मथुरा

मुंबई।रिपब्लिकल पार्टी ऑफ इंडिया(ऐ) के उत्तर मुंबई जिल्हा के अध्यक्ष श्री हरिहर यादव और पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्तायों द्वारा १४ अप्रैल २०१५ को डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर मालाड (वेस्ट) में स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के पीछे बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्सव और जाहिर सभा का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर सभी ने आंबेडकर की प्रतिमा को फूलमाला पहनाया और बाबासाहेब आंबेडकरजी को नमन और उनको याद किया।  जहाँ पर सांसद गोपाल शेट्टी, सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता, डॉ. राम बारोट, विनोद शेलार, अनघाताई म्हात्रे, डॉ.राकेश दुबे,'सहयोग ब्रॉडगेज प्रवासी ट्रस्ट' के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कलामुद्दीन मंसूरी इत्यादि गणमान्य अथितियों के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का घंटों पाठ किया गया और जिसका सबसे ज्यादा आनंद श्री मनमोहन गुप्ता ने उठाया और पूरे कार्यकम के दौरान संगीत मंडली को प्रोत्साहित करते रहे और भक्ति भाव में लीन रहे।       Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)      

Read More

अभी हाल में सिनेविस्टा का दैनिक धारावाहिक,'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल' का प्रसारण 'एंड टी वी' पर शुरू हुआ है,जोकि प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे दिखाया जा रहा है। इसमें बिन्नी का रोल करनेवाली मध्यप्रदेश की रहनेवाली शिल्पा रायजादा की भूमिका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्युकि इसमें शिल्पा एक हाउस वाइफ बानी है। जिसे आम औरतों की तरह हमेशा शिकायत करने की आदत है,लेकिन उसको एक कॉमेडी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। शिल्पा रायजादा ने इसके पहले धारावाहिक,' हमारी देवरानी','वीर शिवजी','कृष्णाबेन खाखरवाला' में काम किया है। लेकिन धारावाहिक' जोधा अकबर' में शहनाज़ निगार के पागल की भूमिका में शिल्पा को भारत क्या विदेशों में काफी पसंद किया गया। शिल्पा रायजादा धारावाहिक,'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल' के अपने रोल के बारे में कहती है," यह बहुत अच्छा रोल है। मैं इसमें एक आम घर की बहू की तरह रोल निभा रही हूँ। जिसके कारण पूरे देश के परिवार की बहुओं को लगता है कि यह उनके जीवन से प्रभावित है और वे इसे पसंद कर रही है। मुझे इसमे हमेशा सभी चीजों से शिकायत रहती है। जैसे इसमे एक डायलॉग अपने पति से कहती हूँ कि आप तो केवल आठ घंटे ही काम करते है, मैं तो २४ घंटे घर में काम करती हूँ और वह भी बिना पगार के। फिर भी घर में मुझे कोई अहमियत नहीं मिलती है। मैं इसमे शिकायत का पिटारा हूँ लेकिन कॉमेडी टच के साथ   जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है।"      Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)

Read More

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिये चयनित प्रतिभागी  मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में अखाडा शिव शक्ति व् भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सहयोग से दिनांक 10 अप्रैल 2015 को स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बालक बालिकाओ का चयन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ0 हरिओम चतुर्वेदी व् शेट्टी भाई ने किया। सभी अतिथियों का सम्मान चंद्रमोहन चैधरी सीएम भैया ने किया। इस मौके पर उम्मेद खलीफा, हरीश पहलवान व जयसिंह पहलवान का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन खेलगुरु ब्रज रत्न अशोक पहलवान ने किया।

