मथुरा

मथुरा। चेतना होप संस्थान द्वारा नितिन बिहार कालौनी मनीष पुरम कान्टेक्ट पोइन्ट पर सौ शैया चिकित्सालय वृन्दावन के सहयोग से हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 52 सड़क व कामकाजी बच्चों ने अपना हैल्थ चैकअप कराया। संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेष डा0 एके गुप्ता ने सभी बच्चों का चैकअप किया उन्होंने पाया कि अधिकतर बच्चें बुखार व जुकाम और बदलतें मौसम के कारण सीजनल बीमारियों से त्रस्त हैं। चिकित्सक ने बच्चों को उपचार हेतु दवाएं भी प्रदान की तथा लोगों से बचाव हेतु सफाई रखनें के साथ साथ उबला पानी पीनें, वर्षा का पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी।

Read More

मथुरा। एटीएम से निकाली धनराशि पूरी नहीं निकल रही। कई ग्राहक इससे परेशान है और उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित बैंक को की है। शहर के असकुण्डा बाजार स्थित टाटा इंडिकैश का एटीएम लगा है। खिलौना विक्रेता राधेलाल अग्रवाल गत 20 सितम्बर को पांच हजार रुपये निकालने गये तो वह यह देखकर दंग रह गये कि पांच हजार के स्थान पर 4600 रुपये निकले। एक कंडीमाला वाले और कुछ तीर्थ यात्रियों के साथ भी इस एटीएम से कम धनराशि निकलने की शिकायतें आयी हैं। इस संबंध में संबंधित बैंक से पीडि़तों ने शिकायत की हैं।  

Read More

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा दशहरा कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए गायत्री तपोभूमि के निकट माॅ चामुण्डा देवी मंदिर पर फूल बंगले व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रांरभ प्रातः माॅ चामुण्डा को चोला और वस्त्र धारण कराने के साथ हुआ व शाम 6 बजे भजन संध्या का शुभारंभ करते संस्थापक अजयकांत गर्ग व अध्यक्ष विकास गोयल द्वारा माॅ चामुण्डा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब परिवार द्वारा रंग बिरंगे फूलों द्वारा सजाऐ फूल बंगले के मध्य विराजमान माॅ चामुण्डा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। मानो की माॅ भक्तों को अपना आर्शीवाद लुटा रही हो। इस अवसर पर पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। जो कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर रहा था। भजन संध्या के दौरान गायक मनोज ब्रजवासी द्वारा बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भावनी, शक्ति दे मॉ भक्ति दे माॅ, हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम हो शेरों वाली, आदि भजनों की प्रस्तुति ने ऐसी भक्ति की लय प्रवाहित की क्लब परिवार केे सदस्य व उपस्थित श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये। इस अवसर पर अग्रशक्ति सदस्याओं ने माॅ के भजनों पर नृत्य कर पूरा परिसर को भक्तिमय कर दिया। भजनों की इस भावजलिं के मध्य कार्यक्रम का समापन माॅ की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे संस्थापक अजयकांत लक्ष्मी गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पंकज मामा, नितंाशु, अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अभय बंसल, अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अवनीश बजाज, विभोर तायल, रोहित महावन, दिलीप गर्ग, दिनेश गोयल, सुनील अ्रग्रवाल डीआरएस, विजय सलैक्शन, विनय अंगूठी वाले, पवन अग्रवाल अंढ़ूकी वाले, नितिन सर्राफ, करन मित्तल, पूजा अग्रवाल, तनुज सिंघल, गरिमा सिंघल, विनोद अग्रवाल, मंदिर के मंहत विष्णु गुरू, अंानद गुरू ज्ञानेन्द्र गुरू, विवेक गुरू आदि।  

