मथुरा

मथुरा। चतुर्वेद मानव सेवा समाज द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर समाजसेवी महेश पाठक के सानिध्य में डा0 कुलश्रेष्ठ आई सेन्टर डेम्पीयर नगर पर लगाया गया।  इस अवसर पर उधोगपति महेश पाठक ने कहा कि संस्थान द्वारा किया जा रहा आयोजन सबसे बड़ी से है इससे लोगों को जीवन के लिए आवश्यक नेत्र ज्योति मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहे की शिविर में आने वाला कोई व्यक्ति वंचित नहीं रह सकें। श्री पाठक ने आने वाले मरीजों में जरूरतमन्द दस व्यक्तियों के आपरेशन कराये जाने का निर्णय किया। श्री पाठक ने डा. कुलश्रेष्ठ द्वारा कार्यक्रम में सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पाठक का कार्यक्रम संयोजक राकेश बाबू चतुर्वेदी द्वारा पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डा0 पंकज यादव ने कहा कि शिविर में आने वाले किसी भी रोगी को निराश नहीं होने दिया जायेगा। संयोजक राकेश बाबू चतुर्वेदी ने कहा कि विगत 41 वर्षो से संस्था समाज में विभिन्न वर्ग असहाय जरूरत मन्द लोगों की सेवा कर रही हैं। इसी क्रम में 25 व 29 मार्च को इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने संस्थान के सीए कृष्णचन्द व मंत्री द्वारा शिविर की सफलता के प्रति किये गये कार्यो के लिए आभार जताया तथा लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सरंक्षक राजन महेश पाठक, सहदेव प्रसाद चतुर्वेदी, सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मुकेश स्वामी, बालकृष्ण पाठक, संजय चतुर्वेदी, महेश लड्डू पेड़ा, नवीन नागर चतुर्वेदी, लालजी चतुर्वेदी, बसन्त लाल पाठक, धीरज लाल पाठक, नन्दकिशोर, मुकुन्द लाल बैंक वाले, विजय विष्णु चैबे, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने अपनी विधायक निधि 2014-15 से निर्मित ग्राम नवादा ग्राम पंचायत की बाल्मीकि बस्ती में 4.12 लाख रू की लागत से बनने वाली 90मी0 सड़क का लोकार्पण किया। ग्राम के प्रधान मोहन सिंह तथा ग्रामवासियों द्वारा विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सड़क निर्माण पर उन्हें धन्यवाद दिया। बाल्मीकि बस्ती के लोगों ने बताया कि इस बस्ती में सड़क निर्माण से उन्हें न केवल आवागमन की सुविधा मिलेगी अपितु गली में नारकीय गंदगी के साम्राज्य से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ साथ उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई वर्ष से सड़क निर्माण की दबी हुई माॅग को केवल प्रदीप माथुर द्वारा ही पूरा कराया गया है। विधायक श्री माथुर ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने शहरी क्षेत्र के विकास के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी कराना चाहता है पर यह तभी सम्भव हो सकता है जब जनता का प्यार व सहयोेग उन्हें मिलता रहे। उन्होंने आगे बताया कि अन्य ग्रामों के सड़क निर्माण के प्रस्ताव उन्होंने लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ का प्रेषित किये है जिस पर जल्द ही कार्यवाही होगी। जिसमंे प्रमुख रूप से सर्वश्री नरेन्द्र चैधरी, हरीसिंह पूर्व प्रधान, श्याम सुन्दर शर्मा, शिवराम बीडीओं राम भरोसी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। शराबी पति द्वारा पत्नी से शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्यामवीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सहा थाना गोण्डा जनपद अलीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री 35 वर्षीय प्रवेश के पति राम प्रकाश पुत्र जौरावर सिंह निवासी भवर सिंह थाना राया मथुरा पेसे से खेतीवाड़ी कर अपना जीवन यापन करता था। उसें धीरे धीरे शराब पीनें की लत लग गई। इसी लत के चलते वह अपनी पत्नी से आये दिन शराब पीनें के लिए पैसे माॅगता था इसी के चलते उसने बुधवार को अपनी पत्नी प्रवेश से शराब पीनें के पैसे माॅगनें जिस पर प्रवेश ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी से कुपित होकर पति राम प्रकाश ने तेश में आकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और भाग गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

श्री उमाशंकर गुप्ता, माननीय मंत्री तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन द्वारा सेंटर फाॅर रिसर्च एण्ड इण्डस्ट्रियल स्टाफ परफाॅरमेंस (क्रिस्प) में दिनांक को फाॅक्सवेग (टवसोूंहमद) लैब/ वर्कशाॅप का उद््घाटन किया गया। श्री गुप्ता ने क्रिस्प में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के सम्बन्ध में चर्चा की एवं प्रशिक्षणार्थियों के उत्साहवर्धन तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर श्री संजय सिंह, प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं श्री आशीष डोंगरे, संचालक, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन विशेष रूप से उपस्थित थे। क्रिस्प के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश शर्मा, मुख्य परिचालन अधिकारी, श्री श्रीकान्त बंसल सहायक महाप्रबंधक, श्री राजेश माहेश्वरी, अन्य प्रशिक्षक/स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित थे।

