मथुरा

मथुरा। कालिन्दी जेसीज ने स्थानीय होटल में डिस्को धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया। सदस्याओं के मनोरंजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में सदस्याओं ने बढ़कर चढ़ कर प्रतिभाग किया। गीत संगीत के इस कार्यक्रम में चाकलेट खाओ प्रतियोगिता, बैलून डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सदस्यों के आकर्षक डिस्को हाउजी प्रतियोगिता भी रखी गयी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, सचिव डौली अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा प्रिया माहेश्वरी, रूपली गर्ग, मीना अग्रवाल, अमला खण्डेलवाल, मीरा अग्रवाल, साधना सरीन, नीता सिंघल, किरन चुग, नीशू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैली शाह व कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव डौली अग्रवाल द्वारा दिया गया।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के केसी घाट पल्सर बाइक सवार अज्ञात बदमाश एक विदेशी महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए उससे हजारों रूपयें की नगदी को लूट ले गये। घटना की रिपोर्ट विदेशी महिला ने अज्ञात चोरों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार केसियन रैजोना सिटीजन आफ रसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह केसी घाट पर यमुना स्नान करने गई थी की तभी अज्ञात चोर आये और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगनें तथा छेड़खानी भी की, तथा उससे पास से हजारों रूपयें की नगदी को लूट कर ले गये। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज से होली खेलने के लिए मंडी चैराहा से भक्त बुधवार को हर साल की भांति रवाना हुए। उस्फार स्थित मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। भक्त गुरूवार को गोरखटीले पर पहुंचेंगे। उसके बाद गोगा मेड़ी जाएंगे। शुक्रवार को बाबा के भक्त बाबा जाहरवीर से होली खेलेंगे। सुरेश चन्द्र भगत, अजीत पहलवान, सुरेश, अशोक बंसल, श्याम सुंदर, मुकुट अग्रवाल, निकेतन आदि यहां से रवाना हुए।

Read More

मथुरा। उ0प्र0 विधान सभा सत्र में गोकुल क्षेत्र के विद्यायक पूरन प्रकाश ने महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि जनपद मथुरा में जाम की स्थित से निजात दिलानें हेतु दो किलो मीटर बाईपास बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। विद्यायक पूरन प्रकाश ने कहा कि जनपद मथुरा से जयपुर नेशनल नम्बर 33 है जो कि भरतपुर से बुलन्दशहर मथुरा होते हुए मुरादाबाद हाथरस, अलीगढ के साथ साथ राया कस्वें को भी जोड़ता हैं। कस्वा राया की स्थिति है कि एक तरफ रेलवें लाइन है दूसरी ओर मुख्य बाजार बना हुआ है जहाॅ प्रतिदिन चार से पाॅच घंटें तक यातायात जाम रहता है जिसके चलते अनेक दयनीय स्थित में पहुंचें मरीजों को उपचार के लिए अपने स्थल तक पहुंचनें में विलम्ब होता है और कभी कभी तो वह मार्ग में ही दम तोड़ देते है इसी के साथ साथ अनेकों लोगों को नियत समय पर नहीं पहुंचनें से बहुत से कीमती कार्यो से हाथ धोनो पड़ता हैं। इस सब को देखतें हुए राया में वाईपास बनाये जाने की माॅग की हैं। दूसरे प्रश्न में वि़द्यायक पूरन प्रकाश ने बलदेव जुगसना, सादाबाद, मार्ग, के जीर्ण झीण सडकों का मुददा उठाया। विद्यायक ने कहा कि सडकों की दयनीय हालतों के चलते प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाए निरन्तर हो रही हे। ब्रज क्षेत्र होने के चलते हजारों यात्री भी इस क्षेत्र से गुजरतें है इसके बावजूद प्रशासन इस ओर से मुंह फेरे हुए हैं। श्री प्रकाश ने विभिन्न यमुना भक्तों द्वारा यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु चलायें जा रहें आन्दोलन की ओर भी प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षण करते हुए कहा कि यमुना के लिए प्रदेश सरकार के पास योजना विचाराधीन है लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा हे। उन्होंने उक्त योजना के क्रियान्वयन कराये जाने की माॅग की। विद्यायक पूरन प्रकाश ने पुलिस के सरक्षण में जनपद में होने वाले बालू खान माफियाओं को सहयोग देने का मामला भी उठातें हुए इसकी जाॅच कराये जाने की माॅग की।  

