मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के कजौली घाट में एक युवक घायल अवस्था में मिलनें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कजौली घाट के पास एक युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। जिसें देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने घायल को अज्ञात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसनें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
Read More




