मथुरा

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर में दहेज से पीडि़त विवाहिता के पिता ने दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व पति सहित पाॅच लोगों के विरूद्व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश पुत्र कन्हैया लाल निवासी गली ठटेरान थाना गोविन्द नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री दीपिका शर्मा के पति मनोज कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी 76 नगला इश्वरी, थाना ताजगंज आगरा ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें की नगदी तथा एक कार नहीं लाने पर दीपिका के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना वन्दावन क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर वाहन ने टैक्टर में टक्कर मार दी। जिससें टैक्टर चालक की मौत हो गई व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार दिगम्बर सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी रिफाइनरी मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वाहन संख्या यूपी एएडी 9266 के अज्ञात चालक ने तेजी  व लापरवाही से चलाते हुए टैक्टर संख्या यूपी 85 क्यू 0706 में टक्कर मार दी जिससें टैक्टर में सवार रामू व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुूंची पुलिस ने घायलों कों ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ चिकित्सकों ने रामू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रामू के शव का पंचनामा भर पास्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भारई दिगम्बर ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

किसानों को मुआवजे का आंकलन निष्पक्ष हो- डी0पी0 गोयल मथुरा। किसान विरोधी ये सरकार बर्खास्त हो, पीडि़त किसानों को मुआवजा दो, मुआवजा दो। जैसे गगन भेदी नारों के साथ भारतीय जनता पार्टी बल्देव ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन किया व् ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा बलदेव विधान सभा ने अपने सभी मंडल अध्यक्ष राय नगर राया देहात फराह नगर फरह देहात महावन नगर महावन देहात बलदेव नगर बलदेव देहात गोकुल नगर जुगसना मंडलों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महावन पैंठ पहुँच कर वहां से विशाल प्रदर्शन के रूप में महवन तहसील के परगना अधिकारी चन्द्र विजय सिंह को राज्यपाल के नाम द्वारा जिलाधिकारी को जिला मथुरा प्रशासन द्वारा मुख्या सचिव उत्तर प्रदेश को मार्च के प्रथम सप्ताह 2015 में दैवीय आपदा के शिकार किसी भी मथुरा के किसान की मृत्यु नहीं हुई है इस संबंध में कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए ज्ञापन दिया। प्रदर्शन से पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र की मंत्री सुश्री पूनम बजाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और अगर सही मुआवजा नहीं मिला तो सड़क से विधानसभा से सपा की अखिलेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा किसानो को अगर कोई रहत नहीं दी गयी तो भाजपा बड़ा जन आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व् जिला प्रसाशन की होगी. भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ डी0पी0 गोयल ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस और लोकदल द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर किसानो को भ्रामक जानकारी देकर किसानो को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं जबकि नरेंद्र मोदी जी भूमि अधिग्रहण कानून को किसानो का हितेशी बताया है जिससे किसानो को आने वाले समय मैं राहत मिलेगी। प्रबुद्वः प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचर्य ब्रजेंद्र नागर ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार किसानो के साथ सौतेला व्यहवहार कर रही है एवं जिस प्रकार से अपने अधिकारियो से नुकसान हुई फसल का आकलन करवा रही है वह बेबुनियाद है। जनपद का किसान को 80 प्रतिशत तक अपनी फसल गँवा चूका है और आत्महत्या कर रहा है समय रहते अगर अखिलेश सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो भाजपा उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी। भाजपा के जिला महामंत्री बलदेव विधानसभा के प्रभारी पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया ने कहा की बलदेव विधान सभा में फरह ब्लाॅक के गंगाधर पांडेय के विजय सिंह सिहोरा के रोशन सिंह आदि गांवों में किसान अपनी जुताई बुआई के पश्चात जो फसल तैयार हुई उससे बर्बाद होते देख किसान दम तोड़ रहा है प्रशासन शासन को नुकसान के आकलन की न्यूनतम रिपोर्ट भेज रहा है जबकि प्रिंट तथा एलेक्रानिक मीडिया सच्ची को उजागर कर प्रशासन की रिपोर्ट की पोल खोल रहे है. उन्होंने कहा की मथुरा जनपद में किसान की 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो रही है किसान को फसली रन पर बीमा भुगतान की प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई है आपसी व् टुबवेल के बिल्लों की माफी की घोषणा तत्काल होनी चाहिए थी जोकि अभी तक नहीं हुई है मथुरा में किसानो को टयूवैल के बिलों का भुगतान विभिन्न ब्लाॅकों में एक समान होना चाहिए जबकि इस योजना का वितरण आसमान है। इस अवसर पैर सभा को पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनीत दिक्षित, मनोज  उपाध्याय, प्रमोद बीकानेरी, राकेश सिंह अधिवक्ता, विभोर गोयल, सालिग्राम चैधरी, तारक नाथ पाण्डेय, चैधरी बलवीर सिंह, गौरीशंकर वर्मा, रामेश्वर सारस्वत, संजय दिक्षित, मास्टर ब्रजपाल शर्मा, संजय शर्मा, पुराण चाँद दीक्षित, मोहन सिंह, रमन लाल अग्रवाल, डाॅ0 ध्रूृव सिंह, राजवीर सिंह, दिनेश अग्रवाल, गोविन्द राम शर्मा, सत्यपाल चैधरी, कंचन चेरा, बिल्लू पंडित, यशवंत उपाध्याय, बलराम, महेंद्र पाल आदि सम्म्बोधित किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धीरेन्द्र सिंह नरोत्तम सिंह अशोक तैरकर अशोक शर्मा नीतेश खण्डेलवाल दिनेश शर्मा हरि किशन वीरी सिंह आदि भरी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन राया देहात मंडल के अध्यक्ष चैधरी राकेश सिंह अधिवक्ता ने किया।

