मथुरा

ब्रज में नकली चंदन व धूपबत्ती की बिक्री जोरों पर मथुरा। मिलावट का कार्य जोर शोर से चल रहा है। जिसकी ओर विभागों के लोग कोई ध्यान न देकर मिलावटी कार्यो को बढ़ावा दे रहे हैं। खाने की वस्तुओं के अलावा मिलावट ने ठाकुरजी की पूजा सामग्रियों को भी मिलावटी बना डाला है। हम आपको बता रहे है कि ठाकुरजी की पूजा में आने वाले लाल, पीले, सपफेद चंदनों के नाम पर लोगों को खडि़या, मुल्तानी मिट्टी एवं अरारोट पर कलर डालकर लाल रोली तथा पीले चंदन तरह-तरह के नामों से बाजार में बिक रहे है। जिन पर ये लिखा है कि यह शुद्ध चंदन केशर अस्ट गंध आदि युक्त हैै। जबकि इन डिब्बियों के चंदनों में खडि़या, मुल्तानी मिट्टी में गऊछाप रंग मिलाकर इन्हें पीला केशरिया कर दिया गया है। दानेदार चंदन हो या पाउडर का चंदन हो या चंदन टीका हो सभी ऐसी डिब्बियों के चंदन खडि़या मुल्तानी के अलावा कुछ नहीं है।  ऐसे चंदनों की बिक्री बाजार में जोर शोर से चल रही है। बताया गया कि शहर में ठाकुरजी के सामानों की बिक्री कर रही दुकानों पर ऐसे चंदनों से बाजार अटा पड़ा है। जो कि पूर्णतः नकली चंदन कह दें तो अनुचित न होगा। हाथरस से आ रहा पीला रंगीन पाउडर यहां डिब्बियों में पैक करके विभिन्न नामों से बेचा जा रहा है। वृंदावन मथुरा में भी ऐसे चंदन बनाने वाले लगभग एक दर्जन लोग घरों में बैठकर इस कारोबार को अंजाम दे रहे है। इन चंदन बनाने वालों पर कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इन नकली चंदनों को शहर की दो बड़ी फर्मे समूचे देश यहां तक विदेशों में भी भेज रही है। यही हाल पूजा में काम आने वाली धूप बत्तियों का है। ये धूप बत्तियां टायर व क्रूड से मिलाकर खुशबू लगाकर बाजार में बेची जा रही है। दर्जनों लोग ऐसी नकली बेकार धूपों को बेच रहे हैं। ऐसी ही बेकार वस्तुओं पर बनाई अगरबत्तियां भी शहर में बेची जा रही है। जिनके जलाने से वातावरण में काला धुंआ कार्बन घरों में जमा हो रहा है।

Read More

मथुरा। शहर के होलीगेट चैराहे से द्वारिकाधीश तक स्कूली वाहनों के कारण सुबह और शाम लगने वाला जाम लाइलाज होता जा रहा है। जिससे कई कई घंटे तक लोग जाम के झाम में पफंसे रहते है। आपात स्थिति में भी इस बाजार से लोगों का निकल पाना दूभर बना हुआ है। शहर का मुख्य बाजार कहलाने वाला छत्ता बाजार, कंसखार, विश्राम बाजार क्षेत्रा में दुकानदारों के वाहनों के मुख्य सड़क पर खड़े होने के साथ साथ सुबह और जाम दोनों ओर से आने वाले स्कूली वाहनों के कारण जबरदस्त जाम की स्थिति बनी रहती है। द्वारिकाधीश से होलीगेट तक आना वाहन पर दूर पैदल भी निकलना दूभर हो जाता है। कई कई घंटे तक लोग जाम में पफंसे रहते है। पुलिस व प्रशासन भी इस समस्या से जानबूझ कर अनभिज्ञ बना हुआ है। पूर्व में कई बार जाम की इस समस्या से निजाम दिलाने को इस बाजार में वन वे ट्रैपिफक व्यवस्था और भारी वाहनों पर प्रतिबंध् की व्यवस्था की गई है लेकिन यह कुछ ही दिन बाद घ्वस्त हो जाती है। जिससे यह समस्या लाइलाज हो गई है।

