मथुरा

      यमुना रक्षक दल द्वारा आज दिनांक 19 फरवरी को छटीकरा में यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन किया गया।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय में अत्याधुनिक तकनिकों की व्यस्थता कराई गयी। इस उद्घाटन समारोह में यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी उपस्थित थे। आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के परम सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च 2015 को यमुना मुक्ति व शुद्धि के लिये मथुरा से बल्लभगढ़ तक होने वाली वाहन यात्रा एवं 12 मार्च 2015 को बल्लभगढ से दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के विषय में उद्घाटन के उपरान्त बैठक में चर्चा की गई। हरियाणा प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार ने सभी यमुना भक्तों को एवं ब्रजवासियों को 12 मार्च को बल्लभगढ़ पहुँचने का निमन्त्रण दिया उन्होने कहा कि 12 मार्च को बल्लभगढ़ एवं फरीदाबाद से कई हजार लोग पदयात्रा में भाग लेकर दिल्ली संसद भवन के लिये कूच करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसेदिया ने कहा कि यमुना मुक्ति व रूाुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल निरन्तर संघर्ष कर रहा है। यमुना के इस आन्दोलन में सभी ब्रजवासियों को निःस्वार्थ भाव से मिलकर भाग लेना होगा। माँ यमुना को मुक्त कराना सभी ब्रजवासियों का परम कर्तव्य है। कल दिनांक 20 फरवरी को ब्रजकला केन्द्र मथुुरा में सायं 4 बजे एवं छाता में  दोपहर 1 बजे यमुना रक्षक दल के कार्यालय का उद्घाटन होगा।  इस अवसर पर कुँवर सिंह निषाद, राधाबल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति, मुनेन्द्र यादव, शरद वर्मा, हरि सिंह, सियाराम यादव, चंकी चैधरी, पवन कुमार,  डाॅ0 राजवीर सिंह, सोनू यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Read More

मुंबई।हिन्द राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित लिटिल मैरी इंग्लिश हाई स्कूल, मलाड (ईस्ट),मुंबई में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया था। जहॉ पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती विद्या ठाकुर (राज्यमंत्री), सम्मानित अतिथि श्री विनोद शेलार( बी एम सी शिक्षण समिति अध्यक्ष) व प्रोफेसर निशित कैलाश दवे (दुर्गा देवी शराफ कॉलेज एवं महाराष्ट्र राज्य वाणिज्य समिति सदस्य) तथा सुनिल वाड़के( वरिष्ठ पोलिस अधिकारी) उपस्थित थे, जिनको स्कूल के प्रिंसिपल अनसार खान द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के लोगों ने और बच्चों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।     Sanjay Sharma Raj

Read More

  मनमोहन गुप्ता भगवान शिव के सहस्त्र नाम में वटवृक्ष, पीपल, नीम और अनेक वनस्पतिओं को शिव स्वरुप की मान्यता दी जाती रही है। भगवान शंकर कलयुग में अधिकांशतः वृक्षों में ही निवास करते है।  नीलकंठ ऑक्सीजन देते है और कार्बनडाईऑक्साइड स्वयं ग्रहण करते है। शंकर गंगाधर जोकि आकाश से जल शोषित करते है और वर्षा के रूप में धरती की प्यास बुझाते हैं। शंकर चंद्रधर, संसार की ऊष्मा को शोषित करते है और शीतलता प्रदान करते है। शंकर स्वयं जटाधारी है,कई पेड़ों में भी जटा निकलते देखा जाता है। शंकर भाघम्बरधारी जोकि पेड़ों की छाल भी बाघम्बर स्वरुप है। शंकर सर्वदा समाधिष्ट रहते और उसी तरह वृक्ष हैं जो कि एक तरह से समाधिष्ट होते है और एक ही जगह स्थिर होते है।  शंकर मंदिर - अट्टालिकाओं में नहीं रहते है बल्कि निर्जन - एकांत उनका निवास स्थल होता है। पेड़ भी जंगल में शोभा पाते है। शंकर कल्याणकारी है। सबको अन्न - धन देकर उनका भंडार भारतीय है। वृक्ष भी तो मानवता के लिए वरदान स्वरुप है। तरह - तरह के फल - फूलों से मनुष्य का भरण - पोषण करते रहते है।  शंकर तो महाकाल कहे जाते है। स्थित अनुसार जलाकर भस्म कर देते है। पेड़ों की लकडियाँ भी तो ज्वलनशील होती है। शव - दाह के लिए कितना उपुक्त होती है। शंकर को फल - फूल या मेवा - मिठाई नहीं चाहिए होता है बल्कि एक लोटा जल ही उन्हे प्रसन्न कर देता है। पेड़ों के लिए पानी ही तो प्राण है। अतः में सभी भाई - बहनों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ की आप नित्य एक लोटा जल वृक्षों को जरूर दे। देंगे एक लोटा जल, पाएंगे ताजे - मीठे फूल। इस कारण इस शिवरात्रि से नियमित रूप से एक लोटा जल वृक्षों को जरूर दे और भगवान शंकर को प्रसन्न करे।वृक्ष ही शिव है। लेखक और कवि श्री मनमोहन गुप्ता               

