आये दिन हो रही है दुर्घटनायें मथुरा। नगर में सीवर लाइन विछाने, तथा बिजली की भूमिगत केबिल डालने के चल रहे कामो के कारण नगर का अधिकांश भाग खुदा पडा है जिसके चलते न केवल वुर्जग बल्कि बच्चो का आना जाना मुश्किल हो गया है। आये दिन बुर्जग व बच्चे दुर्घटनाओ का शिकार होने के कारण चोटिल हो रहे है। स्थिति उस समय और भी खराब हो जाती है जब हल्की फुल्की वारिश हो जाती है। इसके कारण चारो तरफ कीचड़ होने से न केवल दुघर्टनायें बढ़ जाती है। बल्कि दुपहिया वाहन चालको समेत महिला, बुर्जग, बच्चो तक का आवागमन दूभर हो जाता है। बाढ़पुरा स्थित बी0एल0 तिवारी मैमोरियल अस्पताल के समीप ईटो से भरी टैक्टर ट्राली का पहिया धसने के पास ही खडी वैगनआर का शीशा टूट गया था। इस प्रकार की दुर्घटनाये आये दिन नगर की सडको पर देखने में आती है। भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने जिलाधिकारी से नगर की खुदी पडी सडको को यथा शीघ्र बनवाने की मांग की है।
Read More