Read More

          फसल की दुर्गति देख सदमे में मृत आरपीएफ का जवान उम्मेद सिंह फाइल फोटो विलाप करते मृतक की बहिन व परिजनों के बुरे हाल मृतक सिपाही की मौत की खबर से बेहोश हुई उसकी पत्नि परिजनों को चिंता अब कैसे होंगे बिटिया के हाथ पीले मथुरा। लम्बे अर्से से वैधव्य और गरीबी की मार झेल रहे परिवार के आंगन में उम्मीद का एक दिया रोशन हुआ तो घर में खुशियों की किरण पैर पसार ही रही थी कि प्रकृति की मार ने घर के सहारे एक मात्र कमाऊ चिराग को अचानक बुझा दिया। अब मृतक के परिजनों को चिंता सता रही है तो इस बात की कि साहूकार और बैंक से लिया गया कर्ज कैसे अदा होगा और जवान बिटिया जिसकी शादी तय हो चुकी है निश्चित तिथि को कैसे उसके हाथ पीले होंगे। पीडि़त परिजनों को ग्रामीण और रिश्तेदार ढाॅढस जरुर बंधा रहे हैं लेकिन कहीं से आर्थिक मदद को कोई हाथ नहीं उठा रहा। प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल से नाउम्मीद हो सदमे से मौत के बाद आरपीएफ के जवान के परिजनों को प्रशासन के अधिकारियों ने भी मुआवजा दिलाना तो दूर उसके घर पर पहुॅच पीडि़त परिवार और मृतक सिपाही की विधवा को ढाॅढस बंधाने की जहमत नहीं उठाई है। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। सरकारी मशीनरी के साथ ही लम्बे चैड़े दावे करने वाले राजनेताओं को भी ग्रामीण पानी पी पीकर कोस रहे हैं। यह वाकया है जनपद की विधान सभा क्षेत्र बलदेव के गांव गढ़सौली जादोंपुर का। यहां का वाशिंदा 27 वर्षीय उम्मेद सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह हैदराबाद में आरपीएफ में तैनात था। 8 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। 4 मई को होने वाली छोटी बहिन मीरा की शादी की तैयारियों को पूरा करने तथा खेत में खड़ी गेहूॅ की फसल को कटवाकर उससे मिलने वाली रकम से परिवार की जरुरतों को पूरा करने का उद्देश्य लेकर गांव आया था लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। 9 अप्रैल की शाम उम्मेद अपने खेतों पर फसल का जायजा लेने गया था लेकिन बारिस और ओलावृष्ठि से बर्बाद फसल को देख उसका धैर्य जबाब दे गया। किसी तरह वह घर पहुॅचा और विधवा मां नारंगी देवी व पत्नी पूनम को फसल बर्बादी की दास्तां सुनाते सुनाते अचानक उसके घबराहट होने लगी तो परिजनों ने उसे गांव के ही एक चिकित्सक को दिखाया जिसने उसे आगरा ले जाने की बात कही। विधवा दादी 85 वर्षीय संतो देवी ने उम्मेद को तसल्ली देने की कोशिश की लेकिन अकेले कंधो पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी और बैंक का क्राॅप लोन तथा गांव में साहूकार से लिए गए उधार की रकम और सहकारी समिति से लिए गए खाद-बीज की रकम व ब्याज जो करीब पौने चार लाख रुपए के आस-पास है को चुकाने की चिंता के साथ ही 4 मई को छोटी बहिन मीरा की निकट के ही गांव जाबरा से होने वाली शादी में होने वाले खर्च की रकम के इंतजाम की चिंता उसे खाए जा रही थी। परिजन जब उसे इलाज के लिए आगरा लेकर जा रहे थे तो सदमे से रास्ते में ही उम्मेद के जीवन की डोर टूट गई और अब घर में एक और विधवा उम्मेद की पत्नी मात्र 25 वर्ष की उम्र में पूनम वैधव्य का दंश झेलने को मजबूर है। घर में एक नाबालिग भाई मोहन को नहीं पता कि कैसे वह घर का पालन-पोषण करेगा। वहीं उम्मेद की दादी, मां एवं पत्नी को बेटी मीरा के हाथ पीले करने की चिंता सता रही है। बेटे के जाने के बाद अब आखिर कैसे बिटिया की शादी होगी। जिला प्रशासन से भी राहत की उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही। बर्बाद हुई 8 बीघा गेहूॅ की फसल का मुआवजा देना तो दूर की कौड़ी है किसी प्रशासनिक अधिकारी से लेकर हलका लेखपाल तक ने मृतक किसान परिवार के घर पहुॅच सांत्वना के दो शब्द तक नहीं कहे। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवानों ने गांव पहुॅचकर जरुर अपने साथी की असमय मौत पर दुःख जताने के साथ परिजनों को हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Read More

मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट मथुरा राजेश कुमार के निर्देशानुसार 14 अपै्रल 2015 को डा0 भीमराव अम्बेडकर दिवस के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से संयुक्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 59 के अन्तर्गत जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, माडल शाॅप्स एवं बियर की फुटकर दुकाने, एफएल 2/सीएल 2, एफएल 6 समिश्र/7 बी, एफएल 16/17 सैन्य इकाइयों के एफएल 9/9ए पार्ट टाइम एल 1 एवं भांग की दुकाने दिनांक 14 अप्रैल 2015 को पूर्णतः बन्द रखी जायेगी। इस बन्दी के दिन के लिए अनुज्ञापीगण को कोई प्रतिकर देय नही होगा।

