मथुरा

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउडेशन द्वारा कृष्णा नगर सिथत बिजलीघर प्रांगण में छत्रपति वीर शिवाजी की 375वीं जयन्ती पर पुष्पाजंेलि सभा का आयोजन लुकेश कुमार राही की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए नरेन्द्र कुमार सैनी ने वीर शिवाजी के चित्र पर श्रद्वासमन अर्पित कर किया। उन्होंने वीर शिवाजी को भारत का अस्वस्वी प्रतापी, वीर सपूत बताया। कार्यक्रम में नरेन्द्र सैनी, जितेन्द्र सिंह, लुकेश कुमार राही, नवल ठेकेदार, दिनेश मिस्त्री, त्रिलौकी नाथ, उमेश चन्द्र, हरीसिंह रजावत, मन्दों सेठ, चैखेलाल प्रधान, राजू पप्पू, वेनामी ख्यिाली राम, ध्र्मसिंह, रामदास, छोटेलाल, ब्रजेन्द्र, सीताराम, चरन सिंह, मुकीम खान, युद्वपाल महौर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किय।

Read More

मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज में कार व पाॅच लाख रूपयें की नगदी नहीं लाने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शिप्रा गौतम पत्नी अभिषेक पुत्री दानबिहारी निवासी 527 रतन छतरी थाना वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति अभिषेक पुत्र सेंवकराम निवासी 27ए वासुदेव पुरी झोरवाड़ा जयपुर राजस्थान सहित चार अन्य परिजनों ने दहेज में पाॅच लाख रूपयें व एक कार की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देना तथा स्त्री धन को भी हड़प लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के गाॅव नरहोली से प्रातः काल टहलनें निकलें युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नरहोली निवासी 28 वर्षीय नरेश पुत्र लक्ष्मी नारायण प्रतिदिन की भांति टहलनें के लिए गया था। जैसे ही वह भरतपुर मथुरा मार्ग पर पहुंची तभी पीछें से आ रहें ट्रक ने नरेश को कुचल दिया जिससें नरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख आसपास लोग भी घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम बैरी में एक व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर आत्म हत्या किये जाने के प्रयास कीं परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी निवासीं मानसिंह पुत्र टीकम सिंह ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने पहुंच कर बमुश्किल मानसिंह को बचाया। उसने इस दौरान घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना से कुपित युवक के पिता टीकम सिंह पुत्र रोशन निवासी बेरी थाना फरह ने अपने ही पुत्र के विरूद्व आत्महत्या किये जाने के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। आज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री पदाधिकारियों सहित श्री राम मन्दिर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत नृत्यगोपाल दास जी से मिले। श्री शास्त्री ने कहा कि यमुना मुक्ति का यह अभियान सन्तों के सहयोग से ही अपनी सफलता की ओर बढेगा। सन्त नृत्यगोपाल दास जी ने अभियान को पवित्र बताते हुए सम्बन्धित लोगो से बात करने, अभियान का समर्थन करने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

Read More

यमुना मुक्तिकरण को लेकर सूरत में विशाल जन सभा आयोजित की गयी। जिसमें पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री षष्ठ पीठाधिश्वर बल्लभराय जी महाराज द्वारा उपस्थित वैष्णवों से यमुना मुक्ति के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में जोरदार  आवह्न किया गया। उन्होने उपस्थित भक्तों से 15 मार्च की पदयात्रा के लिये अभी रिजर्वेशन कराने की बात कही साथ ही कहा कि यमुना के बिना हम सभी अधूरे है और उनकी रक्षा के लिये कैसी भी परिस्थितियों का सामना करना पड़े पीछे नहीं हटना है। षष्ठ पीठााधिश्वर परम पूज्य श्री बल्लभराय जी महाराज की अध्यक्षता में यमुना मुक्तिकरण के लिये  आयोजित सभा में भाग लिया। इस सभा में हजारों की संख्या में वैष्णव जन उपस्थित रहे। परम पूज्य श्री बल्लभराय जी यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुये कहा कि सरकार भावी पीढी के विकास की बात करती है परन्तु वर्तमान और भावी दोनो पीढीयों के भविष्य की कोई चिन्ता नहीं है यमुना में आज दिल्ली के नालों का जल आ रहा है जिसके के कारण ब्रज के गांवों में बीमारियों ने अपना घर बना लिया है। जो सरकार नाले के पानी को यमुना बताती है वह ब्रजवासियों और भक्तों के साथ धोखा कर रहे है। सरकार कोई भी हो जो यमुना के लिये काम नहीं करेगा उसके खिलाफ पूरा देशा आन्दोलित होगा। 15 मार्च के आन्दोलन में गुजरात से हजारों वैष्णव पदयात्रा में भाग लेगें। राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री द्वारा उपस्थित सभी वैष्णवों को अभियान के विषय में पूरी जानकारी देते हुये 15 मार्च को पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया।  उपस्थित हजारों भक्तों ने हाथ उठाकर यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया और कहा कि हम यमुना महारानी को मुक्त कराने लिये कोसी से दिल्ली तक जायेगे।  राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री ने आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया  कि सूरत के बाद हरिद्वार, सुन्दर नगर, खण्डवा, उज्जैन, पीपरिया, इन्दौर, धमतरी, रायपुर, और कर्नाटक में बिल्लारी आदि शहरों में यमुना मुक्तिकरण के लिये जनसभायें आयोजित की जायेगी।  

Read More



Mediabharti