मथुरा

आज दिनांक 26 फरवरी को गोकुल में परमहंस आश्रम में बाबा कमलदास जी की अध्यक्षता में सभी संतों की बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों संत समाज उपस्थित थे। बैठक में यमुना मुद्दे पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इसी दौरान यमुना मुक्ति व शुद्धीकरण के लिये 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का आह्वान किया गया।  नागा बाबा अखण्डानन्द सरस्वती ने कहा कि यमुना किनारे के बसे गाँवों के  लोगों को प्रदूषित जल के कारण कैंसर जैसी अनेको जानलेवा बीमारियां हो रही है। जिसका मुख्य कारण प्रदूषित जल का होना है, यमुना में जहरीले जल के कारण करोड़ों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। हमें अपने जीवन एवं आगे के भविष्य को बचाने के लिये तथा माँ यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिये यमुना के इस आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा। उन्होने यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास को सभी संतो की ओर से समर्थन देते हुये कहा कि 11 मार्च की वाहन यात्रा के लिये हजारो संत भाग लेंगे। संत जयकृष्ण दास कहा कि यह अभियान व्यक्ति विशेष का न होकर पूरे समाज, प्रदेश एवं देश के यमुना के प्रति सद्भाव रखने वाले समस्त भक्तों का होना चाहिये। यमुना को प्रदूषण मुक्त कराना राष्ट्र की गंभीर एवं ज्वलंत समस्या हैै। इसका निराकरण होना ही चाहिये। रसखान जैसे मुस्लिम कृष्ण भक्त कह उठते हैं ‘‘जो खग होउं तो बसेरो करौं नित कालिन्दी कूल कदम की डारन‘‘ जो कालिन्दी हमेशा से कृष्ण भक्तों की कालिमा नष्ट करती आयी है एवं दुःख दूर करती आयी है वह कालिन्दी आज स्वयं कलियुग के कलुषित नेताओं द्वारा कालिमा को प्राप्त हो रही है। अतः हम मनुष्यों का परम कर्तव्य होना चाहिये कि कालिन्दी की कालिमा को धबलिमा में परिवर्तित करा के ही सुख शान्ति का अनुभव प्राप्त करेंगे।   वृन्दावन में ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र में उडि़या बाबा आश्रम में हुई यमुना रक्षक दल की बैठक वृन्दावन के  ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र में स्थित उडि़या बाबा आश्रम में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी। आश्रम के महन्त श्री सत्यदास जी महाराज ने यमुना जी की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यमुना जी का निर्मल एवं अविरल होना हम सभी ब्रजवासी एवं संतो ंके लिये अत्यन्त आवश्यक है। यमुना जी के स्वस्थ हुये बिना कृष्ण भक्ति की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लगभग 20 वर्ष पूर्व में हम लोग यमुना के जल को पीते थे किन्तु आज इतनी भयावह स्थिति है कि पीना तो दूर आचमन करने की भी इच्छा नहीं होती। पूरे विश्व में यमुना जी को बड़ी श्रद्धा और सद्भाव की दृष्टि से देखा जाता है अतः केन्द्र एवं राज्य सरकारों को अविलम्ब परिणाम भूत कदम उठाने चाहिये। स्वच्छ जल से ही स्वच्छ समाज बनेगा। वहीं गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य प्रवर ए.एस विज्ञानाचार्य के समक्ष श्री ब्रह्म विद्या मन्दिर संस्कृत महाविद्यालय वृन्दावन के विद्वान प्रचार्य डाॅ0 रिपुसूदन मिश्र ने सैकड़ो छात्रों के साथ इस आन्दोलन को परिणाम दिलाने की दिशा में पूर्ण समर्थन दिया।   इस अवसर पर आश्रम से वृन्दावन दास, यमुनाचरण दास, तुलसी चरण दास, एवं रिकू चैधरी आदि लोगों ने भी दल की कमर्ठता पर पूरा समर्थन दिया। एटा, सौंख, पाली खेरा, सिहाना सहित दर्जनों गाँवों में चला 11 मार्च संसद मार्च का अभियान जिला प्रभार डाॅ0 राजवीर सिंह, सियाराम यादव एवं अजयपाल सि हके नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ द्वारा आज एटा, पाली खेरा, मानानगला, उचांगाँव, सांखी, जमालपुर, नरी, कांेकेरा, बझेरा, सिहाना सहित दर्जनों गाँवों में 11 मार्च के लिये प्रचार प्रसार के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चू सिंह, कृष्णपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

