मथुरा

वृन्दावन। नगर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाने के लिये कृत संकल्पित पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम की प्रेरणा एवं आनन्द लोक संस्था कोलकाता द्वारा वृन्दावन में जनोपयोगी एवं अत्याधुनिक शौचालय बनाने के संकल्प के क्रम में आज नगर के लोई बाजार स्थित सब्जी मंडी में एवं श्रृंगारवट के निकट दामोदर मंदिर के पास दोनों स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य लोर्कापण किया गया। वृन्दावन नगर में विगत कई समय से चली आ रही शौचालयों की परेशानी को दूर करने के लिए नगर में कई महत्वपूर्ण स्थलों एवं मंदिरों के आस पास अत्याधुनिक एवं जनोपयोगी शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा। जिससे बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पडे़। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को वृन्दावन धाम में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे, इसलिए नगर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा। नगर में आने वाले तीर्थ यात्रियों खासकर कि माता एवं बहनों को इन शौचालयों से अत्यधिक लाभ मिलेगा।

Read More

मथुरा। आगामी 14 मार्च को विशाल लोकअदालत का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण किया जाएगा।  

Read More

तहसील दिवस में फरियादें सुनते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील मांट में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा आज प्राप्त 140 शिकायतों मे से 01 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतो को संबंधित अधिकारियो को हस्तगत कराते हुए उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंन्धित पूर्व से लंबित एवं आज प्राप्त प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित कर 07 मार्च तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी कहा है कि उच्च स्तर के सम्बन्धित मामले प्राप्ति के 15 दिन के अन्दर आवश्यक रूप से निस्तारित करने का कार्यवाही करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नही की की जायेगी यदि किसी स्तर से कोई कमी आती है तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अवैध कब्जो पर भी सख्त रूख अपनाते हुए अवैध कब्जो को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वांमसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी,तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

