मथुरा

भोपाल  3  मार्च 2015   सेंट्रल इंडिया के  लीडिंग रीयल  एस्टेट ग्रुप आकृति ग्रुप की ओर से  कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट आकृति प्रीमियर लीग आयोजित किया जा रहा है  I होशंगाबाद रोड स्थित आकृति एक्वा सिटी में 4 अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी  I  यह टूर्नामेंट आकृति ग्रुप के एम्प्लॉयीज और कॉन्ट्रैक्टर्स के बीच होने वाला है I दो दिन के ए पी एल में  6 टीमें आपस में भिड़ेंगी I जिसमे एच ओ वारियर्स,बैंड ऑफ़ टाईगर्स (हाई लैंड),ए 1 स्टार्स कॉन्ट्रैक्टर्स, इको सिटी लाइन्स, एक्वा  रॉयल्स (एक्वा सिटी) और भोपाल स्ट्राइकर्स (वेंडर्स ) होंगी I इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आकृति एक्वा सिटी के सी एम डी हेमंत कुमार सोनी करेंगे I ए पी एल आई पी एल के फॉर्मेट पर ही  बेस्ड है I पहले शुरुआती मैच होंगे फिर     सेमी फाइनल और अंत में फाइनल मैच होगा I फाइनल मुकाबला  5 अप्रैल को होगा I  आकृति ग्रुप कई व्यापक क्षेत्रों में काम कर रहा है इनमे रीयल एस्टेट के साथ शुगर मिल और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है I रीयल एस्टेट मे कई रेसिडेंशियल और बिज़नेस प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं हाल ही में ग्रुप ने हेल्थ केयर और शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रखे है भविष्य में आकृति ग्रुप पावर या ऊर्जा के क्षेत्र में उद्यम स्थापित करेगा  I आकृति ग्रुप के सी एम डी हेमंत कुमार सोनी ने कहा की "स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग ही सफलता की कुंजी है I क्रिकेट के उत्साह में सब साथ मिलकर खेलेंगे खेल से शारीरिक मेहनत के साथ खेल भावना और लीडरशिप जैसे गुण हमारे अंदर विकसित होते हैं I आकृति ग्रुप में कर्मचारियों के बीच अच्छा माहौल है इससे एम्प्लाइज के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मौका मिलता है| आगे भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी जिससे एम्प्लाइज में आपस में टीम बिल्डिंग की भावना भी विकसित होगी| वहीं क्रिकेट मैच के लिए उत्साहित खिलाड़ी और आकृति ग्रुप के एम्प्लाइज का कहना है की इस तरह के खेल आयोजन से हमे उत्साह और ऊर्जा मिलती है | एम्प्लाइज ने बताया की आकृति ग्रुप में काम के साथ खेल को भी महत्व दिया जाता है |यहाँ सारे स्टाफ के बीच सकारात्मक और ऊर्जा से भरा हुआ  माहौल है |एम्प्लाइज ने बताया की ए पी एल के लिए सभी बहुत उत्साहित है और डेली मैच का अभ्यास भी कर रहे हैं | किसी भी उद्यम या काम की सफलता उसके साथ काम कर रहे लोगो की संतुष्टि और ऊर्जा से आती है इसलिए आकृति ग्रुप ने अपनी शुरुआत से ही एम्प्लाइज के हितों का ध्यान रखा है I इसके साथ ही लोगों के हितो का भी ध्यान रखा है रीयल एस्टेट के साथ शुगर मिल और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में भी ग्रुप ने आम लोगो की जरुरतो और उनकी सुविधाओ का ख्याल रखा है I कोई भी नयी शुरुआत से  आकृति ग्रुप को  आम लोगो के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनकी सेवा करने का मौका मिलता है  I बेहतर कल के निर्माण और लोगो के जीवन स्तर को बेहतर और उँचा रखने के लिए आकृति ग्रुप दृण संकल्पित है  I    