जीवन दायिनी यमुना के जल से आज जीवों और मनुष्यों के जीवन संकट में है। द्वापर कालीन कृष्ण लीलाओं की साक्षी रही कालिन्दी आज खुद के अतित्व के जूझ रही है। हजारों वर्षो से ब्रज की धरा को अपने अमृत जल से सिंचित आयी यमुना वर्तमान में उसके तल पर बह रहा प्रदूषित जल ब्रज धरा में जहर घोल रहा है। साधु- सन्त, यमुना भक्त , समाजसेवी, और ब्रजवासी अब जाग उठे है। श्री मान मन्दिर, श्री मद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्ति को उठी आवाज अब चहुँओर गूँजने लगी है। यमुना मुक्त हो- शुद्ध हो अब यह नारा केन्द्र की राजनीती की में खलबली पैदा करने लगा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के यमुना भक्त 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा कर भविष्य के पटल पर स्वच्छ यमुना - निर्मल यमुना की लकीर खींच कर ही वापस लौटेगें। अब यमुना भक्त कोरे वादों और इन्तजार के जाल में फँसकर नहीं रहना चाहता है। इसबार 15 मार्च 2015 को होने वाला यमुना आन्दोलन अद्वितिय और अद्भुत होगा।  पाप नाशिनी यमुना नदी स्वच्छ निर्मल बहे इसके लिये ब्रज चितित नहीं अपितु समूचा विश्व  चिंतित है। यमुना मुक्ति को लेकर जगह जगह आयोजन किये जा रहे है। अभियान के प्रचार रथ गांवो में जाकर यमुना मुक्ति को अलख जगा रहे है। अभियान के पदाधिकारियों व कार्यकर्तााओं द्वारा सघन जनसंपर्क कर अभियान से लोगो को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम मंें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि अभियान द्वारा यमुना मुक्ति की इस मुहिम के प्रचार को तेजी देते हुये बरसाना में रंगीली होली के अवसर पर बरसाने में सैकड़ो छोटे बडे बैनर और फैलक्स लगाये गये हैं। अभियान के 200 से अधिक कार्यकर्ता बरसाना में प्रचार के लिये सक्रिय किये गये है। अभियान द्वारा बरसाना की मुख्य जगहों पर अभियान के सूचना केन्द्र बनाये गये है। इसके साथ ही हजारों पम्पलेट, स्टीकर वितरित किये जायेगें। अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा बरसाने में आने वाले लाखों भक्तों से 15 मार्च को पदयात्रा में आने का आवह्न कर पदयात्रा  के विषय में जानकारी दी जायेगी।    राजकोट में निकाली गई कलेक्टेªट तक मौन रैली गांधी के गुजरात में उनके पद चिन्हों पर चलते हुये यमुना भक्तों द्वारा यमुना ब्रज में पुनः अपने निर्मल स्वरूप में लौटे इसके लिये मौन रैली निकाली गयी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राजकोट के पदाधिकारियो द्वारा राजकोट के त्रिकोणी बाग से जिला कलक्ट्रेट तक हजारों यमुना भक्तों की शांति पूर्ण मौन रैली निकाली गयी। रैली में उपस्थित हजारों वैष्णव यमुुुुुना भक्तों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुॅच जिलाधिकारी यमुना को मुक्त कराने के लिये प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी वैष्णवों को आश्वासन दिया कि यमुना को मुक्त कराने मांग को वह प्रधानमंत्री जी तक पहुॅचायेगे। उन्होने यह भी कहा कि यमुना को मुक्त कराने के लिये हर संभव प्रयास करेगें । इस रैली में तकरीबन 25 छोटी - बडी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से शिवसेना राजकोट प्रमुख जिमि भाई अडवानी, विहिप के विक्रम भाई राठौर, सरगम क्लब प्रमुख गुणवन्त भाई डेलावाला, प्रजापति समाज प्रमुख जयराम भाई, अरविन्द भाई पाटाडिया, माधव भाई फिचाडिया, विनोद भाई डेलावाला प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।  माण्डवी ( गुजरात )  में यमुना मुक्ति को चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान  यमुना को मुक्त हो इस राय से सभी सहमत है अब इस जनमत को सरकार तक पहुॅचाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान के माण्डवी के यमुना भक्तों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शहर में जगह जगह केनोपी लगाकर लोगो से यमुना मुक्ति को लेकर पीटीशन साइन कराये जा रहे है जो रोजाना सैकडो की संख्या में प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जा रही है। अब तक 4500 पीटीशन प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुॅचायी जा चुकी है। इस हस्ताक्षर अभियान में लोग बढचढ कर हिस्सा ले रहें है।  