Read More

22 को फिर दिल्ली के छूटेगें पसीने , यमुना भक्त जायेगें दिल्ली सरकार को अन्तिम सन्देश देने  यमुना को ब्रज में वापस लाने के लिये यमुना भक्त अपनी तैयारियाँ पूरी कर चुके है। अब आर या पार की लड़ाई का मन बना चुके यमुना मुक्तिकरण अभियान के यमुना भक्तों द्वारा सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये 22 फरवरी 2015 को दिल्ली जन्तर-मन्तर पर विशाल यमुना संकल्प जनसभा आयोजित की जा रही है । जिसमें हजारों की संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, एवं पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बतााया कि यमुना भक्त ‘ अब की बार यमुना की धार ’ ध्येय वाक्य लेकर तैयारियों में जुटे हुये है। इस बार यमुना भक्त बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटेगें। सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये कि 15 मार्च से पहले यमुना भक्तों की मांग मान यमुना को मुक्त करें वरना 15 मार्च को होने वाला आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ‘यमुना संकल्प जनसभा’ 22 फरवरी को जन्तर मन्तर दिल्ली में 11ः30 से 4 बजे तक आयोजित की जायेगी जिसमें ब्रज से भी भारी संख्या में ब्रजवासी और यमुना भक्त भाग लेने पहुॅचेगें। इसके साथ साथ अभियान के दिल्ली व हरियाणा के कार्यकर्ता और हजारों पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेने दिल्ली पहुॅचेगें।  यमुना मुक्तिकरण अभियान में ब्रजवासियों, यमुनाभक्तों के साथ साथ अभियान को समर्थन देने व इस मुहिम में सहभागिता करने 24 फरवरी को स्टार वन चैनल पर आने वाले शो लाफ्टर चैलेन्ज के स्टैण्डअप काॅमेडियन अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय वृन्दावन पहुॅचेगें। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने बताया कि अभियान को समर्थन और उसमें सहभागिता करने के लिये लाफ्टर चैलेन्ज के मशहूर कलाकार प्रताप फौजदार, खयाली और दीपक सैनी जी 24 फरवरी को अभियान के कार्यलय आकर अभियान को समर्थन व अपने हास्य कौशल द्वारा ब्रजवासियों को यमुना मुक्तिकरण संदेश देंगें व 15 मार्च की यात्रा में भी सम्मलित होकर पदयात्रियों का उत्साह बढायेगें।  15 मार्च की में तैयांरियो में यमुना भक्तों ने झोंकी ताकत  15 मार्च 2015 की पदयात्रा को सफल बनाने के लिये यमुना भक्तों द्वारा पूरी शक्ति झोंक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह जी के नेतृत्व में एक टीम 22 फरवरी के दिल्ली जंतर-मंतर को सफल बनाने के लिये गांवो गांवो प्रचार प्रसार किया जा रहा है । उनके द्वारा हसनपुर, लेखी, बसवा, पीडूकी, रामगढ़, जटौली,  बनचारी , डकौरा, में जन संपर्क कर 15 मार्च की पदयात्रा में भारी संख्या में सहभागिता करने का आवह्न किया गया। अभियान के राधाकिशन पंडित जी के  नेतृत्व में सन्तों द्वारा अभियान के प्रचार रथ के द्वारा संकेत, ब्रजवारी, आजनौंख, गाजीपुर, रनवारी, छाता  आदि गांवो मे संकर्प किया गया। अभियान के फरह ब्लाक में ठा. गिरधारी लाल के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ के माध्यम में कई गांवो जनसंपर्क और प्रचार सामग्री वितरित की गई। अभियान में गोवर्धन ब्लाक में मानमन्दिर के संत किशन दास जी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा भी गोवर्धन के दर्जनों गांवों में प्रचार कर अभियान की प्रचार सामग्री बांटी गयी और पदयात्रा में चलने का आवह्न किया गया। वहीं मथुरा में पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा विश्राम घाट, चैबिया पाड़ा, होलीगेट , विकासबााजर क्षेत्र में  जन संपर्क कर लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया गया।   

