होली पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही- सूर्यभान गोवर्धन। होली के पावन पर्व को लेकर थाना प्रांगण में थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोगो के साथ बैठक की जिसमें क्षेत्र के अति संबेदन शील पोईंटों को चिन्हित किया गया। थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा सभी क्षेत्र के लोगो से गांव में असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी ली एवं गावों के लोगों से गांव में शाति बनाऐं रखने की अपील की। थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह द्वारा बताया गया की उपद्रबियों पर पुलिस की नजर रहेगी और अतिरिक्त पुलिस वल भी गांवों में तैनात किया जायेगा बहीं अपराधियों की सूची भी तैयार की जा रही है जिनको पुलिस द्वारा पावंद किया जायेगा। इस दौरान थाना क्षेत्र के गांवों से आये ग्रामीणों द्वारा गांव की समस्या के बारे में जानकारी देते हुये पुलिस को डीजे एवं अश्लील गानों को प्रतिबन्ध करने पर सहमती ब्यक्त की। इस बैठक में राधाकुण्ड चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊ जी ठेकेदार, मनोज लम्बरदार, मुकेश प्रधान आन्यौर, दिनेश प्रधान, मानपाल प्रधान, ओम प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, ईओ रजनीश शर्मा आदि उपस्थित थे।
Read More