Read More

'गांधी विचार मंच' ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है मुंबई। मुंबई में स्थित मुम्बादेवी मंदिर दो सौ वर्षों पुराना मंदिर है और इसी के नाम पर मायानगरी का नाम 'बंबई' हुआ और बाद में मुंबई कर दिया गया। एक तरह से मुम्बादेवी हमारी कुलदेवी है और बिना कुलदेवी के कोई भी पूजा सफल नहीं होती है। फिर भी आज सरकार,नेता, सामाजिक संस्था और मुम्बादेवी मंदिर के लोग कोई भी मुम्बादेवी मंदिर का जीणोद्धार करने के बारे में नहीं सोचता है। सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि मुम्बादेवी मंदिर का जीणोद्धार जल्द से जल्द किया जाय, इससे मुंबईवासियों का और सरकार दोनों का भला होगा।    मनमोहन गुप्ता कहते है," शिर्डी के साईबाबा और दादर के सिद्धिविनायक मंदिर की तरह मुम्बादेवी मंदिर का जीणोद्धार हो। मुम्बादेवी मंदिर परिसर पूरी तरह ख़राब हो गया है और त्योहार के अवसर पर लोगों के चलने की जगह तक नहीं होती है। यातायात पूरी तरह बाधित हो जाती है। मंदिर परिसर के पास की दुकानों को तोड़कर और मंदिर के पीछे खाली पड़ी जमीं पर नई ईमारत बनाई जाय। जिसमें दुकानदारों,पुजारिओं को बसाया जाय। और पर्यटकों के लिए रहने की व्यवस्था की जाय। और मुम्बादेवी मंदिर का और उसके परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाय। और इसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाय। इससे सरकार को और मंदिर वालों को सभी को फायदा होगा और जनता को दर्शन आराम से मिलेगा। और मुम्बादेवी की कृपा  सभी पर होगी। और यदि सरकार नहीं कर सकती है तो इसके लिए सरकार सभी सामजिक संस्थाओं की और उद्योगपतियों की मीटिंग करके मुम्बादेवी मंदिर का जीणोद्धार किया जाय।"        

Read More

बार चुनाव में मतदान करने के मामले की करायी जायेगी जांच- विजयपाल तौमर मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये एडवोकेट विजय पाल सिंह तौमर ने आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में कहा कि एमबीए की छात्रा से बलात्कार का आरोपी पत्रकार व अधिवक्ता कमलकांत उपमन्यु मथुरा बार एसोसिएशन से निष्कासित था, निष्कासित है और निष्कासित ही रहेगा। उन्होंने हमसे स्पष्ट किया कि कमलकांत उपमन्यु पर बलात्कार के मामले में गैर कानूनी तरीके से तफ्तीश बदलवाने के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर पांच लोगों को पार्टी बनाकर माननीय उच्च न्यायालय ने जवाब तलब किया है। यह मामला अभी लंबित है लिहाजा पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट लगा देने का कोई औचित्य नहीं है और न ही उस फाइनल रिपोर्ट को न्यायालय ने स्वीकार किया है। शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद जिला जज डीके सिंह, डीएम राजेश कुमार तथा एसएसपी मंजिल सैनी सहित तमाम अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की मौजूदगी में बार के नव नियुक्त अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि इस बात की भी जांच कराई जायेगी कि बार से निष्कासित होने के बावजूद कमलकांत उपमन्यु ने बार के इन चुनावों में मतदान कैसे किया। उसे किसने यह अधिकार दिया और किस आधार पर दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने साथी अधिवक्ताओं से कहा कि वह भ्रष्टाचार से संबंधित अधिकारियों की शिकायत बेखौफ होकर बार एसोसिएशन में करें, उसकी निष्पक्ष जांच की जायेगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय से लेकर जनपद न्यायालय तक में प्रभावी कानूनी कार्यवाही कराने का प्रयास किया जायेगा।

