मथुरा

मथुरा। दहेज में रूपयों की मांग को लेकर ससुरालीजन दो विवाहिताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसको लेकर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। मिली जानकारी के अनुसार दहेज में दो लाख रूपये न देने पर ससुरालीजन विवाहिता से मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में पूनम पुत्री श्याम सुन्दर निवासी सदर ने मनोज सैनी पुत्र बाबूलाल निवासी मदन मोहन घेरा वृन्दावन आदि सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाई है। वहीं दूसरी ओर वृंदावन निवासी सात लोगों के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर इन लोगों ने मारपीट कर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में पीडि़त विवाहिता श्वेता अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल निवासी महाविद्यालय काॅलौनी ने अपने पति संजय अग्रवाल पुत्र स्व0 बांकेलाल, सरोज पुत्र बांकेलाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अरूणा देवी पत्नी गिरधारी, ममता पत्नी दिनेश, प्रिया पुत्री गिरधारी सभी निवासी वृंदावन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने जनपद में कानून व्यवस्था में सुधार करने तथा क्षेत्राधिकारी नगर अजय पाल सिंह का स्थानान्तरण गाजियाबाद होने के चलते आज दो क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्षेत्राधिकारी यातायात में तैनात चक्रपाणी त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रतीक्षा में चल रहें राजेन्द्र थापा को क्षेत्राधिकारी यातायात में तैनात किया हैं। सूत्रों का कहना है कि एसएसपी मंजिल सैनी शीघ्र ही थाना प्रभारियों में भी फेरबदल कर सकती हैं। जिससें सर्वाधिक थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों वाले थाना प्रभारी अपने आकाओं से सम्पर्क कर अपनी कुर्सी बचाने के प्रयास में जुटें हुए हैं। देखना यह की ऐसे थाना प्रभारी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो सकते है या नहीं।  

Read More

गोवर्धन। गिरिराज धाम के कस्बा गोवर्धन की शान्त फिजां इन दिनों हर रात यहां अचानक शुरू हो जाने वाली ताबड़तोड़ फायरिंगों से दहशत में आ जाती है। कस्बे की गली मौहल्लों में शाम ढलने के बाद से ही आधी रात तक होने वाली ये फायरिंग की आवाजें घरों में सोते हुए लोगों को जागने पर मजबूर कर देती है। लोग जागकर जब अपने घरों से बाहर झांकते है तब इन फायरिंगों की हकीकत से रूबरू हो पाते है और इसकी हकीकत सामने आ पाती है। लेकिन बेवजह रातों की नींद हराम कर देने वाली ये फायरिंगें लोगों के लिये परेशानी का सबब बन गयी है। वहीं पुलिस के चेतक दस्ते इनसे जानबूझ कर अनभिज्ञ बने हुए है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा गोवर्धन मंे करीब दर्जन भर शरारती युवा इस कारगुजारी को अन्जाम देने में जुटे है। पैसे के बल पर ये लड़के एक नयी किस्म की मोटर साईकिलें खरीद लाये हैै और किसी मैकेनिक की मदद से उन्होंने इन बाइको के सायलेंसरों में कुछ जालीनुमा तकनीकि फिट करायी हुई है। इन्ही जालीनुमा तकनीकि के चलते ये लड़के अपनी बाइकों को तेज और अनियंत्रित गतियों में चलाते हुए लगातार फायरिंग जैसी आवाजें करते हुए दौड़ जाते है। दिन भर कस्बे के बाजारों और गलियों मंे इन फायरिंग की आवाजों से सभी को चैंकाते हुए घूमने वाले ये युवक अपनी शरारती फितरत के चलते रातों को भी गली मौहल्लों में फायरिंग की जैसी आवाजों को करने की अपनी कारिस्तानी दिखाने से बाज नहीं आते है। ठीक बिल्कुल बन्दूकों की फायरिंग जैसी आवाजें करनी वाली इन बाइकों के चालकों के दल ने इन दिनों कस्बे की शान्त फिजां को बेवजह भयभीत कर रखा है। लोग बताते है कि उन्होंने थाना पुलिस के चेतक दस्तों से इनकी शिकायतें भी की थी लेकिन वे जानबूझ कर अनजान बने हुए है।

