मथुरा

दुराचारी कमलकांत के साथ प्रदेश सरकार और पुलिस की बढ़ीं मुश्किलें बलात्कार के मामले में जांच बदलने पर प्रदेश सरकार सांसत में मथुरा। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मथुरा के चर्चित पत्रकार कमलकांत उपमन्यु की मुश्किलें फिर एक जनहित याचिका के चलते बढ़ गई हैं। बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तौमर की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हाईकोर्ट ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। जांच कैसे बदल गई, इस पर हाईकोर्ट गंभीर है। एमबीए की एक छात्रा से दुराचार करने के आरोपी उपमन्यु के खिलाफ चल रही जांच मनमाने तरीके से बदलने के मामले में हाईकोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की है। जिससे सरकार की परेशानियां भी बढ़ गई। उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर मनमानी कार्यप्रणाली से काम करने पर तीखी टिप्पणी की है। हाईकोर्ट का कहना है कि वे कौन से कारण थे, जिनके चलते आरोपी के भाई की मांग पर यह जांच जो मथुरा के हाइवे थाने से होनी थी, उसे बदल कर फिरोजाबाद कर दिया गया। जबकि महत्वपूर्ण बात यह है कि पीडि़त लड़की धारा 164 के तहत मजिस्टेªट के समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुकी है। संपूर्ण प्रकरण में पैसा किसी काम नहीं आया, तमाम कोशिशों के बाद हाईकोर्ट के संज्ञान से पत्रकार की परेशानियां और बढ़ गई। हाईकोर्ट इलाहाबाद में यह मामला मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तौमर की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डा. डीवाई चन्द्रचूर्ण और जस्ट्सि सुनीत कुमार की खण्डपीठ ने पुलिस महानिदेशक की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर एतराज किया है और इसमें कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक के जांच बदलने के पत्र से साफ है कि विवेचना मुख्यमंत्री के ओएसडी (न्यायिक) के पत्र के बाद मथुरा से फिरोजाबाद ट्रांसफर की गई। पुलिस महानिदेशक ने राजनैतिक दबाव में आकर यह निर्णय लिया गया, क्योंकि उन्होंने आगरा जोन के आईजी को जो आदेश दिया, उसमें सरकार की मंशा पर जांच बदलने की बात लिखी है। उन्होंने इसमें अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।  जनहित याचिकाकर्ता ने खण्डपीठ को बताया कि आरोपी एक पत्रकार और वकील है, उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच बदलवा दी है। हाईकोर्ट की खण्डपीठ ने सीजेएम मथुरा को कहा है कि वह इस आदेश की जानकारी पीडि़त लड़की और उसके परिवार को दें, इस मामले में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होनी है। हाईकोर्ट खण्डपीठ के इस जनहित याचिका को संज्ञान लेने के बाद मथुरा में जहां न्यायिक अधिकारियों में खलबली है वहीं पत्रकार और उसका साथ तमाम रसूखदारों में भी हड़कंप है। आपको बता दें कि 06 दिसम्बर 2014 को हाइवे की नटवर नगर निवासी युवती की रिपोर्ट हाइवे थाने में दर्ज हुई थी जिसमें पत्रकार कमलकांत उपमन्यु के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकद्मा दर्ज हुआ था।  इस घटना के बाद मामले को पूरी तरह दबाने के मैराथन प्रयास हुए, जनपद के कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने भी पत्रकार को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। माननीय उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि कि समाज का विश्वास बनाये रखने के लिए पुलिस को मनमाने ढंग से किसी विवेचना को ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं है। अगर यदि पुलिस ऐसा करेगी तो उससे समाज का विश्वास समाप्त हो जायेगा और अपराध बढ जायेंगे और आरोपी पुलिस कार्यवाही व विवेचना को अपने हित में एक औजार की तरह से प्रयोग नहीं कर सकेगा। उच्च न्यायालय की यह तल्ख टिप्पणी स्वयं इस मामले पर न्यायालय के गंभीर दृष्टिकोण को बयान करती है और यह जनहित में समाज के विश्वास को बनाये रखने के लिए अति महत्वपूर्ण है। माननीय उच्च न्यायालय ने संदर्भ लिया है कि क्यों न विवेचना को पुनः मूल जनपद मथुरा में ही स्थानान्तरित किया जाये, जहां एफआईआर दर्ज हुयी है।  

