डीएम, एसएसपी, डीआईजी अधिकारियों व पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे मथुरा। जिला कारागार में आज उस समय अफरा तफरी मच गयी जब वहा पर बन्द दो कुख्यात बदमाशों के गुटों में आमने सामने गैंगवार छिड़ गयी। इस गैंगवार में दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हुए हैं और एक कैदी की मौत हो गयी है। मथुरा जिला कारागार में बंद कुख्यात बदमाश राजेश टोंटा और उसके साथी राजकुमार शर्मा व दीपक मीणा को इस गैंगवार मंे गोली लगी है। जबकि गोली लगने से एक बन्दी अक्षय सोलंकी की मौत भी हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी तादात में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल घायल राजेश टौंटा, दीपक मीणा को भारी सुरक्षा के बीच उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा वहीं उसके साथी राजकुमार को गम्भीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक कारागार पुलिसकर्मी भी इस गैंगवार में घायल हुआ है जिसका जेल में ही उपचार चल रहा है। इसके अलावा भी एक अन्य बन्दी को गोली लगने की सूचना मिल रही है। मथुरा कारागार में घटित हुई घटना से जेल की सुरक्षा को लेकर अनेक सवाल खड़े हो गये है। वहीं मौके पर पहुंची उप महानिरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने घटना में दो लोगों के घायल होने और एक बन्दी की मौत की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एडीएम, एसएसपी, सभी एसपी, कई सीओ एवं कई थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंच गये। मिली जानकारी के अनुसार जिला कारागार में आज सांय करीब 4ः00 बजे जिला कारागार में निरूद्ध चल रहे दो कुख्यात गैंग के बदमाशों के बीच अचानक ताबड़ तोड़ फायरिंग आरम्भ हो गयी। ये गैंगवार कुख्यात ब्रजेश मावी के मर्डर में निरूद्ध चल रहे राजेश टौंटा के गैंग और एक अन्य दूसरे गैंग के बीच हुई। इस गैंगवार में अलीगढ़ का कुख्यात बदमाश राजेश टौंटा और दूसरा उसका साथी राजकुमार शर्मा व दीपक मीणा गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। वहीं एक अन्य बन्दी अक्षय सोलंकी की गोली लगने से मौत हो गयी। जैसे ही जेल में हुयी इस गैंगबार की सूचना जेल प्रशासन और जिला प्रशासन को हुयी तो तुरंत ही जिले के जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, एडीएम धीरेन्द्र सिंह सचान, कई अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक, कई क्षेत्राधिकारियों, कई थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंच गये। तुरंत ही पुलिस प्रशासन ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया वही जेल में भी कैदियों से पूछताछ जारी है। जेल में हुयी इस गेंगबार के बारे में आगरा की पुलिस उप महा निरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया की एक बन्दी अक्षय सोलंकी की मौत हो गयी है और हत्या के आरोप में निरूद्ध राजेश टोंटा सहित दो लोग घायल है। पूछने पर उन्होने बताया कि जेल में हथियार कैसे और कहाँ से आये इसक मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जेल की इस घटना की न्यायालय तो जांच करायेगा ही वहीं जिला प्रशासन भी मजिस्ट्रेटियल जांच करा कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जेल में हथियार पहुंचने की घटना को गम्भीर बताते हुए इस मामले की भी बारीकी से जांच कराने की बात कही है। वहीं फोरेन्सिक जांच टीम भी जेल पहुंच गयी और जांच पड़ताल में जुट गयी। विदित हो कि कुख्यात राजेश टोंटा और उसका साथी राजकुमार वही कुख्यात बदमाश है जिन्होंने अभी कुछ महीने पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भय और आतंक पैदा कर चुके कुख्यात बदमाश बृजेश मावी का मर्डर किया था और उसी हत्या के मामले में ही ये दोनों घायल बदमाश मथुरा की जिला जेल में बंद थे। इस मामले में घायल बदमाश राजेश टोंटा द्वारा मीडिया को दिये बयानो में कहना है की जेल प्रशासन की मर्जी से मुझ पर हमला हुआ है। उसने बताया कि कही से पांच छह लोग आये और अचानक मुझ पर गोलियां बरसाने लगे। वही जिला अस्पताल के सीएमओ का कहना है कि यहाँ दो घायल बदमाश आये है जिनका उपचार किया जा रहा है।
Read More