Read More

गोकुल, एटा, सौंख, पाली खेड़ा, सिहाना में चलाया यमुना भक्तों ने सम्पर्क अभियान यमुना भक्तों की बैठक को सम्बोधित करते कार्यकर्ता मथुरा। गोकुल में परमहंस आश्रम में बाबा कमलदास की अध्यक्षता में सभी संतों की बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों संत समाज उपस्थित थे। बैठक में यमुना मुद्दे पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इसी दौरान यमुना मुक्ति व शुद्धीकरण के लिये 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का आह्वान किया गया। नागा बाबा अखण्डानन्द सरस्वती ने कहा कि हमें अपने जीवन एवं आगे के भविष्य को बचाने के लिये तथा माँ यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिये यमुना के इस आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा। संत जयकृष्ण दास कहा कि यह अभियान व्यक्ति विशेष का न होकर पूरे समाज, प्रदेश एवं देश के यमुना के प्रति सद्भाव रखने वाले समस्त भक्तों का होना चाहिये। हम मनुष्यों का परम कर्तव्य होना चाहिये कि कालिन्दी की कालिमा को धबलिमा में परिवर्तित करा के ही सुख शान्ति का अनुभव प्राप्त करेंगे। वृन्दावन के ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र में स्थित उडि़या बाबा आश्रम में दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी। महन्त सत्यदास जी ने यमुना जी की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यमुना जी का निर्मल एवं अविरल होना हम सभी ब्रजवासी एवं संतो ंके लिये अत्यन्त आवश्यक है। यमुना जी के स्वस्थ हुये बिना कृष्ण भक्ति की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लगभग 20 वर्ष पूर्व में हम लोग यमुना के जल को पीते थे किन्तु आज इतनी भयावह स्थिति है कि पीना तो दूर आचमन करने की भी इच्छा नहीं होती। पूरे विश्व में यमुना जी को बड़ी श्रद्धा और सद्भाव की दृष्टि से देखा जाता है अतः केन्द्र एवं राज्य सरकारों को अविलम्ब परिणाम भूत कदम उठाने चाहिये। स्वच्छ जल से ही स्वच्छ समाज बनेगा। वहीं गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य ए.एस विज्ञानाचार्य के समक्ष श्री ब्रह्म विद्या मन्दिर संस्कृत महाविद्यालय वृन्दावन के विद्वान प्रचार्य डाॅ0 रिपुसूदन मिश्र ने सैकड़ो छात्रों के साथ इस आन्दोलन को परिणाम दिलाने की दिशा में पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर आश्रम से वृन्दावन दास, यमुनाचरण दास, तुलसी चरण दास, एवं रिकू चैधरी आदि लोगों ने भी दल की कमर्ठता पर पूरा समर्थन दिया। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, सियाराम यादव एवं अजयपाल सिह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ द्वारा आज एटा, पाली खेरा, मानानगला, उचांगाँव, सांखी, जमालपुर, नरी, कांेकेरा, बझेरा, सिहाना सहित दर्जनों गाँवों में 11 मार्च के लिये प्रचार प्रसार के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चू सिंह, कृष्णपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय विकास ट्रस्ट के बैनर तलें नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा पाॅच दिवसीय पुूस्तक मेला 24 फरवरी से 28 फरवरी तक भूतेश्वर तिराहा के पास पैट्रोल पम्प पर आयोजित किया गया हैं। जो कि प्रातः 10 बजे से सांय सात बजे तक खोला जा रहा हैं। मेले में आने वाले लोगों को पुस्तक खरीद पर 10 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक छुट प्रदान की जा रही हैं।

Read More



Mediabharti