गा गाकर सुनाया यमुना मैया का दर्द  भारतीय किसान यूनियन भानू की वृन्दावन नगर ईकाई द्वारा 25 फरवरी रात को वृन्दावन नगरपालिका चैराहे पर रसिया दंगल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यमुना मैया के दर्द को रसिया के कलाकारों द्वारा गाकर लोगो को सुनाया गया। रसिया दंगल में एक तरफ विजेन्द्र शर्मा हाथरस वाले और दूसरी तरफ टी एन शर्मा लल्लू भजना अखाडे के गायक कलाकार रहे। रसिया कार्यक्रम का शुभारम्भ संत श्री हरिबोल बाबा महाराज द्वारा दीप प्रज्जवन कर किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वृन्दावन के गणमान्य व सभी रसिया प्रेमी हजारों की संख्या में पहुॅचे। मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश गौतम, योगेश द्विवेदी, उद्दयन शर्मा, मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह, महासचिव हरेश ठेनुआ जी रहे। कार्यक्रम के आयोजक भाकियू भानू के नगर अध्यक्ष भगवान दास चैधरी, ओमप्रकाश पचैरी जी रहे।  रसिया दंगल कार्यक्रम में गायक कलाकारों द्वारा यमुना मैया के दर्द को पंक्तिबद्ध और लयबद्ध कर लोगो को सुनाया गया इसके साथ ही 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक की निर्णायक पैदल मार्च में भाग लेने की अपील भी गई। गीतों के माध्यम से रसिया कलाकारों द्वारा ब्रजवासियों को यमुना के लिये पुत्र धर्म याद दिलाते हुये संघर्ष की राह दिखाई तो साथ सरकार को भी चेताया कि इस बार ब्रजवासी यमुना को मुक्त कराकर ही मानेगें ।  उपस्थित हजारों लोगो में उत्साही गीत सुन उत्साह और उमंग की लहर दौड गयी और सभी ने 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा में चलने का संकल्प भी लिया।  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा कहा कि यमुना के लिये जनजागरण के कार्यक्रम आवश्यक है और हम सभी को अब अपने ब्रजवासी होने व यमुना मैया के लाल होने का धर्म निभाना होगा और 15 मार्च को बडी संख्या में दिल्ली के लिये कूच करनी होगी।  इस अवसर पर नीरज शर्मा, राघव भारद्वाज, राजस्थान पत्रिका के विनोद व्यास, राजू ठेकेदार, ओमी रस्सी वाले, कमल बैग वाले आदि उपस्थित रहे।  1 मार्च को मथुरा में निकाली जायेगी बाइक रैली यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री ने जानकारी देते हुये बताया कि मथुरा शहर में युवाओं को जाग्रत करने के लिये 1 मार्च को बाइक रैली निकाली जायेगी। यह बाइक रैली विश्रामघाट से होलीगेट, भरतपुर गेट, डीग गेट मसानी चैराहा, चैक बाजार, छत्ताबाजार होती हुयी वापस विश्राम घाट पर समाप्त होगी। उन्होने सभी युवाओं से भारी संख्या में इस बाइक रैली में भाग लेने का आवह्न किया।  अभियान के प्रचार रथ घूम घूम लोगो को बता रहे यमुना की व्यथा यमुना मुक्तिकरण अभियान के 8 प्रचार रथ जिले के अलग अलग ब्लाक में घूम घूम कर प्रचार कर रहे है। यमुना भक्त ब्रजवासियों को यमुना महारानी की व्यथा से परिचित करा रहे है साथ ही यमुना को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न भी कर रहे है। अभियान के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में आज गांव गांव दौरा कर सघन संपर्क किया गया। उनके द्वारा ग्राम डाँगौली, छारी, बिजौली, बालकिशन  गढी, मांट आदि गांव में प्रचार किया गया। राष्ट्रीय महासचिव द्वारा ग्राम छारी के राजकुमार उर्फ राजू भैया को प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया। राजकुमार उर्फ राजू भैया ने कहा कि उनके बाबा स्वतन्त्रता सेनानी थे देश की आजादी के लिये कई बार जेल गये आन्दोलन किये ऐसे ही आज हमारी यमुना मैया बंधक है इसलिये मैं भी यमुना मैया को मुक्त कराने तक चैन से नहीं बैठूगा।  अभियान के अन्य प्रचार रथों द्वारा मथुरा शहर, मथुरा ब्लाक, छाता ब्लाक, गोवर्धन ब्लाक, फरह ब्लाक, मांट आदि ब्लाकों में प्रचार रथों द्वारा प्रचार किया गया।   

Read More