रालोद के मथुरा से पूर्व सांसद जयन्त चैधरी यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन देने मान मन्दिर बरसाना पहुॅचे। मानमन्दिर पहुॅच उन्होने श्री रमेश बाबा महाराज से मुलाकात कर आशाीर्वाद लिया। श्री रमेश बाबा महाराज के साथ बैठ श्री जयन्त चैधरी जी के बाबा की यादें ताजा हो गयी। श्री रमेश बाबा महाराज ने कहा कि चैधरी चरण सिंह जी बडे ही दृढ निश्चयी थे जो ठान लेते थे वह करते थे। यमुना जी के पवित्र कार्य को तुम समर्थन देने आये हो तुम मे भी तुम्हारे बाबा की छवि छलकती है।  इस पर पूर्व सांसद जयन्त चैधरी ने कहा कि यमुना के लिये हम सभी को प्रयास करना है। संसद मे भी मैंने यमुना के लिये बिल पेश किया था। अब मैं 15 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा के लिये अपने सभी अनुयायी से अपील करता हूँ कि ब्रजवासियों और यमुना भक्तों के सपने को साकार करने के लिये श्री बाबा महाराज के यमुना मुक्ति के आन्दोलन से सभी जुड़े और पदयात्रा में शामिल हो। उन्होने कहा कि हमारे पार्टी से विधायक पूरन प्रकाश जी आदि पहले से ही यमुना मुक्तिकरण अभियान से जुडे हुये है। मैं यमुना मुक्तिकरण के लिये हर संभव प्रयास करूँगा। पूर्व सांसद जयन्त चैधरी द्वारा पदयात्रा में चलने के लिये पंजीकरण फार्म भर आन्दोलन में चलने के लिये अपना नाम अंकित कराया।  बरसाना की माताजी गऊशाला में 34000 गौवंश को देख कर उन्हे बहुत आनन्द की अनुभुति हुयी।  आर या पार की लड़ाई को लेकर होगी 15 मार्च की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा   पतित पावनी यमुना को पुन ब्रज में लाने के लिये जुटे यमुना भक्त मार्च 2013 की पदयात्रा के समय तत्कालीन सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी से इस बार यमुना भक्त सतर्क है एवं इस बार का आन्दोलन आर या पार का होगा यह हुंकार सभी यमुना प्रेमियों द्वारा भरी जा रही है। ब्रज ही नहीं यमुना को बचाने की हुकार अब देश व विदेश के करोड़ो वैष्णव भर रहे है। ब्रज से यमुना को बचाने के लिये श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा एक बार फिर सरकार से अपनी यमुना मैया की स्वच्छ धारा पाने के लिये 15 मार्च को पदयात्रा की जा रही है और इस बार की पदयात्रा निर्णायक पदयात्रा होगी क्योकि इस बार यमुना भक्त बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटने वाले है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बताया कि पदयात्रा की लगभग सभी तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। 15 मार्च को दिल्ली की ओर बढने वाला प्रत्येक कदम बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटने वाला है। वर्तमान सरकार से सभी को आशा है परन्तु यदि सरकार यमुना भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये यमुना को मुक्त नहीं करती है तो पूर्व और वर्तमान सरकार में अन्तर ही क्या रह जाता है। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर हमारे 25 प्रचार रथ मथुरा जिले और होडल-पलवल में प्रचार कर रहे है। इन प्रचार रथों के माध्यम से रोजााना सैकड़ो लोग जुड़ पदयात्रा में चलने का रजिस्ट्रेशन करा रहे है।  दिनांक 2 मार्च सोमवार को अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर विशेष व्यवस्था बैठक आहूत की गई। जिसमें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह द्वारा सभी स्वयं सेवको एवं कार्यकर्तााओं की बैठक की गई। बैठक में सुनील सिंह जी द्वारा पदयात्रा के सफल संचालन के लिये कार्यो को विभागों में बांट कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें प्रमुख विभागों के रूप में सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी देवेन्द्र पहलवान, व्यवस्था सम्बन्धी नवनीत, स्वयं सेवको की जिम्मेदारी विनीत शर्मा को सौपी गयी। इसके अलावा बिजली, वाहन, भोजन व्यवस्था, पानी टैंकर, एवं अन्य व्यवस्थायें भी सौपी गयी। सुनील सिंह जी ने जानकारी देते हुये बताया कि 9 मार्च को सभी विभागों के विभागाध्यक्षो, अभियान की कार्यकारिणी, व सभी स्वयं सेवकों की विशेष मंत्रणा बैठक आहूत की जायेगी जिसमें अब तक व भविष्य की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। 

Read More

यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा को अभूत पूर्व बनाने के लिये अभियान के राजकोट की कार्यकारीणी द्वारा राजकोट में बाइक रैली निकाली गयी। अभियान के माधव भाई फिचाडिया ने बताया कि यमुना मुक्त हो इसके लिये राजकोट के वैष्णवों द्वारा आवाज उठाई जा रही है। इसके लिये एक बाईक रैली निकाली गयी जिसमें करीब 400 स्कूटर और बाइक ने भाग लिया। यह रैली विशाल थी। उपस्थित सभी वैष्णवों ने पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया।  प्रचार में आयी तूफानी तेजी एक दिन में हुये 1500 पंजीकरण  अभियान के प्रचार के लिये तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 2 मार्च से प्रचार के लिये 25 प्रचार रथ रवाना हुये जिनके द्वारा गांव गांव जा यमुना मुक्ति की अलख जगाई गयीं प्रचार में आयी इस तूफानी तेजी से लोगो में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। प्रचार की गाडियो में अभियान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जा संपर्क किया गया और यात्रा में चलने के इच्छुक ब्रजवासियों से पंजीकरण फार्म भरवाये गये। प्रचार की गाडियों में गोवर्धन ब्लाक में किशन दास जी, फरह ब्लाक में गिरधारी सिंह , होडल में हंसराज, मथुरा में पंकज चतुर्वेदी, बल्देव क्षेत्र में लाल दास बाबा, अडीग क्षेत्र में निहाल सिंह तौमर, नन्दगांव क्षेत्र में विजय , छाता में राधाकिशन पंडित जी , कोसी में  महेश पंडित जी, वृन्दावन लक्ष्मीनगर में हरेश ठेनुआ जी , मांट क्षेत्र में राजकुमार उर्फ राजू भैया द्वारा प्रचार किया गया। इसके अलावा अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री एवं सहसंयोजक द्वारा भी सघन जन संपर्क किया गया।  सोमवार के प्रचार कार्यक्रम में सभी प्रचार रथों द्वारा तकरीबन 1500 पंजीकरण फार्म भरे गये। पंजीकरण फार्म भरने वाले सभी यमुना भक्तों द्वारा पदयात्रा में चलने का संकल्प लेते हुये यमुना जल लिये बिना पीछे न लौटने का संकल्प भी लिया गया। 