Read More

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी किसानों व भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिली और उन्होंने मथुरा के किसानो पर आई आपदा पर चर्चा।  सांसद ने किसानो को मुआवजा व राहत की पुरजोर मांग उठाते हुए उनके लिए विशेष सहायता की मांग का मांग पत्र सौंपा जिसमे मांग की गयी कि किसानो के केसीसी लोन माफ हो, फसली ऋण की ब्याज माफ की जाये, फसल बीमा योजना का लाभ मिले व उसके अंतर्गत मृतक को बीमा राशि मिले। प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद अरुण जेटली ने पूर्ण मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पदम सिंह शर्मा, प्रणतपाल सिंह, भगवत पाण्डेय, भीमसेन शर्मा, चंद्रपाल सिंह, रामजी लाल, देवेन्द्र पाण्डेय, प्रेम श्रोतिय, मुरारी प्रधान, ब्रजेंद्र जाबरा, रमेशचंद्र, रतन सिंह, दाऊदयाल, धरमजीत, मुकुल अग्रवाल, रविन्द्र प्रमाणिक आदि शामिल थे।

Read More

प्रथम नियुक्ति से ही मिले प्रमोशन मथुरा। अंर्तजनपदीय शिक्षक एसोसियेशन के बैनरतले जिलाध्यक्ष कृष्णकांत भारद्वाज के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को प्रथम नियुक्ति तिथि से प्रमोशन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी जिलों में चलाया जा रहा है। बताया गया कि यह आंदोलन चरणबद्ध चलेगा। इस अवसर पर बोलते शैलेन्द्र परिहार, जितेन्द्रपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह तोमर और करतार सिंह ने बताया कि वर्तमान में यह मुद्दा सभी मंत्रियों तक पंहुच गया है। उपाध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि हमारी वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति तिथि पर ही होनी चाहिए। इस अवसर पर बबीता रानी, तृप्ति श्रीवस्तव, राजकुमारी शर्मा, दीपारानी अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णकांत शर्मा, नरवीर सिंह, सुनील कुमार, दुर्गेश गर्ग, कान्ता यादव, प्रवीण कुमार, चन्द्रवती सिंह, दुष्यंत कुमार, रोहित शर्मा, हरीश अग्रवाल, किशन सिंह वर्मा, मधुलेखा यादव, रेनू तिवारी, आदि उपस्थित थे।

Read More

मुआवजा दिलवाने और मुकदमा हटवाने की मांग मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया और गोकुल बैराज डूब क्षेत्र किसानों के मुआवजे दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि गोकुल बैराज परियोजना अंतर्गत 1998 में किसानों की मर्जी के विरोध में शटर बंद कर दिये गये जिससे 11 राजस्व ग्राम पंचायतों की 248.75 हैक्टेयर भूमि जलमग्न हो गयी जिसके चलते 942 परिवारांे के 22 हजार किसान भूमिहीन हो गये। वर्ष 1998 से अब तक पीडि़त किसान परिवारों द्वारा सैंकड़ों बार धरना प्रदर्शन किये गये। गत 1 नवंबर 2014 को किसान पुलिस के लाठीचार्ज और गोलीबारी के शिकार हुए थे। इस विषय में अनपढ़ किसानों को प्रशासन की ओर से मुआवजे के नाम पर 16 साल से गुमराह किया जाता रहा है। आज इसी कारण किसान भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने किसानों को वर्तमान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने, किसानों पर लगाये मुकदमे हटाने, फसल का मुआवजा देने, जमीन का किराया देने, क्षेत्र का सर्किल रेट बढ़ाने और क्षेत्र में एक इंटर कालेज खुलवाने की मांग की और चेतावनी दी कि जबरन या अंधकार में रखकर कोई समझौता थोपा गया तो न्यायालय जाने को मजबूर होना पड़ेगा।  इस अवसर पर घनश्याम, विष्णु, भरतलाल, प्रेमचंद, भंवर सिंह, कन्हैया निषाद, राम, महेन्द्र सिंह, डालचंद, शिवराम सिंह, ब्रजमोहन, महेन्द्र निषाद, बनवारी, मीठू सिंह, रोहन सिंह धनगर, शिवराम सिंसौदिया सहित काफी लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गांव भोजपुर में एक विवाहिता की बीतीरात दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना फरह में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकद्मा दर्ज कराया है। सभी आरोपी मौके से फरार हैं, पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरह क्षेत्र के गांव शेरशाह निवासी रेखा पुत्री स्व. रामदयाल की शादी 4 वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी राधेश्याम के साथ हुई थी, मृतका के भाई मुकेश का आरोप है कि उसका पति राधेश्याम, ससुर महेशचंद तथा सास ओमा एवं देवर संजू व ननद आशा एवं गुडि़या उसे आए दिन अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करती थी तथा मारपीट करते थे। जब हम लोग अतिरिक्त दहेज की रकम उन्हें नहीं दे सके तो कई महीने तक रेखा अपने मायके में रही बाद में समाज के लोगों द्वारा फैसला कराए जाने पर रेखा को वापस राधेश्याम अपने साथ गांव भोजपुर ले गया और बीतीरात मारपीट कर गले में फांसी का फंदा लगा उसकी हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार मृतका के गले, हाथ, पीठ पर चोटों के निशान हैं, जब उसकी मौत हो गई तो उन्हें खबर दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पति, ससुर, सास एवं देवर व ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्मा दर्ज करा पुलिस से न्याय की गुहार की है। थाना फरह पुलिस ने दहेज हत्या का मुकद्मा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

