जमीन के बदले मुआवजा राशि पर बनी सहमति
मथुरा। शहर के महौली रोड पर नये बस स्टेंण्ड पर आये दिन लगनें वाले जाम की समस्या से निजात हेतु विद्यायक प्रदीप माथुर द्वारा किए जा रहें प्रयास अब सफल होने लगें हैं। विद्यायक प्रदीप माथुर के अथक प्रयासों से रोडवेज व पराग डेरी के मध्य चल रहें लेने देने के विवाद को समाप्त कराते हुए अब नये बस स्टेंण्ड पर बस स्टेंण्ट स्थानान्तरण का रास्ता सापफ हो गया हैं। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने लखनऊ से बताया कि मथुरा से नये बस स्टेण्ड को नेशनल हाईवे स्थित पराग डेरी परिसर में स्थानांतरित करने का मसला तय हो गया है। पहले बात इस बात पर अटक रही थी कि दुग्ध विकास विभाग पराग डेरी परिसर, मथुरा की 5 एकड़ भूमि को 33 वर्ष के पट्टे पर दे रहे थे और परिवहन विभाग से लगभग 15 करोड़ रू0 माॅग कर रहे थे। इस पर परिवहन विभाग को आपत्ति थी। विधायक श्री माथुर की वार्ता हाल ही में पद स्थापित श्रीमती अर्चना अग्रवाल प्रमुख सचिव दुग्ध विकास से हुई उन्होंने मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ हुई बैठक एंव उनके द्वारा किये गये आदेशों को जब संदर्भित किया तो इस पर श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने बताया कि शासन एवं आपकी बात मान ली गई है और मथुरा में स्थित पराग डेरी परिसर की भूमि 90 साल के पट्टे पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को दे दी जायेगी और इस संदर्भ के आदेश उन्होंने पारित कर दिये है। विधायक माथुर ने बताया कि अब नये बस स्टेण्ड को नेशनल हाईवे पराग डेरी परिसर पर स्थानांतरित करने का मार्ग प्रशस्त हो गये है और इस वर्ष के आने वाले वित्त बजट में बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु धनराशि भी आवंटित करा दी जायेगी जिससे कि एक नये अच्छे बस अड्डे का निर्माण हो पायेगा। ज्ञात रहे कि पिछले वित्त वर्ष में विधायक माथुर के अथक प्रयास से वृन्दावन में बस अड्डे का निर्माण तथा मथुरा में स्थित बस स्टैण्ड को नेशनल हाईवे पर स्थानांतरित कराने हेतु 10 करोड़ रू का बजट में प्रावधान किया गया था परन्तु दुग्ध विकास विभाग एंव परिवहन विभाग की लाल फीताशाही के चलते तथा अनिर्णय की स्थिति के कारण यह कार्य नही हो पाया।
Read More