मथुरा

सौख के नगला अक्खा में बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में जिम और योग क्लासेज शुभारम्भ के मौके पर बोलतीं प्रशिक्षु आईपीएस सुनीति 2. क्लासेज का फीता काटकर उद्घाटन करतीं आईपीएस सुनीति, साथ में चेयरमैन सुरेश सिंह सौंख। आधुनिक समय में योग और जिम की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय बाबा कढेरा सिंह आवासीय विद्यालय नगला अक्खा के परिसर में जिम और योग की क्लास का शुभारम्भ किया गया।  बुधवार को गोवर्धन की आईपीएस प्रशिक्षु सुनीति ने जिम और योग क्लासेज का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर आईपीएस सुनीति ने कहा कि आधुनिक भागदौड भरी जीवन शैली में जिम और योग की महती आवश्यकता है। बच्चों को आवश्यक रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और यह एक अच्छी शुरूआत है।  चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इससे पूर्व विद्यालय के विद्यार्थिओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक हरीचंद सिंह, महेशचंद सिंह, प्रधानाचार्य केएल गोस्वामी, रामबाबू, एसबी सिंह, शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, गोरीशंकर शर्मा,  आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील छाता के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त 117 शिकायतों मे से 01 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष को विभागीय अधिकारियों को सौपते हुए कडे निर्देश दिये है कि सभी शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करते हुए उन्हें आवश्यक रूप से अवगत करायें, ताकि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूर्व की लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर  निपटाकर उन्हें अवगत कराया जाये ताकि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्ता के आधार पर हो सके, किसी भी शिकायत को अधिक समय तक अपने पास लंबित न रखे, यदि किसी शिकायत के निस्तारण में कोई समस्या आ रही हो तो विभागीय अधिकारी उनके संज्ञान में लाकर शिकायत का निस्तारण प्रभावी तरीके से समय सीमा के अन्तर्गत ही करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत को अपने पास रखे तथा मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिलकर एवं आसपास के लोगो से पूछताछ कर के उसकी समस्या का निदान करें, ताकि समय से उसकी शिकायत का निस्तारण हो ताकि वह पुनः शिकायत न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागो की शिकायतों को विभागवार कम्प्यूटर पर लोड कर दिया जाता है। अधिकारी बेवसाइट पर जाकर अपने विभाग से संबंधित शिकायत को प्राप्त कर ले ताकि उसके निस्तारण में अनावश्यक रूप से विलंब न हो और आवेदक को भी बार बार इधर उधर न भटकना पडे। निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता को भी उसकी प्रति उपलब्ध करायी जाये ताकि वह अपनी शिकायत के निस्तारीकरण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि अवैध कब्जा तत्काल प्रभाव से हटाये जाये और यदि कोई अवैध कब्जाधारक कब्जा हटाने से मना करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाकर पुलिस बल को साथ लेकर अवैध कब्जे को शीघ्र हटवाये। उन्होंने यह भी कहा कि शासन से संबंधित प्रकरणों में व्यक्तिगत रूप से रूचि लेकर समय से उनका निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। इन प्रकरणों में की गयी देरी में संबंधित अधिकारी को ही जिम्मेदार माना जायेगा। जिलाधिकारी ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान तथा राहत सहायता राशि वितरण के कार्य को भी गम्भीरतापूर्वक देखा एवं वितरित किये गये चैको में कुछ आयी कमियो को भी दूर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि सही राशि के चैक समय से किसानों को उपलब्ध कराये जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो तथा लेखपालेा को स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा है कि वितरित किये जा रहे चैक सही तरीके से बनाकर समय से किसानो को उपलब्ध कराये जाये ताकि उन्हें किसी परेसानी का सामना न करना पडे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रावामसी, उप जिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, तहसीलदार राजीतराम सहित सभी विभागयी अधिकारी आदि  उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वांमसी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत जिला टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गिरते हुए लिंगानुपात पर हमें विशेष निगाह रखनी है तथा एक कार्ययोजना बनाकर विस्तार से इस योजना पर कार्य करना है ताकि गिरते हुए लिंगानुपात को सही रखा जा सके। गाॅव-गाॅव जाकर कार्यक्रम बनाकर चैपाल आदि लगाकर इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से ग्रामीण महिलाओं को समझाया जाना है ताकि कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावशाली रोक लगाकर लिंगानुपात को समान किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शहर से लेकर गाॅव तक इस योजना को एएनएम, आॅगनवाड़ी तथा आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से आमजनों के बीच सही ढंग से पहुॅचाया जाना ही अच्छा संदेश है। गाॅव में गुडड्ा गुडि़या कार्यक्रम, चित्रों के माध्यम से बेटा-बेटी एक समान जैसे कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को जागरूक किया जाना ही इस योजना का सही उदद्ेश्य होगा। नगर मजिस्टेªट हेमसिंह की अध्यक्षता में भी गत दिवस पीसी पीएनडीटी की बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सम्पन्न हुई थी इस बैठक में भी अवैध रूप से कराये जाने वाले लिंग परीक्षण पर विशेष चर्चा हुई थी ताकि अवैध रूप से लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्डसेन्टरों पर कड़ी निगरानी रखकर कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावशाली रोक लगाकर गिरते हुए लिंगानुपात पर काबू पाया जा सके। पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने इस सम्बन्ध में बताया कि ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘‘ अभियान के अन्तर्गत कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावीशाली रोक लगाने के उदद्ेश्य से टीमों का गठन किया गया है ताकि अवैध रूप से लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों पर कड़ी निगरानी रखकर ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘‘ अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर डीजीसी बद्री प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिलीप कुमार, डा0 मधुर कुमार, समस्त चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ, एबीएसए, डीएचईआईओ जितेन्द्र सिंह, चै0 रामवीर सिंह तथा कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। वृन्दावन के विश्व प्रसिद्व बांके बिहारी मन्दिर में आज अक्षय तृतीय के पर्व पर देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वृन्दावन पहुंच कर बिहारी के चरण दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने पहलें से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। वृन्दावन के यातायात को बनवें करते हुए वड़ें वाहनों के प्रवेश पर पुरी तरह से रोक लगा दी गई। लेकिन इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड की चलतें वृन्दावन में जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्त का सामना करना पड़ा। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मन्दिर में वर्ष में मात्र एक बार ही चरण दर्शन होते हैं। अपने अराध्य के चरण दर्शन करने के लिए देश विदेशों के साथ साथ स्थानीय श्रद्धालु भी लाखों की संख्या में वृन्दावन पहुंचतें हैं। अपने अराध्य के दर्शन को प्रातः से ही लोगों का आगमन शुरू हो गया। बिहारी जी के दर्शन खुलनें से पुर्व ही पूरा मन्दिर प्रांगण पुरी तरह श्रद्धालुओं से खचाखच भर चुका था लेकिन जैसे ही ठाकुर जी के दर्शन देने का समय हुआ मन्दिर प्रांगण बिहारी जी की जयकारों से गूंज उठा और लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं अपनी अराध्य के आगे हाथ उंचें कर अपनी उपस्थित दर्ज करा रहें थे। जहाॅ मन्दिर प्रशासन ने आने वाले भीड़ को देखतें हुए पहलें से ही सभी इन्तजाम कर रखें थे। श्रद्धालुओं को मन्दिर प्रांगण में ज्यादा देर तक रूकनें की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी पूरा मन्दिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा रहा। यह सिलसिला पुरे दिन चलता रहा। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते वृन्दावन में जगह जगह जाम की स्थित बनी हुई थी। जिसें खुलवाने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी सहित पुलिस के आला अधिकारी व कई थानों की फोर्स वृन्दावन में लगी हुई थी। 

