मथुरा

छाता क्षेत्र की सडके बनवाने को सडको पर उतरे ग्रामीण छाता तहसील दिवस में डीएम, एसएसपी फरियादे सुनते हुऐं व नरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सडको की मरम्मत की मांग को लेकर प्रर्दशन करते ग्रामीण छाता। बुधवार को छाता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीएम राजेश कुमार ने की। इस दौरान 120 शिकायते दर्ज हुई जिनमें से एक का भी निस्तारण नही हो सका। एक सप्ताह ने अंदर सभी शिकायतो के निस्तारण करने के आदेश डीएम ने अधिरकारियों को दिये हैं। तहसील दिवस में समाजसेवी नरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में सैकडो ग्रामीणो ने कोसी, शेरगढ एवं छाता शेरगढ तथा अन्य जर्जर पडी सडको की मरमत कराये जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रर्दशन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी यदि शीघ्र खराब सडको की मरम्मत नही करायी गई तो आंदोलन किया जायेगा। डीएम ने समस्या को गंभीरता से सुना और पीडब्लूडी के अधिकारियो को बुलाकर सडके मरम्मत कराने के निर्देश दिये। वही राष्ट्रीय राज ग्राम प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता वर्मा के नेतृत्व में छाता तहसील के ग्राम प्रधानो ने वीडीओ छाता पर अभद्व विवहार किये जाने की शिकात की और आरोप लगाया कि खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के मस्ट रोल जारी नही किये जा रहे। प्रधानों का शोषण किया जा रहा हैं जिससे प्रधानों में रोष व्याप्त हैं। वीडीओं के तवादले की मांग की गई हैं। वही नगर के मुस्लिम समाज के लोगो ने पूर्व चेयरमैन चै0 जगपाल सिंह के नेतृत्व में कब्रिस्तिान हेतु जमीन आवंटित करने की मांग की। इसके अलावा जल निगम, पुलिस, राजस्व, बिजली, पीडब्लूडी, समाज कल्याण, नगर पंचायत, नगर पालिका, रोडवेज, सिचांई आदि विभागे की 120 शिकायते दर्ज हुई। इस मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, सीओ एके श्रीवास्तव, सीएमओं, सीडीओ, वीडीओं एसडीओं आदि सभी अधिकारी मौजूद थें।  

Read More

मथुरा। एक स्कूली बस व निजी बस की भिडंत में कई बच्चे घायल हो गये। घायल बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह बरसाना नंदगांव मार्ग स्थित गांव संकेत में स्कूली बच्चो से भरी एक बस निजी बस से जा भिड़ी। नतीजन कई बच्चे घायल हो गये। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी बस श्रद्धालुओ से भरी हुई थी। कुछ श्रद्धालुओ के भी घायल हो जाने की खबर है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल बच्चो को कोसी के स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात समाजवादी एबूलेंस बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। परिणाम स्वरूप बस के चालक समेत दो लोग घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना हाइवे के अंतर्गत नरहौली पुल के समीप समाजवादी एम्बुलेंस सेवा की बस संख्या यू0पी0 85 ए0जी0 0284 जयगुरूदेव मंदिर के समीप स्थित पैट्रोल पम्प से डीजल लेने जा रही थी तभी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बस का चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। परिणाम स्वरूप बस का चालक ब्रजेश कुमार निवासी फिरोजाबाद व कन्नौज निवासी चिकित्सक कृष्णकांत गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

Read More

मथुरा। समाजसेवी संस्थान कल्याण करोति द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क कत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह कल्याणं करोति धाम के प्रागण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वामी महेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि मानव मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है जो भी हमें परमात्मा से मिला है यह उपहार है उपहार को अपने उदार हृदय के द्वारा जितनें जरूरत मन्दों की सेवा कर सकें यह हमारी मानवीयता होगी। इस अवसर पर भागवत भूषण अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीनहीन जनों की सेवा करना परमात्मा की सेवा से कम नहीं है। नगर मजिस्टेंट हेम सिंह ने कहा कि कल्याण करोति संस्था नेत्र ज्योति व विकलांगों की सहायता के लिए निरन्तर कार्य कर रही हैं। संस्थान द्वारा दी गई सेवाओं से अनेकों लोगों को नेत्र रोगों से लाभ मिल रहा हैं। वहीं विकलांग भी विभिन्न उपकरण पाकर इसका लाभ उठा रहें हैं। कार्यक्रम को बीएसए कालेज के प्रचार्य डा. वीरेद्र मिश्रा, जिला प्रोवेशन अधिकारी ओपी यादव, व संस्थान के महासचिव सुनील शर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के तहत डा0 केएल गर्ग मेमोरियल के तत्वाधान में फरह स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति व कल्याण करोति मथुरा में निःशुल्क विकलांग सेवा शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 119 लाभार्थियों को चयनित कर निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किये गये। कार्यक्रम में विजय कुमार अग्रवाल, सम्मेर सिंह, चम्पा लाल, भुवलका, सुर्दशन बेहरा, बीके शुक्ला, आरपी प्रजापति, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहें।

