मथुरा

    सिद्धी विनायक काॅलेज में कबड्डी खेलती छात्राऐं  काॅलेज की सातवीं खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र गोवर्धन। कस्बे के प्रमुख श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में सातवें वार्षिक खेलकूद सप्ताह के छटवें दिन कबडडी और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक नन्द किशोर शर्मा, प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी एवं सभी अतिथिगणों ने खेल प्रतिभागियों का बढ़चढ कर उत्साह बर्धन किया। महाविद्यालय में बालिकाओं की 200 मीटर रेस में रीना प्रथमवर्ष ने प्रथम स्थान, कृष्णाा बी0ए0 प्रथमवर्ष द्वितीय स्थान तथा हेमलता प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 400 मीटर की रेस में रीना प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, किरन बी0ए0 प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा कृष्णा बी0ए0 प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 200 मीटर रेस में नीरज बी0ए0 प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, अमित बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व संजय बी0ए0 प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और 400 मीटर रेस में प्रताप बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, पवन बी0काॅम0 प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान, तथा अमित बी0ए0 तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में ब्रजेष बी0ए0 तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, प्रताप बी0ए0 प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान व उदयवीर बी0काॅम0 द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा वहीं 1500 मीटर की रेस में प्रताप बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, ब्रजेष बी0ए0 तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा उदयवीर ने बी0काॅम0 द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला कब्बडी में हरकंठी की टीम विजयी रही, जिसमें लक्ष्मी, साधना, रीना, नीलम, अंजली व सुमन थी। वही पुरूष कब्बडी में विजेता बी0ए द्वितीय वर्ष रही, जिसमें बलदेव, विनोद, पंकज, टीकम, अजय, मोहन श्याम, गोविन्द सिंह आदि थे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, विपुल शर्मा, सतीष शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल, प्रगति सारस्वत, नेहा मिश्रा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, योगेश, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

आम जनता के सुझाव व समस्याऐं सरकार तह पहुंचायी जायेंगी- मुकेश सिकरवार गोवर्धन को तहसील बनाने पर आयोजित धन्यवाद सभा में मुख्यातिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार व अन्य गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन को तहसील का दर्जा मिलने के बाद सपा के विधान सभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने डीग अड्डा पर पार्टी की एक विशाल शंका समाधान महासभा आयोजित कर आम लोगों और किसानों से तहसील स्थापना को लेकर उनकी राय, सुझाव एवं शिकायतें मांगी। भारी संख्या में सभा में उमड़े क्षेत्र के लोगों ने सरकार के इस कदम के साथ साथ शंका समाधान जैसी सभा के आयोजन पर सरकार और मुकेश सिकरवार का आभार जताया। श्री सिकरवार ने इस मौके पर लोगों से प्राप्त हुए आभार, सुझाव एवं शिकायतों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केवल चन्द लोग मिलकर सपा सरकार की इस घोषणा को पलीता दिखाने का प्रयास कर रहे है और लोगों को भ्रमित कर रहे है। जबकि पूरे क्षेत्र में कहीं भी कोई भी ठोस शिकायत इस मामले में कहीं भी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग सरकार इस कदम से बेहद खुश और आशांवित है। वहीं उपस्थित किसान भाईयों ने बताया कि ये ठा0 मुकेश सिकरवार के ही प्रयास है कि तहसील स्थापना को लेकर उन्होंने आम लोगों और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार, सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार मामा, जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, जिला सचिव गोविंद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह, महिला अध्यक्ष प्रीति यादव, सहकारी समिति गोवर्धन अध्यक्ष बहादुर सिंह आदि जन प्रतिनिधियों को उनके बीच एकत्रित किया और आम लोंगों की भी राय मांगी। इस मौके पर श्री सिकरवार ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। सरकार ने गोवर्धन को तहसील का दर्जा देकर जनहित का कार्य किया है। सरकार सिंचाई हेतु नहर, नालों व रजवाहों में विशेष पानी छोड़ रही है। खाद व बीज की भरपूर आपूर्ति हो रही है। गोवर्धन विधान सभा की क्षतिग्रस्त सडक़ों को विशेष पैकेज की घोषणा की है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण व कच्चे फुटपाथ का चैड़ीकरण, रोशनी को मिनी हाईमास्क व सौर ऊर्जा लाइट लगायी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने व संचालन राजकुमार मामा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, जिला सचिव गोविंद शर्मा, राम पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह, महिला अध्यक्ष प्रीति यादव, सहकारी समिति गोवर्धन के अध्यक्ष बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन रमन सिंह ठाकुर, निरंजन सिंह कुंतल, रामकिशोर बसोंती, मानपाल प्रधान मुखराई, महेश प्रधान, तारा पटेल हल्लू पटेल, रामस्वरूप, नंदो चैधरी, कुंदन ठाकुर, पंकज ठाकुर, दुर्गा पांडेय, रीतेश कुंतल, मोहम्मद राजू अन्जाना आदि थे।  

