युवा भर रहे यमुना आन्दोलन में जान
श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान में युवा कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर आन्दोलन की सफलता के लिये कार्य कर रहे है। बरसाना में रंगीली होली के अवसर पर अभियान के 200 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यमुना के दर्द से रूबरू कराया साथ ही 15 मार्च को पदयात्रा में शामिल होने का आवह्न भी किया गया। अभियान के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बरसाना की सभी पार्किग में खडें वाहनों में 15 मार्च पदयात्रा के स्टीकर चिपकाये जिससे बाहरी श्रद्धालुओं को यमुना के लिये होने वाले ऐतिहासिक पदयात्रा के विषय में ज्ञात हुआ। इसके साथ ही अभियान के कार्यकर्ताओ द्वारा सूचना केन्द्र लगा आगन्तुक श्रद्धालुओं को पदयात्रा के विषय में जानकारी देते हुये अभियान की प्रचार सामग्री बांटी गई। बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं के मन में एक तरफ रंगीली होली की धूम थी तो दूसरी तरफ यमुना के लिये वेदना भी।
अभियान की प्रचार बाइक जिले में प्रचार के लिये रवाना
आगामी 15 मार्च को होने वाली पदयात्रा अब कुछ ही दिन शेष है इसलिये यमुना मुक्तिकरण अभियान ने प्रचार में तेजी लाते हुये चार पहिया प्रचार रथ के साथ साथ दोपहिया प्रचार बाइक भी तैयार की गयी है। इन प्रचार बाइक को सुसज्जित कर एक नया और सुन्दर माडॅल दिया गया है इस प्रचार बाइक में दो माइक एक इन्वर्टर, माइक मशीन, आदि के साथ साथ प्रचार समाग्री ले जाने के लिये बाइक के माडल को तैयार किया गया है। अभियान द्वारा गुरूवार सांय को पहली प्रचार बाइक को हरी झण्डी दिखाई गयी। जिनमें एक प्रचार बाइक को गोकुल में नन्द चैक से गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा द्वारा झण्डी दिखाई गयी। इस कार्यक्रम में अभियान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुंवर नरेन्द्र सिंह, श्याम चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी और राज शर्मा उपस्थित रहे। श्री पंकज बाबा महाराज द्वारा बाइक को हरी दिखाकर प्रचार के लिये रवाना किया और कहा कि अभियान की सफलता के लिये लोगो का जागरूक होना आवश्यक है जिसके हम सभी को प्रयास करना होगा।
अभियान द्वारा दूसरी प्रचार बाइक को शुक्रवार प्रातः बरसाना से ब्रज के विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री रमेश बाबा महाराज ने कहा कि यमुना हम सभी की आराध्या है हम यमुना जी से आध्यात्मिक और भौतिक दोनेा ही रूपों से जुड़े हुये। आज हमें हमारे पुत्र धर्म को निभाने का समय आ गया है इसलिये उठो और यमुना मैया को बचाने के लिये संघर्ष करना होगा।
इस अवसर पर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री, संजय सिंह, माधवी शरण बाबा, ब्रजराज बाबा, अशोक आचार्य, आदि उपस्थित रहे।
अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया ऐसी और भी कई बाइक तैयार की जायेगी। जो पदयात्रा की व्यवस्था में प्रयोग किया जायेगा। इन बाइको के द्वारा मेडीकल, वायरलैस साउण्ड माइक, सूचना केन्द्र और पूछताछ केन्द्र के काम लिया जायेगा।
वृन्दावन में कराये प्रधानमंत्री के नाम 2000 पीटीशन फार्म
दूसरी तरफ वृन्दावन में अभियान के प्रचार को तेजी देती हुये युवाओं की टीम ने यमुना मुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री के नाम पीटीशन फार्म साइन करवाये। दोपहर बाद से युवाओं द्वारा 2-3 के ग्रुप में विभाजित हो 10 टीम बनाई जिनके द्वारा अनाज मंडी, चुंगी चैराहा, बनखण्डी, लोई बाजार, अठखम्मा, बिहारी जी, छोटी सब्जी मण्डी, किशोपुरा, गौतम पाडा क्षेत्र में प्रधान मंत्री के नाम पीटीशन फार्म पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके बाद अभियान के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा इस्कान और प्रेम मन्दिर पर आने वाले श्रद्धालुओं से पीटीशन पर हस्ताक्षर कराये गये। इस तरह युवाओं द्वारा तकरीबन 2000 पीटीशन फार्म साइन कराये गये जो प्रधान मंत्री को भेजे जायेगें। युवा कार्यकर्ताओं में अभियान के राघव भारद्वाज, पुरूषोत्तम सामन्त, हरिबल्लभ मीना, करन सैनी, माधव गोस्वामी, विशाल कुमार, आर्यन ठाकुर, कन्हैया शर्मा, टीटू भैया, अक्षय शर्मा, रामानुज महन्त, वैभव, जयदीप, नवनीत आदि मुख्यरूप से सम्मिलित रहे।
1 मार्च की बाइक रैली को किया जन संपर्क
यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा मथुरा में निकाली जाने वाली बाइक रैली को लेकर मथुरा में अभियान के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जन संपर्क किया गया। बाइक रैली को लेकर युवाओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ रही है। यह जानकारी अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री द्वारा दी गई।
Read More