मथुरा

मुंबई।निक्की बत्रा ने बतौर नृत्य निर्देशक ४५ भोजपुरी फिल्में और रूप की रानी चोरों का राजा, राजा हिंदुस्तानी, हमराज जैसी कई हिंदी की बड़ी फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। अब सुनयना  फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किन्नरों पर एक फिल्म,'खान गली' का निर्माण और निर्देशन पहली बार कर रहे है और जिसमें एक किन्नर की भूमिका भी निभाया है। यह फिल्म ७० प्रतिशत पूरी हुई है। इसके बावजूद यह फिल्म २४ फरवरी २०१५ से रायपुर के बिलासपुर में शुरू हो रहे, "बिलासा फिल्म फेस्टिवल" के लिए चुनी गई है, जोकि फेस्टिवेल के तीनों दिन यानि २४, २५ और २६ फरवरी को दिखाई जाएगी।  निर्देशक निक्की बत्रा कहते है, " फेस्टिवेल के लोगों को फिल्म और उसकी कहानी बहुत पसंद आयी। और उनके कहने पर हम लोग ४० मिनट की फिल्म बनाकर फेस्टिवेल में दिखाने वाले है, जोकि किन्नरों के बारे में, उनके जीवन मरण के बारे में और वे पैसा कमाकर क्या करते है? उनको क्या - क्या तकलीफें होती है?उनको क्या क्या अधिकार मिलना चाहिए?इत्यादि को उसमें दिखाया है। यह फिल्म किन्नरों के पूरे जीवन को दर्शाती है।"    फिल्म में निक्की बत्रा, रामेश्वरी, सुल्तान खान, अमरीन खान, अजय भास्कर, कमल सेठ ,कुणाल सोनवणे इत्यादि कलाकार है। इसके कैमरामैन इंद्रजीत सिंह और संगीतकार आनंद राज आनंद है। इसके आर्ट डायरेक्टर चेतन चुडासमा, मिडिया पार्टनर हिन्द सागर,वेश भूषा नीता लुल्ला और गायक उदित नारायण, पामेला जैन, सदन सरगम इत्यादि है।     

