मथुरा

लव जेहाद की टोह लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचें कस्बा सौंख युवती के परिजनों से मिलकर धैर्य बधांया किसानो के हक की लड़ाई लड़ने को भाजपा मैदान में उतरी- लक्ष्मीकांत वाजपेई मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व् किसानो से गेहूँ खरीद केन्द्रो पर हो रहे किसानो के शोषण की खबरों को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त वाजपेयी आज खुद मथुरा मंडी समिति स्थित गेहूँ खरीद केंद्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल एस के शर्मा अजय पोइया चेतन मलिक, मेघश्याम सिंह, आदि के साथ अचानक पहुच गए तो केंद्र व्यवस्थापक के हाथ पाव फूल गए व् मानक अनुसार खरीद के बारे में गलत जानकारी देने पर प्रदेश अध्यक्ष व् भाजपा नेताओ ने व्यवस्थापक को काफी खरी खोटी सुनाई व् मानक अनुसार खरीद न होने की पुष्टि हुई वहाँ पर मौजूद किसानो ने बताया की खरीद केंद्र पर केंद्र सरकार के नए मानक के अनुसार खरीद नहीं हो रही किसानो के गेहूँ नमूना 20-20 दिन से पड़े है खरीद नही हो रही इस पर प्रदेश अध्यक्ष के कड़े तेवर भांपकर बिप के आॅफिसर सत्यदेब गुप्ता व् एन्य सक्षम अधिकारी व् पत्रकार बंधु व् किसान काफी संख्या में एकत्रित हो गए। इन सब की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने विप के अफसरों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मथुरा ही नहीं सारे प्रदेश में दैवीय आपदा से पहले से ही बर्बाद किसान का गेहू खरीद केन्द्रो पर शोषण बर्दास्त नहीं होगा भाजपा किसानो के साथ है केंद्र सर्कार के नए मानक अनुसार 1450 प्रति कुंतल के हिसाब से गेहू की खरीद सुनिश्चित हो अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे व् आवश्यकता के अनुसार प्रदेश के नेता भी किसानो के हित में मोके पर पहुचेगे प्रदेश सरकार जान विरोध्ी दृत्यो से बाज आये अन्यथा 2014 की आंधी की तरह जनता 2017 मे उन्हें ऊखाड़ फेकेगी प्रदेश के मुख्यमंत्री को ललकारते हुए ऊन्होने कहा कि वह केंद्र के 13500 हेक्टेअर के मुआवजे के बराबर 13500 हेक्टर के हिसाब से मुआवजा दे व् राज्य आपदा कोष जिसमे 75 प्रतिशत केंद्र का पैसा है उपयोग करे केंद्र पूरी मदद करने को तैयार है।  सौंख प्रकरण पर कार्यकर्ताओ व् पीडि़त लोगो से बातचीत के बाद उन्होंने इसे गम्भीर बताया कि जिनकी लड़की गयी उनके परिजनों के विरुद्व कार्यवाही कोन सा न्याय है पुलिस अपनी अक्षमता छिपाने के लिए स्थानीय व् निर्दोष लोगो व् भाजपा कार्यकर्ताओ पर कार्यवाही कर रही है यह अनुचित है भाजपा कार्यकर्ता इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे तथा पुलिस अबिलम्ब लड़की की बरामदगी सुनुश्चित करे प्रदेश व् स्थानीय पुलिस कानून का राज्य कायम करने में नाकाम सिद्ध हो रही है। इससे पूर्व वृन्दावन स्थित सुख धाम आश्रम में एक सामाजिक कार्यक्रम में दैवीय आपदा में मृतक किसानो व् फसल बर्बादी से पीडि़त किसानो को सहायता राशि अन्न वस्त्र आदि बाटने के कार्यक्रम में उन्होंने किसानो की सेवा को अन्न दाता की ही नहीं नारायण सेवा के समान बताया। इस अवसर पर उनके साथ जिला मंत्री केपी सिंह, डीइन गौतम, कारिन्दा सिंह, श्याम अहेरिया, रामकिशन पाठक, सतपाल सिंह ज्ञानेन्द्र राना, विनोद चैधरी, हीरा सिंह, संजय शर्मा, सुमित, अभिषेक गौतम, कुलदीप, कामेश अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र शर्मा, योगेश कुंतल, गौरव दीक्षित, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र की कच्ची सड़़क पर शादी समारोह से लौट रहें बाइक सवार पिता पुत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससें पिता की मौेके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुूलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के पुत्र को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रविकान्त खंडेलवाल पुत्र मनोहर लाल निवासी कच्ची सड़क लाल दरवाजा थाना गोबिन्द नगर अपने पुत्र देवेन्द्र के साथ वृन्दावन से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहें थे कि छटीकरा चैराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक पर सवार पिता रविकान्त खंडेलवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाइक चला रहा उनका पुत्र देवेन्द्र गंभीर रूप से घायन हो गय। घटना की सूचना पर पहुंची पुूलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के शव का पंेचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