Read More

22 को फिर दिल्ली के छूटेगें पसीने , यमुना भक्त जायेगें दिल्ली सरकार को अन्तिम सन्देश देने  यमुना को ब्रज में वापस लाने के लिये यमुना भक्त अपनी तैयारियाँ पूरी कर चुके है। अब आर या पार की लड़ाई का मन बना चुके यमुना मुक्तिकरण अभियान के यमुना भक्तों द्वारा सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये 22 फरवरी 2015 को दिल्ली जन्तर-मन्तर पर विशाल यमुना संकल्प जनसभा आयोजित की जा रही है । जिसमें हजारों की संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, एवं पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बतााया कि यमुना भक्त ‘ अब की बार यमुना की धार ’ ध्येय वाक्य लेकर तैयारियों में जुटे हुये है। इस बार यमुना भक्त बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटेगें। सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये कि 15 मार्च से पहले यमुना भक्तों की मांग मान यमुना को मुक्त करें वरना 15 मार्च को होने वाला आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ‘यमुना संकल्प जनसभा’ 22 फरवरी को जन्तर मन्तर दिल्ली में 11ः30 से 4 बजे तक आयोजित की जायेगी जिसमें ब्रज से भी भारी संख्या में ब्रजवासी और यमुना भक्त भाग लेने पहुॅचेगें। इसके साथ साथ अभियान के दिल्ली व हरियाणा के कार्यकर्ता और हजारों पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेने दिल्ली पहुॅचेगें।  यमुना मुक्तिकरण अभियान में ब्रजवासियों, यमुनाभक्तों के साथ साथ अभियान को समर्थन देने व इस मुहिम में सहभागिता करने 24 फरवरी को स्टार वन चैनल पर आने वाले शो लाफ्टर चैलेन्ज के स्टैण्डअप काॅमेडियन अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय वृन्दावन पहुॅचेगें। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने बताया कि अभियान को समर्थन और उसमें सहभागिता करने के लिये लाफ्टर चैलेन्ज के मशहूर कलाकार प्रताप फौजदार, खयाली और दीपक सैनी जी 24 फरवरी को अभियान के कार्यलय आकर अभियान को समर्थन व अपने हास्य कौशल द्वारा ब्रजवासियों को यमुना मुक्तिकरण संदेश देंगें व 15 मार्च की यात्रा में भी सम्मलित होकर पदयात्रियों का उत्साह बढायेगें।  15 मार्च की तैयांरियो में यमुना भक्तों ने झोंकी ताकत  15 मार्च 2015 की पदयात्रा को सफल बनाने के लिये यमुना भक्तों द्वारा पूरी शक्ति झोंक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह जी के नेतृत्व में एक टीम 22 फरवरी के दिल्ली जंतर-मंतर को सफल बनाने के लिये गांवो गांवो प्रचार प्रसार किया जा रहा है । उनके द्वारा हसनपुर, लेखी, बसवा, पीडूकी, रामगढ़, जटौली,  बनचारी , डकौरा, में जन संपर्क कर 15 मार्च की पदयात्रा में भारी संख्या में सहभागिता करने का आवह्न किया गया। अभियान के राधाकिशन पंडित जी के  नेतृत्व में सन्तों द्वारा अभियान के प्रचार रथ के द्वारा संकेत, ब्रजवारी, आजनौंख, गाजीपुर, रनवारी, छाता  आदि गांवो मे संकर्प किया गया। अभियान के फरह ब्लाक में ठा. गिरधारी लाल के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ के माध्यम में कई गांवो जनसंपर्क और प्रचार सामग्री वितरित की गई। अभियान में गोवर्धन ब्लाक में मानमन्दिर के संत किशन दास जी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा भी गोवर्धन के दर्जनों गांवों में प्रचार कर अभियान की प्रचार सामग्री बांटी गयी और पदयात्रा में चलने का आवह्न किया गया। वहीं मथुरा में पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा विश्राम घाट, चैबिया पाड़ा, होलीगेट , विकासबााजर क्षेत्र में  जन संपर्क कर लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया गया।   

