मथुरा

मथुरा। जनपद के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर तीन विवाहितों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट तीनों विवाहिताओं ने अपने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद के महिला थाने में श्रीमती नुपूर गोस्वामी पुत्री मिटठन लाल गोस्वामी, निवासी 51 जेजे बिला हनुमान वाग वृन्दावन ने अपने पति नीरज शर्मा पुत्र श्याम सुन्दर निवासी ए 228 सेक्टर 9 न्यू विजय नगर कालोनी विजय नगर गाजियाबाद ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।  वहीं दूसरी घटना भी इसी महिला थाने में श्रीमती अन्जली पुत्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल निवासी भूतेश्वर मथुरा ने अपने पति सौरभ पुत्र दयाराम निवासी इन्द्रपुरम गाजियावाद सहित पाॅच अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर उत्पीड़न करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।  तीसरी घटना भी जनपद के महिला थाने में विवाहिता के पिता कालीचरण पुत्र स्व0 निहाल सिंह निवासी जरोलिया खण्ड हसनपुर थाना नौहझील ने अपने पुत्री श्रीमती रजनी के पति महेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बहके थाना डीग भरतपुर राजस्थान सहित 5 अन्य के विरूद्व दहेज में एक कार तथा अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर रजनी के साथ गाली गलोज करते हुए मारपीट करना तथा पति महेश द्वारा रजनी के साथ अपकृतिक मैथुन करना तथा ससुराल से तीन लाख रूपयें की रकम उधर लेने के बाद वापस नहीं करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने तीनों मामलों को दर्ज कर घटनाओं की जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

गुमराह करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई- शिवपाल यादव लोगों की समस्याऐं सुनते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों की तत्काल जाँच करके उसका समाधान अतिशीघ्र किया जाये। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश कि किसी भी स्तर पर शिकायतों की जाँच के नाम पर व इसके समाधान के लिए प्रदेश की जनता को परेशान व गुमराह न किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन कार्यालय में एक निश्चित समय पर बैठे एवं जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उसके समाधान के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दें। श्री यादव ने कहा कि जनता को गुमराह करने एवं टालने वाले अधिकारी सावधान हो जाये।  श्री यादव से आज भारी संख्या में जनता ने कालिदास मार्ग पर स्थित जनसुनवाई भवन, लखनऊ में भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री यादव ने जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुना तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी हुई जनता को उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार जन-समस्याओं के निराकरण के लिए गम्भीर है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण में जो भी अधिकारी व्यावधान उत्पन्न करेगा अथवा उन्हें इधर उधर भटकाएगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। श्री यादव ने जनता की शिकायत पर मौके पर ही जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर बात करके उनकी समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिये।  

Read More

मौके पर पहुंचें एसएपी सिटी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण आगरा जनपद में तैनात है सिपाही मथुरा। जनपद में बच्चा गैंग के कारनामें दिन प्रतिदिन वढ़तें ही जा रहें है अभी तक उक्त बच्चा गैंग आमजन को ही अपना निशाना बनाता रहा है लेकिन आज बच्चा गैंग ने एक सिपाही को ही अपना निशान बनाते हुए सिपाही के कपड़ों पर गन्दगी डालकर कर लाखों रूपयें की नगदी को पार कर ले गये। घटना की सूचना मिलतें ही एसएसपी सिटी शैलेन्द्र पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंच कर सिपाही से घटना के बारे में जानकारी कर गैंग की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार आगरा के पुलिस लाइन में तैनात विजय सिंह है और हाल ही में उसकी पुत्री की शादी है और इसी शादी की बबात विजय सिंह स्टेंट बैंक से पैसे निकाल कर मथुरा जक्शन की ओर जा रहा था कि रास्ते में एक बच्चें ने आकर उससें कहा कि अंकल आपके कपड़ों पर गन्दगी पड़ी हुई हैं। विजय सिंह ने जब अपने कपड़ों की ओर देखा तो उसके कपड़ों पर वास्तव में गन्दगी पड़ी हुई थी। जिस पर विजय सिंह अपने हाथ में लगें वैग को एक एक हैन्ड पम्प के पास रख कपड़ें से गन्दगी साफ करने लगा इसी दौरान बच्चा गैंग के साथी सिपाही विजय सिंह के बैग को पार कर ले गये। सिपाही ने कपड़ों से गन्दगी साफ कर वैग को देखा तो उसके होश उड़ गये। सिपाही ने वैग की आसपास तलाश की लेकिन वैग नहीं मिला तो उसनें घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलतें ही एसपी सिटी, शैलेन्द्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर, शहर कोतवाली प्रभारी ककुंवर सिंह यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने सिपाही विजय सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी कर बच्चा गैंग की तलाश शुरू कर दी हैं। फिलहाल पुलिस ने कई बच्चों को शक के आधार पर हिरासत मे भी लिया हैं। लेकिन समाचार लिखें जाने तक सिपाही के पैसे बरामद नहीं हो सकें। 