वृन्दावन। छटीकरा चैराहे पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब हूटर हाॅर्न लगी गाड़ी में आये लोगों ने एक मिठाई विक्रेता को उठा लिया और गाड़ी में डालकर चल दिये। पूरे क्षेत्र में हंड़कंप मचा। पुलिस के कान खड़े हुए और वायरलैस पर मैसेज के चलते हाईवे थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी और इस गाड़ी को रूकवा लिया। गाड़ी में राजस्थान पुलिस की टीम थी। वृन्दावन पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।  मिली जानकारी के मुताबिक आज छटीकरा पर आरजे 05 क्यू 4787 नंबर की इनोवा आकर रूकी और उसमें से उतरे कुछ लोगों ने मिठाई विक्रेता अशोक पुत्र गिर्राज मिठाई विक्रेता को उठाकर ले गये तभी पुलिस भी पंहुच गयी और वायरलैस से सूचना सभी थाने चैकियों को दी गयी। हाईवे थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान इस गाड़ी को रोक लिया तब जाकर पता चला कि इनोवा में सवार सभी लोग राजस्थान पुलिस के थे। बिना इलाका पुलिस को सूचना दिये किसी व्यक्ति को जबरन उठाने का मामला अपराध की श्रेणी में आता है। इसी कारण अब वृन्दावन पुलिस राजस्थान पुलिस को सबक सिखाना चाहती है। उसने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने की वरिष्ठ अधिकारियों से कही है।

Read More

अंग्रेजी भाषा में हुआ बाल एवं युवा समागम इंग्लिश स्पीच द्वारा आध्यात्म पर चर्चा मथुरा। नई उम्र को आध्यात्म से जोड़ने के लिए संत निरंकारी मिशन इंग्लिश मिडियम सत्संग चला रहा है। आगरा में 15 नगरों का अंग्रेजी भाषा में बाल एवं युवा समागम का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा के बच्चें भी छाये रहे। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण के अनुसार बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में आध्यात्म पर चर्चा कर ज्ञान और भक्ति के विविध पहलुओं को जाना वहीं सत्गुरू और परमात्मा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इंग्लिश स्पीच एवं साँग प्रस्तुत कर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का संदेश दिया।  इस अवसर पर दिल्ली से आयीं मुख्य अतिथि बहन शरन खन्ना ने बच्चों की इंग्लिश प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ आध्यात्म से जोड़ना भी जरूरी हैं। आधुनिक संसाधन मोबाइल, कम्प्यूटर इंटरनेट का प्रयोग होना चाहिए किन्तु सकारात्मक सोच जरूरी हैं। निरंकारी प्रचारक ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के वावजुद युवा गलत दिशा में चल रहे है जो कि चिन्ता का विषय है, अभिभावक बच्चों को अच्छी संगत से जोड़ें। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निरंकारी बच्चें औरों से बेहतर हैं क्योंकि वह अपने माता पिता के साथ निरंकारी बाबा जी के मार्गदर्शन में सत्संग से जुड़कर मानवीय गुणों को अपना रहे है। आगरा की जोनल इंचार्ज बहन कान्ता ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, विनोद कुमार, उर्वशी त्रिपाठी के साथ गौरी खत्री, चाहत त्रिपाठी सहित बच्चों ने भाग लिया।