Read More

मथुरा। ब्रजभूमि में नन्हे मुन्हे बच्चों को पहली बार 7 डी थिएटर का आनंद मिलेगा। यह सुविधा अभी आगरा और अलीगढ़ मंडल के किसी भी जिले में नहीं है, लेकिन मथुरा में इसका शुभारंभ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाईवे प्लाजा में किया। शुभारंभ के दिन ही 7 डी थिएटर बच्चों का आकर्षण का केन्द्र बन गया। मथुरा के ही नहीं आगरा मंडल के पहले 7 डी थिएटर का उद्घाटन शनिवार की अपरान्ह श्रीग्रुप के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने फीता काटकर किया। थिएटर के डायरेक्टर अमित चैधरी ने बताया कि इसके अंदर बैठकर बच्चे 20 मिनट तक 3 डी पिक्चर का आनंद ले सकेंगे, पिच्चर देखने के दौरान बच्चों को महसूस होगा कि वे उस फिल्म में सहभागिता कर रहे हैं। इस थिएटर की विशेषता है कि जिस सीट पर बच्चे बैठेंगे वह हर समय उपर नीचे घूमती हुई दिखाई देगी। उद्घाटन के समय थिएटर के डायरेक्टर अमित चैधरी ने उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर योगेन्द्र अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, ताराचंद, राजीव अग्रवाल, माध्व गौतम, अनिल चैधरी, अतुल अग्रवाल सहित हाईवे प्लाजा के दुकानदार और कर्मचारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के व्यवहार से जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता परेशान हैं वहीं उनके सहायक भी हेमा मालिनी से एक कदम आगे हैं। फिल्म स्टार का घमंड हेमा के दिमाग से नहीं उतरा है। सांसद ने एक सैनिक विधवा से जो बदतमीजी की उससे महिला के आंसू निकल आए लेकिन इस सुपरस्टार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ब्रजराज धाम काॅलौनी टाउनशिप निवासी सुनीता देवी पत्नी स्व0 सैनिक हरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह 13 फरवरी शाम पांच बजे राधा अशोक होटल पर हेमामालिनी से आर्थिक मदद हेतु मिलने गई थी, पहले तो उनके सहायक ने मिलने से इंकार कर दिया और कह दिया कि सांसद के पास वक्त नहीं है लेकिन वह इंतजार करती रही’ जब हेमा मालिनी कमरे से बाहर निकली तो मैंने उनका बताया कि ‘मेरे पति सेना में कार्यरत थे, आनंद पर्वत नई दिल्ली यूनिट में ड्यूटी के दौरान उनकी 20 दिसम्बर 2014 को मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार अगले दिन नगला शेरा सौंख में हुआ। यहां सांसद और उनका कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा, मैंने कहा कि मेरे पास तीन बच्चे हैं, और कोई जमीन जायदाद नहीं है। बच्चों का जीवन पालने हेतु सांसद के पास मदद मांगने गई तो उन्होंने साफ मना कर दिया। कहा कि साधारण लोगों से मिलने के लिए मेरे पास समय नहीं है। आपके पति गोली लगने से नहीं मरे हैं, तो मैं क्यों आपके आंसू पोछने आऊं, मेरे प्रतिनिधि को भी आपके पास जाने की कोई जरूरत नहीं है। हेमा मालिनी से ढांढस तो दूर यह कहकर मुझे अपमानित किया कि ‘‘यहां से चली जाओ मेरा दिमाग खराब नहीं करो’’। हेमा मालिनी का यह किस्सा अकेला नहीं है, पार्टी के तमाम लोगों को वह समय समय पर बेइज्जत करती रही हैं। यहां तक कि उनके निजी सहायक भी बदतमीजी से बाज नहीं आते। 

Read More

  ऋषि बोधोत्सव पर वेद मदिंर में 101 कुण्डीय यज्ञ का हुआ आयोजन आर्यजनों ने शहर में निकाली शोभायात्रा मथुरा। शहर के मसानी चैराहा स्थित वेद मंदिर में महर्षि दयानन्द बोधोत्सव के मौके पर 101 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन आचार्य स्वदेश महाराज के ब्रम्हत्व में हुआ। दूर दराज से आये आर्यजनों ने यज्ञ में आहुति प्रदान कर अपने आप को धन्य महसूस किया। यज्ञ पूर्ण होने के बाद आर्यजनों को सम्बोधित करते हुए वेद मदिंर महंत आचार्य स्वदेश महाराज ने ऋषि दयानन्द के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें महर्षि के जीवन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए और जीवन में महर्षि दयानन्द द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश का स्वाध्याय अवश्य करें। श्री आचार्य ने आर्यजनों का आव्ह्ान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को संस्कारित करें। बचपन से ही उन्हें चरित्र निर्माण की शिक्षा दें क्योंकि चरित्र निर्माण से ही जीवन का विकास संभव है। दोपहर बाद आर्य समाज मदिंर तिलकद्वार से विशाल शोभायात्रा शहर के आर्य समाज रोड, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी, चैक बजार, छत्ता बजार, होली गेट होती हुयी आर्य समाज मदिंर पर पूर्ण हुयी। शोभायात्रा में चल रहे आर्यजनों ने शहर को महर्षि दयानन्द के जयकारों से गंुजायमान कर दिया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत शहरवासियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आचार्य हरीप्रकाश शास्त्री, आचार्य शत्रुजीत शास्त्री, सत्यप्रिय आर्य, कृष्णवीर शर्मा, नरेन्द्र शास्त्री, कृष्ण गोपाल गुप्ता, कपिल प्रताप सिंह, विपिन बिहारी, ब्रज किशोर आर्य, राम प्रकाश आर्य, उपकार गुप्ता, अर्चना प्रिय, वन्दना प्रिय, हरी सिंह आर्य, सोनू मलिक, अमर चन्द आर्य आदि उपस्थित रहे।

Read More



Mediabharti