Read More

प्रशासन का इस तरफ नही कोई ध्यान गोवर्धन। गिरिराज धाम में पानी प्लंाट संचालक बगैर लाईसेंस के पानी प्लांट चला रहे है और लाखों रूपये के सरकारी राजस्व का चूना लगा प्रषासन को खुली चुनोती दे रहे है। गोवर्धन गिर्राज तलहटी की रज चूमने के लियें प्रत्येक महीने लाखों की संख्या श्रद्धालु भक्त गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के लिये यहां आते है और इस पावन धाम में आने वाले श्रद्धालु भक्त इन प्लाटों द्वारा बाजार में सप्लाई किये जा रहे पानी को पीकर बीमारी के शिकार हो रहे। लेकिन जिला प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नही है। जवकि गोवर्धन राधाकुण्ड मेें पाॅच पानी प्लांट है जो कि बगैर लाईसेंस के धडल्ले से चल रहे। अगर प्रशासन इन पानी प्लांट पर अचानक छापे मार कार्यवाही करे तो निश्चित ही बडी सफलता मिलेगी और गिरिराज धाम आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सेहत का भी खयाल रखा जा सकता।

Read More

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग चक्लेश्वर के समीप प्राचीन भरतपुर रियासत की छतरियों के समीप मार्ग पर पड़ा कूड़े का ढेर परिक्रमा मार्ग के समीप कूड़े के ढेर से दूर-दूर तक फैल रही है बदबू मुखारबिंद मंदिर की उदासीनता से स्थानीय व श्रद्धालु भक्तगण परेशान गोवर्धन। भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत के सपने को लेकर पूरे देश में सफाई अभियान की मुहिम शुरू की है, लेकिन दूसरी ओर गिरिराज महाराज की तलहटी के पुरातत्व विभाग की प्राचीन सुंदर छतरियों पर कूड़े के ढेर ने दाग लगा दिया है। परिक्रमा मार्ग के समीप सीसी मार्ग पर बने कूड़े के ढेर से दूर-दूर तक बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों के साथ दूर-दूराज से आने वाले श्रद्धालु परेशान हैं। कस्बे के चक्रलेश्वर मानसी गंगा की ओर जाने वाले मार्ग पर वर्षों से डलाब घर बना हुआ है। यहां मुकुट मुखारबिंद मंदिर से सामग्री चढऩे के बाद फेंक दी जाती है। कूड़ा करकट कई कई दिन तक सड़ता रहता है। सडक़ पर बने इस डलाब घर को नहीं हटाया गया है। सीसी सडक़ के समीप ही प्राचीन भरतपुर रियासत की छतरियां हैं। यहीं से चक्लेश्वर मानसी गंगा की ओर श्रद्धालु स्नान व आचमन के लिए निकलते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा कई कई दिन बाद इस कूड़े के ढेर को फिंकवाया जाता है। सिद्धि सिद्धांत योग एकादमी के योगीराज शैलेन्द्र शर्मा का कहना है कि मंदिर प्रशासन द्वारा कूड़े को दूर ले जाने के स्थाई इंतजाम करने चाहिए। इस मौके पर हरिओम शर्मा, घनश्याम शर्मा, दीपक तिवारी, कैलाशी शर्मा आदि ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।

Read More

गोवर्धन। विद्यालय में परीक्षा घोषित होने के अवसर पर बाबा कढ़ेरा सिंह विद्यालय मन्दिर अक्खा के छात्र छात्राओं ने बुद्धि और वाणी की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रा-छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं तथा प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने सामुहिक पूजा कर हवन किया।  विद्यालय के चेयरमेन सुरेश सिंह व प्रबन्ध निदेशक हरीचन्द सिंह ने बच्चों को माॅं सरस्वती की महत्ता बताते हुए कहा कि माॅं सरस्वती राक्षसी और निरंकुश प्रवृत्तियों का दमन कर विनय प्रदान करती हैं। प्राचार्य के0एल0 गोस्वामी ने माॅं सरस्वती को पवित्रता और उज्ज्वलता का प्रतीक बताया तथा इन गुणों को ग्रहण करने पर बल दिया। शिक्षा निदेशक एस0बी0 सिंह ने छात्र छात्राओं को ज्ञान के साथ विनय का महत्व समझाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर प्रशासक सगुन सिंह, सुग्रीव सिंह तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। शिक्षक आशीष चतुर्वेदी के आचार्यत्व में पूजा सम्पन्न हुई।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गाॅव रैपुरा जाट में नामजद युवक ने पुरानी राजिश के चलते एक महिला के कपड़ें फाड़ कर नंगा कर दिया तथा उसके कानों से कुंडलों को छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीडि़ता ने आरोपी युवक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुूरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती नीलम पत्नी धर्मेन्द्र निवासी रैपुरा जाट थाना फरह मथुरा ने रिापोर्ट दर्ज कराई है कि लौहरें जाट पुत्र टीका निवासी रेपुरा जाट थाना फरह ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उसें रास्ते में अकेले पकड़ लिया और उसके साथ गाली गलोज करते हुए उसके कपड़ें फांड़ कर नगा कर दिया तथा कानों से कुन्डल भी छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