Read More

मथुरा। पदयात्रा में भारी जन समूह भाग ले इसके लिये अभियान के प्रचार रथ गांव गांव जा लोागे को यमुना के लिये जाग्रत कर रहेे है। अभियान द्वारा 1 प्रचार रथ फरह ब्लाक में ठा0 गिरधारी लाल के नेतृत्व में, एक रथ गोवर्धन में किशन दास बाबा के नेतृत्व में, एक कोसी में, एक मथुरा शहर में और मुख्य यमुना प्रचार रथ ब्रज क्षेत्र में प्रचार के लिये भ्रमण कर रहा है। यमुना प्रचार रथ की भव्यता लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है। 

Read More

गोवर्धन के गिरिराज कन्या विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती छात्रा गोवर्धन। कस्वा के दानघाटी मंदिर के निकट गिर्राज कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर स्वच्छ भारत निर्मल भारत ,पोलिथिन, बेटी बचाओं अभियान चलाया जिसमें काॅलेज की सैंकडों छात्राओं ने बडचड कर भाग लिया। गोवर्धन के गिरिराज कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत निर्मल भारत, पोलिथिन प्रदूषण, बेटी बचाओं अभियान को मूर्त रूप देकर निरन्तर चलाये जाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया। जिस अभियान में छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शको का मनमोह लियां। तो बही स्वच्ता के प्रतीक की प्रस्तुति में छात्रा दिव्या,ममता,राखी, ने रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला, तो बेटी पढाओं बेटी बचाओं अभियान मे वाबुल की दुआंए लेती जा जहाॅ तुमको सुखी संसार मिले आदि गानों की प्रस्तुति शालु, पिंकी, प्रीती, पूनम, काजल,ने दर्शकों ंसे जमकर तालियाॅ बटोरी। इस अभियान में पूजा, सौनम, कविता, दीपिका, शिल्पी, शालनी, कोमल, अर्चना, आदि।  

Read More

मथुरा में ब्रज भाषा की शिक्षा के प्रवन्ध हों . डाण् जगदीश्वर चतुर्वेदी  मथुरा ण् जनपद के सांस्कृतिक कर्मियों ने ब्रज भाषा की शिक्षा की मांग की है । उन्होंने कहा है कि स्कूल. कालेजों में ब्रज भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ाये जाने से न केवल विलुप्त होती भाषा को बचाया जा सकेगा वरन ब्रज संस्कृति के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।  जानकारी के मुताबिक श्श् ब्रज संस्कृति और हमारा दायित्व श्श् विषय पर श्श्जन सांस्कृतिक मंच श्श् द्वारा आयोजित एक गोष्ठी में बोलते हुए प्रोण् जगदीश्वर चतुर्वेदी ने कहा कि आश्यर्य की बात यह है कि साहित्यकारों ने खड़ी बोली को विकसित करने के नाम पर हिंदी साहित्य को समृध्द बनाने वाली ब्रज भाषा को ही पीछे धकेल दिया। मथुरा से २२ कि मी दूर गोवर्धन में ७३ साल धूनी रमाने वाले महा कवि सूरदास ने ब्रज भाषा में एक लाख पदों की रचना कर कृष्ण भक्ति और ब्रज भाषा को घर घर पहुँचाया ण् ब्रज भाषा हिंदी साहित्य की निधि बनी । आज हिंदी प्रेमी ही इस भाषा को इतिहास बनने से रोक सकते हैं।  प्रोण् चतुर्वेदी ने भाषा संरक्षण के लिए सुझाव देते कहा कि ब्रजवासी अपनी संस्कृति और भाषा की रक्षा के लिए अपने आसपास एक सांस्कृतिक आंदोलन छेड़ें ए ब्रजसंस्कृति की दुहाई देकर सांसद और विधायक बनने वाले जनप्रतिनिधियों पर दबाब बनाकर आगरा विवि में इस भाषा को एक विषय के रूप में सम्मलित कराएं । यदि ऐसा हुआ तो ब्रज संस्कृतिए भाषा और ब्रज की ऐतहासिक विरासत के प्रचार.प्रसार में भी मदद मिलेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । श् भारतकोश श् के संचालक आदित्य चौधरी ने कहा मथुरा के सांस्कृतिक कर्मियों को मुक्ताकाशीय रंगमंच का उपयोग ब्रज संस्कृति के प्रचार .प्रसार में किया जाना चाहिए गोष्ठी की अध्यक्षता करते मथुरा.वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने ब्रज के रंगकर्मियों और कवियों को सम्मानित करने का सुझाव दिया । गोष्ठी सञ्चालन डाण् राजकुमार चतुर्वेदी औरधन्यवाद ज्ञापन मुरारी लाल अग्रवाल ने कियाण्

Read More



Mediabharti