मथुरा

मथुरा। केन्द्रीय पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री महेश शर्मा के मथुरा भ्रमण के दौरान अग्रवाल क्लब परिवार ने पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग के नेत्तृव में पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री महेश शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग व अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजयकांत गर्ग ने बृज के विकास के लिए मंत्री के साथ विभिन्न सुझावों पर परिचर्चा की। ब्रज क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन धरोहरों को सहजने के लिए प्रयास के लिए विस्तृत चर्चा की। वहीं इस अवसर पर पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री द्वारा यमुना को निर्मल व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कठोर कानून बनाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब परिवार के सदस्यों द्वारा ब्रज को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए ब्रज क्षेत्र में एयरपोर्ट की मांग भी की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, तनुज सिंघल, अशोक अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल आदि ने पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री महेश शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Read More

दंगल के विजेता बाल केसरी अकिंत व भीम केसरी श्याम सुन्दर के आयोजकगण मथुरा। जिला कुश्ती संघ अखाड़ा शिवशक्ति के तत्वाधान में सुरीर के नगला वरी में जिला बाल केसरी व भीम केसरी के खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ भाजपा के युवा नेता राजेश चैधरी ने फीता काटकर व युवा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर राजेश चैधरी ने कहा कि मल्ल विद्या ब्रज की प्रमुख पहचान है और वह केन्द्र की सरकार से ब्रज के पहलवानों को सुविधाएं दिलानें का पूरा प्रयास करेगे। उन्होंने कहा कि ब्रज प्राचीन काल से मल्ल विद्या का केन्द्र रहा है। यहाॅ के पहलवान, नूरा कुश्ती को लड़ना बन्द करें यह कुश्ती हमारी कला को खत्म करती जा रही हैं। कुश्ती को बढावा देने के साथ ब्रज के पहलवानों को मथुरा का नाम राष्ट्र में रोशन करने की ओर बढ़ना चाहिए। दंगल में बाल केसरी का खिताब ग्राम नगला माना निवासी अंकित पहलवान ने जीता, व कपिल पहलवान द्वितीय रहें। वहीं जिला भीम केसरी का खिताब लाजपत नगर निवासी श्याम सुन्दर पहलवान ने जीता, दूसरे स्थान पर राममूर्ति पहलवान नौहझील रहें। सभी पहलवानों को आयोजक इन्जी0 सीपी ठाकुर ने गुर्ज शील्ड, व पटुका, मेडल, प्रमाण पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। निर्णय की भूमिका में भगवान सिंह कोच, भूपेन्द्र मिश्रा, सुरेश आचार्य थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी ब्रजरत्न अशोक पहलवान, डा0 हरिओम चतुर्वेदी ने की।   

Read More

मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिताओं को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीनों मामलें दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवें में श्रीमती श्यामवती पत्नी बच्चू सिंह निवासी ग्राम बाद थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्री कमलेश के पति मनीष पुत्र गिर्राज निवासी नैगाॅव ने दहेज में पाॅच लाख रूपयें की माॅग पुरी नहीं करने पर कमलेश का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी पुत्री के पति व सांस के साथ मिलकर चाय में जहर देकर हत्या करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता की माॅ ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में श्रीमती सीमा पुत्री केशव देव ग्राम मोहम्मद पुर थाना सिकन्दरा आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति संजय कुमार निवासी शास्त्री पुरम सिकन्दरा आगरा ने अपने 8 अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शरीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया तथा पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  तीसरी घटना इसी थाना में श्रीमती ममता पत्नी पूरन सिंह निवासी भूडरसू थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति पूरन निवासी भूडरस थाना रिफाइरी मथुरा ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर अपने आाध दर्जन परिजनों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के रेलवें जक्शन पर टेªन से उतर समय अचानक पैर फिसल जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मयक शर्मा पुत्र आनन्द शर्मा निवासी रेलवें हड़ताल कालौनी मुरादाबाद अपने परिवार के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन करके सम्पर्क क्रान्ति से दिल्ली लौट रहा था कि मथुरा जक्शन पर मयंक वोतल में पानी भरनें के लिए जक्शन पर टेªन से उतरते समय अचानक पैर फिसल गया और टेªन के नीचें आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें में न्यायालय के आदेश से श्रीमती रामवती पत्नी पूरन सिंह निवासी इन्द्रपुरी कालौनी थाना हाईवें ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पडौसी सतपाल सिंह पुत्र हरीसिंह ने अपने पाॅच अन्य साथियों के सहयोग से उसके पुत्र जीतू की हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण कर ले गये हैं। 

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के बाजना पुल के पास कार ने सडक किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी जिससें युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाॅ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या एचआर 30 एच 6854 के अज्ञात चालक ने सड़क किनारे खड़ें मुकेश पवार में टक्कर मार दी जिससें मुकेश पवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ कुछ देर उपचार के दौराान मुकेश पवार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैंे। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी श्रीमती अनीता पवार पत्नी मुकेश पवार निवासी म076 सेक्टर नम्बर 3 कैलाश नगर वृन्दावन ने पुलिस में अज्ञात कार चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  

Read More



Mediabharti