Read More

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्दल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने बताया कि डैम्पीयर नगर स्थित मुर्गा फाटक रेलवे क्रासिंग स्वीकृत करा लिया गया है। जिसकी लागत लगभग 3428.84 लाख़ रू0 आयेगी। उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह है कि रेलवे वक्र्स प्रोग्राम 2015-16 में रेलवे का हिस्सा जो 1714.42 लाख है, सामान्य प्रबन्ध्क नार्थ ईस्ट गोरखपुर के द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसके लिये जहाॅ वो स्वयं प्रयासरत् थे वहीं प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम एवं स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर के बराबर दवाब बनाने से यह सफलता हासिल हुई। विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि इस शेष धनराशि 1714.42 लोक निर्माण विभाग वहन करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस पुल को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में भी शामिल करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस आने वाले वित्त वर्ष मंे यह कार्य शुरू हो जायेगा और अन्य औपचारिकता भी शीघ्र ही उत्तर प्रदेश राज्य सेतू निगम द्वारा पूर्ण करा ली जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके विधायक के कार्यकाल में ही वृन्दावन के पुल का निर्माण, छटीकरा से राधाकुण्ड पुल का निर्माण, गोविन्द नगर रेलवे फाटक पर नेशनल हाईवे से जन्मभूमि जाने वाले पुल का निर्माण, मथुरा अलीगढ़ के रास्ते मंे यमुना का समानांतर पुल, वर्तमान पुल की मरम्मत तथा वर्तमान में डैम्पीयर नगर स्थित मुर्गा फाटक आदि पुलों की स्वीकृति व निर्माण कराया गया है। इन सभी पुलों का निर्माण उनके सतत् प्रयासों से सम्भव हो सका है।

Read More

दरोगा व सिपाही भर्ती में धांधली बर्दाश्त नहीं होगी- मुकेश धनगर मथुरा। उत्तर प्रदेश में सिपाही व दरोगा भर्ती में धांधली के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर के नेतृत्व में एकजुट हुए और शहर के प्रमुख चैराहे होलीगेट पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रतीकात्मक पुतलें का दहन किया।  पुतला दहन के इस पदर्शन के दौरान छात्र नेता मुकेश धनगर ने कहा कि सिपाही व दरोगा भर्ती में जिस तरह से धांधली कर अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया है छात्र संगठन और काग्रेंस इसे बर्दाश्त नहीं करोगी। इस लड़ाई को सड़क से लेकर विधान सभा तक पूरी ताकत के साथ लड़ा जायेगा। श्री धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ यह अन्याय तो है ही प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की मिशाल भी हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सैफई, मैनपुरी, इटावा एवं एटा के ही मुख्यमंत्री नहीं है और ना ही केवल यादव समाज के है। उन्हें प्रदेश की जनता ने चुनकर प्रदेश की बागडोर सौंपी है इसके बावजूद वह जनता के साथ भेद भाव की नीति अपना रहें हैं। प्रदर्शन में शिशुपाल सिंह, प्रवीन छोंकर, राकेश चैधरी, प्रशान्त गौतम, योगेश, आदर्श, पंकज, गगन, विशाल पंडित, विनय शर्मा, पवन गूर्जर, जयवीर, मदन ठाकुर, धन्जय गौतम, राहुल ठाकुर, भानु, किशोर, महताब सिंह, हरपाल सिंह, कपिल शर्मा, योगेश राना, रवीन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, योगेश दुवें, चेतन चैधरी आदि सैकड़ों छात्र एवं पुलिस भर्ती के अभ्यार्थीगण शामिल थे। 