Read More

वस्‍तुओं एवं सेवाओं के लिए उपभोक्‍ता बाजारों में हाल के वर्षों में काफी बदलाव आया है। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं, अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार में बढ़ोतरी और ई-कॉमर्स के तीव्र विकास ने उपभोक्‍ताओं के लिए नए अवसर खोल दिए हैं। इसके साथ-साथ, इसने अनुचित व्‍यापार एवं अनुचित व्‍यवसाय प्रचलनों के नए रूपों का जोखिम भी उपभोक्‍ताओं के लिए पैदा कर दिया है। नी‍तिगत सामंजस्‍य; समन्वित कार्यक्रम क्रियान्‍वयन; नियामकीय कदमों के समन्‍वय एवं एक संस्‍थागत तंत्र के द्वारा आम नागरिकों को सुशासन का लाभ दिलाते हुए अधिकतम परिणाम प्राप्‍त करना ही उपभोक्‍ता मामले विभाग (डीसीए) का लक्ष्‍य है। नई सरकार के सत्‍ता में आने के तुरंत बाद मूल्‍य वृद्धि, जो कि अनिवार्य वस्‍तुओं के लिए बाजार का द्योतक है, को नरम बनाने के लिए त्‍वरित कदम उठाए गए थे। 4 जुलाई 2014 को सभी राज्‍य एवं केन्‍द्र शासित प्रदेशों के खाद्य मंत्रियों का एक राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्‍मेलन में विशेष रूप से खाद्य कीमतों पर मुद्रास्‍फीति के दबाव को कम करने के लिए एक कार्ययोजना अपनाई गई। जुलाई और दिसंबर के बीच नष्‍ट होने वाली वस्‍तुओं की कीमतें अनिवार्य रूप से बढ़ती हैं। राज्‍यों को तहबाजारी तथा कालाबाजारी रोकने एवं इस अवधि के दौरान अनिवार्य वस्‍तुओं की आपूर्ति एवं वितरण को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाने को कहा गया है। केन्‍द्र सरकार एवं राज्‍यों द्वारा इस समन्वित कार्रवाई ने 2013 की इस अवधि की तुलना में नष्‍ट होने वाली अनिवार्य वस्‍तुओं की कीमतों को कम करने में मदद की। डीसीए ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि उपभोक्‍ता विवाद निवारण तंत्र उपभोक्‍ताओं की शिकायतों को त्‍वरित, किफायती एवं सरल तरीके से निपटाए, अनुचित व्‍यापार प्रचलनों को रोकने के लिए एक संस्‍थागत व्‍यवस्‍था स्‍थापित करे, उपभोक्‍ता सुरक्षा में उत्‍पाद जवाबदेही की धारणा शामिल करे और मध्‍यस्थता को एक वैकल्पिक विवाद निपटान (एडीआर) व्‍यवस्‍था के रूप में सक्षम बनाए, उपभोक्‍ता सुरक्षा अधिनियम तथा भारतीय मानक ब्‍यूरो अधिनियम में व्‍यापक संशोधनों को अंतिम रूप दिया है। डीसीए पूरी तरह संचालनगत ई- ऑफिस कार्यक्रम से जुड़ा एक विभाग है। ज्‍यादातर काम ऑनलाइन किया जाता है और फाइलों की एक बड़ी संख्‍या इलेक्‍ट्रॉनिक फाइलों की है। डीसीए का उद्देश्‍य जागरूकता एवं शिक्षा के जरिये उपभोक्‍ताओं को अधिकारसंपन्‍न बनाना; अनुचित व्‍यापार प्रचलनों को रोकने के द्वारा उपभोक्‍ता सुरक्षा को बढ़ावा देना; मानको एवं उनके अनुपालन के जरिये गुणवत्‍ता भरोसे एवं सुरक्षा में सक्षम बनाना; और एक किफायती और कारगर शिकायत निवारण तंत्र की सुविधा सुनिश्चित करना है।   उपभोक्‍ता मामले विभाग का कानूनी माप-पद्धति प्रभाग कानूनी माप पद्धति अधिनियम 2009 के क्रियान्‍वयन के जरिये सटीक वजनों एवं मापों का इस्‍तेमाल सुनिश्चित करने के द्वारा वस्तुओं के लिए ली जा रही कीमत की सही गुणवत्‍ता दिलाकर उपभोक्‍ताओं के हितों की सुरक्षा करता है। उपभोक्ता उन सभी उत्पादों, जिनकी वे खरीद करते हैं और सेवाएं जिनका इस्तेमाल करते हैं, उनकी गुणवत्ता का भरोसा और सुरक्षा पाने के हकदार हैं। गुणवत्ता भरोसा और सुरक्षाएं भारत के राष्ट्रीय मानदंड निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वर्णित सख्त मानकों द्वारा अनुशंसित होती हैं। डीसीए ने बीआईएस अधिनियम में बड़े संशोधनों को अंतिम रूप दिया है। जागो ग्राहक जागो मल्टीमीडिया अभियान उपभोक्ताओं की शिक्षा और जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में उपभोक्ता मामले विभाग की एक पहल है। डीसीए के प्रयासों का जोर उन मुख्य क्षेत्रों पर है, जो सभी उपभोक्ताओं को प्रभावित करते है जैसे कृषि, खाद्य, आवास, स्वास्थ्य, परिवहन, वित्तीय सेवाएं, शिक्षा आदि। उपभोक्ता पक्षसमर्थन पर एक अंतःस्तरीय समूह का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष डीसीए के सचिव हैं। डीसीए उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित और कारगर निपटान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

