मथुरा

अमृतसर । हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन का उद्घाटन हो चुका है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ हमारा बेहद करीबी रिश्ता है। अफगानिस्तान की मदद करना हमारा मकसद है। हम अफगानिस्तान में शांति लाना चाहते है। साथ ही मोदी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में शांति बहाली की कोशिश की जा रही है। आतंकवाद को शह देने वाले लोगों की पहचान जरूरी हैै। वहीं नाम लिए बिना पाकिस्तान पर साधा निशाना। अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना जरूरी है।    इससे पहले वित्तमंत्री अरूण जेटली ने सभी मेहमानों का भव्य स्वागत किया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के बीच रविवार को अमृतसर में द्विपक्षीय वार्ता हुई। हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में बोलते हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी ने सभी राष्ट्रों को उनके समर्पण व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। हार्ट ऑफ एशिया में अशरफ गनी ने कहा कि कार्गो एयर कॉरिडोर जल्द शुरू होगा, जो अफगानों के लिए बाजार के नए रास्ते खोलेगा।   अशरफ गनी ने सम्मलेन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि भारत अफगानिस्तान को बिना शर्त आर्थिक सहयोग दे रहा है और इसके लिए उन्होंने भारत का शुक्रिया अदा किया।    द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार,निवेश,अफगानिस्तान में भारत की तरफ किए जा रहे निर्माण और सुरक्षा को मजबूत करने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पीएम मोदी ने गनी को भरोसा दिलाया कि अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत की तरफ से सहयोग जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को ही अमृतसर पहुंच गए थे। उनके साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी पहुंचे। इस सम्मेलन में मुख्य तौर पर बढ़ते आतंकवाद व चरमपंथ के खतरे पर चर्चा हो रही है। साथ ही अफगानिस्तान के समक्ष पेश विभिन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।    पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे सरताज अजीज भी शनिवार को अमृतसर पहुंचे। उन्होंने सद्भावना के तौर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को फूलों का एक गुलदस्ता भेजा है और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। पीएम मोदी से सरताज अजीज कल रात मिले और दोनों नेताओं ने हाथ भी मिलाया लेकिन दोनो के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं हुई। यह सम्मेलन ऐसे वक्त हो रहा है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों के हमले में सेना के सात जवान शहीद हो गये थे। उड़ी आतंकी हमले और फिर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से न सिर्फ सेना पर आतंकी हमलों में तेजी आयी है, बल्कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं भी बढ़ी हैं। भारत, चीन, रूस, ईरान और पाकिस्तान समेत 14 देशों के वरिष्ठ अफसर इसमें हिस्सा ले रहे हैं और 17 सहयोगी देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। करीब 40 देशों व यूरोपीय यूनियन जैसा बड़ा समूह सम्मेलन में शिरकत कर रहा है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। मथुरा पालिका को राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से वार्ड सं. 13 सदर क्षेत्र में खत्ता वाला रोड़ गंगाराम के प्लाट से देवशिव मन्दिर तक लागत रू0 14.27 लाख से होने वाले नाली व इण्टरलाॅकिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिकाध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा सभासद व जनता के भारी जनसमूह की उपस्थिति में शुक्रवार किया गया। भूमि पूजन से पूर्व जनता ने पालिकाध्यक्ष व सभासद का बैण्डवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त नगरवासियों के लिए जनसुविधा करना ही मेरा प्रथम कर्तव्य रहा है। इस क्षेत्र में जो सड़के बनने से रह गयी हैं उन्हें भी जल्द से जल्द बनवाया जा सके। लोकार्पण हम स्थानीय निवासियों के मांग पर उनके द्वारा किये जा रहे हैं। उनके द्वारा कराये गये विकास से खुश होकर ही आज के कार्यक्रम में हम सभी पालिकाध्यक्ष का  सम्मान करने हेतु एकत्रित हुए है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद विक्की वाल्मिक ‘‘विकास कुमार’’, धौलीप्याऊ मण्डल अध्यक्ष राजीवराज पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ चैधरी, सतीश सैनी, हरीश सैनी, गुलाव सैनी, मुकेश सैनी, रमेश सैनी, मोहनलाल सैनी, बाबू शर्मा, रितेश अग्रवाल, विपिन यादव, गौरव बाल्मिक, ललिता सैनी, कुसुम सैनी, सुमन चैधरी, सीमा अग्रवाल, राधिका शर्मा, मधु शर्मा, रेनू सैनी, प्रेम यादव आदि उपस्थित रहे। 

