मथुरा

बृज धाम महा शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर इन दिनों शिवमय हो गयी है। बृज के वृन्दावन मथुरा गोवर्धन और कामंा क्षेत्र में स्थित चार प्रमुख शिवालयों में और इन चारों ही नगरों में हर ओर बम भोले की धूम मची हुई है। एक ओर जहां शिव जी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के पैदल हुजूम सैंकड़ों किलो मीटर की यात्रा कर कठिन तपस्या कर रहे है वहीं हर ओर भगवान भोले के भक्त भी जगह जगह उनके स्वागत सत्कार और सेवा में शिविर लगा कर उनकी सेवा कर रहे है। गिरिराज धाम गोवर्धन में लगे एक ऐसे ही शिविर में नव युवक मित्र मण्डली के युवा सदस्य शिव भक्तों की सेवा में जुटे हुए है। इनमें गोविन्द तिवारी, अमित काका, सीनो शर्मा, शुभम शर्मा, गंगाराम राजूपत, साहिल शर्मा आदि के साथ मुरारी लाल मास्टर भी मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। सिंड आर सेटी एवं नाबार्ड के 10 दिवसीय निशुल्क डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन संासद श्रीमती हेमा मालिनी के गोद लिये गाॅव रावल मे हुआ। जिसमे मुख्य अतिथी जिला अग्रणी प्रबन्धक मथुरा थे। आगामी समय मे संस्था मे मधुमक्खी पालन, डेयरी, सिलाई एवं डेस डिजायनिंग, ठाकुर जी की पोशक आदि कार्यक्रम चलाऐ जाएगे। मथुरा जनपद के युवक युवतियाॅ अपना पजीेकरण फोन नम्बर 05662 241020 पर करवा सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निशुल्क भोजन की व्यवस्था है। इस अवसर पर सिंड आर सेटी के निदेशक सुरेन्द कुमार, शाखा प्रबन्धक लोहवन तथा प्रशिक्षक दीपक गोस्वामी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के मंडी समिति स्थित आढ़ती की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रूपयें की नगदी को अलमारी सहित चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर दुकान स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते समय दुकान के पास ही नाली में पड़ी दुकान में रखी अलमारी को बरामद किया हैं। वहीं मंडी समिति में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हैं। व्यापारी रात्रि में पुलिस गश्त लगाकर दुकानों की सुरक्षा कराये जाने की माॅग पुलिस से कर रहें थे।  मिली जानकारी के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति में हीरा सिंह की हीरा सिंह बाॅबी कुमार के नाम से अनाज की आढ़त हे। गत रात्रि उनकी भतीजी की शादी थी वह रोजाना की भांति दुकान बन्द कर घर चले गये। रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर तोड़ कर घुस गये और चोरों ने पुरी दुकान को खगाल डाला। परन्तु उनके साथ कुछ नहीं लगा तो चोर दुकान में रखीर लोहे की अलमारी को ले गये और दुकान से थोड़ी ही दूर अलमारी को तोड़ कर उसमें रखें तीन लाख रूपयें की नगदी व पाॅच हजार रूपयें रेजगारी को लेकर अलमारी को वहीं छोड़ कर भाग गये। घटना की जानकारी सुवह उस समय हुई जब पडौसी दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठान खोलनें आये और उन्होंने हीरा सिंह की दुकान का शटर टुटा देखाकर इसकी सूचना हीरा सिंह को दी। जिस पर हीरा सिंह तुरन्त दुकान पर आ गये और उन्होंने इसकी सूचना तत्काल इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो इसी दौरान दुकान के पास ही बनी नाली में पड़ी टुटी अलमारी को बरामद कर लिया। पुलिस को हीरा सिंह ने बताया कि अलमारी में तीन लाख रूपयें की नगदी तथा करीब पाॅच हजार रूपयें की खरीज रखी हुई थी। पुलिस ने व्यापारी हीरा सिंह से तहरीर लेकर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। रिफाइनरी के विटुमिन प्लांट से तारकोल के 184 ड्रम चोरी कराये जाने की प्लांट के सुरक्षाकर्मियो के खिलाफ थाना रिफाइनरी में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। विटुमिन प्लांट के प्रभारी व उपप्रबन्धक दीपान्जन ने प्लाट के सुरक्षाकर्मी भगवान सिंह व सात अन्य लोगो द्वारा प्लान्ट से विटुमिन के 184 ड्रम चोरी करवाये जाने के आरोप में सभी के विरूद्ध थाना रिफाइनरी में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Read More

मथुरा। नामजद आरोपी ने घर में घुसकर वदनीयती से गृह स्वामिनी को न केवल पकड़ लिया बल्कि उसके द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। थाना कोसी के अंतर्गत गांव हताना निवासी किशन उर्फ सन्डा पुत्र मनीराम अपने ही गांव के निवासी चन्दन के घर में घुस गया। आरोपी ने गृह स्वामी की पत्नी श्रीमती प्रेमवती को वदनीयती से न केवल पकड़ लिया बल्कि उसके द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता ने आरोपी के विरूद्ध थाना कोसीकलां में दर्ज करा दी है।

Read More

मथुरा। कस्बा फरह स्थित दीन दयाल अस्पताल के समीप एक महिला का शव पड़ा मिला। थाना रिफाइनरी के अंतर्गत नगला मनीराम निवासी रमेशचंद की पत्नी श्रीमती ललता (50) को उसके परिजनो ने रविवार को गांव बरारी जाने के लिए टैम्पू में बैठाया था। उसका शव कस्बा फरह स्थित दीन दयाल धाम अस्पताल के समीप पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिवारीजनो को दी। मृतका के देवर हरी पुत्र गिर्राज ने अपनी भाभी की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

Read More



Mediabharti