Read More

मथुरा। जनपद में बे मौसम बर्षा व ओलावृष्टि से हुई किसानों की फसल बर्बाद से पीडि़त किसानों को शासन व प्रशासन अपनी ओर से हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिला रहा हैं लेकिन इसके बाद भी किसान आये दिन आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा हैं। इसी के चलते जनपद में एक किसान ने फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वहीं दूसरे किसान की खेत में फसल देख सदमें से मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर वस्तु स्थित की जाॅच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं।  इसी क्रम में थाना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आझई में 70 वर्षीय किसान चन्दन सिंह की अपने खेत में फसल का निरीक्षण करते समय अचानक सदमें से खेत में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्व किसान की मौत होती देख आस पास व परिजनों में हड़कम्प मच गया। वहीं दूसरी घटना थाना मर्गोरा के ग्राम समस्तपुर में 30 वर्षीय किसान किसन सिंह ने अपनी फसल वर्वाद होने तथा कर्जदारों के बढतें दवाव के चलते घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनो किसानों की मौत की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन की रिपोर्टिंग चैकी जैत के गाॅव आझई में आज प्रातः शौच को गई महिला की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र के गाॅव आझई निवासी 22 विनीता आज प्रातः घर से शौच के लिए गई थी। रास्ते में अज्ञात युवकों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को वहीं पड़ा छोड़कर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतका विनीता के शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। बताया जाता है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या कराने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार में विवाहिता ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज की माॅग पुरी नहीं करने पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की तथा घर से वाहर निकाल दिया। पीडि़ता ने न्यायालय के आदेश से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती अन्जु सैनी पत्नि प्रवीण कुमार सैनी निवासी अशोक बिहार कालौनी थाना सदर बाजार ने अपने पति प्रवीण सैनी पुत्र कान्ता सैनी निवासी बचपन तिलक कालौनी 66 जक्शन जिला कोटा राजस्थान के विरूद्व रिपोट्र दर्ज कराई है कि उसके पति व अन्य 8 परिजनों ने एक राय होकर दहेज की माॅग की, जब माॅग पुरी नहीं हुई तो सभी ने एक राय होकर उसकी शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की नियत से हत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने व मुश्किल बचाया तो पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