Read More

पशु तस्करों का दुस्साहस, पुलिस की जीप में मारी टक्कर, एक दरोगा व एक होमगार्ड की मौत, एक सिपाही घायल -रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद सिपाहियों को सलामी देती पुलिस की टुकड़ी एवं एसएसपी मंजिल सैनी व पुलिस के अन्य अधिकारीगण मथुरा। जनपद की कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने बीती रात एक बार फिर कानून के रखवालो पर हमला कर राजमार्ग को दहला दिया। गौ तस्करों के इस हमले में एक होमगार्ड की मौके पर ही जबकि एक दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। एक सिपाही अभी भी गम्भीर अवस्था में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी पुलिस अफसरों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गयी लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नही आ सके। पुलिस पर हमला होने का यहां कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व भी यहां शराब माफियाओं ने एक सिपाही की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस हवा में हाथ पैर मार रही है लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग सका। इतना सब होने के बावजूद जनपद पुलिस के आलाधिकारी और प्रदेश सरकार ‘‘जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंशी बजा रहा था‘‘ की तर्ज पर मूक दर्शक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिपोर्टिंग चैकी जैंत क्षेत्र के छटीकरा गोवर्धन मार्ग पर गांव मघेरा में गुरूवार की रात करीब 11ः00 बजे गश्त कर रही पुलिस पिकेट की गाड़ी ने वहां से गुजर रही एक लोडिंग मैक्स पिकअप वैन को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस के बैरियर को तोड़ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने जैंत चैकी पर तैनात दरोगा को गाड़ी के हाइवे की तरफ भागने की सूचना दी। चैकी इंचार्ज जैंत ने हाइवे पर तैनात पिकैट को इस संदिग्ध गाड़ी को रोकने व चैकिंग करने का निर्देश दिया। इसी दौरान दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची इस गाड़ी को जैंत पुलिस पिकैट ने रोकने का प्रयास किया, तो चालक वहां लगे स्टापर को तोड़ता हुआ गाड़ी को भगा ले गया। आगे छाता पुलिस ने अपनी सीमा में गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो यहां भी उन्होंने यहीं क्रम दोहराया। अतः में थाना कोसीकलंा की पुलिस पिकैट अजीजपुर पर जब इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वहां रखे स्टापर को हाइवे पर उछाल दिया और वहां खड़े तीन खाकीवर्दी धारियों को रौंद दिया। जिससे वहां तैनात होमगार्ड घनश्याम पुत्र देवीलाल निवासी गांव जाब तथा प्रोन्नत दारोगा राम वकील यादव पुत्र मनोहर सिंह यादव निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ जनपद एटा हाल निवासी श्याम नगर आगरा तथा एक पुलिस कांस्टेबिल राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मैक्स पिकअप वैन चालक गाड़ी को सुरक्षित भगा ले जाने में सफल रहा।  सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी छाता व कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गयी। पुलिस की कई टीमों को बदमाशों को पकड़ने के लिये लगाया है लेकिन बदमाशो का कोई सुराग तक नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक होमगार्ड व प्रोन्नत दरोगा के शव का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्र्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल सिपाही राजीव कुमार का आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस के साथ यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पूर्व ही शराब तस्करों ने भी एक सिपाही की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस दबिश के दौरान भी पुलिस की मजामत की घटनाऐ ंतो अब जनपद में आम हो गयी है। वाहन चैकिंग के दौरान भी पुलिस के साथ आये दिन हाथापाई होती रहती है। पुलिस के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं से पुलिस का मनोबल गिरता जा रहा है तथा अपराधियों के हौसले बुलन्द हो रहे है। जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जहां खाकी भी सुरक्षित नहीं है वहां आम आदमी भी क्या सुरक्षित रहेगा।  

Read More

मथुरा। आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर अपने ही डीजी कमलेन्द्र प्रसाद के खिलाफ गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्प आनंद आत्महत्या मामले में पुलिस के सामने गवाही देने कल मथुरा पहुंचेंगे। पूर्व में उन्होंने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को पत्र लिख कर बताया था कि श्री प्रसाद के साथ पिछले लगभग डेढ़ माह के साथ में उन्होंने उनकी कार्यप्रणाली में वे सभी बातें देखीं जो संकल्प आनंद ने अपने सुसाइड नोट में कहा था। श्री प्रसाद नीचे के अफसरों पर दवाब बना कर उनसे आलेख लिखवा कर तमाम निर्णय करते हैं. साथ ही वे अपने काम में इतने अधिक जानकार हैं कि यह असंभव है कि उनकी जानकारी के बिना उनके दफ्तर में कोई भी सही या गलत काम हो जाए और श्री प्रसाद द्वारा उनकी गैरजानकारी में कोई काम हो जाने की बात पूर्णतया अमान्य है। इन तथ्यों के आधार पर श्री ठाकुर कल इस मामले के मथुरा पहुँच कर विवेचक को अपना बयान दर्ज करायेंगे।

Read More

क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंच कर खुलवाया जाम गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसों में विद्युत खंभे से करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर एवं एसडीएम सदर पहुंच गए तथा लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पलसो निवासी 16 वर्षीय विकास आज घर के बाहर लगे खंभे के निकट से गुजर रहा था, इस दौरान खंभे में आ रहे करंट से झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शव को बरसाना गोवर्धन मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जाम खुलवाया नहीं जा सका था।  

Read More

इंटरलाॅकिंग सड़क का लोकार्पण करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सुजीत वर्मा बल्देव। राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत निर्मित दाऊजी मोड हनुमान तिराहा से दांयी तरफ बिरजो शर्मा की दुकान तक इंटरलाॅकिंग सड़क का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा द्वारा नारियल फोड़कर व शिला पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री वर्मा ने कहा कि करीब 30 लाख रूपए की लागत से इस रोड का निर्माण कार्य किया गया है। उनका ध्येय बल्देव का सर्वांगीण विकास कराना है। बल्देव के चहुंमुखी विकास के लिए शासन से भी विशेष पैकेज की मांग की गयी है जिससे कि बल्देव का उसके ऐतिहासिक व धार्मिक स्वरूप के अनुसार विकास हो सके तथा बल्देव की अलग पहचान स्थापित हो। इस अवसर पर युवा सुजीत वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, आचार्य विष्णु महाराज, शैलेन्द्र प्रताप, सुनील पांडे, मनीष, रमेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  

Read More



Mediabharti