    24 फरवरी को आर्ट आॅफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी के वृन्दावन आगमन पर यमुना रक्षक दल के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। बैठक में उन्हे वर्तमान में प्रदूषित हो रही यमुना के विषय में बताया गया। जिस पर श्री श्री रविशंकर जी नेे कहा कि प्रत्येक ब्रजवासी स्वयं को गोपाल का स्वरूप देखकर ब्रज को पुनः कृष्ण के समय का ब्रज बनाने का संकल्प लें। यमुना की वर्तमान स्थिति से वे बहुत ही व्यथित हुये और कहा कि यमुना को पुनः ब्रज में आना ही होगा, ये कार्य सरकार को करना ही पड़ेगा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने बताते हुये कहा कि महाराज श्री ने 11 मार्च के आन्दोलन को समर्थन देते हुये कहा कि हम हर प्रकार से आन्दोलन को समर्थन एवं इसका साथ देंगे। श्री श्री रविशंकर जी ने यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों से पूरे आन्दोलन को समझा साथ ही उनके इस प्रयास की सराहना भी की।  इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सीता अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, वैराग्य स्वरूप ब्रह्मचारी जी,  गोपाल,  प्रणव अग्रवाल उपस्थित थे।  शहीद भगत सिंह के पौत्र द्वारा हुआ यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन । बल्लभगढ़ में मोहना रोड निकट दीप धर्म कांटा स्थित यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेन्द्र सिंह सिंधू थे। उन्होने फीता काटकर कार्यालय का शुभांरभ किया। यादवेन्द्र सिंह सिंधू ने यमुना रक्षक दल का समर्थन करते हुये कहा कि यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण का कार्य विशेष सराहनीय है। 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को बल्लभगढ से दिल्ली संसद भवन तक होने वाली विशाल पदयात्रा के विषय में उन्हे अवगत कराया गया। प्रदूषित होती यमुना को लेकर उन्होने चिंता व्यक्त की एवं कहा कि यमुना के जहरीले जल के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, करोड़ों लोग भयंकर बीमारियों से ग्रसित हैं। सरकार को यमुना के जल को निर्मल एवं अविरल बनाने के लिये शीघ्र ही ठोस कदम उठाने चाहिये। इस समारोह में सैकड़ों यमुना भक्त उपस्थित थे।   इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह चैहान, संदीप चाहर, गौरव शर्मा, रविन्द्र फौजदार, जयपाल शास्त्री, मनवीर डागर, पवन कुमार, सचिन कुमार, सत्येन्द्र मौर्य, वीरेन्द्र कल्याण, वीरेन्द्र बलहारा आदि उपस्थित थे। चौमुहां, छटीकरा एवं पूरे वृन्दावन नगर में यमुना रथ द्वारा भ्रमण कर लोगों को किया जागरूक 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को होने वाली पदयात्रा को सफल एवं ऐताहासिक बनाने के लिये आज जिला प्रभारी डा0 राजवीर सिंह एवं ठा. अजयपाल सिंह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ चैमुहां, छटीकरा एवं पूरे वृन्दावन नगर में भ्रमण करते हुये एवं कीर्तन-भजन करते हुये लोगों से यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने के लिये जागरूक किया गया। वहीं  प्रसिद्ध लोकगीत गायक सियाराम यादव के नेतृत्व में निकले रथ ने आज ग्राम परखम, दलौता, सेहई, नगला कारम, बाजना, काठरोठ, शेरगढ़, बरई आदि गाँवों में जनजागरण कर लोगों को यमुना के लिये जागरूक किया गया।  वहीं वृन्दावन स्थित गोविन्द मठ कार्यालय पर आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी सान्निध्य में प्रसिद्ध भागवत वक्ता बालशुक प्रियाशरण जी ने यमुना के इस आन्दोलन को सफल बनाने के लिये अपना तन-मन-धन से पूरा सहयोग करने का वचन दिया एवं सभी यमुना भक्तों से विनम्र निवेदन करते हुये बताया कि भगवान श्री कृष्ण निर्मल यमुना के पावन तट पर ही लीलायें करते हैं न की प्रदूषित यमुना तट पर ‘‘यमुना जल कल्लोलं सदा क्रीड़ति माधवः‘‘ यह पुराणों का वाक्य श्री कृष्ण का कालिन्दी के प्रति विशेष प्रेम अभिव्यक्त करता है अतः हम सभी के सार्थक होने चाहिये कि श्री कृष्ण यमुना के निर्मल एंव अविरल तट पर हमेशा लीलायें करें और यमुना जी का पौराणिक स्वरूप पुनः हमें देखने को मिले। इस अवसर पर डाॅ0 रामदत्त मिश्र, सुरेन्द्र बहादुर, सोनू जादौन, तेजपाल सिंह, सूखा भगत, पवन सिंह, मुरारी प्रधान, उपेन्द्र यादव, पप्पू निषाद, भगत सिंह निषाद, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