Read More

गोविन्द मठ वृन्दावन से रवाना हुआ यमुना प्रचार रथ, आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी ने दिखाई हरी झण्डी आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी परम सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च से मथुरा से दो हजार वाहनों के साथ बल्लभगढ़ तक वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को प्रातः 9 बजे से लाखों यमुना भक्तों के साथ दिल्ली संसद भवन तक होने वाली पदयात्रा के प्रचार प्रसार एवंज न जागरण के लिये आज दिनांक 20 फरवरी को आचार्य जी ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रथ के साथ लोकगीत गायक सियाराम यादव के साथ भजन गायक, लोकगीत गायक एवं ब्रजरसिया गायको की टीम साथ ही रवाना हुई जो कि पूरे प्रदेश, जिले एवं गाँव-गाँव जाकर जन जागरण एवं प्रचार-प्रसार करेगी।। यह सभी गायक गीतों के माध्यम से यमुना की पीडा़ बयां करेगी। नरी एवं तरौली में हुई यमुना रक्षक दल की बैठक, चलाया गया जन जागरण  जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम नरी में एवं राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया की अध्क्षता में ग्राम तरौली में यमुना रक्षक दल की बैठक हुई जिसमें 11 मार्च से होने वाली विशाल वाहन यात्रा एवं 12 मार्च से लाखों यमुना भक्तों एवं ब्रजवासियों के साथ बल्लभगढ़ से होने वाली पदयात्रा का आह्वान किया गया। बैठक के उपरान्त ही पूरे गाँव में प्रचार-प्रसार के साथ जन जागरण अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया एवं जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने कहा कि यमुना आन्दोलन को कमजोर करने वालों को ब्रजवासी कभी क्षमा नहीं करेंगे, निजी स्वार्थ के लिये बन रहें हैं अलग-अलग गुट। यमुना रक्षक दल 5 वर्षों से चला रहा है यह अभियान, ब्रजवासी इस बात को भली-भांती से जानते हैं। आगे उन्होने कहा कि सभी ब्रजवासियों को 11 मार्च के इस आन्दोलन में निःस्वार्थ भाव से बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा। ब्रजवासियों के सहयोग से ही यमुना की अविरलता पुनः वापस आयेगी। सभी ब्रजवासियें ने माँ यमुना के जयकारे लगाते हुये यमुना रक्षक दल एवं 11 मार्च से चलने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में आज दिनांक 20 फरवरी को छाता में निकट हाईने वाई-पास पर यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन समारोह में छाता के सभी यमुना भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रवीण चैधरी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर रमेश सिसौदिया, डाॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल पाल सिंह, भरत सिंह, मूला मास्टर, हरि सिंह, मुनेन्द्र यादव, सन्नी कौशिक, मूलचन्द्र तौमर, सोभाराम प्रधान, सियाराम यादव, मुकेश शर्मा, मदनलाल गौतम, प्रमनाराण, प्रेम सिंह, सुरेन्द्र बहादुर, भरत उपस्थित थे। एक हजार संत देंगे यमुना रक्षक दल का साथ वृन्दावन गोपाल बाग आश्रम में हुई संतों की बैठक। जिसमें सैकड़ों संत उपस्थित थे। सभी संतों ने  यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च से होने वाले वाहन यात्रा में ंभाग लेने का समर्थन दिया। बलराम दास महाराज, बालमुकुन्द शास्त्री, लोचन दास महाराज, प्रज्ञनानन्द महाराज एवं स्वामी स्वतन्त्रतानन्द महाराज ने कहा कि यमुना के इस आन्दोलन में एक हजार साधु-संत बढ़-चढ़ भाग लेंगे।

Read More



Mediabharti