Read More

नबाब सिंह के नबाबी किस्सों की जांच करेंगे क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार यादव  गोवर्धन। नबाबों के शहर के नाम से मशहूर सूबे की राजधानी लखनऊ जैसे शहरों मंे भले ही नबाबों की नबाबी चली गयी है लेकिन यहां थाना गोवर्धन में तैनात एक हैड मोहर्रर नबाब सिंह अपने नाम के अनुरूप हर किसी पर अपनी नबाबी झाड़ते मिले है। थाने में आने वाला फरियादी हो या अन्य कोई भी व्यक्ति या अपना खुद का मातहत भी इनकी तो बात छोडि़ये वे अपने उच्चाधिकारी को भी अपनी नबाबी का शिकार बनाने से नहीं चूकते। ये वाकया जब मीडिया तक पहुंचा तो मीडियाकर्मी भी नबाब सिंह की नबाबी के शिकार होने से नहीं बच सके। मामला यहां तक बढ़ गया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से नबाब सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनकी नबाबी जांचने के लिये जांच भी बिठानी पड़ी। फिलहाल नबाबी के इस अनोखे मामले की जांच चल रही है। दरअसल मामला मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शुमार महिला उत्पीड़न व महिला सुरक्षा के मामलों को दबाने के प्रयासो से जुड़ा है। साथ ही थाना प्रभारी के कार्यवाही के आदेशों को ठेंगा दिखाने का भी है। यहां तैनात हैड माहर्रर नबाब सिंह ने अपनी नबाबी के आगे हर किसी को बौना साबित कर दिया है। एक ओर जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा की दुहाई देती है वहीं थाना गोवर्धन की पुलिस का महिलाओं के खिलाफ अभद्रता करने का इकबालिया बुलन्द है। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पुलिस वालों को चाहे जितनी भी हिदायत दी जाये। किन्तु वह सब कुछ दरकिनार कर अपनी फितरत के अनुसार ही कार्य करने के आदी हो चुके हैं। थाना गोवर्धन में तो लगता है कि पुलिसकर्मी हों या दीवान सभी उच्च अधिकारियों के आदेशों को हवा में उडाकर निरंकुश हो चुके हैं। यहां अब पीडित को न्याय मिल पाना आसान नहीं रह गया। थाने में तैनात दीवान की हनक पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारी पर भी भारी पड रही है। थाना प्रभारी के आदेश के बाबजूद भी न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहे फरियादी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेशों को धता बताकर थाने के दीवान ही फरियादी को भला बुरा कहते हुए भगा देते हैं। प्रकरण की जानकारी होने पर थाना प्रभारी का दीवान से पूछना भी भारी पड जाता है। इतना ही दीवान आवेश में आकर अपने ही अधिकारी के सम्मान को दरकिनार कर जब शुरू होते हैं तो रूकने का नाम नहीं लेते हैं। ये घटनाक्रम विगत रविवार का है। कस्बे के महल हंसारानी निवासी विकलांग युवक आनन्द पुत्र गंगा प्रसाद की पत्नी विगत 26 फरवरी से लापता है। अपनी पत्नि तीन बच्चों की मंा के दबंगों के साथ जाने की जानकारी लगने पर फरियादी आनन्द गत एक माह से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काटता है। रविवार सुवह थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह से मिलकर पीडित आनन्द ने अपनी कहानी बताई। तो थाना प्रभारी स्वयं उसे लेकर तहरीर सहित कार्यालय में पहुंचकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देते हुए आवश्यक कार्य से निकल गये। आरोप है कि दीवान के अनुसार आनन्द द्वारा तहरीर ना लिखे जाने से आक्रोशित दीवान ने उसे थाने से भगा दिया। प्रकरण की जानकारी थाना प्रभारी को मिलने पर देर सांय थाना कार्यालय में उपस्थित दीवान नवाव सिंह से थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज ना करने बावत पूछा तो बस दीवान आपा खो बैठे। उन्हें जो मन में आया वही बोलने लगे। दीवान ने अपना ट्रांसफर करा देने सहित बहुत कुछ कह दिया। दीवान के आवेश को देखकर थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी व मौके पर उपस्थित सभी लागों को कार्यालय छोडना पडा। साथ ही फरियादी को रिपोर्ट दर्ज करने हेतु सुवह आने की बात कही गई। पीडित विकलांग फरियादी आनन्द ने बताया कि उस पर तहरीर बदलकर देने के लिए दबाब डाला जा रहा है। थाने में तैनात दीवान का यह पहला मामला नहीं है। वह फरियादियों ही नहीं महिलाओं के साथ भी वे ऐसा ही बर्ताव करते हैं। विगत दिनों थाने में प्रतिदिन की तरह डाक रिसीव कराने पहुंची महिला डाकिया के साथ भी दीवान द्वारा अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला डाकिया का आरोप है कि 13 मार्च को जब वह थाना आफिस में डाक लेकर पहुची तो दीवान जी ने डाक रिसीव करने से मना करते हुए डाक फैक दी एवं उसको जमकर भला बुरा कहा। जिसकी उन्होंने मौखिक शिकायत थाना प्रभारी से की। थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की तो फोन पर वार्ता नहीं हो सकी। ये वाकया जब मीडिया तक पहुंचा तो नबाब सिंह ने मीडियाकर्मियों को भी जमकर भली बुरी सुनाई। वहीं जब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से नबाब सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनकी नबाबी जांचने के लिये क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार यादव को मामले की जांच सौंपी है।

Read More



Mediabharti