Read More

उत्तर प्रदेष संस्कृति विभाग के प्रकल्प जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान एवं प्रमुख सांस्कृतिक संस्था स्वास्तिक के संयुक्त तत्त्वावधान में गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती परिसर के श्री गुरुषरणम् सविता सभागार में सुमधुर संगीत कार्यक्रम ’गुलाब बाड़ी’ का आयोजित 29 मार्च को सायं 5.22 बजे किया जा रहा है। स्वास्तिक के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेष संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया के अनुसार बनारस क्षेत्र में होली के अवसर पर संगीत गोश्ठियों में मुख्य रुप से चैती - गायन के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उसी परम्परा में गुलाबी ठण्ड और गुलाब की फूलों की महक के मध्य ’गुलाब बाड़ी’, का अनूठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का षुभारम्भ सुप्रसिद्ध रासलीला आचार्य और मधुर कण्ठ के धनी पùश्री स्वामी रामस्वरुप षर्मा के षास्त्रीय गायन, अश्टछाप कवियों के पद तथा स्वामी मेघष्याम के रसिया गायन से होगा। इसी कड़ी में बनारस घराने की घ्रुपद , ख्याल , टप्पा तथा ठुमरी गायन की ख्याति प्राप्त कलाकार पùश्री गिरिजा देवी की षिश्या और चैती , कजरी , होली , दादरा आदि विधाओं की निश्णात कलाकार , पं0 आंेकारनाथ ठाकुर सम्मान प्राप्त डा0 रीता देव ‘गुलाब बाड़ी‘, को अपनी प्रस्तुतियों से महकायेंगी। जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान वाराणसी के निदेषक डा0 रत्नेष वर्मा ने सुरीली ठण्डाई और जलपान के साथ आयेजित ’गुलाब बाड़ी’ कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।  

Read More

झील की जमीन में विकसित की जा रही अवैध कालोनियां सपनों का आशियाना पाने जीवन भर की जमा पूंजी का कट रहा लोगों का टटलू अनभिज्ञ बना सोया हुआ विकास प्राधिकरण तब जागेगा जब लोग घर बना चुके होंगे अवैध कालोनी में खड़े झूठे विद्युत पोल और अधूरी सड़कें मथुरा। सपनों का आशियाना और अपना घर बनाने को आम आदमी हर कदम पर बार बार ठगा जा रहा है। तरह तरह के सब्जबाग दिखा और नाना प्रकार के प्रलोभन देकर मकानों और जमीनों का कारोबार करने वाले माफिया दिन दूनी और रात चैगुनी संख्या में बढ़ कर किसी भी आदमी की जिन्दगी भर की कमाई को ठगते समय इक पल भी नहीं सोचते। ठगी के शिकार बने लोगों को भी इसकी तभी पता लग पाती है जब विप्रा या शासन प्रशासन का महाबली उन पर बरसता है। जबकि उनके साथ हो रही ठगी के दौरान विप्रा या शासन प्रशासन सोया ही रहता है। ऐसा ही वाकया इन दिनों शहर मुख्यालय से मात्र कुछ ही दूरी पर हैलीपैड से तन्तूरा गांव को जाने वाले मार्ग पर दिखने को मिल रहा है। यहां एक साथ कई कालोनियां पूरी तरह अवैध रूप से विकसित की जा रही है। इनके पास न तो कोई स्वीकृत मानचित्र ही है और न ही कालोनियां विकसित करने के इनके कोई मानक यहां नजर आते है। मुख्य मार्ग के सहारे ही झील सी गहराई की जमीन में विकसित की जा रही यहां करीब तीन कालोनियां पूरी तरह अवैध रूप से धड़ल्ले से काटी जा रही है। खरीददार ग्राहकों को लुभाने भर के लिये यहां डाले गये कमजोर रोड, सफेद हाथी सरीखे विद्युत पोल, बिना जल निकासी वाली सूखी नालियां और तय की गयी बेशकीमती कीमतों वाले यहां के प्लाट जब लोगों को सस्ती दरों पर मिलने लगते है तो वे झांसे में ही आ जाते है और अपने सपनों का अशियाना अपना घर बनाने को एकत्रित की जीवन भर की सारी जमा पूंजी उन कालोनाईजरों को ठग बैठते है। जिले के थाना क्षेत्र गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ आदि में भी इन्ही की भांति बेशकीमती सोने ईंट दिखाकर टटलू गैंग के बदमाश लोगों को नकली सोने की ईंट थमा कर जिस प्रकार से ठगते है वही तरीका यहां भी खुलेआम इस सफेदपोश धन्धे में इन ठग काॅलोनाईजरों द्वारा अपनाया जा रहा है। यहां भी ये टटलू काॅलोनाईजर अपनी कालोनियांे को मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण से स्वीकृत, विद्युतीकरण युक्त, पेयजल आदि से परिपूर्ण, गार्डन अथवा खुले स्थान युक्त पानी की बेहतर निकासी आदि सुविधायुक्त बताकर लोगों को ठग रहे है। साथ ही पहले तो प्लाॅट या मकान खरीदने वाले ग्राहक को उसी प्लाट या मकान के रेट 20 से 25 हजार तक बताकर उसे बेशकीमती साबित कर देते है फिर उन्हीं के दलाल और ऐजेन्ट उन्ही प्लाट और मकानों को आधी से कम कीमत में ग्राहकों को दिलवा देते है। ग्राहक भी सस्ते और सुविधाओं के लोभ में आकर अपना टटलू कटा बैठते है। सच्चाई का उन्हें तब पता चलता है जब वे मकान आदि बनाते है या विप्रा या शासन प्रशासन का महाबलि वहां आ धमकता है। उसके बाद उन ग्राहकों के शोषण का जो दौर आरम्भ होता है वो शायद ही किसी किसी का थमता देखा गया हो। ये विप्रा और शासन प्रशासन का महाबलि वहां तब कभी नहीं पहुंचता जब उन ग्राहकों का टटलू काटा जा रहा हो। 

Read More



Mediabharti