    श्रीमान मन्दिर, श्रीपुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहर और गांव में जा जाकर यमुना को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च को पदयात्रा में सहभागिता करने का आवह्न किया जा रहा है। यमुना की रक्षा के लिये साधु-सन्त, समाजसेवक, किसान, युवा, सभी आगे आने लगे है।  यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना समर्थन देने मषहूर हास्य कलाकार प्रताप फौजदार अभियान को समर्थन देने वृन्दावन पहुॅचे। अभियान द्वारा अभियान के संरक्षक संत हरिबोल बाबा महाराज के आश्रम बैरागी आश्रम में एक समर्थन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेष ठेनुआ जी द्वारा करते हुये मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराते हुये उनका स्वागत किया। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन में बडी शक्ति होती है और हमें यमुना मुक्ति के लिये चलाये जा रहे आन्दोलन के संगठन को मजबूती देनी होगी। आज आन्दोलन को समर्थन देने के लिये मषहूर हास्य कलाकार प्रताप फौजदार जी हमारे मध्य पधारे है। हम उनका भारी स्वागत करते है। उनके जैसे व्यक्तित्व के आन्दोलन से जुड़ने आन्दोलन और अधिक के साथ सफलता की ओर अग्रसर होगा।  अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा महाराज ने कहा कि यह निष्चित है कि संगठन में  शक्ति होती है और इसी तथ्य को सत्यापित करते हुये हमें ब्रजवासियों, किसानों और यमुना भक्तों के एक मजबूत संगठन तैयार कर 15 मार्च को यमुना जी को मुक्त कराने के लिये दिल्ली जाना होगा। श्री यमुना महारानी हमारी आराध्या है और उनकी रक्षा के लिये यदि हमारे प्राणों को न्यौछावर करने की बात आये तो भी हमें पीछे नहीं हटना होगा।  लाफ्टर चैलेन्ज शो के मषहूर हास्य कलाकार प्रताप फौजदार बताया कि यमुना किनारे के है इसी ब्रज क्षेत्र में उनका जन्म हुआ है इसलिये यमुना के लिये उनकी आस्था अगाध है। उन्होने अपने चिरपरिचित अन्दाज में लोगो को हंसाते हुये यमुना के मुक्तिकरण और उसके शुद्धिकरण की बारिकियों को भी बताया।  उन्होने अभियान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को यमुना मुक्तिकरण के लिये कई सुझाव भी प्रस्तुत किये। उन्होने कहा कि नदियों का स्वच्छ होना उस देष के पर्यटन कारोबार में बढोत्तरी करता है। उन्होने कहा कि विष्व के अजूबों में सम्मिलित ताजमहल के पीछे यमुना बहती है यदि यमुना निर्मल हो जाये तो ताज महल की सुन्दरता में कई गुना और अधिक सुन्दरता बढ जायेगी। आगे बताते हुये कहा कि यमुना के दो पहलू है पहला धार्मिक और दूसरा भौतिक दोनो ही पहलुओं से देखने पर यमुना का प्रदूषण मुक्त हो निर्मल होना परमआवष्यक है। आज सारे विष्व में पानी की कमी हो रही है इसलिये हम सबको पानी को लेकर सचेत होना पडेगा अन्यथा स्थिति इससे भी अधिक बिगड़ सकती है। उन्होने सभी ब्रजवासियों से 15 मार्च 2015 को होने वाली पदयात्रा में भाग लेने सभी ब्रजवासियों से आवह्न किया।  प्रताप फौजदार जी ने जोर देते हुये कहा कि विष्व में श्री कृष्ण और ब्रज की महिमा से सभी परिचित है इसलिये यमुना के निर्मल होने से विष्व पटल पर ब्रज में पर्यटन में बढोत्तरी होगी।  परमपूज्य संत श्री हरिबोल बाबा महाराज ने सभी लोगो से यमुना की रक्षा के लिये हर बलिदान के लिये प्रेरित करते हुये अभियान में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।  भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान एवं भाकियू के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुना का जल किसानों के लिये अधिक आवष्यक है इसलिये 15  मार्च के आन्देालन हजारों किसान अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये पदयात्रा मे     भाग लेगे।  इस अवसर पर अभियान के जिला अध्यक्ष कार्यकारी पंकज चतुर्वेदी ,चन्द्रभान शर्मा एवं मुक्खी ंिसह जी ने अपने विचार रखे।  