मथुरा

मथुरा। छावनी परिषद के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में काग्रेंस समर्थित तीन प्रत्याशियों की विजय पर काग्रेंस नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया हैं। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, कुं0 नरेन्द्र सिंह, बिहारीकान्त तिवारी, अब्दुल जब्बार एडवोकेट, दिलीप श्रीवासत्व सभासद ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष स्तर के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में खुलकर प्रचार किया इसके वावजूद जनता ने भाजपा को सात में से मात्र दो स्थानों पर लाकर रख दिया। इससे पता चलता है कि भाजपा का ग्राफ अब धीरे धीरे नीचे आ रहा हैं। जनता अब भाजपा के झूठें बायदों से उबने लगी हैं। नेताओं ने कहा कि छावनी परिषद के वार्ड 1 से कागे्रंस समर्थित संजय यादव, वार्ड 4 से श्रीमती अर्चना अरोड़ा, वार्ड नम्बर 7 से मदन मोहन कन्नोजिया को विजयी बनाकर जनता ने का्रेंग्रेंस के पक्ष में मतदान किया हैं। नेताओं ने क्षेत्र की जनता का आभर व्यक्त किया। विजय पर हर्ष व्यक्त करने वालों में विनोद यादव, भूरी यादव, विनेश सलवाल, कीर्ति कौशिक, हमीपफ पहलवान, मोहन सिंह यादवप, ए कुमार, वीरेश चतुर्वेदी, मनोज गौड़, कमलेश चैधरी, दौलतराम गोला, अनिल चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, एमएन शर्मा, मोहन सिंह चैधरी, डा. देवेन्द्र यादव आदि थे।  

Read More

मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिताओं के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल देने के मामलें दर्ज कराये गये हैं। पुलिस दोनो मामलों की जाॅच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शकुन्तला देवी पुत्री सोनवाल निवासी जमुनापार थाना बलदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति लाखन सिंह पुत्र होती लाल निवासी पालीखेड़ा थाना हाईवें मथुरा ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देनेक की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में श्रीमती रीना पत्नी बबलू पुत्री सियाराम निवासी नवीपुर महावन ने अपने पति बबलू पुत्र मोहनलाल निवासी 123 सेक्टर 8 वोदला वाली कालौनी के पास सेन्टर जेल आगरा ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनो घटनाओं को दर्ज कर आरोपी दहेज लोभियों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राधा आउन से अज्ञात चोर पदम सिंह पुत्र रामजी लाल निवासी नवादा अडूकी थाना हाईवें की ट्रक संख्या आरजे 05 जी ए 8219 को चोरी कर ले गये।  

Read More

भारी मात्रा में शराब बरामद, चार गिरफ्तार, कारखानों को किया नष्ट अवैध शराब को नाली में बहाते टीम के सदस्य गोवर्धन। लखनऊ के मलीहाबाद में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जागे आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र के कस्बा अडींग में छापामार कार्यवाही की। उन्होंने यहां अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब की भट्टियां व हजारों लीटर शराब नष्ट की। आबकारी और पुलिस के इस संयुक्त अभियान में चार लोग भी गिरफ्तार किये गये। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन के कस्बा अडींग में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से शराब का निर्माण कार्य चल रहा था। किन्तु आबकारी और पुलिस ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। जब राजधानी के मलीहाबाद में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री की वक्रदृष्टि आबकारी विभाग पर पड़ी तो यहां भी आबकारी विभाग के आर0के0 वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार यादव, थाना प्रभारी गोवर्धन राजा सिंह, थानाध्यक्ष मगोर्रा सतेन्द्र राघव, महिला थानाध्यक्ष विपिन चैधरी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापामार कार्यवाही की। जिसमें अवैध भटिटयों पर बनती अवैध कच्ची शराब भारी मात्रा में मिली। टीम ने मौके पर शराब की भट्टियों एवं हजारों लीटर शराब को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। उन्होंने भट्टियों को तोड़ डाला एवं शराब को नालियों में बहा दिया। इस दौरान 4 लोगो को हिरासत में भी लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम  मथुरा में अडींग के अलावा कोसी, शेरगढ़ और नौहझील सहित कई अन्य इलाकों में कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर चलता है। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस की मिली भगत के चलते शराब माफिया दिन प्रतिदिन फल फूल रहे है कभी भी इस ठोस कारोबार को रोकने की कोई ठोस पहल नहीं की जाती।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 18 जनवरी को आयोजित होने वाली पल्स पोलियो अभियान के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वैक्सिन को सुरक्षित रखने हेतु पर्याप्त प्रबंध किये जाये। सभी स्टाफ समय से अपने अपने सेन्टरो पर पहुचकर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से ड्राप पिलाना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि मलिन बस्तियों, झुग्गी झोपडियों, ईंट भट्टो पर कार्यरत मजदूरो, सडक किनारे रहने वाले घुमंतु परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी निगरानी में पल्स पोलियो सहित सभी स्वास्थ संबंधी कार्यों को ए0एन0एम0, आशा, आंगॅनवाडी, शिक्षामित्र तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों से जिम्मेदारी से पूर्ण कराये। शासन द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देतिश किया है कि वे अपने विभाग से संबंन्धित सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों को इस पल्स पोलियो कार्यक्रम में जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करने के लिए कहें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बताया कि पोलियो की ड्राप पिलाने हेतु सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली गयी है वैक्सिन भी सुरक्षित रखने के इंतजाम किये गये है लगायी गयी टीमों के सदस्यों को लगातार निर्देश दिये गये है कि वे निर्धारित स्थानों पर जाकर ड्राप पिलाना सुनिश्चित करें तथा बची हुयी वैक्सिन को सुरक्षित स्थान पर रखा जाये एंव छूटे हुए बच्चों को भी ड्राॅप पिलबाने सुनिश्चत करें तथा किये गये स्वास्थ कार्यक्रमों की भी रिर्पोट भी समय से उपलब्ध कराये। इस संबंध में जन जागरूकता हेतु एक विशाल रैली दिनांक 18 जनवरी को प्रातः 10ः30 से बजे राजकीय इंटर कालेज मथुरा की प्रांगण से जिलाधिकारी व्दारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी, जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुयी जिला चिकित्सालय पर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। इस अवसर पर सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारी तथा संबंन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।   

