राधाकृष्ण की लीलाओं के साथ फिल्मी सितारों के होंगे दर्शन
सांसद हेमा मालिनी पुत्रियों संग करेंगी नृत्य।
राधा कृष्ण की लीला भूमि वृन्दावन में जुटेंगे बाॅलीवुड के फिल्मी सितारे यह क्षण एक यादगार होगा जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी के साथ वृन्दावन की धरती पर होंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली, महेश शर्मा व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
कान्हा की इस पावन धरती पर राधा के रूप में मंच पर भगवान की लीलाओं को सजीवता प्रदान करने उतरेंगी मथुरा वृन्दावन की सांसद व प्रख्यात सिने तारिका और अपने जमाने की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इसके लिये हेमा मालिनी ने एक शानदार परिकल्पना आर्ट डायेरेक्टर नितिन के सहयोग से तैयार की है।
मथुरा महोत्सव के नाम से यादगार बनने जा रहे इस समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, जितेन्द्र, रेखा, जयाप्रदा, जीनत अमान के साथ बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां इस समारोह की शोभा बढाने पहुंच रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली, महेश शर्मा व तमाम हस्तियां भी समारोह में सांसद हेमामालिनी के आमंत्रण पर वृन्दावन में दो दिवसीय ‘‘मथुरा महोत्सव’’ में शामिल होंगी। इस आयोजन में मंच पर हेमामालिनी की दोनों पुत्रियां भी अपनी प्रस्तुति देंगी। इस विशाल आयोजन में रसियन डांसर लाॅरेन गोटिलिब भी अपनी प्रस्तुति देने के लिये आ रही हैं। कई महिनों से चल रही इस आयोजन की तैयारियों में कार्ड डिजायन से लेकर फ्लैक्स डिजायन तक मुम्बई के डिजाईनरों द्वारा तैयार किया गया है। कई लोगों की टीम मुम्बई से यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये यहां जुटी हुई है। इस कार्यक्रम के लिये ऐसी तैयारियां चल रही हैं जो आज तक किसी कार्यक्रम के लिये नही हुई हैं।
आगामी 11 और 12 अप्रैल को यह आयोजन वृन्दावन में अक्षय पात्र संस्था के परिसर में ‘‘मथुरा महोत्सव’’ के रूप भगवान कृष्ण और राधा की लीलाओं को जीवन्तरूप प्रदान किया जायेगा। इसके लिये जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई इस सपने को साकार रूप देने जा रहे हैं। उनकी टीम दिन रात जुटी हुई है। मुम्बई से ही सेट डिजाईनर अपने साजोसामान के साथ पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात पश्चिम बंगाल और उडीसा से कलाकार आ चुके हैं पश्चिम बंगाल से मूर्तिकारों को मंच पर मिटटी की मूर्तियां बनाने के लिये बुलाया गया है। वृन्दावन मथुरा के लोग भी लगे हुये है अन्य व्यस्थाओं के लिये। वृन्दावन के कुछ कलाकारों को बृज के रास और भगवान कृष्ण कन्हैया की लीलाओं के अनुसार सेट को तैयार करने में मदद ली जा रही है। जाने मानी आर्ट एण्ड ईवेन्ट मेनेजमेन्ट कम्पनी के नितिन देसाई जो अपनी कला की बेजोड़ क्षमताओं के जाने जाते हैं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों को सफल बनाने वाले देसाई इस आयोजन के मुख्य धुरी बने हैं। मथुरा वृन्दावन से इस आयोजन को सफल बनाने में राजेश सिंह पिन्टु, मितुल पाठक, संजय गोविल, प्रदीप गोस्वामी, भूपेन्द्र चैधरी, वृन्दावन के अनूप शर्मा, अनिल मालवीय, डा0 देवेन्द्र शर्मा आदि लगे हुए है। इस कार्यक्रम के लिये लगभग दो सौ स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था के लिये वालेंटियरों की टीम भी तैयार की गई है। दिन रात जो मंच पर होने वाले कार्यक्रम तथा वीआईपी लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे।
Read More