मथुरा

मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा कराये जा रहें विकास कार्यो के अन्तर्गत स्थानीय जनरल गंज चैराहे से कृष्णा पुरी तक एवं रेलवें क्रासिंग तक खड़जा व नाली निर्माण का कार्य जा रहा हैं। उक्त निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों के विपरीत अत्यन्त घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। जिसकी शिकायत स्थानीय जनरलगंज व्यवसायी समिति द्वारा जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर निकाय प्रभारी एडीएम कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा ने आज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। तथा मौके पर हुए कार्य को देखकर निर्माण कार्यो की देखपाल कर रहें नगर पालिका के जेई को जमकर फटकार लगायी तथा निर्माण करा रहें ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात कहीं। मौके पर निरीक्षण के दौरान ठेकेदार के प्रति स्थानीय लोगों का आक्रोश देखनें लायक था। निरीक्षण के समय जनरल गंज व्यवसायी समिति के हरिओम मित्तल ने उक्त कार्यो को पुनः नये सिरे से कराने की माॅग की हैं।  

Read More

मथुरा। उच्च न्यायालय द्वारा मथुरा में महिला आश्रय केन्द्र तथा नारी निकेतन में रह रही महिलाओें की स्थिति एवं उनकी संख्या की जानकारी 9 मार्च तक देने को मथुरा जिला प्रशासन को आदेशित किया है। ज्ञात हो कि नारी निकेतन में 60 के लगभग  महिलाएं हैं जो कि विभिन्न स्थानों एवं विभिन्न केसों में लिप्त है। वहीं तमाम पीड़ाओं से पीडि़त की यहां रह रही है। जिनकी देखभाल तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के अलावा समय समय पर उन्हें कोर्ट में भी तारीख पर लाया जाता है। ऐसी महिलाओं की कुल संख्या तथा स्थिति की जानकारी कराने में उच्च कोर्ट ने 9 मार्च तक मांगी है।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार मंे कामधेनू डेयरी विषयक बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कामधेनु एवं मिनी कामधेनु डेयरी योजना के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धकों को कामधेनु एवं मिनी कामधेनु ऋण स्वीकृति दिनांक 28 फरवरी तक मैरिट या डिमैरिट के आधार पर निस्तारित करने के कडे निर्देश दिये गये हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने धारा 143 के अन्र्तगत भूमि परिवर्तन हेतु उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं। साथ ही जिन लाभार्थियों की पत्रावली स्वीकृत हो गई अथवा होने वाली है वह खाते में मार्जिन मनी शीघ्र जमा करायें। उन्होने बैंक प्रबन्धकों से कहा कि कामधेनु योजना के अन्र्तगत किये जाने वाले कार्य या ऋण को शीघ्र पूर्ण कर लाभार्थियों को उपलब्ध कराये।  

Read More

मथुरा। अलीगढ़ की राजकीय प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर आयोजित ब्रज लोकगीत एवं लोकनृत्य सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार वन्दना सिंह को 11 हजार रुपये की राशि व पवित्रा सुहृद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्रज क्षेत्र की सुप्रसिद्ध लोक संगीत गायिका और लोक संगीत संग्रह बाँसुरी की सम्पादिका श्रीमती पवित्रा सुहृद की स्मृति में प्रदान किया गया। अलीगढ़ की महापौर श्रीमती शकुन्तला भारती ने वन्दना सिंह को शाल उढ़ाकर तथा आयोजन के मुख्यातिथि अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी नगर अवधेश तिवारी ने वन्दना को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संयोजिका श्रीमती लता गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि वन्दना सिंह ने देश विदेश में ब्रज लोक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से ब्रज और भारत का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर दैनिक प्रावदा के सम्पादक महेश चन्द्र  सुहृद, मंडी समिति के निदेशक केएस सहगल, उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में आम नागरिकोें लिए अनेक लाभकारी, तथा जनकल्याणकारी योजनाए लागू की गई है। इन योजनाओं की जानकारी शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक प्रत्येक नागरिक को हो और वे इसका भरपूर लाभ उठा सके, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश के सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग के निदेशक आशुतोष निरंजन ने इसके लिए प्रचार प्रसार हेतु समुचित व्यवस्थायें लागू की हैं। एली0ई0डी0 प्रचार वाहन के साथ-साथ संस्कृतिक कार्यक्रमों जादू, भजन, कठपुतली तथा नौटंकी दलों के माध्यम से भी ग्रामीण स्तर तक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एंव उपलब्धियों का प्रचार प्रसार लगातार किया जा रहा है ताकि आम जन शासन की नीतियों से अवगत हो उनका भरपूर लाभ उठा सकें। लखनऊ से आयी एल0ई0डी0 प्रचार वाहन द्वारा 12 फरवरी से 11 मार्च तक लगातार एक माह तक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर जा जाकर किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में जनपद में लगातार योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान से लेकर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ, छात्रवृत्ति, समाजवादी पेंशन योजना, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन योजना, शौचालय, आवास जैसी योजनाओं के बारे में लगातार ग्रामीण जनों को संस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लाॅक बल्देव, चैमुहाॅ, राया, मथुरा, छाता के विभिन्न ग्रामों में लखनऊ से आयी राजेन्द्र राही एण्ड पार्टी द्वारा इन योजनाओं प्रचार प्रसार किया गया ताकि आमजन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें।  

Read More

मथुरा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी जिला ग्राम्य विकास संस्था ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि राहत आयुक्त उ0प्र0 एंव जिलाधिकारी द्वारा प्रायोजित आपदा प्रबन्धन क्षमता निर्माण से संबन्धित चार दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला ग्राम्य विकास संस्थान दामोदरपुरा पर दिनांक 18 से 21 फरवरी 2015 तक सफलता पूवर्क आयोजित किया गया। उन्होने बताया है कि इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का प्रमुख उदद्ेश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के 30 वरिष्ठ मध्यम स्तरीय अधिकारियों को मुख्य रूप से आपदा न्यूनीकरण तैयारी, राहत एंव पुर्नवास के स्तरों में प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण कार्य राज्य स्तर से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की उपस्थिति में सम्पादित किया गया। उन्होने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 फरवरी को उप जिलाधिकारी कु0 गरिमा सिंह एंव जिला  प्रशिक्षण अधिकारी डा0 अजीत कुमार द्वारा किया गया।  

Read More



Mediabharti