मथुरा

तीन कौड़ी आश्रम में आयोजित भण्डारें मंे सजी पंगत गोवर्धन। तीन कौडी दास महाराज की 29 वहीं पुण्य तिथि मनाई गई। जिसमें बृजक्षेत्र के संत व वैष्णवौं ने भाग लिया। कस्बा के चकलेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में भागवत कथा के समापन पर भंण्डारे का आयोजन हुआ। तीन कौडी आश्रम के सिद्ध पुरूष तीन कौडी गोस्वामी के विरह तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित भागवत कथा के समापन पर आश्रम में विशाल भंण्डारे का आयोजन हुआ। भंण्डारे में साधू संतों ने प्रसाद गृहण किया। परमपूज्य तीन कौडी गोस्वामी के चित्रपट पर संतों एवं भक्तों ने माल्यार्पण कर उन्हें विलक्षण संत बताया। इस अवसर पर  जय निताई दास, बृन्दावन दास, बृजष्ण दास, सुधीर, विष्णू, मनोज, तुशाल, रमेश, काजल, संगीता, अजय, रवि पाण्डेय आदि भक्त उपस्थित थे।

Read More

भागवत कथा में यमुना आन्दोलन को अपील करते भक्त मथुरा। खायरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित ब्रजवासियों को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने सभी से यमुना की रक्षा के लिये 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आवह्न किया। भागवताचार्य हेमन्तकृष्ण गोस्वामी ने भी भक्तों यमुना महात्म का विस्तृत वर्णन करते हुये 15 मार्च को यमुना मुक्ति के लिये चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर लच्छीराम, सीताराम, देवकी नंदन, तेजराम, मुकेश पहलवान, बांके बिहारी, मदनलाल आदि उपस्थित रहे। श्री शिवचरन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी को आमन्त्रित किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों व क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने लोगों से यमुना अभियान में भाग लेने की अपील की।  

Read More

टूर्नामेन्ट के फायनल मैच का किया शुभारम्भ बल्लेबाजी कर खेल का शुभारम्भ करते पूरन प्रकाश कौशिक गोवर्धन। गिरिराज तलहटी के गांव आन्यौर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजन में फाइनल मैच का शुभारम्भ श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन प्रकाश कौशिक द्वारा किया गया। मैच में बल्लेबाजी कर श्री कौशिक ने टूर्नामेन्ट के फायनल मैच का का शुभारम्भ किया। इस मौके पर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर अपने सम्बोधन मे श्री कौशिक ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताओं से शारिरिक विकास होता है और शारिरिक विकास से स्वस्थ्य मन और दिमाग का विकास होता है स्वस्थ्य मन और दिमाग से समाज का और समाज के विकास से देश का विकास होता है। इसलिये ऐसे आयोजन सदैव होते रहने चाहिए। इस मौके पर श्री कौशिक ने युवाओं के बेहतर प्रयासों से प्रसन्न होकर टूर्नामेन्ट आयोजकों को बतौर पुरूष्कार 1100 रूपये की राशि प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी कर आन्यौर और जतीपुरा के बीच खेले जाने वाले फायनल मैच का शुभारम्भ किया। इस मौके पर भाजपा नेता सियाराम शर्मा, युवा समाजसेवी ब्रम्हदत्त शर्मा उर्फ दीपक, दाऊ दयाल शर्मा, बाँके लाल शर्मा आदि गणमान्य लोगों के साथ साथ दर्जनों खिलाडि़यों आयोजक व सैंकड़ों की तादात में दर्शक मौजूद रहे।  

Read More

सिद्धी विनायक काॅलेज में पहलवानों के हाथ मिलवाते निदेशक एन0के0 शर्मा एवं पीटीआई दिलीप यादव गोवर्धन। क्षेत्र के प्रतिष्ठित श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में सातवें वार्षिक खेलकूद सप्ताह के सातवें दिन भी खेल कूद जारी रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक नन्द किशोर शर्मा, प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी एवं सभी अतिथिगणों ने खेल प्रतिभागियों का बढ़चढ कर उत्साह वर्धन किया। महाविद्यालय में बाॅलीबाॅल की फाइनल प्रतियोगिता में बी0ए0 तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वही बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लम्बीकूद में नीरज ने प्रथम, कैलाश ने द्वितीय व संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका लम्बी कूद में साधना ने प्रथम, रीना ने द्वितीय और लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही कुश्ती में विनोद, पवन, विश्वेन्द्र, संतोष, ब्रजेश व रामेश्वर अपने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही वनवारी, बलदेव, पवन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, विपुल शर्मा, सतीश शर्मा, डा0 संजीव चैहान, हेमन्त वघेल, विशाल, प्रगति सारस्वत, नेहा मिश्रा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, योगेश, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

यमुना अभियान को समर्थन सौंपते व्यापारी नेता मुरारी लाल मथुरा। मथुरा में अखिल भारतीय व्यापार उद्योग मण्डल की कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई जिसमें यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। व्यापार उद्योग मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि यमुना महारानी की आज जो दुर्दशा ब्रज में हो रही है वह किसी से देखी नहीं जाती है आज प्रत्येक मानव मात्र का कर्तव्य बनता की उनकी रक्षा के लिये कार्य करे। पूज्य संत श्री रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में चलाया जा रहा यमुना मुक्तिकरण अभियान यमुना मुक्ति के पवित्र कार्य को कर रहा है। यमुना मुक्ति के लिये हमारा अखिल भारतीय व्यापार उद्योग मण्डल यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन देता है। हम अभियान में तन मन धन से सहयोग करेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि यमुना के लिये प्रत्येक ब्रजवासी, यमुना भक्त, वैष्णव, और प्रकृति प्रेमी को आगे आना चाहिये। यमुना हमारी आस्था और जीवन दोनो का ही केन्द्र है। यमुना हमारे पीने के पानी का स्त्रोत है और वह आज अत्यन्त प्रदूषित है जिससे हमारे जीवन पर संकट है। इसलिये यमुना की रक्षा हमारी आस्था और जीवन दोनो के लिये परम आवश्यक है। इस अवसर पर अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति पर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी द्वारा मुरारीलाल अग्रवाल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर किशोर भरतिया, नवीन नागर, संजय, नन्दकिशोर, मुकेश स्वामी, पंकज चतुर्वेदी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गिर्राज पंडित, ठा. रमेश सिकरवार, राजेन्द्र सक्सैना, महेन्द्र राजपूत, बालकिशन चतुर्वेदी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा। शासन द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी नीतियों तथा किये जा रहे विकास कार्यो को गांव गांव, गली गली तथा जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ की प्रचार यूनिट द्वारा प्रचार वाहन में लगी एल0ई0डी0 के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में यह प्रचार वाहन दिनांक 12 फरवरी से 11 मार्च, 2015 तक जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचलों तथा शहरी क्षेत्र में जा जा कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनपदवासियों को अवगत करायेगे। नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह के नेतृत्व में किये जा रहे इस प्रचार कार्य का शुभारम्भ 12 फरवरी से वृन्दावन में रमणरेती तथा मथुरा के बस स्टैण्ड से शुरू किया गया है, जो 11 मार्च, 2015 तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं नीतियों तथा उपलब्धियों को इसी प्रकार इस प्रचार वाहन व्दारा 13 फरवरी, 2015 को मथुरा के विकास बाजार तथा अन्य क्षेत्र में शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।  

Read More



Mediabharti