मथुरा

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गाॅव हंस में आधा नामजदों पडौसी के घर में घुसकर धावा वोल दिया तथा घर में मौजूद दम्पत्ति व वृद्व माॅ को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी सोनू पुत्र दोजीराम निवासी हंशगंज थाना जमुनापार मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पडौसी चरन सिंह पुत्र रसिया निवासी उपरोक्त ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ घर पर धावा वोल दिया तथा उसके व उसकी पत्नी तथा वृद्ध माॅ के साथ मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र भगवान सिंह गेस्ट हाउस में पुराने विवाद को लेकर नामजदों ने एक व्यक्ति से फर्जी तरीके से धन एठनें तथा मारपीट कर गाली गलोज करना तथा जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर करना। जिसमें वाल वाल बच जाने की रिपोर्ट पीडि़त वागी त्यागी पुत्र जयद्रथ त्यागी निवासी ससन मेरठ ने हमलावर पप्पू पुत्र नामालूम निवासी भगवान गेस्ट हाउस थाना वृन्दावन सहित दो अन्य के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के नगला मोहरसी में मकान व सम्पत्ति के वटवारे को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मारपीट दूसरे पक्षों से गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना जिससे एक महिला के गोली लगने से मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति ने नामजदों के विरूद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रिन्कू उर्फ मुकेश पुत्र चरन सिंह निवासी नगला मौहरसी वृन्दावन में परिवारिक मकान व सम्पत्ति के वटवारे कारे लेकर नत्थी सिंह पुत्र दीपचन्द्र ने अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से वादी व उसकी पत्नी से गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जिसमें वह स्वयं वाल वाल बच गया लेकिन उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसें उपचार को ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के पति ने चार नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मेडीकल कोर्सो में छात्रों को छात्रवृत्ति अब तक प्राप्त नहीं होने को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मथुरा से मिला तथा एक ज्ञापन देकर कहा कि मेडीकल कालेज के कोर्से में अनेकों छात्र अघ्यनरत है तथा कई वर्षो से अध्ययन कर रहे है इस वर्ष भी अनेकों छात्रों ने प्रवेश लिया हैं। लेकिन उन्हें सरकार द्वारा दी जाने जाने छात्रवृत्ति अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है जिसके चलते कालेजों में उनकी फीस जमा नहीं हो सकी हैं। जबकि कालेज प्रबन्धकों से इस सन्दर्भ में जानकारी ली गई है उसमें बताया गया कि इन्टर मीडियेट में 60 प्रतिशत से उपर उत्तीर्ण होने पर ही छात्रवृति का अधिकार है इसी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अध्ययन के दौरान छात्रवृत्ति हेतु प्रथम वर्ष का लगाया गया आय प्रमाण पत्र मान्य होगा लेकिन इसें भी अस्वीकार कर दिया गया है विद्यालय प्रबन्धन मात्र छह माह पहलें के ही प्रमाण पत्रों को मान्य कर रहा है। जिसकी वजह से छात्र परेशासन है। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से शासना अदेशानुसार आय प्रमाण वैद्य कराये जाने की माॅग की। प्रतिनिध् िमंडल में योगेन्द्र वर्मा, भानु प्रताप सिंह, पारूल, अन्शुल, दीपक गोला, रवि यादव, अर्जुन सिंह, वन्दना अग्रवाल, राहुल, वीरसिंह, अन्जू, किरन, सोनू, लीना, कोमल, लक्ष्मी, अजय, भावना, नरेन्द्र चंचल, संजय, पूजास आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। दकान मालिक द्वारा किरायेदार से दुकान खाली कराने को लेकर किरायेदार व दुकान स्वामी के बीच दोनो ओर से जमकर गाली गलौज व मारपीट हुई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिससें दोनो ओर से लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटना की रिपोर्ट दोनो पक्षों ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार अतुल कुमार पुत्र राम प्रकाश गुप्ता निवासी कस्वा सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दुकान पर आकर प्रेमचन्द उर्फ विल्लू पुत्र वेद निवासी उपरोक्त ने अपने दस अन्य साथियों के सहयोग से धावा वोल दिया तथा दुूकान में घुसकर सामान फैंक कर नुकसान करना तथा चाकू, वल्लभ, व तंमचें से हमलाकर घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर से दूुकान स्वामी प्रेमचन्द्र उर्फ विल्लू पुत्र वेदूराम निवासी कस्वा राया थाना सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अतुल कुमार उर्फ कलुआ पुत्र रामप्रकाश गुूप्ता निवासी उपरोक्त ने अपने 9 अन्य साथियों के साथ उसकों भददी भददी गालिया देना, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करना, खौलता तेल डालना, तथा उसकी पत्नी व भावी को अर्दनग्न करके बेइज्जत करना व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। संस्कार भारती महोली रोड इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में पूर्व मजिस्ट्रेट कन्हैयालाल पांडेय की अध्यक्षता में काव्य सरिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुपम गौतम द्वारा सम्पादित एकादश काव्य प्रकाश का विमोचन व लोकार्पण नगर पालिका परिषद मथुरा की चैयरमैन मनीषा गुप्ता, कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, उपबेसिक शिक्षा अधिकारी निशेष जार ने किया। पुस्तक की समीक्षा करते हुए डा. रमाशंकर पांडेय, ने पुस्तक को लेकर सरजनात्मक शैली की भूरि भूरि प्रंशसा की तथा सुदा का दान करके जो गरल का पान करते है रचना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मनीषा गुप्ता व लक्ष्मी मिश्रा ने पुस्तक को लेकर इसें काव्य लेखन में एक और वढ़ता हुआ कदम बताया। कार्यक्रम में राहुल स्पर्शी, अन्जू मोटवानी, महेन्द्र उमा, डा. विवेक निधि, आदि ने भी अपनी रचनाए प्रस्तुत की। इस अवसर पर अनामिका दीक्षित, प्रिया शर्मा, घनश्याम हरियाणा, शांशक तिवारी, जितेन्द्र विमल, नीरज शास्त्री, योगेश आवा, ब्रजेन्द्र नागर, विशनकान्त मिलिन्द, प्रदीप अग्रवाल, मफतलाल अग्रवाल, अनिल गौतम, विनीता निगम, जीपी निगम आदि थे।   

Read More



Mediabharti