मथुरा। शहर के बीएसए कालेज में विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता पर हमलावरों ने चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमला वर मौके से भाग जाने में सफल रहें। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल छात्र को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। मिली जानकारी के अनुसार छात्र नेता प्रवीण छौंकर पुत्र कंचन सिंह निवासी बालाजी पूरम थाना हाईवें मथुरा विद्यार्थी परिषद में छात्र राजनीति करते हैं और बीएसए इन्जी0 कालेज में बीबीए की द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। छात्र नेता प्रवीण छौंकर अपने साथियों के साथ बीएसए कालेज में आये हुए थे कि तभी बीएसए कालेज के छात्र देवेन्द व अभिमन्यू अपने दो अन्य साथियों के आये और उन्होंने छात्र नेता पर प्राण घातक हमला करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिससें छात्र नेता प्रवीण छौंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हमलावर मौके से भाग गये। घटना को देख साथी छात्रों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की रिपोर्ट देवेन्द्र व अभिमन्यु के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
Read More