Read More

अहमदाबाद का कारोबारी सकुशल बरामद मथुरा। थाना बरसाना के गांव नगला इमाम खां से अपहरण के शिकार दीपेश पुत्र भूपेन्द्र पटेल निवासी नेताजी नगर अहमदाबाद को बीतीरात बदमाशों से क्राइम ब्रांच गुजरात एवं बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अपहरणमुक्त करा लिया।  शुक्रवार को एसपी देहात अरूण कुमार ने बताया तीन दिन से बंधक बनाए गुजरात के व्यापारी को बरसाना पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त मुठभेड़ कर छुड़ा लिया। इस व्यापारी को शातिरों ने राजस्थान सीमा से सटे गांव नगला इमाम खां में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने इस गांव से बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री भी बरामद की है। आरोपी बंधक के परिजनों से पचास लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगलों के रास्ते राजस्थान की ओर भाग गए। अहमदाबाद के मेगनी नगर निवासी दीपेश पटेल पुत्र उपेंद्र भाई पटेल सोलर लाइट का प्लांट लगाने का काम करते हैं। नगला इमाम खां से उसे यहां से प्लांट लगाने बुलाया गया। सोमवार को दीपेश गोपालगढ़ पहुंचा, जहां अपराधी जीप लेकर उसका इंतजार कर रहे थे। यहीं से बदमाश उसे नगला इमाम खां के पास खेतों में बनी कुटिया में ले गए और बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद परिजनों से फिरौती की मांग की। बरसाना पुलिस और क्राइम ब्रांच गुजरात की टीम प्रभारी शंकर चैधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों को ललकारा। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। बंधक दीपेश के अनुसार अपहरणकर्ताओं के नाम जमशेद पुत्र कालू, बलिया पुत्र कल्लू, रूकसीना पत्नी जमशेद व तीन अन्य है। जमशेद ने ही कारोबारी को राजस्थान के गोपालगढ़ में बहाना कर बुलाया था। यहां उसे बंधक बनाकर अपने ही घर में छुपाकर रखा। बताया कि जमशेद व उसके साथी घर पर ही शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। पुलिस ने यहां से अध बने हुए भारी मात्रा में शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण, अपह्त को बांधने की लोहे की जंजीर व ताला तथा बदमाशों द्वारा चलाये गये कारतूस आदि बरामद किये हैं।  अपह्त को बरामद करने वाली टीम में बरसाना थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह, उपनरीक्षक बलवीर सिंह, निरीक्षक शंकर चैधरी तथा निरीक्षक साहिल कण्डेल मय क्राइम बांच टीम अहमदाबाद गुजरात थे।

Read More

मथुरा। शुक्रवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने छः निरीक्षकों इधर से उधर किया है। जिनमें पांच निरीक्षकों को थाना की कमान सौंपी गई है। जिनमें निरीक्षक कमलेश सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना नौहझील, रामपाल सिंह को केजेएस एसआईएम से थाना मांट प्रभारी, रमेश चन्द्र शर्मा को चुनाव सेल से थाना जमुनापार प्रभारी, राजीव सिंह को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी हाईवे, जगदीश यादव को पुलिस लाइन से थाना रिफाइनरी प्रभारी व ज्ञानेन्द्र सिरोही को प्रभारी निरीक्षक मांट से अपराध शाखा भेजा है। 

Read More

अवैध शराब एवं तमंचा हुए बरामद  मथुरा। जिले के दो थानों क्षेत्र अंतर्गत दो संदिग्धों को पकड़ा है। जिनके पास से अवैध शराब एवं तमंचा कारतूस बरामद हुए है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महावन में तैनात उपनिरीक्षक राम खिलाडी गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम मनोहरपुर के नगला जंगली की तरफ  जाने वाले रोड पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये। रोकने के इशारे पर वह भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड लिया। तलाशी में इनके पास से 22-22 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम शंकर पुत्र पप्पू निवासी नगला अंचइया थाना महावन आदि बताये। वहीं थाना नौहझील में तैनात उपनिरीक्षक चरन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से सुनील चैधरी पुत्र सुल्तान सिंह निवासी अवाखेडा थाना नौहझील को संदिग्धावस्था में पकडा। इसके पास से तलाशी में एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। 

Read More

मथुरा। बीमारी से तंग एक वृद्धा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गायत्री देवी 72 पत्नी रामनिवास निवासी गडसौली बलदेव काफी समय से बीमार चली आ रही थी। कल दोपहर ग्यारह बजे वृद्धा ने फांसी का फंदा लगा लिया और आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर बलदेव पुलिस मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका के परिजनों का कहना था कि बीमारी के चलते वृद्धा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी को लेकर उसने यह कदम उठाया है।

Read More



Mediabharti