इस अवसर पर श्रीचन्द चैधरी, ओमप्रकाष पचैरी, जगदीष रावज, भगवान दास चैधरी, राजेन्द्र सक्सैना, महेन्द्र राजपूत, लकी पंडित, राघव भारद्वाज, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।  राजकोट मे यमुना मुक्तिकरण को लेकर स्वामी नारायण मन्दिर में हुयी हजारों भक्तों की जनसभा यमुना मुक्तिकरण को लेकर गुजरात के स्वामी नारायण मन्दिर में बडी जनसभा की गई जिसमें हजारों वैष्णवों द्वारा भाग लिया गया। इस सभा में भाग लेने के लिये सौराष्ट्र के सभी स्वामी नारायण मन्दिरों के स्वामी नारायण संत मौजूद रहे। इस विषाल जनसभा में भाग लेने के लिये गुजरात के गौ सेवा आयोग के राज्य मंत्री डाॅ बल्लभ भाई कटेरिया, भूतपूर्व सांसद षिवलाल वेकडिया, षिवसेना राजकोट ष्षाखा प्रमुख जिमि अडवानी के साथ साथ राजकोट ष्षहर के कांग्रेस प्रमुख, विष्व हिन्दु परिषद और बजरंग दल के कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस जन सभा में हजारों लोगो के मध्य यमुना को मुक्त कराने के लिये आवाज बुलन्द की गई। स्वामी नारायण मन्दिर के सन्तों ने कहा कि यमुना एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर है उसको मुक्त कराना और सभी वैष्णवों का परम कर्तव्य है ब्रज में यमुना को मुक्त कराने के लिये उठे आन्दोलन में हम सभी को सहभागिता करनी होगी। 15 मार्च को ब्रज से दिल्ली तक होने वाली पदयात्रा में यहाॅ से हजारों भक्त ब्रज में पहुॅचेगे। सभा में उपस्थित हजारों गुजराती वैष्णवों द्वारा हाथ उठाकर यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया।  स्वामी नारायण मन्दिर द्वारा सभा में उपस्थित 10000 लोगो के भोजन  की व्यवस्था की गई।  यमुना मुक्तिकरण अभियान की कोर कमेटी की हुयी बैठक आन्दोलन की कई रणनीतियाॅ हुयी तय यमुना मुक्तिकरण अभियान को यमुना मुक्ति के लिये निकाली जाने वाली 15 मार्च की पदयात्रा को राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई।  जिसमें अभियान के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग ले आन्दोलन को मजबूत करने के लिये अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में प्रचार को दोगुनी रफ्तार देने पर विचार हुया लोगो को जोड़ने के लिये अभियान द्वारा कार्यकर्ताओं को और सघन संपर्क पर जोर देने के लिये निर्देष दिये गये। बैठक में यमुना मुक्ति को सरकार पर दबाब बनाने के लिये विचार विमर्ष किया गया। इस बैठक में अभियान के संरक्षक श्री  पंकज बाबा, संयोजक राधाकान्त शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव हरेष ठेनुआ, तकनीकी सलाहकार राधाप्रिय एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के ग्राम मानागढ़ी में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज नहीं लाने पर विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर कर जिन्दा जला दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने दहेज लोभी बहिन के ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी चैरोली जेकवर गोतमबुद्ध नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बहन के पति योगेन्द्र पुत्र अतर सिंह निवासी मानागढ़ी थाना नौहझील मथुरा आदि चार अन्य ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिह उत्पीड़न करते हुए मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जला दिया। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना मर्गोरा के गाॅव ग्राम लोहिया पट्टी में नामजदों ने एक 50 वर्षीय महिला के साथ लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र गोपीराम निवासी लोहिया पट्टी थाना मर्गोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के ही लाखन पुत्र जंगलिया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी माॅ महादेवी उम्र 50 वर्ष के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयसत से लाठी डन्डों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचेनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More



Mediabharti