Read More

मथुरा। बीएसए कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी मथुरा में उच्च गुणवत्ता परक शिक्षा के साथ साथ छात्रों को विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है ताकि डिग्री प्राप्त करते ही रोजगार के उन्हें स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो सकें। इसी श्रृंखला में कम्प्यूटर सांइस इंजीनियरिग के छात्र वेदांश अग्रवाल का चयन इण्डस वैली पार्टनर्स बहुराष्ट्रीय कम्पनी में 4 लाख के वार्षिक आर्कषक पैकेज पर हुआ है। इण्डस वैली पार्टनर्स कम्पनी यूएस बेस्ड कम्पनी है जिसकी भारत में भी शाखायें हैं। छात्र वेदांश अग्रवाल ने अपने चयन का श्रेय कडी मेहनत, ईश्वर की कृपा, माता पिता शिक्षक एवं कालेज प्रबंधन को दिया है। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन मट्टोमल अग्रवाल ने छात्र वेदांश को बधाई देते हुए कहा कि छात्र वेदांश ने अमेरिकी कम्पनी में चयनित होकर अपने परिवार एवं कालेज का नाम रोशन किया है। विश्व स्तरीय कम्पनियों एवं संस्थानों में चयन हेतु छात्रों का सर्वांगीण विकास के लिए कालेज द्वारा प्रयास किये जा रहे है। कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने छात्र को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Read More

