मथुरा

मथुरा। वृन्दावन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने हैरिटेज डेवलपमेन्ट एंड आॅगमेंटेशन योजना के अन्र्तगत वृन्दावन नगर को शामिल किये जाने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होने बताया कि श्रीधाम वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण की क्रीडास्थली होने के कारण बृज वृन्दावन एक धार्मिक तीर्थस्थल है, यहां के मठ-मंदिरों एवं उत्सवों को देखने के लिये प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश-विदेशों से यात्रीगण पर्यटक एवं श्रद्वालु भक्तगण दर्शनार्थ आते है। ब्रज क्षेत्र मथुरा वृन्दावन में प्रसिद्व होली महोत्सव, रथ का मेला, अक्षय तृतीया, श्रावण भादौ मेला, यमद्वितीया का मेला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधाष्टमी एवं कार्तिक महोत्सव नियम सेवा जो कि 40 दिनों तक चलती है। इस कार्तिक महोत्सव में देश एवं विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्वालु भक्तगण 40 दिन तक ब्रज में निवास कर मठ मंदिरों के दर्शन के साथ साथ मथुरा वृन्दावन की प्रतिदिन परिक्रमा भी करते हैं। वृन्दावन मथुरा बृज क्षेत्र में भक्तों एवं दर्शर्नािर्थयों की इतनी संख्या बढ जाती है कि नगर पालिकाओं द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाऐं काफी कम पड़ जाती हैं। बृज वृन्दावन क्षेत्र की दिनों दिन बढती हुयी देश विदेशों में आस्था को दृष्टिगत रखते हुये बृज क्षेत्र का विकास किया जाना अति आवश्यक है। नगर पालिकाओं द्वारा अपने सीमित संसाधनों के कारण मंदिरों के उत्सव त्यौहारों पर समुचित व्यवस्था आने वाले यात्री एवं पर्यटकों को उनकी इच्छाओं के अनुरूप प्रदान नहीं कर पाती है। भारत सरकार द्वारा हैरिटेज डेवलपमेन्ट एंड आॅगमेंटेशन योजना के अन्र्तगत जिला प्रशासन एवं मथुरा नगर पालिका को 40 करोड़ रूपये की प्रथम किश्त के रूप में धनराशि प्राप्त हुयी है। बृज के क्षेत्र के अन्र्तगत वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, नन्दगांव, बल्देव, महावन, गोकुल का विशेष महत्व है। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का अवलोकन करने के लिए देश विदेश से श्रद्वालु, भक्तगण, पर्यटक आते हैं। मथुरा नगर से भी श्रीधाम वृन्दावन का विशेष महत्व है जहां पर वर्षभर मंदिर मठों के उत्सव और त्यौहार चलते रहते हैं। जिसके कारण वृन्दावन नगर में विदेशी पर्यटकों के साथ साथ श्रद्वालु भक्तगणों का आवागमन लगा रहता है। उपरोक्त दृष्टि से श्रीधाम वृन्दावन के विकास के लिए हैरिटेज डेवलपमेन्ट एंड आॅगमेंटेशन योजना के अन्र्तगत शामिल किया जाना अति आवश्यक है। भारत सरकार द्वारा दिये गये 40 करोड रूपये की धनराशि में से नगर पालिका परिषद वृन्दावन को भी धनराशि आवंटित किया जाना अति आवश्यक है।  