Read More

मथुरा। शहर में ठगों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर जहर खुरानी और उठाईगीरों का आतंक है तो नये बस स्टैण्ड पर ठगों का बोलवाला है। कई लोग आये दिन इसका शिकार हो रहे हैं। बैंकों में एकाउण्ट नंबर पूछकर ठगी की जा रही है तो एटीएम कार्डों से हेराफेरी का धंधा भी खूब विकसित हो रहा है। मोबाइल फोनों पर नगद पुरूस्कार की घोषणा कर लोगों को ठगा जा रहा है। ठगी के नये नये नायाब तरीके रोजाना सामने आ रहे हैं। लाचार, असहाय, वृद्ध और महिलाओं के साथ ठगी के एक से एक नये तरीके सामने आ रहे हैं।  आज शहर के होलीगेट क्षेत्र स्थित होटल मेघराज के बाहर होली वाली गली निवासी पंडित सीताराम जो शरीर से लाचार हैं और धीरे धीरे चलते हैं, आज वे रोशन बाजार स्थित डाॅ0 मनोज शर्मा को अपना स्वास्थ्य चैक कराने आ रहे थे तभी रास्ते में उन्हें एक युवक मिला और बोला मैं आपको छोड़ देता हूँ। वह काफी देर तक वृद्ध सीताराम के पास बैठा रहा और उन्हें डाॅ. मनोज से दिखाने के लिए ऊपर ले जाने लगा। इसी दौरान उसने वृद्ध के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी को झांसा देकर उतरवा लिया। जब तक वृद्ध इसे समझता तब तक यह ठग नौ दो ग्यारह हो गया। लोगों ने उसे काफी तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। यह ठग गुलाबी रंग की कमीज पहने था और उसका एक साथी काले रंग के सफारी सूट में पुलिस के जूते पहने मोबाइल पर बात करता देखा गया। जनपद और शहर के लोगों से ऐसे ठगों पर ध्यान रखने की जरूरत है। ये लोग किसी भी वेष में कहीं पर भी लाचार और वृद्ध, बीमार लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पहले भी होलीगेट क्षेत्र में आधा दर्जन ऐसी ठगी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन अभी तक ऐसे लोगों का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पायी है। रोज लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने उप जिलाधिकारी सदर, माॅट, महावन, छाता तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को सूचित किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत मार्गदर्शीय सिद्धांतो ंके आधार पर पात्र परिवारों के चिन्हांकन के कार्य को पूर्ण किये जाने की समय सीमा का निर्धारण किया गया है। उन्होने आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ0प्र0 जवाहर भवन लखनऊ के पत्र दिनांक 21 अप्रैल 2015 को आयुक्त आगरा मण्डल आगरा पत्र दिनंाक 25 अप्रैल 2015 में सचिव भारत सरकार उपभोक्ता मामले खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण विभाग कृषि भवन नई दिल्ली के पत्र दिनंाक 24 मार्च 2015 के द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू करने की तिथि 30 सितम्बर 2015 कर दी गई है। उक्त के दृष्टिगत पात्र परिवारों के चिन्हाकन के कार्य को पूर्ण किये जाने की संशोधित समय सीमा निम्नवत निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि आॅनलाइन आवेदन एंव आॅफलाइन सर्वे फार्म प्राप्त किये जाने का दिनांक 15 मई 2015, एंव प्राप्त आॅफ लाइन आवेदन एंव आॅफलाइन प्राप्त सर्वे फार्म का सत्यापन 15 जून 2015, शासनादेश दिनांक 07 अक्टूवर 2014 में दिये गये एक्सक्लूसन एंव इन्क्लूसन क्राइटेरिया के आधार पर किये सत्यापन के परिणाम के आधार पर प्रवृष्टियों को कम्प्यूटर में 30 जून 2015 तक फीड किया जाना है। उन्होने बताया कि एनआईसी द्वारा उपलब्ध कराये गये साॅफ्टवेयर के आधार पर ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों में निर्धारित प्रतिशत के आधार पर पात्र गृहस्थियों की सूची 07 जुलाई 2015 तक तैयार की जानी है। पात्र गृहस्थियों की सूची तैयार कर जिला स्तर पर प्रेषित 10 जुलाई 2015 तक की जानी है, पहचान की गई पात्र गृहस्थियों की सूची सार्वजनिक क्षेत्रों में संप्रर्शिदत 12 जुलाई 2015 की जानी, सूची संप्रदर्शित के पश्चात प्राप्त आपत्तियों के निस्तारित करते हुए अन्तिम सूची का निर्धारण 19 जुलाई 2015 को किया जाना है, जिले स्तर पर पूरे जनपद की दुकानवार अन्त्योदय एंव पात्र गृस्थियों की सूची संकलित कर खाद्यायुक्त कार्यालय में प्रेषित 21 जुलाई 2015 की जानी है। खाद्यायुक्त कार्यालय द्वारा उपरोक्त डाटा जनपदवार संकलित कर शासन को 25 जुलाई 2015 तक प्रेषित किया जायेगा, उपरोक्त के संबंध में निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार निर्धारित की गई समय शारणी के आधार पर जनपद के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में निर्धारित प्रतिशत के अनुसार पात्र गृस्थियों के चिन्हाकंन का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराते हुए सूची उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

Read More



Mediabharti