एक माह बाद भी लोगों के लिये अजूबा बना खड़ा है रेडीमेट और भुतहा प्लान्ट  गोवर्धन। गिरिराज धाम में रूद्रकुण्ड लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित एक वाटर एटीएम प्लान्ट का भी लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री जी को खुश करने के लिये आरक्षित किस्म की एक सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर आनन फानन में दो दिन के अन्दर स्थापित किया गया ये वाटर प्लान्ट अपने लोकार्पण के एक माह बाद भी बन्द अजूबा बना हुआ है। वहीं प्रशासन अब कस्बा सौंख में भी ऐसे ही एक नये प्लान्ट पर लाखों निवेश करने जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बावजूद अधिकारी इस वाटर एटीएम को इस कदर भूले है कि वे कस्बा सौंख में नये बनने वाले वाटर एटीएम को प्रदेश में इस तरह की पहली मशीन बता रहे है। जनता के सरकारी धन के प्रति ये अधिकारी और सरकार कितनी सजग है इसका इससे बेहतर उदाहरण शायद ही कहीं मिल पाये।  विदित हो कि गत 11 मार्च को गिरिराज धाम में रूद्र कुण्ड के लोकार्पण को आये सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई ऐसी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्याष किया था जो प्रशासन द्वारा सिर्फ उन्हें खुश करने के लिये तैयार की गयी थी। ऐसी ही एक योजना के तहत जिला प्रशासन ने नगर पंचायत के सहयोग से यहां करीब 20 लाख रूपये की भारी भरकम धनराशि खर्च कर एक वाटर एटीएम मशीन प्लान्ट की मात्र दो दिन के अन्दर आनन फानन में स्थापना कर डाली थी। स्थानीय लोगों के भारी विरोध और नियम कानूनों को ताक पर रख कर आरक्षित किस्म की एक भूमि पर अवैध कब्जा कर इस प्लान्ट को रातों रात रेडीमेट दीवालों और छत के सहारे खड़ा भी कर दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस विवादित प्लान्ट का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री यादव के कर कमलों द्वारा कराया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही जनपद का हर अधिकारी कर्मचारी इस प्लान्ट को इस कदर भूला कि लाखों खर्च करने के बावजूद आज तक इससे एक बंूद पानी भी किसी एटीएम से नहीं निकला है। मुख्यमंत्री के जाते ही जनपद के हर अधिकारी कर्मचारी ने इस ओर से मुंह मोड़ लिया। यहां तक कि करीब 20 लाख रू0 से सुनसान इलाके में स्थापित इस प्लान्ट के रख रखाव को कोई चैकीदार भी उपलब्ध नहीं है। वहीं रातों रात खड़े होकर बने और चारों ओर से स्थायी रूप से बन्द कर दिये गये इस प्लान्ट को देखकर हर कोई अचम्भित होकर इसके बारे में पूछने लगता है। इस प्लान्ट से लोगों को पानी मिलना तो दूर अभी तक उन्हें इसकी हकीकत बताने वाला भी कोई नजर नहीं आता है।  वहीं लम्बे समय से जल संकट जूझ रहे कस्बा सौंख में भी यहां की जल समस्या के समाधान हेतु यहां भी एक ऐसी ही वाटर एटीएम मशीन स्थापित की जा रही है। जिले के आला अधिकारियों के अनुसार जल प्रसंस्कृत करने की तकनीक आरओ से युक्त यह वाटर एटीएम मशीन समूचे उत्तर प्रदेश में अपनी तरह की पहली मशीन होगी। जबकि इससे पहले स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कर स्थापित की गयी गोवर्धन की वाटर एटीएम मशीन को वे पूरी तरह भूल ही गये है। इस प्रकार की एक मशीन से करीब 2500 परिवारों के लिए पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। पेयजल एटीएम मशीन से जल प्राप्त करने के लिए इच्छुक परिवारों को एक प्री पेड कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। पेयजल की कीमत भी काफी कम रखी जाती है। इस मशीन से पानी लेने वाले को प्रति लीटर 10 से 20 पैसे भुगतान करना होगा, जबकि स्कूली छात्रों को पानी मुफ्त में दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि 20 हजार लीटर वाले इस संयंत्र को स्थापित करने में करीब 18.56 लाख रूपये की लागत आती है। कस्बा गोवर्धन को इस समय करीब 2-3 किलोमीटर तो सोंख को करीब 10 किलोमीटर दूर से इस समय पाइप लाइन के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। गोवर्धन नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी रजनीश शर्मा के अनुसार यहां इस प्लान्ट का कार्य तो लगभग पूरा हो चुका है लेकिन ये किस निधि से हुआ किस विभाग के द्वारा हुआ है उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं है। बल्कि वे पूछने पर वे कहते है कि इस समय उस प्लान्ट पर कौन काबिज है उन्हें पता ही नही हैै। वहीं कस्बा सौंख के अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि कस्बे में इस परियोजना पर 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी पखवाड़े में पेयजल आपूर्ति करने वाले इस एटीएम मशीन के शुरू हो जाने की उम्मीद है। कमल ने बताया कि एटीएम से उपलब्ध होने वाला जल पूरी तरह सुरक्षित, ठंडा और पेय योग्य होगा।