Read More

आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च से यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण वाहन यात्रा के लिये आज दिनांक 15 फरवरी को बल्लभगढ़ के छायंसा गाँव में यमुना किनारे खादर के 11 गाँव के लोगों के साथ यमुना रक्षक दल की महापंचायत हुई जिसमें बल्लभगढ़ एवं फरीदाबाद के पदाधिकारियों के साथ-साथ गाँव के प्रधान एवं सरपंच तथा आस-पास के लोग भी उपस्थित थे। इस महापंचायत में 11 मार्च से शुरू होने वाली लाखों लोगों के साथ मथुरा से निकाली जा रही वाहन यात्रा में सभी से भाग लेने के लिये अपील की गई। प्रदेश सुरेन्द्र सिंह चैहान ने सम्बोधित करते हुये कहा कि जिला फरीदाबाद एवं पलवल का जल अत्याधिक दूषित हो गया है, जिसके कारण पशु-पक्षी आदि मर रहें हैं, लोगों में अनेकों भयंकर बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। इसलिये सभी को मिलकर यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाना है और जीवन को बचाना है। जिलाध्यक्ष संदीप चाहर ने कहा कि जो यमुना कृष्णप्रिया हैं वही यमुना आज हथिनी कुण्ड ( हरियाणा ) में कैद है, उन्हे मुक्त करने के लिये जन-जन को इस आन्दोलन में भाग लेना होगा। यमुना को कैद से मुक्त कराने के लिये एवं दिल्ली में यमुना में गिर रहे नालों को रोकने के लिये 11 मार्च से शुरू हो रहे यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना शुद्धिकरण एवं मुक्तिकरण की इस विशाल वाहन यात्रा एवं दिल्ली वदरपुर बाॅर्डर से संसद भवन तक लाखों यमुना भक्तों के साथ इस पदयात्रा में सभी बढ़-चढ़ कर भाग लें। सभी ने इस आन्दोलन में भाग लेने के लिये अपना पूर्ण रूपेण समर्थन देते हुये कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये हम यमुना को प्रदूषण मुक्त करा कर ही दम लेंगे। केन्द्र सरकार पर हथिनी कुण्ड स ेजल छोड़ने के लिये पूरा दबाव बनायेंगे। 11 मार्च 2015 से शुरू होने वाली यह वाहन यात्रा 12 मार्च को बल्लभगढ़ पहुँचेंगी। वहाँ से लाखों यमुना भक्त, किसान एवं ब्रजवासियों के साथ दिल्ल्ी वदरपुर बाॅर्डर के लिये कूच किया जायेगा। इसी कड़ी में यमुना रक्षक दल राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया ने छतरपुर में एवं महरौली में जनसम्पर्क अभियान के साथ प्रचार-प्रसार किया। जहाँ हजारों लोगों ने इस इस आन्दोलन में भाग लेने ऐलान किया।  इस अवसर पर संदीप चाहर, गौरव शर्मा, रविन्द्र फौजदार, जयपाल शास्त्री, डोरीलाल वर्मा, ओमप्रकाश, पं0 राधेश्याम शर्मा, राजपाल सिंह, सुनील यादव, राजेश भाटी, रविनद्र सरपंच, प्रकाश जी, बहादुरपुर, अजीत भाटी, महेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र, रामसिंह, आदि उपस्थित थे -यमुना रक्षक दल की टीम ने दिल्ली में कालिन्दी घाट की सफाई की एवं शाम की की गई आरती -यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश हरदयाल कुशवाह ने दिल्ली के कार्यकर्ताओं के साथ कालिन्दी घाट की सफाई कर शाम को आरती की। प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने कहा कि दिल्ली के समस्त नालों का दूषित जल एवं कारखानों से निकला कूड़ा-कचरा ये सब यमुना में निरन्तर गिर रहें हैं, जिससे करोड़ों लोगों का जन-जीवन खतरें में पड़ चुका है। यमुना मुक्ति शुद्धिकरण के लिये 11 मार्च से शुरू होने वाली विशाल वाहन यात्रा में भाग लेकर सभी लोग यमुना मैया को मुक्त करायें।   