Read More

मथुरा। नामजद आरोपियो ने षडय़ंत्र व धोखाधडी पूर्वक 22 लाख रूपये की मांग करते हुये शिकायतकर्ता के साथ मारपीट तक कर डाली। थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव दलौता निवासी राधे पुत्र लीला व तीन अन्य लोगो ने छाता तहसील परिसर में कस्बा गोवर्धन के बडा बाजार निवासी योगेन्द्र वर्मा से षडय़ंत्र व धोखाधडी पूर्वक न केवल 22 लाख रूपये की मांग की बल्कि उसके साथ मारपीट तक कर डाली। पीडि़त योगेन्द्र ने सभी आरोपियो के विरूद्ध कोतवाली छाता में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  

Read More

मथुरा। राशन डीलर द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को गेहूं चावल न देने और कालाबाजारी करने की एक वर्ष से लगातार शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र देकर उक्त दुकान को निरस्त करने व किसी अन्य को राशन डीलर नियुक्त करने की मांग की है। ग्राम प्रधान पदम सिंह के नेतृत्व में कलक्टेªट पहुंचे गांव भरनाकलां ब्लाॅक चैमुंहा तहसील छाता क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर ओमप्रकाश पर लोेगों को एक वर्ष से गेहंू व चावल तथा मिट्टी का तेल वितरण न कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन विक्रेता शिकायत करने पर दबंगई करने व मारपीट पर अमादा हो जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बीपीएल कार्ड सं. 048601, 51923, 0023366 तथा 0048035 जो क्रमशः कलावती पत्नी काशीराम, डोरीलाल पुत्र फूलचंद, तारापद सरकार तथा गुरूपद दास चेला रामदास सहित शिवराम पुत्र पदम सिंह का अंत्योदय कार्ड सं. 020692 सहित कई दर्जन ऐसे कार्ड दिखाए, जिन पर कई वर्ष में कोई खाद्यान्न या कैरोसिन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि एक वर्ष से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, छाता स्थित तहसील दिवस में कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण किशोरी, महेश, मेघश्याम, पुरूषोत्तम शर्मा, तेजपाल सिंह, प्रेमशंकर, रामकिशन व रासबिहारी आदि ने जिलाधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारी से उक्त राशन विक्रेता की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली सस्ती दरों की गेहूं, चावल व कैरोसिन आदि दिलाने की मांग की है।  

Read More

अपहृत बालक की बरामदगी को लेकर एसएसपी आवास के बाहर एकत्रित हुए ग्रामीण मथुरा। विगत 6 फरवरी से अपहृत हुए बालक की बरामदगी की मांग को लेकर आज सैंकड़ों की तादात में ग्रामीण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका से उनके आवास पर मिले। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस 36 घण्टे के अन्दर बालक का सुराग लगाये अन्यथा ग्रामीण आन्दोलन को बाध्य होंगे। थाना बलदेव के अंतर्गत गांव नगला भल्ला निवासी भूरी सिंह पुत्र गंगा चरन का पुत्र रवि 6 फरवरी को घरेलू सामान लेने कस्बा फरह गया था। देर शाम तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनो ने उसकी खेाजबीन की लेकिन उसका कहीं पता न लगने पर 8 फरवरी को इसकी उन्होने थाना बलदेव में दी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन बालक की बरामदगी की दिशा में कोई कार्यवाही नही की। पुलिस रवैये से नाराज भारी तादात में ग्रामीण गुरूवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका मंजिल सैनी से उनके कार्यालय पर जाकर मिले। ग्रामीणो ने 36 घंटे में बालक की बरामदगी न होने पर आन्दोलन व धरना प्रदर्शन की धमकी दी। इस अवसर पर जिला प्रमुख रामवीर सिंह भरंगर, रतन सिंह, जल सिंह, राजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, नवल सिंह, डा0 नेत्रपाल सिंह, जयपाल सिहं, राजन सिंह, रघुवीर, शिवशंकर समेत कई सौ ग्रामीण उपस्थित थे।  

Read More

महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मथुरा। प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने के कारण महिला की हुई मौत को लेकर नगर कोतवाली में चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। अम्बाखार स्थित कमली चैबे की बगीची सुनील कुमार की 26 वर्षीय पत्नी राधा गर्भवती होने के कारण उसको प्रसव के लिए वुधवार को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रसव के दौरान आपरेशन करते समय महिला चिकित्सक व उसके अन्य सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण राधा की मौत हो गयी। इस आरोप में मृतका के पति सुनील कुमार ने महिला चिकित्सक व अन्य कर्मचारियो के खिलाफ नगर कोतवाली में दर्ज करायी है।  

Read More



Mediabharti