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल प्रदीप माथुर द्वारा अविलम्बनीय एवं तात्कालिक विषय जो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार के फैसले को पलटते हुए जाट आरक्षण रद्द किये जाने तथा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रभावी पैरवी न करने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में सूचना दी गयी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की लचर पैरोकारी की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने जाट आरक्षण कोटा खत्म कर दिया है। वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अन्तर है, जिस कारण ऐसा हुआ है। जाट आरक्षण कोटा रद्द होने से उत्तर प्रदेश समेत भारत देश के 13 राज्यों के जाट समुदायों को जो कि पिछड़े वर्ग में सम्मिलित हैं, के लाखों युवाओं को गहरा ध्क्का लगा है। इन 13 राज्यों में पिछड़े वर्ग के पिछड़े वर्ग के जाटों की आबादी करोड़ों में है, जिसमें उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उक्त आरक्षण कोटा खत्म होने से उत्तर प्रदेश के लाखों ओ0बी0सी0 आरक्षित वर्ग के युवाओं को भारी नुकसान होगा तथा वह समाज की मुख्य धरा से नहीं जुड़ सकेंगे। पूर्ववर्ती केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार के कार्यकाल में जाटों द्वारा प्रदेश एवं देश के अन्य प्रांतों में कई वर्ष से लगातार आंदोलन करने, अनवरत धरना-प्रदर्शन करने, बार-बार रेल रोकने आदि तथा उनके पिछड़ेपन को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांध्ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सतत् प्रयासों के उपरान्त पिछले साल 04 मार्च, 2014 को जाटों को ओ0बी0सी0 आरक्षण दिलवाया था जो कि उ0प्र0 समेत देश के 09 राज्यों में वर्तमान में लागू था। जिसे वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेशवश प्रभावी पैरवी न करने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने जाट कोटा रद्द कर दिया है। वर्तमान केन्द्र सरकार राजनीति से प्रेरित होकर ऐसे कई कदम उठा रही है जो कि जन विरोधी है। इसलिए ऐसे मुद्दे पर जो कि व्यापक जनहित से जुड़ा हुआ है, पर केन्द्र सरकार को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। जनहित एवं लोक महत्व के उक्त प्रकरण पर प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से प्रभावी पैरवी करने तथा उन्हें पूर्ववत् ओ0बी0सी0 आरक्षण का लाभ दिलाये जाने हेतु शीघ्र अनुरोध् किया जाना आवश्यक है। जाट आरक्षण खत्म किये जाने से उत्तर प्रदेश के करोड़ों जाट परिवारों समेत भारत देश के अन्य प्रांतों के जाटों में केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति व्यापक रोश एवं आक्रोष व्याप्त है। वह कभी भी इसका भारी विरोध करने को उतारू हो सकते हैं तथा सड़क पर उतर सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदीप माथुर द्वारा उक्त सूचना पर सदन की सारी कार्यवाही रोककर चर्चा कराये जाने की मांग की गयी। उक्त प्रकरण पर सरकार के जवाब से संतुष्ट न होने पर प्रदीप माथुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकगण विरोध स्वरूप सदन का बहिर्गमन कर गये।  

Read More

मथुरा। संस्कार भारती द्वारा प्रयाग घाट पर ”नव संवत स्वागत महोत्सव आयोजित किया गया। यमुना जी के मध्य नावों पर बने मंच से जब अंर्तराष्ट्रीय कलाकार पं0 चेतन जोशी ने योग प्रक्रिया के अमल में लाये जाने वाले राग बसंत मुखारी को अपनी बांसुरी के स्वर दिये तो उपस्थित श्रोता कर्तलध्वनियों के साथ वाह-वाह कर उठे और गद्गद् होकर यमुना महारानी के जैकारे गुजंायमान हो उठे। बांसुरी पर ही उनका साथ कलाकार कपिल गुरवक्सानी और तबले पर विश्वजीत पाल ने दिया। उन्होंने सीता माता द्वारा रामजी के प्रथम दर्शन का वर्णन राग चैती में जनक ललित फुलवरिया ओ रामा के माध्यम से गाये जाने वाले भजन की धुन जब बांसुरी पर छेडी तो वातावरण अलौकिक हो उठा। इसी मध्य सूर्योदय की प्रथम रश्मि का उपस्थितों ने अध्र्य देकर नवसंवत का स्वागत किया व एक दूसरे को परस्पर नववर्ष की मंगल कामनाओं का आदान प्रदान किया। दीदी माँ साघ्वी ऋतम्भरा ने कलाकारों व संयोजकों का माल्यार्पण, शाल, व पट्का पहिनाकर स्वागत किया व अपने आर्शीवचनों में कहा कि आज समूची सृष्टि का जन्म दिवस है। ऐसे संस्कारों में निश्चित ही हमारी संतानों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। भारतीय व पाश्चात्य संस्कृति में बुनियादी अन्तर है जो यहा स्पष्टत परिलक्षित हो रहा है। बांसुरी की स्वर लहरियों में श्री कृष्ण की अनुभूति हुई है। उनकी पटुरानी यमुना मईया की दशा सुधारे हथिनी कुडं के द्वार खुलें, कान्हा की यमुना में अविरल निर्मल धरा बहे, मोक्ष दायिनी माता संकटों से मुक्त हो, हम सभी की यही अभिलाशा है। संस्कार भारती के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जो अपनी संस्कृति के उज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। ध्येय गीत के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम में संयोजक अमृत खण्डेलवाल व सह संयोजक सुधांशु गोयल ने चेतन जोशी का मोर मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। कलाकारांे को जिला संयोजक घनश्याम हरियाना, अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेन्द्र सक्सैना व प्रान्तीय मंत्री शिवकुमार गुप्ता ने सम्मान पत्रा भेंट किये। संचालन प्रान्तीय सह महामंत्राी शशांक तिवारी ने किया। कार्यक्रम मंे प्रख्यात सारंगी वादक हरिबाबू कौशिक, नरेन्द्र खण्डेलवाल, गोविन्द प्रसाद मित्तल, के.जी. माहेश्वरी, योगेश आवा’, भारत भूषण सिंघल, विशन कान्त मिलिंद, कृष्ण गोपाल सिंघल, श्याम खण्डेलवाल, कन्हैया लाल बंसल, अखिलेश अग्रवाल, मयूर कौशिक, रामप्रकाश, हृदेश शर्मा, शैलेश खण्डेलवाल, अनिल गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, नीलम सक्सैना, चारु सिंघल, राज खण्डेलवाल, उमा शर्मा, विनीता निगम, सविता कुलश्रेष्ठ, अनुराध शर्मा, सुधा अरोडा, दीपिका गुप्ता आदि थे।