Read More

महिला एसएसपी की तैनाती भी नहीं रोक पा रही महिला उत्पीड़न दर दर की ठोकरें खाने को मजूबर युवती के परिजन, रो रो कर बुरा हाल अपहृत युवती का फाइल फोटो गोवर्धन। थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधों और अपराधियों के लिये काफी मुफीद साबित हो रहा है। हत्या, लूट, चोरी, अपहरण जैसी आम हो चली घटनाओं के मामले यहां लगातार और बेइन्तहां बढ़े है। लेकिन पुलिस इन्हे रोक पाना तो दूर इनकी सुनवायी भी नहीं कर रही है। पिछली 5 जनवरी को कस्बे के सौंख अडडा से लापता हुई एक दलित युवती की किसी बन्द कमरे आती चीखें भी पुलिस का दिल नहीं पिघला पायी। युवती के परिजन मोबाइल फोन की उस रिकाॅर्डिंग को सुनाते हुए दर दर की ठोकरें खाते फिर रहे है और पुलिस से सिर्फ यही मांग रहे है बस किसी तरह उसे खोज लाओ। लेकिन पुलिस का दिल है कि इतने पर भी नहीं पिघला और रोज आश्वासनों की झड़ी लगा कर फरियादियों को वापिस लौटा देते है।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के गांव कुठावली निवासी करीब 30 वर्षीय युवती गुडि़या पत्नि वीरेन्द्र सिंह विगत 5 जनवरी को सुबह थाना क्षेत्र गोवर्धन के गांव कौंथरा में अपने एक रिश्तेदार के यहां मृत्यु भोज में शामिल होने आयी थी। यहां से लौटते समय उसके रिश्तेदार उसे बुलैरो गाड़ी में कस्बे के सौंख अडडा तिराहे पर घर जाने को छोड़ गये थे। तभी से युवती का कोई अता पता नही चल रहा। जब गुडि़या अपने घर नहीं पहंुची तो उसके परिजनों ने उसे खोजना आरम्भ किया। बमुश्किल गुडि़या से उसके भाई की फोन पर वार्ता भी हो गयी। फोन पर गुडि़या ने बताया कि उसे अज्ञात लोगों ने किसी कमरे में अज्ञात स्थान पर बन्द कर रखा है और उसे प्रताडि़त कर रहे हैै। किसी तरह बचकर उसने फोन किया है उसने परिजनों से कहा कि, ‘‘प्लीज मुझे बचा लो‘‘। किसी तरह उसकी ये बातें फोन में रिकाॅर्ड हो गयी। लगातार गुडि़या को खोजने में जुटे उसके परिजनों को अब पूरा भरोसा हो गया कि उसका अपहरण कर लिया गया है तो उन्होंने थाना प्रभारी राजा सिंह को इसकी सूचना देकर कार्यवाही की मांग की परिजनों ने थाना प्रभारी के साथ साथ थाने के हर दरोगा, सिपाही को वो रिकाॅर्डिंग सुनाई लेकिन इसके बावजूद न तो आज तक उनकी रिपोर्ट ही दर्ज हो सकी और न ही उनकी कोई सुनवाई की जा रही है। युवती के परिजन मोबाइल फोन की उस रिकाॅर्डिंग को लेकर दर दर की ठोकरें खाते फिर रहे है थाना पुलिस भी उन्हें हर रोज तरह तरह के आश्वासन देकर गुमराह कर रही है लेकिन उनकी फरियाद पर कहीं भी कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है।  थाना प्रभारी राजा सिंह से जब इस बारे में फोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि उक्त युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है इस बावत विगत 8 जनवरी को ही थाने में युवती के पति ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं पीडि़ता के पति वीरेन्द्र सिंह से जब उसके मोबाइल नम्बर 9648844417 पर वार्ता की गसी तो उन्होनंे बताया कि उन्होंने सिर्फ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी पुलिस द्वारा ही उन पर दबाब बनाकर बेवजह किसी अज्ञात चेहरे का स्क्रैच मुंह जबानी बताकर ऐसे किसी आदमी का नाम पूछा और रिपोर्ट में बेवजह किसी राकेश का नाम दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले को दबाने के लिये हमें बेवजह गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट लिख रही है और कार्यवाही करने के स्थान पर परेशान कर रही है।  

Read More



Mediabharti