Read More

मथुरा। जनपद में बलात्कार व छेड़खानी की घटनाए रूकनें का नाम नहीं ले रही हैं। महिला एसएसपी होने के बाद भी पुलिस के आला अफसर महिलाओं व युवतियों के साथ होने वाली घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। ले भी क्यों ना जब जनपद की महिला एसएसपी ही महिलाओं द्वारा कराई गई शिकायतों को अधिकतर फर्जी व पुरूषों को फसाने वाली मानती है तो उनके अधीनस्थ अधिकारी भी फिर ऐसी घटनाओं पर क्यों गंभीरता से कार्यवाही करें। इसी का परिणाम है कि जनपद में महिलाओं के साथ अश्लील, व छेड़छाड की घटनाओं के साथ साथ दुराचार जैसे गंभीर मामलें हो रहें है और जनपद की महिला एसएसपी अपने उच्च अधिकारियों से पीठ थपथपा वाकर आये दिन उत्साहित होती रहती हैं।  इसी क्रम में थाना बलदेव के ग्राम भरतिया में नामजदों ने 22 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया जब युवती द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही ठंडें वस्तें में डाल दी हैं। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार थाना बलदेव के ग्राम भरातिया में गब्राॅव के ही नामजद सुभाष पुत्र सियाराम ने अपने गाॅव की ही 22 वर्षीय युवती के साथ पहलें छेड़छाड़ की तथा उसें रास्तें से जवरन उठाकर एकान्त में ले गये जहाॅ उसके साथ दुराचार का प्रयास करनें लगा। युवती ने अपने बचाव में चीख पुकार की तारे आसपास के लोगों को आता देख आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने नामजद आरोपियों के विरूद्व दर्ज कराई है लेकिन पुूलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी अभी तक आरोपियों के विरूद्व कोई कार्यवाही नहीं कर पाई हैं।

Read More

बीमा कम्पनी का चैक बाउंस होने पर होगी कड़ी कार्रवाई- शिवपाल सिंह यादव शिवपाल यादव ने की बीमा कम्पनियों द्वारा बाॅटे धन की समीक्षा  बीमा कम्पनियों के अधिकारियांे के साथ बैठक करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव लखनऊ। उ0प्र0 के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि दैवीय आपदा से प्रभावित जिलों में तत्काल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक संयुक्त टीम गठित कर ली जाये। उन्होंने कहा कि गठित टीम में बीमा, कृषि, बैंक एवं सचिव महाप्रबंधक सहकारिता को शामिल किया जाये। श्री यादव ने कहा कि टीम पीडि़त किसानों के खेत में जाकर सर्वे करके एक सप्ताह के अन्दर रिर्पोट भेजे। श्री यादव आज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, लखनऊ, में सहकारिता, राजस्व, कृषि एवं बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके किसानों को बीमा कम्पनियों द्वारा बाटे गये क्लेम की समीक्षा कर रहे थे। राजस्व मंत्री ने बीमा कम्पनियों द्वारा बाॅटी गई धनराशि को अपर्याप्त बताते हुए सख्त निर्देश दिये कि पीडि़त किसानेां को अविलम्ब 25 प्रतिशत धनराशि वितरित कर दी जाये। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी चेक बाउंस की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित बीमा कम्पनी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई  की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि बहुत सी जगहों पर दुबारा हुई बारिस का सर्वे अभी तक बीमा कम्पनियों द्वारा नही किया गया है। वहां पर टीम भेजकर अविलम्ब सर्वे करा कर पीडि़त किसानों को मुआवजा बांटा जाये। श्री यादव ने बीमा कम्पनियों को निर्देश दिये कि किसानों से जो बीमा फार्म भराया जाये वह अनिवार्य रूप से हिन्दी में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान को अंग्रेजी की जानकारी न होने से बीमा की शर्तो को जान नही पाते है और बीमा कम्पनिया उनका गलत इस्तेमाल करती है और किसानों को दौड़ाती है तथा समय से बीमा राशि नही देती है। उन्होंने बीमा कम्पनियों को निर्देश दिया कि बीमा क्लेम की सूचना 48 घंटे से बढ़ाकर एक सप्ताह किया जाये। श्री यादव ने कहा कि फसलों के कटने के बाद हुई बारिस से फसलों का नुकसान अधिक हुआ है और अभी तक बीमा कम्पनियों द्वारा न तो सर्वे किया गया और न ही बीमा की राशि किसानों को वितरित की गयी। श्री यादव ने बीमा कम्पनियों को सख्त निर्देश दिये यदि उन्होंने अपने आचरण में सुधार  नही लाये तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद में पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव, देहातों में तमाम हैण्डपम्प बेकार अवस्था में पड़े हुए हैं। जल निगम के अधिकारियों का ध्यान इन हैण्डपम्पों को सही कराने की दिशा में नहीं हैं और न ही जन प्रतिनिधि ही इस तरफ ध्यान दे रहे हैं। जिसकी वजह से देहाती क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा रहा है। जहां तक कि देहाती क्षेत्रों में पोखर और तालाबों का पानी धीरे धीरे कर सूख रहा है। मई और जून के महीने में पशुओं के पेयजल की समस्या भी गहरा जाएगी, लेकिन प्रशासन का ध्यान इन पोखर तालाबों में पानी भरवाने की तरफ नहीं है।

Read More