखने आये है। जब तक श्रीकांत शर्मा कस्बा में रहे तब तक पुलिस की निगेहबानी जारी रही। बाद में श्रीकांत शर्मा के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस बारे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवंशंकर वर्मा ने बताया कि श्रीकांत शर्मा जाजनपट्टी के पास नगला अउआ निवासी व पार्टी कें मंडल सदस्यता प्रमुख कैप्टन लालसिंह की आकस्मिक निधन पर सांत्वना व्यक्त करने भी गये। श्रीकांत शर्मा कें साथ जनपद से जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, आरएन भारद्वाज, रघुवीर सिंह तोमर, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा आदि साथ थे। इस मौके पर जगदीश सिंह बलजीत सिंह, विजय सिंह, संजू सिंह, साकेत अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।  

Read More

मुंबई। कांदिवली(वेस्ट), महावीर नगर में स्थित 'ईगर बीवर्स प्रीस्कूल' द्वारा वार्षिक महोत्सव मनाया गया। जहां पर छोटे -छोटे बच्चों और उनके माता पिता ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों का पूरा कार्निवल था, जिसमें गेम्स, रॉक डांस, सोलो एक्टिंग इत्यादि के द्वारा लोगों को खूब मनोरंजन किया गया। 'ईगर बीवर्स प्रीस्कूल' के डायरेक्टर कहते है, " हम यह हर वर्ष करते है। हम प्रीस्कूल के जरिये बच्चों के फिज़िकल तथा इमोशनल सभी प्रकार की प्रतिभा को निखारते हैं। जिससे बच्चे सभी से घुल मिल सके और सही ढंग से उनका हर फिल्ड में विकास है। आज ज्यादातर लोग अपने काम में व्यस्त होने के कारण बच्चों को समय नहीं दे पाते है और उनके बच्चों का पूरा और सही ढंग से विकास नहीं हो पाता है। हम इस कारण इस तरह के कार्यक्रम करते है।"      Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More

ब्रज खण्डेलवाल आगरा : आज सांय एतमाउददौला व्यू पॉइंट पार्क पर शहरवासियों ने मदर'स डे के उपलक्ष्य में यमुना मैय्या की आरती कर मंगल कामना की कि आने वाले महीनों में भरपूर जल आपूर्ति हो और आगरा की जीवन रेखा के रूप में सबकी सुरक्षा हो.   यमुना आरती श्री नाथ जी निशुल्क जल सेवा के श्री बांके लाल माहेश्वरी जी ने की. सहयोग किया श्री मथुराधीश मंदिर के महंत श्री नंदन श्रोत्रिय और जुगल किशोरी ने. आरती में भाग लिया सर्वश्री चन्द्र कांत त्रिपाठी, कुलसचिव केंद्रीय हिंदी संस्थान, श्री विनय पालीवाल, श्री जसवंत जैन, डॉ राजन किशोरी, प्रोफेसर प्रेम नाथ अग्रवाल, डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ सुनंदा, श्री शिशिर भगत, इको क्लुब के प्रदीप खण्डेलवाल, राजीव गुप्ता, श्रीमती पारुल शर्मा, श्रीमती पद्मिनी ऐय्यर, मनीष भरद्वाज, मनीष खण्डेलवाल, कुसुम भरद्वाज, संजय गर्ग, दिनेश शर्मा, सूर्य, तपस्या, राधेय गुरु, बल्लभ श्रोत्रिय, श्री कृष्ण मुरारी भगत, अशोक राठी, दीपक खरे, प्रेमेंद्र जैन. जल सेवक अमित माहेश्वरी, सरदार कुलदीप सिंह, अनुज राठी भी मौजूद रहे. ब्रज खण्डेलवाल ने बताया की 'रिवर कनेक्ट अभियान' के तहत आरती के माध्यम से शहरवासियों की कोशिश पिछले ४० दिनों से जारी है. बड़ी संख्या में लोग नित आरती सेवा से जुड़ रहे हैं. श्री बांके लाल माहेश्वरी ने कहा की यमुना मैय्या की पुरानी छवि और वैभव को वापिस लौटने के लिए सभी अग्रवासियों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे, आरती एक बेहतरीन माध्यम है,वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने कहा. सीनियर फोटोग्राफर असलम सलीमी ने कहा की इस तरह के प्रोग्राम में सभी को जुड़ना होगा, यमुना सभी की है. आज आरती में ५०१ डीप जल कर यमुना मैय्या को प्रेमपूर्वक स्मरण किया गया. महिला भक्तों ने आरती गाकर यमुना के योगदान का जिक्र किया.  

मथुरा। खेल एंव युवा कल्याण, वाह्य सहायतित परियोजना व समग्र ग्राम्य विकास विभाग उ0प्र0 के राज्यमंत्री रामकरन आर्य आज दिनांक 09 मई 2015 को रात्रि 11ः55 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर दिनांक 10 मई 2015 को प्रातः 7ः20 बजे मथुरा पधार रहे है तथा 7ः30 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पधारेंगे। अपरान्ह 12ः00 बजे खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। सांय 4ः00 बजे बल्देव में ग्रामीण खेलकूद प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित दंगल प्रतियोगिता के उदघाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। दिनांक 11 मई 2015 को प्रातः 11ः00 बजे विकास भवन मथुरा में जनपद के समग्र विकास विभाग की समीक्षा बैठक कर किन्ही दो समग्र ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि 9ः20 बजे लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जायेगे।

Read More