मथुरा। बे मौसम बरसात से किसानों की तैयार खेती को ओलावृष्टि से हुए भारी आघात के चलते सरकार द्वारा मुआवजें में की जा रही देरी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जिला मुख्यालय पर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को पाॅच सुत्रीय ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से माह महिम राज्यपाल से विपरीत मौसम व खुदरत के कहर से फसल की बर्बादी का आंकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिये जाने तथा खेती को देखकर अचानक काल के गाल में समाये किसानों के परिजनों को मुआवजा राशि तथा परिवार के सदस्य को नौकरी दिये जाने, तथा किसानों का छह माह का विद्यूत विल माफ करने के साथ साथ कृषि ऋण माफ किये जाने तथा गैहू के समर्थन मूल्य पर 5 सौ रूपये प्रति कुन्तल वोनस दिये जाने तथा जायव की फसल हेतु बीज व खाद पर अनुदान दिये जाने की माॅग की गई। धरना प्रदर्शन में जनपद के कौने कौने से सैकड़ों किसान शामिल हुए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिेंह सिकरवार, डा. यूनिस कुरैशी, टीपी सिंह, सोहन लाल वाल्मीकि, सिकन्दर सिंह, सन्दीप शर्मा, राम खिलाड़ी बाल्मीकि, हरवीर सिंह, पवन चतुर्वेदी, रवीन्द्र सिंह माहौर, धरमवीर सिंह, आदि शामिल थे।
Read More




