गुजरात में यमुना मुक्ति का अलख जगाते यमुना भक्त
मथुरा। यमुना मुक्ति की गूॅज अब ही नहीं अपितु ब्रज से बाहर भी फैलने लगी है। यमुना मुक्ति के अभियान का असर अब गुजरात में दिखने लगा है। पुष्टि मार्गिय आचार्य गोस्वामी श्री शरद बाबा महाराज की अध्यक्षता में गुजरात के कई प्रमुख शहरों में 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को लेकर बडी सभाये आयोजित की गई। यह सभाये भुज, हालोल, मौरवी, माण्डवी आदि में प्रमुख रूप से की गई जिसमें हजारों वैष्णवों ने भाग लिया। पूज्य गोस्वामी श्री शरद बाबा माण्डवी कच्छ ने सभी वैष्णवों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यमुना महारानी श्री कृष्ण की पटरानी है उनकी सेवा से भगवान भी प्रसन्न होगे। यमुना जी के बिना हम ब्रज की कल्पना भी नहीं कर सकते है इसलिये हम सभी यमुना जी को बचाने के इस अभियान में बढ चढ कर भाग लेना होगा। सभाओं उपस्थित हजारों वैष्णवों ने वल्लभ विठ्ठल गिरधारी, यमुना जी की बलिहारी’’ पंक्ति का गायन करते हुये यमुना मुक्ति के लिये अभियान में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया साथ ही साथ 15 मार्च को पदयात्रा में चलने की भी बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से हितेष भाई, मनीष कटारिया, गोवर्धन दास, चितरंजन भाई, गोविन्द भाई, भानूबेन, नरेष भाई, भरत पालेजा, जिगनेष खत्री आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गुजरात के सूरत में वारछा रोड स्थित बल्लभाचार्य स्कूल में षष्ठ पीठाधीष्वर श्री बल्लभराय जी महाराज के सानिध्य में 17 फरवरी को सभा की गई जिसमे हजारों की संख्या में वैष्णवजन उपस्थित रहे। इस सभा में यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री भाग लेने पहुॅचे। उन्होने उपस्थित सभी वैष्णवों से अभियान में भाग लेने की अपील की और यमुना मुक्तिअभियान के विषय में अवगत कराया। इसके बाद उन्होने सूरत में ही वीआईपी रोड पर चल रही शिव पुराण कथा में उपस्थित बीसियों हजार भक्तों सम्बोधित करते हुये 15 मार्च को यमुना जी की रक्षा हेतु पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया।
Read More