सौख के नगला अक्खा में बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में जिम और योग क्लासेज शुभारम्भ के मौके पर बोलतीं प्रशिक्षु आईपीएस सुनीति 2. क्लासेज का फीता काटकर उद्घाटन करतीं आईपीएस सुनीति, साथ में चेयरमैन सुरेश सिंह सौंख। आधुनिक समय में योग और जिम की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय बाबा कढेरा सिंह आवासीय विद्यालय नगला अक्खा के परिसर में जिम और योग की क्लास का शुभारम्भ किया गया।  बुधवार को गोवर्धन की आईपीएस प्रशिक्षु सुनीति ने जिम और योग क्लासेज का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर आईपीएस सुनीति ने कहा कि आधुनिक भागदौड भरी जीवन शैली में जिम और योग की महती आवश्यकता है। बच्चों को आवश्यक रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और यह एक अच्छी शुरूआत है।  चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इससे पूर्व विद्यालय के विद्यार्थिओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक हरीचंद सिंह, महेशचंद सिंह, प्रधानाचार्य केएल गोस्वामी, रामबाबू, एसबी सिंह, शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, गोरीशंकर शर्मा,  आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील छाता के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त 117 शिकायतों मे से 01 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष को विभागीय अधिकारियों को सौपते हुए कडे निर्देश दिये है कि सभी शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करते हुए उन्हें आवश्यक रूप से अवगत करायें, ताकि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूर्व की लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर  निपटाकर उन्हें अवगत कराया जाये ताकि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्ता के आधार पर हो सके, किसी भी शिकायत को अधिक समय तक अपने पास लंबित न रखे, यदि किसी शिकायत के निस्तारण में कोई समस्या आ रही हो तो विभागीय अधिकारी उनके संज्ञान में लाकर शिकायत का निस्तारण प्रभावी तरीके से समय सीमा के अन्तर्गत ही करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत को अपने पास रखे तथा मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिलकर एवं आसपास के लोगो से पूछताछ कर के उसकी समस्या का निदान करें, ताकि समय से उसकी शिकायत का निस्तारण हो ताकि वह पुनः शिकायत न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागो की शिकायतों को विभागवार कम्प्यूटर पर लोड कर दिया जाता है। अधिकारी बेवसाइट पर जाकर अपने विभाग से संबंधित शिकायत को प्राप्त कर ले ताकि उसके निस्तारण में अनावश्यक रूप से विलंब न हो और आवेदक को भी बार बार इधर उधर न भटकना पडे। निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता को भी उसकी प्रति उपलब्ध करायी जाये ताकि वह अपनी शिकायत के निस्तारीकरण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि अवैध कब्जा तत्काल प्रभाव से हटाये जाये और यदि कोई अवैध कब्जाधारक कब्जा हटाने से मना करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाकर पुलिस बल को साथ लेकर अवैध कब्जे को शीघ्र हटवाये। उन्होंने यह भी कहा कि शासन से संबंधित प्रकरणों में व्यक्तिगत रूप से रूचि लेकर समय से उनका निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। इन प्रकरणों में की गयी देरी में संबंधित अधिकारी को ही जिम्मेदार माना जायेगा। जिलाधिकारी ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान तथा राहत सहायता राशि वितरण के कार्य को भी गम्भीरतापूर्वक देखा एवं वितरित किये गये चैको में कुछ आयी कमियो को भी दूर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि सही राशि के चैक समय से किसानों को उपलब्ध कराये जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो तथा लेखपालेा को स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा है कि वितरित किये जा रहे चैक सही तरीके से बनाकर समय से किसानो को उपलब्ध कराये जाये ताकि उन्हें किसी परेसानी का सामना न करना पडे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रावामसी, उप जिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, तहसीलदार राजीतराम सहित सभी विभागयी अधिकारी आदि  उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वांमसी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत जिला टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गिरते हुए लिंगानुपात पर हमें विशेष निगाह रखनी है तथा एक कार्ययोजना बनाकर विस्तार से इस योजना पर कार्य करना है ताकि गिरते हुए लिंगानुपात को सही रखा जा सके। गाॅव-गाॅव जाकर कार्यक्रम बनाकर चैपाल आदि लगाकर इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से ग्रामीण महिलाओं को समझाया जाना है ताकि कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावशाली रोक लगाकर लिंगानुपात को समान किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शहर से लेकर गाॅव तक इस योजना को एएनएम, आॅगनवाड़ी तथा आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से आमजनों के बीच सही ढंग से पहुॅचाया जाना ही अच्छा संदेश है। गाॅव में गुडड्ा गुडि़या कार्यक्रम, चित्रों के माध्यम से बेटा-बेटी एक समान जैसे कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को जागरूक किया जाना ही इस योजना का सही उदद्ेश्य होगा। नगर मजिस्टेªट हेमसिंह की अध्यक्षता में भी गत दिवस पीसी पीएनडीटी की बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सम्पन्न हुई थी इस बैठक में भी अवैध रूप से कराये जाने वाले लिंग परीक्षण पर विशेष चर्चा हुई थी ताकि अवैध रूप से लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्डसेन्टरों पर कड़ी निगरानी रखकर कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावशाली रोक लगाकर गिरते हुए लिंगानुपात पर काबू पाया जा सके। पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने इस सम्बन्ध में बताया कि ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘‘ अभियान के अन्तर्गत कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावीशाली रोक लगाने के उदद्ेश्य से टीमों का गठन किया गया है ताकि अवैध रूप से लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों पर कड़ी निगरानी रखकर ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘‘ अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर डीजीसी बद्री प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिलीप कुमार, डा0 मधुर कुमार, समस्त चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ, एबीएसए, डीएचईआईओ जितेन्द्र सिंह, चै0 रामवीर सिंह तथा कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। वृन्दावन के विश्व प्रसिद्व बांके बिहारी मन्दिर में आज अक्षय तृतीय के पर्व पर देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वृन्दावन पहुंच कर बिहारी के चरण दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने पहलें से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। वृन्दावन के यातायात को बनवें करते हुए वड़ें वाहनों के प्रवेश पर पुरी तरह से रोक लगा दी गई। लेकिन इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड की चलतें वृन्दावन में जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्त का सामना करना पड़ा। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मन्दिर में वर्ष में मात्र एक बार ही चरण दर्शन होते हैं। अपने अराध्य के चरण दर्शन करने के लिए देश विदेशों के साथ साथ स्थानीय श्रद्धालु भी लाखों की संख्या में वृन्दावन पहुंचतें हैं। अपने अराध्य के दर्शन को प्रातः से ही लोगों का आगमन शुरू हो गया। बिहारी जी के दर्शन खुलनें से पुर्व ही पूरा मन्दिर प्रांगण पुरी तरह श्रद्धालुओं से खचाखच भर चुका था लेकिन जैसे ही ठाकुर जी के दर्शन देने का समय हुआ मन्दिर प्रांगण बिहारी जी की जयकारों से गूंज उठा और लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं अपनी अराध्य के आगे हाथ उंचें कर अपनी उपस्थित दर्ज करा रहें थे। जहाॅ मन्दिर प्रशासन ने आने वाले भीड़ को देखतें हुए पहलें से ही सभी इन्तजाम कर रखें थे। श्रद्धालुओं को मन्दिर प्रांगण में ज्यादा देर तक रूकनें की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी पूरा मन्दिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा रहा। यह सिलसिला पुरे दिन चलता रहा। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते वृन्दावन में जगह जगह जाम की स्थित बनी हुई थी। जिसें खुलवाने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी सहित पुलिस के आला अधिकारी व कई थानों की फोर्स वृन्दावन में लगी हुई थी। 

