मथुरा

यमुना भक्तों को समर्थन देते कौशिक जी महाराज वृन्दावन। तुलसीवन आश्रम के एवं यमुना मुक्त्ति करण अभियान के संरक्षक कौशिक जी महाराज द्वारा उनकी आगरा के हनुमत धाम में चल रही श्री मद्भागवत कथा में यमुना मुक्ति के लिये हुंकार भरते हुये कथा में उपस्थित 5000 हजार से अधिक भक्तों से आवह्न किया कि यमुना मैया अपने भक्तों को पुकार रही है। इस अवसर पर अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री भी उपस्थित रहे। उन्होने भी भक्तों से पदयात्रा में भाग लेने को आवाह्न किया।  

Read More

मथुरा। अभियान के प्रचार सचिव भक्तशरण जी व सचिव महेश शास्त्री द्वारा फरह के सनौरा और परखम गांव में बडी जनसभायें की गयी। उपस्थित हजारों की संख्या में ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि कि हम ब्रजवासियों और हमारी यमुना मैया के साथ अन्याय किया जा रहा है। यमुना को मुक्त कराने लिये अब हमें भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेना होगा। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों ने 15 मार्च को भारी संख्या में चलने का संकल्प लिया।  

Read More

यमुना अभियान को समर्थन देते युवा मथुरा। यमुना अभियान के सचिव पंकज शास्त्री द्वारा शहर के युवाओं की बैठक बैठक चैबिया पाड़े में बुलाई। जिसमें शहर के सैकडों युवाओं ने भाग लिया। पंकज शास्त्री ने अभियान में युवाओं की सशक्त भूमिका को लेकर चर्चा की। इसके साथ 15 मार्च की पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा युवओं की सहभागिता हो इसके लिये युुवाओं को जिम्मेदारी सौंपाी गयी। युवाओं की ओर से आनन्द चतुर्वेदी ने कहा कि युवा शक्ति हजारों की संख्या में आन्दोलन में भाग ले यमुना मैया को मुक्त करा कर ही लौटेेगें। इस अबसर पर ट्र््यू फ्रैन्डस क्लब द्वारा अभियान को समर्थन दिया।   

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा का वार्षिक उत्सव 17 फरवरी को महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष मयूर बिहार पर मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने दी हैं। साथ ही संगठन पर विचार विमर्श होगा तथा नये चरित्रवान लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा। वहीं आगामी 28 फरवरी को क्षत्रिय समागम एवं होली मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रगम के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा।  

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के बैनर तले एक दर्जन गांवों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने आझई व जैंत के समीप हाइवे पर अंडरपास बनाने की मांग उठाई है। हाइवे के अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आंदोलन शान्त किया। महासभा के महामंत्री ठा0 थान सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी एकजुट होकर आझई मोड के समीप हाइवे पर जा पहुंचे। एक बार तो हाइवे जाम सा हो गया। मगर कार्यकर्ताओं ने एक साइड में होकर अपनी मांगों के नारे लगाए। सूचना मिलते हाइवे आॅथारिटी के जेई सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आझई व जैंत पर अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी अगर हाइवे पर आझई व जैंत के समीप कट कोई अंडरपास नहीं बनाया गया तो यहां हाइवे नहीं बनने देंगे। ठा0 थान सिंह ने बताया कि यहां से करीब एक दर्जन गांवों को रास्ता है। रोजाना हजारों छोटे बडे वाहन गुजरते हैं। अंडर पास न बनने से लोगों को बडी परेशानी उठानी पडेगी। उन्होंने बताया कि आझई कला, आझई खुर्द, नगला चिरंजी, नगला बाह्मण, बढौता, शिवाल, पेलखू, बझेरा, भरना कला, कोन्हई, जुल्हैंदी, बसौती, राल, नगला माली, राधाकुंड, सहार होकर गोवर्धन तक इसी रास्ते से लोगों का आवागमन है। मगर दोनो जगह अभी तक अंडरपास प्रस्तावित नहीं हैं। इस मौके पर भगवान सिंह प्रधान, वेदराम प्रधान, गोविंद, तुलाराम प्रधान, चिरंजी प्रधान, कन्हैया, चन्द्रभान सिंह, अजय पाल सिंह, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह, नवरत्न शर्मा, राजीव शर्मा, देवकी नंदन, हरीकांत, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।

Read More

व्यापारियों में पनप रहा है आक्रोश मथुरा। थाना गोबिन्द नगर क्षेत्रा के बैराग पुरा में विगत 28 जनवरी को हुई सर्रापफा व्यापारी से लूट और गोंलीकांड में अभी तक खाली हाथ चल रही पुलिस को कोई सपफलता प्राप्त नहीं होने पर विगत कई दिनों से क्षेत्राीय व व्यापारी वर्ग में आक्रोश पनप रहा हैं और इसको लेकर सामाजिक संगठन एवं व्यापारी लामबन्द हो आन्दोलन की रूप रेखा बना रहें हैं। व्यापारियों का कहना है कि घटना को 15 दिन व्यतीत हो चुके है लेकिन पुलिस अभी तक किसी निस्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी हैं। अगर ऐसा ही हाल रहा तो व्यापारी व समाजिक संगठन थाने का घेंराव कर एसएसपी से घटना के खुलासें की माॅग करेगे। विगत 28 जनवरी को आध दर्जन असलाहधरी बदमाशों ने क्षेत्रा के वैरागपुरा स्थित दाऊजी मन्दिर के निकट स्थित दाऊजी ज्वैलस के हमला वोलतें हुए लूट की घटना को अन्जाम दिया था जिसमें बदमाशों ने व्यापारी द्वारा विरोध् करने पर उसें साथी सहित गोली मार करा घायल कर लाखों रूपयें कीमत के सोने चादी के आभूषण व नगदी को लूट कर ले गये थे। घटना की सूचना पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी सहित आला अध्किारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह यादव को दोषी मानतें हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया था। तथा खुलासें के लिए कई टीमें गठित करते हुए तुरन्त खुलासें के निर्देश दिये थे। टीमों द्वारा घटना के खुलासें के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहें थे लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों तक नहीं पहुंच सकें। वरिष्ठ अध्किारियों द्वारा पुनः शक्ति के चलते टीमों द्वारा घटना के खुलासें को पुनः गति दी गई है लेकिन पिफर भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। बाॅक्स में घटना के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए थाना गोबिन्द नगर प्रभारी हरीश वधर््न ने बताया कि यह घटना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है और हम लोग अपराध्यिों के कापफी निकट पहुंच चुके हैं और शीघ्र ही घटना का पर्दापफाश कर दिया जायेगा।  

Read More



Mediabharti