Read More

कोसीकलां। कोसी के बल्देवगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आज पैसे जमा कराने आये ग्रामीण के दो लाख रूपये काउंटर से गायब हो गये जिससे पूरे बैंक परिसर मंे हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोसीकलां के गांव खरौठ निवासी सतवीर आज बल्देवगंज कोसीकलां स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाख में दो लाख रूपये जमा कराने आया था तभी रूपये जमा कराते समय उसने अपना रूपयों से भरा थैला काउंटर पर रख दिया। उसके पास दो अन्य लोग भी खड़े हुए थे। पलक झपकते ही ग्रामीण का दो लाख रूपये से भरा थैला गायब हो गया जिससे बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पंहुच गयी और मौके पर मौजूद लोगों की तलाशी ली लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो दो संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिये। पुलिस को शक है कि यह युवक ही थैला लेकर फरार हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

Read More

मथुरा। नगर पालिका के सभासद सतेन्द्र शर्मा के नेतृतव में समस्याओं को लेकर अल्प संख्यक, दलित व मलिन बस्ती के लोगों ने डूडा परियोजना अधिकारी सुभाषवीर राजपूत को जन समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभासद सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि मलिन बस्ती जयसिंहपुरा, अल्पसंख्यक बस्ती राधेश्याम कालोनी, गणेशधाम कालोनी, विकास नगर, मोहन नगर, आशानगर कालोनियों में ऊबड़ खाबड़ कच्चे मार्ग, पेयजल संकट, शौचालय आदि समस्याओं से नागरिक त्रस्त हैं। घरों में शौचालय न होने के कारण महिला पुरूषों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।  कई वर्षो से डूडा विभाग द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है जबकि उक्त कालोनियां मलिन बस्ती में आती हंै। ज्ञापन देने वालों में आशू खण्डेलवाल, मौहम्मद अली, आरिफ खान, महमूद खान, सुलेमान, मनोज, तन्नू, दिवाकर, तोताराम, बाबूलाल, उमेश, प्रदीप आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। ग्राम पंचायत औरंगाबाद में आने वाले बल्देवपुरम के निवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन ग्राम प्रधान का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की ओर नहीं है। बल्देवपुरम में न ही नाली हैं और न ही खरंजे और घरों का पानी सड़कों पर आ जाने से यहां के वाशिंदों को भारी परेशनी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे इस संदर्भ में कई बार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगवीर चैधरी तथा क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर से समस्या के समाधान के लिए अवगत करा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी नाली और खरंजों का निर्माण अभी तक नहीं हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों में इसका लेकर रोष बना हुआ है।

Read More