लेखपाल राजनैतिक दबाव मंे दलालों के घर बैठ कर तैयार कर रहे सर्वे रिर्पोट राधाकुण्ड, मुखराई व सकरवा के ले़खपालों ने की मनमानी सर्वे गोवर्धन की मीणा वाली धर्मशाला में सपा के विधान सभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार किसान समस्याओं को लेकर सम्बोधित करते हुए गोवर्धन। कस्वा के डीग अडडा स्थित मीणा वाली धर्मशाला मेें सोमवार को सपा के गोवर्धन विधान सभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार की अध्यक्षता में विधान सभा क्षेत्र के सैकडों आपदा पीडित किसान एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में आपदा पीडित किसानो को राहत राशि सरकार द्वारा दिये जाने की जानकारी दी गई। किसानों को अन्य राजनैतिक दलों के बहकावे में आकर परेशान न होने की बात कही। जनपद भर में किसानों पर कहर बनकर टूटी वर्षा के साथ ओलावृष्टि से जहाॅ किसान सदमें में है तो वही मरहम लगाने में केन्द्र सरकार सहित राज्य की अखिलेश सरकार भी किसानों को मदद करने में पीछे नही हट रही हंै। जनपद में वर्षा एवं ओलावृष्टि की चपेट में आकर बर्बाद हुए किसानों को मुआवजा देने के लिये राज्य सरकार ने 112 करोड रूपये की पहली किस्त रिलीज कर दी गयी है।  जनपद की छाता माॅट एवं मथुरा तहसील के कुछ गाॅवों में किसानों मुआबजा राहत राशि के रूप में जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं राजनैतिक दलों की देख रेख में वितरण कार्य भी चल रहा है। वही दूसरी ओर लेखपालों की मनमानी के चलते मनमाफिक सर्वे रिपोर्ट तेयार की जा रही है। जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे। ऐसा ही मामला मुखराई, सकरवा, राधाकुण्ड एवं कुन्जेरा आदि कई गांवों के किसानों द्वारा बताया गया कि लेखपाल गांव में एक अपने निजी आदमी के घर बेठकर पूरे गाॅव के रकवा की सर्वे रिपोर्ट तेयार कर प्रशासन को दी जा रही है। जिस पर ग्रामीण किसाानों को संदेह हो रहा है। और काफी चितित नजर आ रहे है। वहीं तहसील के राधाकुण्ड व मुखराई गाॅव के आपदा पीडित किसानों ने लेखपाल द्वारा की गई फसलों की सर्वे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि लेखपाल अपनी मनमानी से एक ही दिन एक स्थान पर बेठ पूरे गाॅव के रकवा की सर्वे रिपोर्ट तेयार कर प्रशासन को दी है। बिना मौका देखे तेयार की सर्वे रिपोर्ट से किसानों को उचित लाभ नही मिलेगा। किसानों ने लेखपाल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लेखपाल शासन प्रशासन के आदेशों की अवेहलना कर किसानों को परेशान कर रहे है। उचित मुआवजा नही मिला तो लेखपाल की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जायेगी। मुखराई व राधाकुण्ड के आपदा पीडित किसान लेखपाल द्वारा की गई सर्बे रिपोर्ट से काफी चिंतित नजर आ रहे है। बेमौसम हुई वर्षा से प्रत्येक किसान का 40 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक गेंहूॅ व सरसों आलू की फसल में नुकसान हुआ है। लेकिन लेखपालों द्वारा किये गये सर्वे गाॅव में एक स्थान पर बेठ कर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिस सर्वे मंे गाॅव की राजनीति के चलते गरीव किसानों का अहित हो रहा और उचित मुआवजे से बंचित रह जाने की आंशका है।

Read More