Read More

मथुरा। प्रेमी युगल ने प्रेम सम्बन्ध में असफल रहनें पर कमरा बन्द कर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनो के शव कमरें में ही बन्द पड़ें रहें लेकिन प्रातः काल देर तक कमरें का दरवाजा नहीं खुलनें पर मकान स्वामी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा तोड़ कर अन्दर से प्रेमी युगलों का शवों को कब्जें में कर पंचनामें के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की सूचना पर दोनो के परिजन भी मौके पर आ गये। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी कृष्णा नगर, बीएसए कालेज के बराबर स्थित आनन्द बिहार कालौनी में आरपी गौतम के मकान में गिर्राज महाराज कालेज से बीएससी की पढाई कर रहा छात्र सोनवीर पुत्र मानसिंह निवासी मिठ्ठोली थाना नौहझील का इसी थाना क्षेत्र के गाॅव चाॅदपुर के रहनें वाली ज्योति पुत्री दलवीर के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। ज्योति भी जनक पुरी में रहकर मथुरा में ही पढाई कर रही थी। जिसके चलतें दोनो का रोज मिलना जुलना होता रहता था। ज्योति विगत रात्रि अपने प्रेमी सोनवीर के पास उसके कमरें पर आई और दोनो ने में काफी देर तक बातचीत की और दोनो ने प्रेम में बाधा परिजनों के चलते रात में दोनो ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनो के शव कमरें में पड़ें रहें किसी ने भी गोली चलनें की आवाज नहीं सुनी। प्रातः काल मकान मालिक ने सोनवीर का दरवाजा प्रातः 8 बजें तक भी नहीं खुलनें पर पहलें मकान स्वामी दरवाजा खुलवानें का प्रयास लेकिन दरवाजा नहीं खुलनें पर मकान स्वामी ने कमरें के झरोखे में से झांक कर देखा तो अन्दर का नजारा देख कर उसके होश उड़ गये। मकान स्वामी आरपी गौतम ने तुरन्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा तोडा और अन्दर का नाजारा देखा कमरें में दोनो का शव मृत अवस्था में पडत्रा हुआ था कमरें में खून ही खून नजर आ रहा था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही की तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

Read More

मथुरा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन द्वारा जिला चिकित्सालय प्रांगण में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद भर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला महिला चिकित्सा एवं जिला चिकित्साल्य, संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन, पुलिस चिकित्सालय, रेलवे चिकित्सालय, कारागार चिकित्सालय आदि में तैनात फार्मासिस्टों ने भाग लिया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों द्वारा जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ फार्मासिस्ट हरीश चन्द्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह चैधरी, सीपी सारस्वत, गिर्राज प्रसाद सारस्वत, रवीन्द्र तौमर, श्यौराज सिंह चैधरी, आवेश कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, राजीव गोयल, हरीराम सिंह, अशोक सारस्वत, नागेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह, योगेश यादव, आदि उपस्थित थे।

Read More

  सबसे पहले इण्टरनेट पर ीजजचयध्ूूूण्नपकंपण्हवअण्पद पोर्टल पर जाकर बांयी तरफ ई-आधार कार्ड पर क्लिक करें। उसके बाद अपना नाम जिस नाम से एनरोलमेंन्ट हुआ है, टाइप करें। नाम के नीचे की साइड पर एनरोलमेंन्ट नम्बर जैसे 1207/00973/02928 और उसी लाइन में आगे बने काॅलम में तारीख और समय जैसे 28.06.2014, 10ः13ः45 भरें। डाकघर का पिन कोड डालें। फिर नीचे लिखे इमेज कोड डाले और सम्मिट कर दें। अब आगे मोबाइल नम्बर डालने की जगह पर अपना मोबाइल नंबर भरें। जैसे ही मोबाइल नम्बर डालेंगे, आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आयेगा। मोबाइल की स्क्रीन पर आये ओ0टी0पी0 को डालन के बाद आपके सामने एक मैसेज होगा। जिसमे लिखा होगा ई-आधार कार्ड डाउनलोड। इसे डाउनलोड करने के बाद आपके सामने यह पी0डी0एफ0 में होगा। इसे खोलने के लिए आपका पिन नम्बर ही पासवर्ड का काम करेगा। अब आपका आधार कार्ड आपके सामने होगा। इसे सेव कर इसका प्रिंट निकाल लें। कलर प्रिंट के लिए आप इसे पेनड्राइव में काॅपी कर बाजार से प्रिंट निकलवा सकते हैं।

Read More



Mediabharti