Read More

दिनांक 2 मार्च को यमुना रक्षक दल का प्रतिनिधिमण्डल पुरी के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द जी महाराज से मिला। बैठक में उन्हे यमुना जी वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। शंकराचार्य जी ने कहा कि यमुना को उद्गम स्थान पर ही नष्ट कर डाला है। वर्तमान यमुना में एक बूंद भी स्वच्छ जल नहीं रहा। हिन्दुओं से जुड़ी सभी नदियों को नष्ट किया जा रहा है। सरकार यमुना को उद्गम से लेकर संगम तक पूरा प्रवाहित करें। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने यमुना आन्दोलन एवं 11 मार्च वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा के विषय में उन्हे विस्तार पूर्वक बताया। जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने यमुना आन्दोलन की सराहना करते हुये कहा कि आप लोग वर्षों से यमुना के लिये कार्य कर रहें। यमुना आन्दोलन के लिये हमारा पूर्ण रूप से समर्थन है। यमुना आन्दोलन की इसी कड़ी में वृन्दावन मोतीझील राधाउपासना कुंज में आश्रम प्रमुख संघ संत-महात्माओं के साथ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने आन्दोलन को सर्वजनीन बनाने के लिये बैठक की। जिसमें आश्रम संघ के महामंत्री स्वामी संत दास जी महाराज ने यमुना रक्षक दल के इस आन्दोलन को पूरा समर्थन दिया तथा सरकार से निवेदन भी किया कि जिस प्रकार दक्षिण में तमिलनाडु, कर्नाकट आदि प्रदेशों में गोदावरी, कृष्णा आदि नदियों का जल बटवारा किया गया है। उसी प्रकार हमें भी हरयाणा, दिल्ली के अलावा अलग से यमुना का स्वतन्त्र जल दिया जाये। उ0प्र0 को विषाक्त जल दिया जा रहा है। जोकि किसी भी प्रकार ठीक नहीं है।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, गोपाल, रमेश यादव, आश्रम व्यस्थापक विवेक मिश्रा, रामेश्वर दास ब्रह्मचारी, आश्रम प्रमुख संघ के अध्यक्ष महन्त रघुनाथ दास जी, उपाध्यक्ष विष्णुगिरि जी ( अनुपयति आश्रम ), अक्रूर घाट वाले संत रामचन्द्र दास जी, डाॅ0 राकेशहरिप्रिया जी,रामानन्द जी, परमेश्वर दास जी, महन्त संतोषानन्द जी, अरुण कुमार जैन तथा अनेक संत एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गौरक्षक दल द्वारा मिला समर्थन, शहरों में गूँजा यमुना लाओ ब्रज बचाओ का नारा 11 मार्च की वाहन यात्रा के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा पूर्ण रूप से तैयारी की ली गई है। गाँव से लेकर शहर तक 11 मार्च संसद मार्च का चल रहा है। आज ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला प्रभार डाॅ0 राजवीर सिंह, छाता ब्लाॅक अध्यक्ष अजयपाल के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ द्वारा मथुरा, छटीकरा, कोसी, अजनौंख,  में जनजागरण अभियान चलाया गया। वहीं गौरखक दल के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बाबा ने यमुना रक्षक दल को समर्थन दिया। 

Read More



Mediabharti