आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के परम सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च 2015 को यमुना मुक्ति व शुद्धि के लिये मथुरा से बल्लभगढ़ तक होने वाली वाहन यात्रा एवं 12 मार्च 2015 को बल्लभगढ से दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के विषय में आज दिनांक 18 फरवरी को मथुरा राधानगर पार्क में युवा मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें सभी युवा वर्गाो से यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने की अपील की गई। यमुना रक्षक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि 11 मार्च को मथुरा से हजारों यमुना भक्त वाहनों द्वारा बल्लभगढ़ पहुँचेंगे तथा 12 मार्च को लाखों की संख्या में यमुना भक्त दशहरा ग्राउण्ड बल्लभगढ़ से पदयात्रा करते हुये दिल्ली संसद भवन के लिये कूच करेंगेे। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष आशाीश गोस्वामी ने कहा कि यमुना की दुर्दशा ब्रज में अत्याधिक खराब हो चुकी है, करोड़ों लोगों की आस्था यमुना से जुड़ी हुई है। यमुना की अविरल धारा को ब्रज में लाने के लिये सभी युवाओ को एकजुट होना है एवं माँ यमुना को मुक्त एवं शुद्ध कराना है, इसलिये सभी को मिलकर 11 मार्च से प्रारम्भ होने वाली इस आन्दोेलन में सब को बढ़- चढ़ कर भाग लेना होगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया, मथुरा नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद वर्मा, मुनेन्द्र कुमार यादव, हरि सिंह, विवेक शर्मा, सागर अरोड़ा, आशीश शर्मा, शिवकुमार यादव, ललित गौतम, प्रण्य, प्रवीण चैधरी, दिनेश चैधरी, अरूण शर्मा, संजय पण्डित, नितेश बंसल, दिव्यांग आदि उपस्थित थे। दिनांक 19 फरवरी को छटीकरा में यमुना रक्षक दल का कार्यालय का उद्घाटन होगा, राष्ट्रीय महससचिव रमेश सिसादिया ने जानकारी देत हुये बताया कि कल से यमुना रक्षक के 2 प्रचार रथ प्रचार-प्रसार के लिये रवाना होगा।
Read More




