मथुरा

श्री राधा कृष्ण सेवा समिति ने सांसद के सम्मुख रखा विकास का प्रस्ताव   सूर साधना स्थली भ्रमण पर सांसद हेमा मालिनी पालिकाध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, श्री राधाकुष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक एवं अन्य गोवर्धन। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के आग्रह पर सांसद हेमा मालिनी ने परासौली स्थित भक्ति रस के महान कवि सूरदास जी की साधना स्थली व शाश्वत् कल्प के महारास स्थल और चंद्रसरोवर का भ्रमण किया और यहाॅ के सम्पूर्ण विकास के लिये आश्वस्त किया। सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक ने इस मौके पर सांसद व उनके साथ आये सभी सम्मानित व्यक्तियों का पटका ओढा़कर स्वागत सत्कार किया और उन्हें बताया कि इस स्थल पर पर्यटन विकास की भारी संभावना है, अगर यहाॅ कुछ विकास कार्य कराये जाये तो निश्चित ही भारी संख्या में यहाॅ पर पर्यटकों का आवागमन होगा। श्री कौशिक ने यहाॅ पर एक मुक्ताकाशीय रंगमंच की स्थापना, चंद्र सरोवर के घाटों पर अष्टछाप के कवियों के पदों पर आधारित लाइट एण्ड साउंड शो, और महारास चबूतरे का विकास, सूरदास जी की समाधि स्थल का विकास आदि योजनायें सांसद हेमा मालिनी के सामने रखीं। सूरश्याम सेवा संस्थान के प्रबन्धक देवेन्द्र शर्मा ने इस स्थान पर होने वाली गौ सेवा और संस्था द्वारा किये गये वृक्षा रोपण के बारे में बताया। बालकृष्ण मुखिया ने सूरदास जी द्वारा रचित ‘भरोसों दृढ़ इन चरणन केरौं’ पद सुनाया। इस अवसर पर पं0 दाऊदयाल शर्मा, जयपाल, श्याम सुन्दर कौशिक, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, सियाराम शर्मा, हरीबाबू ओम आदि लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला ई-गवर्नेन्स सोसाइटी राजेश कुमार ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि जनपद मथुरा में डिस्ट्रिक्ट ई-गर्वनेन्स सोसाइटी के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सीएससी, एसपीवी (त्रिवेणी सेवा केन्द्र) स्थापित किये जाने हैं। यह राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से खोले गये जनसेवा केन्द्रो से अलग होगे तथा उन ग्राम पंचायतों में स्थापित नहीं होगे जहाॅ पर पहले से ही जनसेवा केन्द्र क्रियाशील हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली सुविधायें भी अलग प्रकार की होगी। उक्त सेवा केन्द्रों से आम जनता को रेलवे टिकट बुकिंग, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पोसपोर्ट, सरकारी बैंकों में पैसे जमा, निकासी, समस्त आॅन लाइन फार्म, सभी प्रकार के रिजल्ट, एल0आई0सी0बिमा कम्पनियों की इंश्योरेंस एंव उनकी किश्त जमा करना, खेती की जानकारी, मोबाइल, डिश रिचार्ज, चिकित्सा आदि जनोपयोगी महत्वपूर्ण सुविधायें स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी। उक्त सेवा केन्द्र आवदेन के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष तथा उसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल (हाईस्कूल का प्रमाण पच, आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र एंव पेन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है) अपने स्ंवय का कम्प्यूटर या लैपटाॅप, प्रिन्टर, स्कैनर, बैव कैमरा, यूपीएस व इन्टरनेट आदि सुविधायें होना आवश्यक है। इस हेतु ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों के लिए फार्म या आवेदन पत्र, योजना एंव पात्रता सम्बन्धी विस्सृत जानकारी जनपद की वेबसाइट से प्राप्त किये जा सकते हैं। सभी आवश्यक संलग्नों सहित पूर्ण आवेदन पत्र डिस्ट्रिक्ट ई-गर्वनेन्स सोसाइटी (डीईजीएस) या एनआईसी मथुरा के कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट मथुरा में स्थित (डीईजीएस) या एनआईसी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Read More