Read More

     विजयी प्रतियागियो को भाजपा प्रदेशअध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने किया सम्मानित फरहः भाषण और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में अपने विराट ज्ञान और कौशल का लोहा मनवाने वाले छात्र-छात्राओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और केंद्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला। मौका था पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस का।   दीनदयाल धाम स्थित मधुकर सभागार में बुघवार को आयोजित तरुण वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बरारी की छात्रा विमलेश तरकर प्रथम, दीनदयाल धाम इंटर काॅलेज के विनोद गोला द्वितीय और सविमं दीनदयाल धाम के प्रियांशु कुलश्रेष्ठ तृतीय रहे, जबकि किशोर वर्ग में दीनदयाल धाम इंटर काॅलेज के धनश्याम तरकर प्रथम, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर काॅलेज फरह की गीताजंली द्वितीय और सविमं बरारी की शिवानी तरकर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में सरस्वती शिक्षा मंदिर दीनदयाल धाम के छात्रों ने सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में उज्जवल तोमर प्रथम, छायांक तरकर द्वितीय और मनीष पाठक तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतियोगियांें को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मानव संशाधन राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक दिनेशजी, दीनदयाल स्मारक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश, मंत्री डाॅ. रोशनलाल, मेला समिति मंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल, मुरारीलाल शर्मा, सीपी शर्मा, मनीष गुप्ता, ज्ञानेन्द्र शर्मा, महेश दीक्षित, राजदर्शन पचैरी, भवानी शंकर पचैरी, सतीष पचैरी आदि मौजूद रहे।  प्रतियोगिता के नियार्णक रीना सिंह, कमलेश चैहान, मुकेशजी, नरेंद्रपाल सिंह तोमर, जीआइसी की प्रधानाचार्य रहे। प्रतियोगिता में करीब 239 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। 

Read More

फरहः कस्बा के थाने में स्थापित महादेव मंदिर में भोलाचोदस पर 17 फरवरी को विशाल छपपन भोग और फूल बंगला का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शाम को भजन संध्या और रसिया दंगल का मुकाबला भी होगा।  भोले बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी रामभरोसी सिंघल ने बताया महाशिवरात्रि पर थाने वाले महादेव मंदिर में शाम चार बजे से 21 वां छप्पन भोग और फूलबंगला लगेगा जबकि शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं रात दस बजे से अटल अखाडा बीके मधुआ राया और बैरगलाल बीधाबाबू अलीगढ़ के मध्य रसियों का मुकाबला होगा। दूसरे दिन 18 फरवरी को छप्पनभोग प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण होगा। उन्होंने भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है। 

Read More

फरह, ब्यूरोः कस्बा के हनुमान मंदिर के पास रखे लकड़ी के खोखे को तोड़कर अज्ञात चोर हजारों का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर आना भी मुनासिब नहीं समझा। गांव परखम निवासी अश्वनी फरह हनुमान मंदिर के पास लकड़ी के खोखे में आजीविका कर परिवार का पेट पाल रहा है। बीती रात चोरों हजारों रुपये का सामान चुराकर उसकी कमर तोड़ दी। पीडि़त ने थाने में सूचना भी दी, लेकिन कोई देखने नहीं आया।   

Read More

     पूज्य संत श्री वन्दन दास गिरी महाराज के अध्यक्षता में वटेश्वर से वृन्दावन तक की चल रही पदयात्रा शुक्रवार प्रातः अपने पड़ाव बद्रीनाथ से विभिन्न पौराणिक स्थलों के दर्शन करते हुये कैथवाड़ा पहुॅचे। हजारों ब्रजयात्रियों का एक साथ हरिनाम उच्चारण स्वर माहौल को कृष्णमय बना रहा था। बच्चों से बुजुर्गो तक में भक्ति की अद्भुत लहर थी। साध्वी कुसुमलता ने पौराणिक कथा का वर्णन करते हुये देव सरोवर, यमुनोत्री, गंगोत्री, नरनारायण, हर की पौडी आदि के इतिहास से भी पदयात्रियों को अवगत कराया। यात्रा के बीच-बीच में सुरभी सेवा सदन के अध्यक्ष श्री वन्दन दास जी महाराज ने यमुना महात्म बताते हुये कहा कि यमुना महारानी सूर्य की पुत्री और यमराज की बहन है। यमद्वितिया पर्व पर यमुना में स्नान करने से यमपाश से मुक्ति मिलती है। यमुना जीवन और मोक्ष दोनों प्रदान करने वाली है परन्तु आज बडे ही दुर्भाग्य की बात है कि श्री कृष्ण की पटरानी यमुना मैया आज भंयकर प्रदूषित है और जिस ब्रज के लिये वह कलिन्द पर्वत से चली थी आज उनकी धारा को मध्य में रोक लिया जाता है। इसलिये हम सभी से आवह्न करते है कि 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा में भाग ले। यात्रा कल कैथवाडा से केदारनाथ पहुॅचेगी। 

Read More