Read More

मथुरा। महर्षि गौतम जयन्ती एवं फाग महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय गौतम ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में रीजेन्सी गार्डन में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि गौतम समाज पिछड़ा नहीं है, वह तीव्रगति से अग्रसर हो रहा हैं। विशिष्ठ अतिथि एसके शर्मा ने कहा कि समाज को मजबूज बताने के लिए एकता आवश्यक है अतः हमें समाज की एकता कायम रखनी होगी। सभा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष केके गौतम ने कहा कि सभा जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में निरन्तर आगे वढ़ रही हैं। अन्य वक्ताओं में पत्रकार राजकुमार गौतम, पन्नालाल गौतम, गिरीश चन्द्र गौतम, कुन्ज बिहारी गोतम, ऋषि गौतम, अवधेश गौतम, विष्णदेव गौतम, जगदीश प्रसाद चावला, डीडी गोतम, योगेश कुमार लेखपाल, खेमचन्द्र गौतम, हरीनिवास गौतम, हरीश्याम गौतम, वीरेन्द्र पाल गौतम,बंगाली प्रसाद गौतम, देवदत्त गौतम, डा. प्रामोद कुमार गौतम, कमलेश कुमार गौतम, कृष्णचन्द्र गौतम, भगवत स्वरूप गोतम, ज्ञानेन्द्र गौतम, भवनी शंकर गौतम, आदि थे। राष्ट्रवादी ब्राहमण समाज के जिलाध्यक्ष ललित कुमार सारस्वत, छित्तरमल पाठक, राजू पंडित, केलाश वावू शर्मा, आदि ने मतहर्षि गोतम के आर्दशों पर चलनें हेतु बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष केके गौतम व संचालन रामदेव गौतम ने किया।

Read More

मथुरा। जिला काग्रेंस अध्यक्ष आबिद हुसैन द्वारा चेयरमैन अनुशासन समिति उ0प्र0 काग्रेंस को भेजी गई। जिला काग्रेंस कमेटी अनुशासन समिति को प्रान्तीय नेतृत्व ने अपनी सहमति प्रदान की हैं। अनुशासन समिति में बांकेलाल राजपूत चैयरमैन, श्रीमती सावित्री सिंह एडवोकेट, ब्रजमोहन बाल्मीकि, सोहन लाल शर्मा, चैं0 भाव सिंह, हेम कुमार गुप्ता व हाजी नसीमुददीन कुरैशी को अनुशासन समिति का सदस्य बनाया गया हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने विवाहिता द्वारा दहेज नहीं लाने पर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार प्यारेलाल पुत्र निहाल सिंह निवासी अलीनगर कैगरा थाना टुण्डला फिरोजाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छिद्दी सिंह पुत्र दशरथ सिंेह निवासी चैकीपुरा थाना फरह ने अपने पाॅच अन्य साथियों के साथ मिलकर दहेज में बाइक नहीं लाने पर राजकुमार 24 वर्ष के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससें वाल वाल बच जाने पर पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।  दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में इशू पुत्र मेटू निवासी ग्राम विशम्बरा थाना शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री के फरीदा के पति साजिद पुत्र हसन मौहम्मद निवासी रावल थाना पुन्हाना नूह मेवात हरियाणा आदि चार अन्य के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।

Read More



Mediabharti