मथुरा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शहर में बिजली, यातायात, अतिक्रमण आदि की समस्याओं को लेकर काग्र्रेंस विद्यायक प्रदीप माथुर का पूतला दहन किया। कार्यकर्ता भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में शहर के मुख्य चैराहा होलीगेट पर एकत्रित हुए और काग्रेंस विद्यायक विरोधी नारे लगाते हुए उनके प्रतीकात्मक पुतलें का दहन किया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि मथुरा विधान सभा क्षेत्र में बिजली, टैªफिक, अतिक्रमण आदि की समस्याओं से जनता निरन्तर परेशान हैं। वहीं काग्रेंस विद्यायक लखनऊ दिल्ली की राजनीति में लगें है। उनके क्षेत्र में शहर से लगी जयसिंह पुरा आदि क्षेत्र की अनेकों कालोनियों में सड़कों व नालियों की दुर्दशा उनके विकास के वायदें की असलियत बखान कर रही है। जिस नर्म योजना के तहत गरीबों को मकान बनाकर दिये गये थे और उन्हें बिजली पानी, सड़क आदि सभी सुविधाए देने की बात की गई थी वह आज अधूरी पडी है मार्गो का पुरा हाल है, इसके बावजूद विद्यायक निरन्तर, चहुं ओर विकास की बात करते नहीं थक रहे हें। भाजपा युवा मार्चो के नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि मथुरा की जनता आठ वर्षो से लगातार प्रदीप माथुर को विकास की आशा के साथ निरन्तर विद्यायक बना रही है। इसके वावजूद शहर से जुडी विभिन्न कालोनियों की दुर्दशा अति दयनीय होकर रह गई हैं। वहीं युवा बेरोजगार होकर भटक रहा हैं। पुतला दहन में सन्त कुमार शर्मा, रवि शंकर गोला, असरफ कुरैशी, कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, लोकेश प्रजापति, फईम खान, चन्दन कुमार मिश्र, साजन कुमार, कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, मन्टू यादव, सुरेश अग्रवाल, अमित शर्मा, उदयवीर, प्रशान्त ठाकुर, प्रमोद यादव, उत्सव गर्ग, भूपेन्द्र कृष्णा, लक्ष्मण कुमार, सतीश विजय, सनी, साजिद कुरैशी, यशपाल शर्मा, महेश लौधी, अरविन्द चैधरी, हारूल कुरैशी, रसीद कुरैशी, गोपाल अरोड़ा, धर्मेन्द्र नौहवार आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। प्रदेश सरकार नया सत्र एक अप्रेंल से प्रारंभ करने जा रही है और इसके लिए हर बच्चें को विद्यालय पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों को जन जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में गाॅव लोहवन स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, व द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहवन, जूनियर हाईस्कूल, व आस पास के प्राइवेट विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सैकडांें बच्चों के साथ क्षेत्र में शिक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। जिसमें अभिभावकों से बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु अपने नौनिहालों को विद्यालयों में पंजीकृत कराने की अपील की गई। जिससें वह शिक्षित होकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। रैली में प्रधानाध्यापिका डा0 कुसुम लता अग्रवाल, विपिन विहारी, लाड़ली शर्मा, लता, शोभा शर्मा, प्रवीन कुमार, चेतना रावत, नीतू, रेनू गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनीता, उषा, सहित अन्य विद्यालय की शिक्षक व शिक्षिका के साथ साथ सभी स्कूलों के बच्चों के अलावा ग्राम प्रधान चन्द्रपाल विशेष रूप से मौजूद थे।

