मथुरा

गोवर्धन। समाजवादी पार्टी के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में मैना वाली धर्मशाला गोवर्धन पर डा0 राम मनोहर लोहिया जी का 105वाँ जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सपाईयों ने लोहिया जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करके सिकरवार ने बताया की लोहिया जी के आदर्शो पर चलकर समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुची है। डा0 लोहिया किसान गरीब व्यापारियो के हितैषी थे। इस मौके पर कृष्ण मुरारी कौशिक, धीरेन्द्र कौशिक, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह, रणवीर चाहर, निरोत्तम सैनी, श्याम सखा, जोगेन्द्र गुर्जर, दिनेश भाटी, हीरा लाल, खुशीराम ठाकुर, बबलू सिसोदिया, चरण सिंह, सीताराम, राजू अन्जाना, लछमन, राम किशन प्रधान, गोविन्द सिंह, देवेन्द्र भाटी, ठाकुर लाल, ओमी पहलवान, रघुवीर काका, रतन सिंह, सुरेश सैनी, भीम सिंह, लक्ष्मी नारायण, सालिन सिंह, नन्नू सिंह प्रधान, जुगल फौजदार, रमेश फौजदार, भगवान सिंह, श्याम, पूरन प्रधान, विजय लक्ष्मी पण्डित, शारदा देवी, अंजलि आदि सपा के लोग मौजूद रहे।

Read More

कस्बे में आयोजित रसिया दंगल में नर्तकी बना युवक रसिया गाते हुए गोवर्धन। कस्बे के बड़ा बाजार स्थित मोदी खाना पर राधा कृष्ण हुरंगा कमैटी द्वारा रसिया दंगल का आयोजन किया गया। जिसमे जे0पी0 शर्मा बसन्त अखाडा व किशन शर्मा खिच्चो आटे वाले आदि कलाकारों ने भाग लिया। रसिया दंगल में कलाकारों ने ब्रज भक्ति पर आधारित रसिया सुनाकर श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर देवो पंडित वृजेन्द्र चैधरी राजू खलीफा प्रीतम शर्मा कुंज विहारी शर्मा प्रह्लाद सेठ, गोविन्द, विष्णु, रिंकू, नर्रो, गोपाल पुरोहित आदि श्रोता मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। जनपद में बे-मौसम हुई बारिश से किसानो की फसलों को भारी नुकसान हुआ और किसानो की आलू, लाहा, गंेहू की फसलों को नुकसान हुआ कर्ज में डुबकर किसान नुकसान को बर्दाशत नही कर पा रहा है। अपनी फसलों के नुकसान को लेकर प्रदेश के कई किसान परेशान होकर आत्म हत्या तक कर चुके है। किसानों के नुकसान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 डी0पी0 गोयल के नेतृत्व में आज तहसील पर प्रर्दशन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें किसानों के सभी प्रकार के ़ऋण माफ किये जानें, किसान को लोन बढ़ाकर दिये जाने, पूर्व मे ली गई क्रोप लोन को माफ किये जाने, दुधारु मवेशी खरीदने के लिया गया ऋण माफ किये जाने, किसानों के विधुत, ट्यूबेल के बिल माफ किये जानें आदि मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर मांग की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 डी0पी0 गोयल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बृज क्षेत्र प्रभारी जहीर अब्बास जैद़ी, बाल किशन पाठक, ब्रजेन्द्र नागर, रवीन्द्र पाण्डे, मुकेश खण्डेलवाल, ठा0 ओम प्रकाश, डा0 डीएन गौतम आदि शामिल थे।

Read More

जमकर उतारा पुलिस के खिलाफ गुस्सा मथुरा। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष साहुन खांन ने आज लोक निर्माण विभाग के गैस्ट हाउस से एक साइकिल रैली निकाली। रैली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के निवास पर रुक कर धरने पर बैठ गयी। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। नाराज समाजवादी नेताओं का कहना था कि आज हमने एक साइकिल रैली का अयोजन किया था और इसके लिये सिटी मजिस्टेट हेम सिंह से अनुमति भी ली थी। मगर हमारी रैली के साथ प्रशासन का कोई अधिकारी न पुलिस कर्मी साथ थे। इसलियें हमनें प्रशासन के खिलाफ नराजगी जाहिर की है। मौके पर पंहुचे एसपी टैफिक, सी0ओ0 सिटी के साथ आला अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को समझाकर बुझाकर जाम खुलवाया।

