एक मकान की विद्युत लाइन को चैक करते अधिकारी राधाकुण्ड में डोर टू डोर ज्यादा प्रभावी चला विद्युत चैकिंग अभियान गोवर्धन। विधुत विभाग ने कस्बा गोवर्धन सहित आस पास के क्षेत्र में विधुत चोरी करने वाले व बकाया बिल धारको के खिलाफ सघन चैंकिग अभियान चलाया। चैंकिग अभियान को देख कस्बे के होटल व दुकान संचालक दुकानों के शटर आदि बन्द कर भाग गये। अभियान में विधुत विभाग की 21 टीमें लगाई। जिसमें 21 अवर अभियन्ता व 7 उप खण्ड अधिकारी चेकिंग के लिये टीम में शामिल किये गये। विधुत विभाग टीम ने कस्बा के बडा बाजार, मेवाती मौहल्ला, हाथी दरवाजा, दसबिसा, सोंख अडडा, राधाकुण्ड, जतीपुरा, आन्योर, अंडीग आदि जगह बडी संख्या में बकायेदारों के बिजली कनैक्शन काटे तो कुछ मकानों में लोड भी बढाया गया और बिजली घर में कुछ बकायेदारों से बिजली बिल भी जमा कराया है। जिस चैकिग अभियान से विधुत चोरों में हडकम्प मच गया। वहीं कस्बा राधाकुण्ड मंे चलाया गया विद्युत चैकिंग अभियान काफी प्रभावपूर्ण नजर आया यहां विद्युत विभाग के उप खण्ड अधिकारी जसवन्त सिंह एवं अवर अभियन्ता दशरथ सिंह की टीम ने डोर टू डोर विद्युत चैकिंग की। जिससे कस्बे में काफी अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
Read More




