मथुरा

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र की स्टेटे बैंक के प्रबन्धक ने ग्राहक एटीएम से हजारों रूपयें की नगदी पार करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार यतीश पुत्र राधेश्याम निवासी एफ 4 कदम्ब बिहार कालौनी थाना रिफाइनरी मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतीय स्टेंट बैंक व इण्डिकेश कम्पनी के प्रबन्धक ने संयक्त रूप से जालसाजी कर उसके एटीएम से 38 हजार रूपयें की नगदी को पार कर लिया। खाते धारकों को जानकारी होने पर बैंक व कम्पनी प्रबन्धक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हैं।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकला क्षेत्र के कोसी पुलिस ने क्षेत्र के ईदगाह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से एक युवक नशीले पदार्थ के साथ बन्दी बनाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईदगाह के पास से सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी भगवती रोड, तागड़ा थाना कोसीकला को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से पाॅच सौं ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया हैं।

Read More

मथुरा। काग्रेंस विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर, विद्यायक अनुग्रह नारायण सिंह, विवेक कुमार सिंह, अजय कपूर, अजय राय, रीता वहुगुणा जोशी, संजय कपूर, पंकज कुमार मलिक, ब्रजराज सिंह, विजय कुमार दुवे, कुं0 कौशल सिंह, गयादीन अनुरागी, दिल नवाज खां, नदीम जावेद, अजय कुमार लल्लू, श्रीमती उमाकान्ती, श्रीमती माधुरी वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, संजय प्रताप जायसवाल, राधेश्याम, ललितेश पति त्रिपाठी, श्रीमती अराधना मिश्रा मोना ने प्रमुख सचिव विधान सभा को नियम 586 के तहत अवगत कराया है कि वर्तमान में यमुना नदी सर्वाधिक प्रदूषण वाली नदी हो गई है इसके वावजूद भी सरकार द्वारा यमुना की सफाई के लिए धन आवंटन नहीं किया जाना यमुना भक्तों को पीडित करता हैं। शहर की गन्दी नालियों तथा सीवरों का पानी सीधे यमुना में जा रहा है, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में जीव जन्तू मर रहे हैं। यमुना में गिरने वाले नाले नोएडा अलीगढ़ इटावा, वृन्दावन, मथुरा आगरा, तथा इलाहावाद शहर के सीवर का पानी यमुना में ला रहें हैं। उन्होंने गौमती नदी की फाई व्यवस्था हेतु सरकार द्वारा दिये गये पैकेज की तर्ज पर यमुना नदी के लिए भी धन आवंटन किये जाने की माॅग की हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के महिला थाने में दहेज लोभी ससुरालीजनों से पीडि़त विवाहिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती मवीना पुत्री बाबुददीन निवासी राधेश्याम कालौनी थाना गोबिन्द नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति इमरान पुत्र शब्बीर निवासी वास मेहरौलियन का वास कामा भरतपुर ने अपने 10 अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें की माॅग करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ससुरालीजनों विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

सम्पूर्ण परिक्रमा में लगेंगे सीसीटीवी, साईकिल होगी परिक्रमा मार्ग की निगरानी मथुरा। जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का अधीनस्थों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।  मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी मंजिल सैनी को वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में आये दिन चैन स्नेचिंग, व परिक्रमार्थियों से लूट पाट की घटनाओं व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का वारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से नीचें उतरा कर भी कई कई बार खतरनाक पोइन्टों का निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने अधीनस्थों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वृन्दावन के सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग पर सीसीटी केमरे लगाये जाने, तथा परिक्रमा मार्ग में युवतियों व चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकनें के लिए सादा वर्दी में पुलिस कर्मी साईकिल पर सवार होकर असमाजिक तत्वों में नजर रखेगे। तथा सदिग्ध युवक मिलनें पर तत्काल वायरलैस से सूचना प्रसारिात कर तुरन्त पुलिस बल को बुलाकर असमाजिक तत्वों केे विरूद्व कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Read More

मथुरा। मां काली कैन्ट देवी मन्दिर का 57वाॅ वासन्तिक नवरात्रि महोत्सव 21 मार्च से नवसम्वत सर से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का प्रारंभ कलश स्थापना, नवग्रह स्थाना, सोडष मात्रा का पंचोपकार, देव पूजन, नवग्रह पूजन पंचामृत, अभिषेक, पंचगव्य अभिषेक, अष्टदिव्य स्नान, पौराणिक वेदिक पूजन, अखण्ड ज्योति स्थापना पूजन, कुं0 पूजन, ध्वजारोहण, समय मध्यन्ह तथा दुर्गा शप्तशती सस्वर पाठ, सांय काल दर्शन, का समय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मन्दिर के महन्त पं0 दिनेश चैबे ने बताया कि 21 मार्च शनिवार को मन्दिर पर पृतप्रदाहोम, एवं जरी का वंगला, 22 मार्च को द्विदतीय चूड़ी विन्दी वंगला, 23 को चतुर्थ कोड़ी व शंख वंगला, 24 को पंचमी कुन्द और रायवल बबंगला, 25 को षष्टिफॅूल हरी घटा, 26 को सप्तमी काली घटा, 27 को अष्ट केला फूल बंगला, 28 को नवमी इग्लशि मिक्स वंगला व 29 मार्च को सांय 6 बजे से 10 बजे तक छप्पन भोग तथा रात्रि 10 बजे से माॅ भगवती जागरण का आयोजन किया हैं। मन्दिर के मीडिया प्रभारी रमन टन्डन ने सभी माॅ भक्तों से कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आव्हान किया हैं।

Read More



Mediabharti