Read More

मथुरा। प्रदेश सरकार नया सत्र एक अप्रेंल से प्रारंभ करने जा रही है और इसके लिए हर बच्चें को विद्यालय पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों को जन जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में गाॅव लोहवन स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, व द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहवन, जूनियर हाईस्कूल, व आस पास के प्राइवेट विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सैकडांें बच्चों के साथ क्षेत्र में शिक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। जिसमें अभिभावकों से बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु अपने नौनिहालों को विद्यालयों में पंजीकृत कराने की अपील की गई। जिससें वह शिक्षित होकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। रैली में प्रधानाध्यापिका डा0 कुसुम लता अग्रवाल, विपिन विहारी, लाड़ली शर्मा, लता, शोभा शर्मा, प्रवीन कुमार, चेतना रावत, नीतू, रेनू गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनीता, उषा, सहित अन्य विद्यालय की शिक्षक व शिक्षिका के साथ साथ सभी स्कूलों के बच्चों के अलावा ग्राम प्रधान चन्द्रपाल विशेष रूप से मौजूद थे।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना बल्देव के सराय सालवान में हुई टैक्टर लूट की घटना को बल्देव व थाना रिफाइनरी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से लूटी गई टैक्टर ट्राली, दो मौबाइल, दो हजार रूपये की नगदी, व एक एक तंमचा व लूट में प्रयुक्त की गई इंडिका कार को बरामद किया हैं।  घटना के सन्दर्भ में एसपी देहात अजय कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना बल्देव क्षेत्र के गाॅव सराय सालवान से बदमाशों द्वारा एक किसान से विगत दिवस टैक्टर व ट्राली व चालक से नगदी व मोवाइल को लूट कर ले गयेे थे। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव व रिफाइनरी पुलिस को बदमाशों को पकड़नें के लिए लगाया गया था। उक्त दोनो थानों की पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर ही रही थी कि तभी थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अगनपुरा मोड़ से पुलिस ने हल्का बल प्रयोंग कर मौके से सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र उम्मेद सिंह ठाकुर निवासी ग्राम सराय भाय थाना रिफाइनरी, ब्रज किशोर पुत्र हीरालाल ठाकुर निवासी सिकन्दरपुर थाना सुरीर, मथुरा, मुकेश सिंह पुत्र बच्चू सिंह ठाकुर निवासी गढ़ी वेरी थाना फरह, गजराज सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी भाहई थाना रिफायनरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से लूटी गई टैक्टर ट्राली, दो मोवाईल, दो हजार रूपयें की नगदी, चार तंमचें, 8 कारतूस जिन्दा 315 वोर व लूट में प्रयुक्त इंडिका कार जिसका नम्बर एचआर 51 पी 1981 को बरामद किया हैं। पकड़ा गये बदमाशों में एक ने अपने आप को अधिवक्ता बताया है तथा अन्य बदमाशों के विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों में करीब दर्जन भर मुकदमें दर्ज हैं।

Read More

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के मौहल्ला लाला राम में विगत दिवस सदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत के मामलें में पुलिस ने पडोसियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया तो मामला हत्या का निकला। जिस पर पुलिस ने परिजनों से कड़ाई से की गई पुछताछ में परिजनों ने युवती की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्यारे दम्पत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसी क्षेत्र के लालाराम पेंच निवासी राकेश शर्मा की पुत्री की सोमवार को सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिस पर मौहल्लें के ही कैलाश चन्द्र पुत्र परसादी लाल ने पुलिस को सूचना दी की राकेश पुत्री की मौत नहीं हुूई बल्कि उसकी हत्या हुई हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  युवती की हत्या नशीला पदार्थ खिलाने के बाद गला दवा कर होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने युवती के पिता राकेश शर्मा पुत्र तेजपाल शर्मा व उसकी पत्नी श्रीमती चन्द्रा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ की तो दम्पत्ति ने अपनी पुत्री की नीद की गोली खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में गला दवाकर करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का उसके घर में किराये पर रह रही गुड्डी के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते वह एक बार घर से भी भाग कर शादी करने का प्रयास किया लेकिन परिजन उसें बहला फुसला कर तथा शादी का रजामन्दी का झांसा देकर घर ले आये और उसके बाद उसें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी माॅ बाप को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। घटना को लेकर मौहल्लें में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त हैं।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के कस्बा मांट में छत्त पर चढ़ कर कार्य कर रहें युवक की हाईटेशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों शव को सडक पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।  मिली जानकारी के अनुसार आगरा ऊटगिरी निवासी 18 वर्षीय श्यामू पुत्र स्व0 रनवीर सिंह छाहरी में किसी तरह मजदूरी आदि कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। आज प्रातः श्यामू अपने घर की छत्त पर टहल रहा था तभी वह घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंेची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More



Mediabharti