मथुरा

पैसे न देने पर की श्रद्धालु की लाठियों से की जमकर धुनाई गोवर्धन। कस्बे में चेतक पुलिसकर्मियों का आतंक खुलेआम देखने को मिल रहा है। जहाॅ चेतक पुलिसकर्मियों द्वारा कस्वे के आस पास के गाॅवों तक जमकर अवैध वसूली की जाती है। वहीं जब महीनेदारी की चैथ नही मिलती तो जबर्दस्ती थाने लाकर लोगों को अपराधी बना दिया जाता है।  अब तक तो ये खेल दुकानदार एवं स्थानीय लोगों के साथ होता देखा गया। लेकिन विगत रविवार की रात चेतक पुलिसकर्मियों ने गिरिराज धाम यात्रा करने आये श्रद्धालुओं पर वर्दी का रौब कुछ इस तरह चलाया कि पुलिसकर्मी हैवान बन गये और श्रद्धालुओं की पिटाई में पुलिस का डंडा तक टूट गया। लेकिन जहाॅ श्रद्धालु की पिटाई की गई थी वहाॅ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिससे पुलिस की करतूत उन कैमरों में कैद हो गई। इस मामले की जानकारी जव दुकान स्वामी को हुई तो दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी सूर्यभान सिहं को दी है। लेकिन पुलिस द्वारा की श्रद्धालु की पिटाई को देख हर कोई दंग रह गया और पुलिस की कारनामों को देख कस्वा की जनता में भय व्याप्त हो गया है। लोग कह रहे है क्षेत्र में अब कानून या शासन प्रशासन की नहीं सिर्फ पुलिस की ही रंगदारी चलेगी। 

Read More

मथुरा। गौतम बुद्ध शिक्षा सेवा समिति की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर बाबूलाल सागर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समिति द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर मन्थन किया गया। बैठक का संचालन ऋषि कुमार निमेष ने करते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि रामकरन आर्य राज्यमंत्री उ0प्र0 होगे तथा बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार भन्तों द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में सातवी बार भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर के 124वें जन्म दिवस के अवसर पर निर्धन, सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। उन्होंने सभी समाज सेवी व सहयोगियों से हरवार की तरह सहयोग की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि उक्त विवाह समारोह हेतु 26 अप्रैल को प्रातः सात बजे तथागत भगवान गौतम बुद्व की रीति रिवाज से विवाह संस्कार कराया जायेगा। प्रातः 10 बजें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से संस्था के कार्यालय पर 22 अप्रेंल तक पंजीकरण कराये जाने का अनुरोध किया हैं। बैठक में जेपी भारती, राजपाल सिंह, धनीराम, प्रदीप सागर, बहादूर सिंह, प्रेम सिंह कर्दम, केदारी सिंह, वनबिहारी सिंह आदि उपस्थित थे|  

Read More

मथुरा। पूर्व सैनिक संघ की एक बैठक कर्नल आर0एस0 फौजदार की अध्यक्षता में दरेसी रोड स्थित कार्यालय पर हुई जिसमे संगठन की सदस्यता हेतु ब्लाक स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव खेमचन्द्र शर्मा नगेश ने बताया कि भारत सरकार ने वन रैक वन पेशन को 1 अप्रेंल 2014 से लागू कर दिया है जिसका नोटीफिकेशन 31 मार्च तक जारी कर पीसीडीए को भेजा जायेगा। तथा पूर्व सैनिकों कों जून तक बैकों द्वारा भुूगतान मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने विशेष फैसलें में भारत सरकार की सभी अपीलोें व दावों को खारिज करते हुए पूर्व सैनिक पैशनर्स को राहत पहुंचाते हुए 1 जनवरी 2006 से 23 सितम्बर 2012 तक का बकाया भुगतान करने के लिए चार माह का समय दिया हैं। बैठक में कर्नल आर0एस0 फोजदार, देवीचरण शर्मा, निरन्जन प्रसाद शर्मा, रामेश्वर गुप्ता, शशिपाल सिंह, जगजीत सिंह, भवर सिंह, हरीओम, प्रेम सिंह, सुरेश चन्द्र गौतम, कैलाश चन्द्र शर्मा, मुख्त्यार सिंह, आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव सिंह की शहादत की 84वीं वर्षगांठ कृष्णा नगर सिथत बगीची में मनाई गई। जिसमें वक्ताओं ने अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर लुकेश कुमार राही ने कहा कि हमें देश प्रेंमी की भावना हेतु अमर शहीद भगत, राजगुरू, सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में अमर सिंह, चैखे लाल प्रधान, अंकित सागर, थान सिंह प्रधान, त्रिलोकी नाथ छोटे लाल, डोरी लाल, मुकीम खान, चन्दन सिंह, विशाल नागर, विकास वावू, सौदान सिंह, राधे गुर्जर, विनोद बाबू, जितेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राहुल इन्जी0, विहारी लाल, सन्दीप महोली, ब्रजलाल कामरेड, उमेश वर्मा आदि ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Read More

मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना भक्तों द्वारा धूमधाम से यमुना छठ महोत्सव मनाया गया। माथुर चतुर्वेद द्वारा आयोजित इस महोत्सव में यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिल्ली से लौटे यमुना भक्तों महोत्सव में स्वागत और सम्मान किया गया। यमुना छठ के अवसर चतुर्वेदी समाज द्वारा डोला निकाला गया जो विश्राम घाट से बंगाली घाट, आर्य समाज रोड, होली गेट, छत्ता बाजार होते हुये विश्राम घाट पहुॅचे। इस शोभायात्रा में यमुना मुक्तिकरण अभियान के सैकड़ो कार्यकर्ता और मानमन्दिर के वेदपाठी बालक ढोल, मंजीरों के साथ संकीर्तन करते चले। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री एवं प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना छठ के अवसर पर हम यमुना मैया से प्रार्थना करते कि अध्यादेश की वैधानिक कार्यवाही जल्द ही पूर्ण हो अध्यादेश आये और श्री यमुना पुनः अपने प्राकृतिक अविरल और निर्मल स्वरूप में हमें दर्शन दे कृतार्थ करें।  माथुर चतुर्वेद परिषद् के महेश पाठक, दिनेश पाठक, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विनोद पाठक एवं मनोज पाठक ने कहा कि यमुना भक्तोे के सतत् प्रयास से आज सरकार को यमुना के लिये अध्यादेश और दिल्ली में समानान्तर नाले निर्माण की मांग स्वीकार करने को विवश होना पड़ा। यह भगवद् कृपा और सच्ची भक्ति का ही फल है।  अभियान के जिलासंयोजक पंकज चतुर्वेदी, भाकियू नगर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये।  इस अवसर पर कपिल उपाध्याय, राजेन्द्र सक्सैना, नवनीत, नीलमणि, मोहन, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

फिल्म "फ्रेंड - तेरे जैसा यार कहाँ" का निर्माण "नवदीप फिल्म क्रिएटिव" के बैनर तले निर्माता राजू पचघरे ने किया है और इसका निर्देशन जगदीश वाथरेकर ने किया है। आजकल के माता - पिता अपने काम धंधे और नौकरी में इतना व्यस्त हैं कि अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देते है। और उसका परिणाम बच्चों के जीवन पर किस तरह पड़ता है? उसी को इस फिल्म में दिखाया गया है। जिसे २२ मार्च २०१५ को नाशिक के सुला स्वाइन नें हुए ७ वें नाशिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवेल में बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का और फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट चिन्मय देशकर को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का जूरी अवार्ड दिया गया।  इस अवसर पर निर्माता राजू पचघरे ने कहा," सभी जूरी को धन्यवाद देता हूँ।और मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूँ कि यह फिल्म गर्मी की छुट्टीओं में रिलीज़ होने वाली है, इसे जरूर  देखे। आजकल के माता - पिता के लिए काफी लिए काफी अच्छी फिल्म है, उन्हे अपनी गलतिओं का एहसास होगा जो कि वे अनजाने में बच्चों की जिंदगी कैसे ख़राब कर देते हैं। " फिल्म के निर्देशक जगदीश वाथरेकर ने कहा कि हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि इसे टैक्स फ्री करके रिलीज़ करे क्यूकि यह बच्चों के ऊपर केंद्रित कर के बनाई गई है।      

Read More



Mediabharti