मथुरा। जिला सैनिक कल्याण एंव पूनर्वास अधिकारी विजय कृष्ण दत्ता गु्रप कैप्टन ने अपनी विज्ञप्ति में बताया है कि बाॅयज स्पोर्टस कम्पनी, 4 टैक्नीकल ट्रेनिंग रेजीमेंन्ट 1 सिगनल टेªनिंग रेजीमेंन्ट जबलपुर से प्राप्त सूचनानुसार दिनांक 05 मई, 2015 से 09 मई, 2015 तक बाॅयज स्पोर्टस कम्पनी 4 टैक्नीकल टेªनिंग रेजीमेंन्ट, 1 सिगनल टेªनिंग रेजीमेंन्ट, जबलपुर (म0प्र0) में 11 से 15 वर्ष तक के आयु के बच्चों को फुटबाल, बाॅक्सिंग एंवम एथलेटिक्स के लिए चयन किया जायेगा, जिससे बच्चे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य बन सकें। इन बच्चों को दसवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा, मैडीकल, फैसिलिटिज, स्पोर्टस किट व्रति वर्ष निःशुल्क स्पोर्टस टेªनिंग आदि की सुविधायें दी जायेंगी और इच्छुक बच्चे दिनांक 04 मई 2015 से 09 मई 2015 के मध्य बाॅयज स्पोर्टस कम्पनी 4 टैक्नीकल टेªनिंग रेजीमेंन्ट, 1 सिगनल टेªनिंग रेजीमेंन्ट, जबलपुर (म0प्र0) पर उपस्थित हों। अतः इच्छुक पूर्व सैनिकों या सैनिक विधवाओं के आश्रित एंव भर्ती हेतु इच्छुक बच्चे विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण एंवम पुनर्वास कार्यालय मथुरा में सम्पर्क करें।

Read More

मथुरा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ए0के0 बाजपेयी ने अवगत कराया है कि जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मथुरा की शासी निकाय की बैठक जो जिला पंचायत के सभागार में होनी थी अब यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में दिनांक 31 मार्च 2015 को अपरान्ह 12ः00 बजे से कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न होगी।

Read More

  कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि स्वास्थ्य कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इन कार्यक्रमों के लिये शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में धनराशि भी उपलब्ध करायी जा रही है इसलिए चलाये जा रहे इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आपसी ताल मेल से शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ मरीजों तथा आमजनों को पहुॅचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।  जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा करते हुंए प्रत्येक गर्भवती महिला को घर से स्वास्थ्य केन्द्र तक लाकर प्रसव के पश्चात निर्धारित टीकारकण करते हुए नव शिशु तथा उसकी माॅ का खान पान का विशेष ध्यान रखते हुएउसको शासकीय वाहन द्वारा घर तक पहुॅचायेें। उन्होंने चिकित्सकों तथा ए0एन0एम0 को यह भी निर्देशित किया है कि नवजात शिशु के टीकाकरण दिवसों का विशेष रूप से ध्यषन रखकर पालन किया जायें ताकि नवजात शिशु को बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी कर इसे सफल बनाने का आव्हान किया। मुख्य चिकित्साधिकार डा0 बी0एस0 यादव द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए जनपद में शुरू किये गये मिशन इन्द्रधनुष स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जिस पर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित चिकित्सकों से उसके क्रियान्वयन तथा कार्यक्रम के बारे में उनसे पूछा तथा उनसे कहा कि यदि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किसी प्रकार का व्यवधान आ रहा हो तो वे उनकी जानकारी में लाकर समस्या का समाधान करा सकते है लेकिन चुपचाप बैठकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों से खिलवाड़ न करें। इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वांमसी, पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, डा0 दिलीप सिंह, डा0 भारती वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूजा अग्निहोत्री सहित सभी चिकित्सक, एमओआईसी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद में वे मौसम हुई बरसात व ओलावृष्टि से हुई फसल के नुकसान को देख किसान दिन प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेते हुए महज खानापूर्ति कर अपने कार्य की इतिश्री कर रहा हें। इसी के चलते थाना नौहझील के गाॅव बरौठ में एक किसान ने फसल नष्ट हाते देख सदमें से खेत में ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी से क्षेत्रीय किसानों में जिला प्रशासन के विरूद्व आक्रोश पनप रहा हें।  मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के गाॅव बरौठ निवासी 40 वर्षीय किसान किशन स्वरूप का गाॅव में करीब 12 बीघा खेत है और पाॅच वीघा खेत उसने वटपाई पर ले रखा हैं। किशन स्वरूप ने आर्थिक तंगी के चलते साहूकारों से व्याज पर पैसा लेकर फसल की बुबाई की थी। लेकिन जैसे ही फसल पकनें को तैयार होना शुरू हुआ ही था कि अचानक बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि हो गई जिससें उसकी लाखों रूपयें की कीमत की फसल नष्ट हो गई। रही सही कसर करीब एक हप्ते बाद एक फिर आई बारिस के बाद किसान किशन स्वरूप अपने खेतों में फसल के हाल चाल देखने गया था कि उसनें खेत में अपनी लाखों रूपयें कीमत की फसल को सम्पूर्ण रूप से नष्ट होती देख उसका एक तेज सदमा लगा और अचानक वह गश खाकर खेत में गिर पड़ा जिसें देख आसपास के किसान जब तक मौके पर पहुंचे जबतक किशन स्वरूप के प्राण पखेरू हो गये। किसान किशन सिंह की अचानक मौत होने से गाॅव में कोहराम मच गया। सैकडों की संख्या में किसान मौके पर एकत्रित हो गये। सूचना पर उप जिलाधिकारी मांट भी मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने किसान के परिजनों को सात्वना देकर फसल के नुकसान का आंकलन कर मुआवजें की कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Read More



Mediabharti