Read More

जय गुरूदेव आश्रम में जय गुरूदेव ध्वज को पूजते पंकज बाबा मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में आज 23 मार्च को मुक्ति दिवस के रूप में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पं0 मृत्युन्जय झा ने पूजन कराया तथा संस्था प्रमुख पंकज जी ने जयगुरुदेव ध्वज फहराया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि यह दिन आपात्काल समाप्त होने के बाद बाबा जयगुरुदेव जी के दिल्ली तिहाड़ जेल से मुक्त होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आज 39वां मुक्ति दिवस है। यह दिन बहुत लौकिक और पारलौकिक रहस्यों से भरा है। इसका इतिहास बड़ा दर्दीला है। जब जब महापुरुष इस धरा पर आये उन्होंने लोगों के कल्याण का कार्य किया। लेकिन दुर्भाग्यवश लोगों ने उनका विरोध किया और सताया भी। लेकिन उन्होंने अपना सत्संकल्प नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने असली घर सतलोक को भूल गये और संसार में ऐसे फंसे कि जाने का रास्ता नहीं पा सके। संत सत्गुरुओं ने हमें धर्म अधर्म, सत्य असत्य का ज्ञान कराया और निजघर जाने का सरल रास्ता नाम योग बताया। जब समर्थ सतेगुरु मिल जाते हैं तो हमारी आत्मा को शब्द से जोड़ देते हैं और आत्मा निजघर पहंुच जाती है। बाबा जयगुरुदेव ने करोड़ो लोगों को इस साधना में लगाया। आज के दिन ईष्र्या, द्वेष त्याग कर नित्य सुबह शाम भजन करने का संकल्प लें। आगामी 18 से 21 मई तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित होने वाले बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के तृतीय वार्षिक भण्डारा महापर्व में भाग लें। उन्होंने अमर शहीदों को नमन करते हुये कहा आज अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का बलिदान दिवस है। देश के महान् सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। इस धरोहर को हमें सदा सुरक्षित रखना है और शहीदों की अमरगाथा को याद करना और उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करना है। राष्ट्रीय उपदेशक डा0 करुणाकान्त ने कहा कि 1970 के दशक में बाबा जयगुरुदेव जी अध्यात्मवाद व धर्म सन्देशों के साथ समाज सुधार, आम जनता के हितों का भी संदेश देते थे। देश की जनता बड़ी संख्या में बाबा से जुड़ गई। इसी बीच देश में 25 जून 1975 को आपात्काल लगा कर जनता के मौलिक अधिकार छीन लियेे थे। बाबा जयगुरुदेव जी भी 29 जून 1975 से 22 मार्च 1977 तक बंदी रहे। जयगुरुेदव धर्म प्रचारक संघ ने 9 दिसम्बर 1976 को आपात्काल की ज्यादतियों के विरोध में सत्याग्रह किया था और हजारों लोग जेल गये। समारोह में उपाध्यक्ष मनुभाई डी0 पटेल, चरन सिंह, सन्तराम चैधरी, अनिल ठाकुर, महेन्द्र यादव सहित हजारों सत्संगी व पे्रमी स्त्री पुरुषों ने हिस्सा लिया।

Read More

मथुरा। परियोजना अधिकारी डूडा ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि श्री काशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना द्वितीय चरण नगर पालिका वृन्दावन में निर्मित आवासों के पात्र लाभार्थियों को आवास संख्या का आवंटन दिनांक 03 जुलाई 2014 को उक्त आवासीय परिसर में किया गया था के क्रम में पात्र पाये गये लाभार्थी अपना आवास आवंटन पत्र 25 मार्च 2015 से किसी भी कार्य दिवस के दिन 07 (सात) दिन के अन्दर अपररान्ह 1ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक अपने मूल अभिलेख कार्यालय अधीक्षक को दिखाकर प्राप्त कर सकते है। आवास आवंटन हेतु पात्र लाभार्थियों की सूचना नगर पालिका के सूचना पट पर प्रकाशित कर दी गयी है। अतः लाभार्थी अपने समस्त मूल अभिलेखों सहित कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण यमुना पार लक्ष्मी नगर महावन बल्देव रोड मथुरा पर उपस्थित होकर आवंटन पत्र प्राप्त करलें अन्यथा समय सीमा के उपरान्त आवास आवंटन निरस्त माना जायेगा।

Read More



Mediabharti