Read More

मिशन इन्द्र धनुष योजना की कार्यशाला में प्रतिभाग करते अधिकारीगण मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत मातृ एवं शिशु संरक्षण कार्यक्रम मिशन इन्द्र धनुष योजना के सफल संचालन के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम प्रदेश के 44 जनपदों में चलाये जाने की योजना है। इस कार्यक्रम में ईट-भटट्ों तथा निर्माण कार्य में छूटे हुए स्थानों पर पाये गये बच्चों का टीकाकरण कर लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रम 07 अपै्रल से 14 अपै्रल तक प्रतिदिन यह कार्यक्रम चलाया जायेगा ताकि बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें जान लेवा बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा यूनीसेफ द्वारा सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर डा0 दिलीप सिंह, डा0 सज्जन कुमार सहित स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुडे़ सभी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2015-16 में होने वाले प्रवेशों हेतु आवेदन पत्र (गोपनीय प्रीपेड कूपन) प्राप्त हो गये हैं। उक्त आवेदक पत्र (गोपनीय प्रीपेड कूपन) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोवर्धन, मथुरा (संचालित राजकीय औद्योगि प्रशिक्षण संस्थान, परिसर, मथुरा,) एंव राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (कामर) नन्दगाॅव, मथुरा में दिनांक 04 अप्रैल 2015 से बिक्री हेतु उपलब्ध है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में उक्त संस्थानों में उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं, आवेदक पत्र विक्रय की अन्तिम तिथि 24 अप्रैल 2015 है।

Read More

जिलाधिकारी राजेश कुमार  मथुरा। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों में रहने वालें गरीब लोगों के लिए लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं एंव उपलब्धियों को जन जन तक पहॅुचाने के उददेश्य से एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से दूर दराज के क्षेत्रों तक जाकर गाॅव गाॅव तक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि आमजन इन योजनाओं की जानकारी कर उनका लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में चलायी जा रही एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से विगत लगभग 50 दिन से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार दूर दराज के अंचलों तक किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस प्रचार वाहन का उददेश्य है कि शासन द्वारा गरीबों के लिए लागू की गई योजनाओं का भरपूर लाभ पात्र लोग उठा सकें। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि स्वास्थ, शिक्षा, कृषि, समाजवादी पेंशन, लोहिया, इन्दिरा आवास, छात्रवृत्ति, विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन, ट्रान्सगंगा बिजली परियोजना, 1090, सी0जी0 सिटी, जनेश्वर मिश्र पार्क, इवेंस्टर्स, आईटी सिटी, होम आॅफ ताज, लखनऊ एक्सप्रेस वे, जैसी लाभकारी एंव जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रसारित की जा रही है ताकि जरूरत मंद लोगों को इन योजनाओं की जानकारी सही ढंग से हो सकें और वे इसका भरपूर लाभ उठा सकेें।  उन्होने बताया है कि दिनांक 12 फरवरी से लगातार उक्त योजनाओं की जानकारी तहसील एवं ब्लाॅक तथा गाॅव गाॅव तक जाकर दी जा रही है। उन्होने यह भी बताया है कि अब तक तहसील मथुरा, महावन, छाता, मांट तथा मथुरा, राया, बल्देव, मांट, नौहझील, छाता, नन्दगाॅव, चैमुॅहा, फरह तथा गोवर्धन ब्लाॅक के 50 स्थानों पर एल0ई0डी0 प्रचार वाहन द्वारा जा जाकर इन योजनाओं को समझाया तथा दिखाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सकें। उन्होने यह भी बताया है कि अभी 11 अप्रैल तक यह प्रचार वाहन लगातार ग्रामाीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और शासन की योजनाओं की जानकारी देता रहेगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने यह भी बताया है कि कलेक्ट्रेट पर दूर दराज से आने वाली जन सामान्य को शासन द्वारा समय समय पर लागू की जा रही नयी नयी योजनाओं की जानकारी निरंतर मिलती रहे इसके लिए स्थायी रूप से एक बडे़ एलईडी सेट की स्थापना कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर की गई है जिसके माध्यम से जनहित में लागू की गई शासकीय योजनाओं की जानकारी लगातार स्थाई रूप से दी जा रही है ताकि ग्रामीण जन शासन की नीतियों से अवगत हो उसका भरपूर लाभ उठा सकें।

Read More



Mediabharti