Read More

मथुरा। जनपद में बे मौसम बर्षा व ओलावृष्टि से हुई किसानों की फसल बर्बाद से पीडि़त किसानों को शासन व प्रशासन अपनी ओर से हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिला रहा हैं लेकिन इसके बाद भी किसान आये दिन आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा हैं। इसी के चलते जनपद में एक किसान ने फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वहीं दूसरे किसान की खेत में फसल देख सदमें से मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर वस्तु स्थित की जाॅच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं।  इसी क्रम में थाना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आझई में 70 वर्षीय किसान चन्दन सिंह की अपने खेत में फसल का निरीक्षण करते समय अचानक सदमें से खेत में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्व किसान की मौत होती देख आस पास व परिजनों में हड़कम्प मच गया। वहीं दूसरी घटना थाना मर्गोरा के ग्राम समस्तपुर में 30 वर्षीय किसान किसन सिंह ने अपनी फसल वर्वाद होने तथा कर्जदारों के बढतें दवाव के चलते घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनो किसानों की मौत की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन की रिपोर्टिंग चैकी जैत के गाॅव आझई में आज प्रातः शौच को गई महिला की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र के गाॅव आझई निवासी 22 विनीता आज प्रातः घर से शौच के लिए गई थी। रास्ते में अज्ञात युवकों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को वहीं पड़ा छोड़कर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतका विनीता के शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। बताया जाता है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या कराने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं।

Read More